Spread the love

नैनीताल—   तल्लीताल क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय मनोज जैन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह इमारत की पांचवीं मंजिल की छत पर शौच करने गया था, इसी दौरान अचानक नीचे गिर गया।

मनोज जैन बुलंदशहर का निवासी था और हल्द्वानी रोड स्थित टैक्सी पार्किंग में काम करता था। घटना के समय उसके शराब के नशे में होने की बात सामने आ रही है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।


Spread the love

You missed