हल्द्वानी—  प्राप्त प्रार्थना पत्र के अनुसार शिकायतकर्ता शंकर पाण्डे, निवासी हरिपुर जमन सिंह, हल्द्वानी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि दिनांक 9.10.2026 को सुबह लगभग 11:00 बजे उनकी पत्नी ललिता पाण्डे (उम्र लगभग 30 वर्ष) घर से मायके के लिए निकली थीं, लेकिन मायके नहीं पहुंचीं और रास्ते से लापता हो गई हैं।

उनका हुलिया निम्न प्रकार हैं:-
– रंग: गोरा
– कद: 5 फुट
– आँख, नाक, कान: औसतन
– पहनावा: गुलाबी कपड़े

परिजनों के अनुसार उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं और महिला का मोबाइल फोन बंद आ रहा है।

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

(महिला का पता लगने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन पर सूचित करेँ)