Spread the love

हल्द्वानी—   पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह तत्काल लागू करने समेत विभिन्न लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के आह्वान पर बुधवार को हल्द्वानी में बैंक कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की हल्द्वानी मेन ब्रांच के बाहर हुए प्रदर्शन में विभिन्न बैंकों के सैकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन के जोनल सेक्रेटरी ओमप्रकाश निओलिया ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में स्टाफ की भारी कमी है, जबकि कर्मचारियों पर लगातार काम का दबाव बढ़ रहा है।

इसके बावजूद उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह को समय की जरूरत बताते हुए इसे तत्काल लागू करने की मांग की।

उत्तरांचल बैंक एम्प्लॉइज यूनियन के जिला सचिव योगेश पंत ने कहा कि सरकार और बैंक प्रबंधन ने मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन और हड़ताल जैसे कठोर फैसले लेने को मजबूर होंगे।

प्रदर्शन के दौरान “पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करो”, “स्टाफ की कमी दूर करो” और “बैंक कर्मचारियों की मांगें पूरी करो” जैसे नारों के साथ पुरजोर तरीके से अपनी मांगों को उठाया। UFBU ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 


Spread the love

You missed