Spread the love

उत्तराखंड—  उत्तराखण्ड में भवाली सैनिटोरियम से कैंचीधाम बाईपास पर कार के ऊपर एक भारी भरकम पेड़ गिरने से कार बुरी तरह से श्रतिग्रस्त हो गई। राहगीरों और क्षेत्रवासियों ने सवारों को निकाला।

नैनीताल जिले में भवाली सैनिटोरियम से शुरू होने वाले कैंचीधाम बाईपास पर शनिवार देररात बरसात के कारण भूस्खलन की जद में एक पेड़ आ गया। शुक्रवार रात से शुरू हुई बरसात में जाबर नाले के समीप हुए भूस्खलन में एक भारी भरकम पेड़ भी नीचे सड़क पर गिर गया।

पेड़ सीधे नीचे से गुजर रही कार के ऊपर गिर गया। कार में सवार दो लोग पेड़ और मलबे के बीच फंस गए और हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, भवाली गांव निवासी सिकंदर गौरव और हिमांशु टम्टा अपने साले के साथ रोज की तरह शनिवार रात काम से घर लौट रहे थे। जाबर नाले के पास अचानक सड़क किनारे का पेड़ भिसखलं के चपेट में आकर कार के ऊपर जा गिरा। पेड़ गिरने से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और स्टेयरिंग सिकंदर के पेट के पास आकर लग गया।

इसके बाद कार मलबे में फंस गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से सिकंदर को बाहर निकाला गया और वह घर पहुंचे। पेड़ और मलबा सड़क पर गिरने से बाईपास मार्ग भी बंद हो गया। लगातार बारिश के कारण मार्ग पर आवाजाही प्रभावित रही। सोमवार सुबह लोक निर्माण विभाग की टीम ने जे.सी.बी.की मदद से पेड़ और मलबा हटाकर सड़क को यातायात के लिए खोल दिया।

See also  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.एड. (स्पेशल) प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न,,।

#NainitalHeavyrainefact
#KainchiDhamBhawali
#Landslide #gkmnews


Spread the love

You missed