Spread the love

हल्द्वानी–  विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में आज उप जिला चिकित्सालय हल्द्वानी में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष पवन पांडे की अध्यक्षता में चिकित्सालय के सभी मुख्य फार्मेसी अधिकारी, फार्मेसी अधिकारी व प्रशिक्षु फार्मासिस्ट के बीच प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक की गरिमामयी उपस्थिति में केक काटा गया।

तत्पश्चात प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान व अभिनंदन किया गया।

साथ ही वरिष्ठ मुख्य फार्मेसी अधिकारी जैसी पाठक, मुख्य फार्मेसी अधिकारी डीबी पंत, मुख्य फार्मेसी अधिकारी केएस गढ़िया एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रितेन वर्मा का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।

इस वर्ष की थीम *”स्वास्थ्यवर्धक भविष्य के लिए फार्मेसी अधिकारियों को सशक्त बनाना”* रही, जिस पर सभी के मध्य विस्तृत चर्चा हुई।

इस अवसर पर वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी डीएस कोश्यारी, शशिकला गोस्वामी, विनोद पांडे, दीपक शर्मा, फार्मासिस्ट व्यवसाय से जुड़े नवीन कुमार आर्य, ललित सुयाल, पूर्व प्रशिक्षु जय कश्यप, वर्तमान के सभी इंटर्न फार्मासिस्ट व अन्य फार्मेसी संवर्ग से जुड़े व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी कमलेश कुमार द्वारा किया गया तथा सभी का आभार व्यक्त किया गया।


Spread the love

You missed