नैनीताल— हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी बताकर बड़ी डकैती को अंजाम दिया।
करीब 10-12 बदमाशों ने लोगों को धमकाकर करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 चेन और 12 मोबाइल फोन लूटे और फरार हो गए।

वारदात के बाद अब नकली एसओजी ने असली पुलिस को खुला चैलेंज दे दिया है। मामले के खुलासे के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने करीब 40 तेज तर्रार पुलिस अफसरों और कर्मचारियों की स्पेशल टीम मैदान में उतारी है।
टीम में SP Crime, SP City, CO, थाना प्रभारी, SOG, ADTF, साइबर टीम और क्राइम स्पेशलिस्ट शामिल हैं।
घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और क्राइम सीन विशेषज्ञ जांच कर रहे हैं। पुलिस CCTV फुटेज, CDR और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाल रही है।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया और कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही अच्छा रिजल्ट सबके सामने होगा।
बड़े कांड के कई घंटे बीत चुके है अब देखना यह है स्पेशल 40 इस रॉबरी को अंजाम देने वाले डकैतों की तह तक कितनी जल्दी पहुंचती है ?
