Spread the love

नैनीताल—  उत्तराखण्ड के नैनीताल के ‘जरक'(फाईटालेका ऐसिनोसा)के पत्ते के पकोड़े खाने से एक ही परिवार के 9 लोग बीमार हो गए। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद दूसरे दिन सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया।

नैनीताल में बिड़ला चुंगी मार्ग में लेक व्यू क्षेत्र के रहने वाले महेश चंद्र के घर में शनिवार दोपहर जन्मदिवस की पार्टी चल रही थी। पार्टी में स्थानीय पत्तों से बने पकोड़े सर्व किये गए।

पार्टी में पहुंचे खानदान से जुड़े कई लोगों ने पकोड़े खाए जिसके आधे घंटे बाद उनके सर घूमने लगे और सभी लोग जोर जोर से हंसने लगे।

इसी बीच कुछ परिजनों के पहुंचने के बाद ये नजारा मोबाइल कैमरे में कैद भी किया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होती देख डॉक्टर और सगे संबंधियों को संपर्क किया गया।

अस्पताल से एम्ब्युलेंस पहुंची और कुल 9 लोगों को स्ट्रेचर आदि से विभिन्न व्यवस्थाओं के माध्यम से नजदीकी मोटर मार्ग और फिर बी.ड़ी.पाण्डे जिला अस्पताल तक पहुंचाया गया।

अस्पताल में सभी को एडमिट कर उल्टी कराने के लिए दवा दी गई और साथ में ग्लूकोज चढ़ाया गया। इस दौरान सभी लोग अजीब अजीब बातें और हरकतें करने लगे।

अस्पताल स्टाफ, रिश्तेदारों और संबंधियों की देखरेख के बावजूद विषाक्त पकोड़े खाने वालों ने हर कार्य मे मुश्किलें पैदा कर दी। उन्हें बमुश्किल नियंत्रण में लेकर कोई भी इलाज किया जा सका।

घटना के लगभग आठ घंटे यानी 11बजे रात कुछ जवान लोगों या कम पकोड़े खाने वालों को हल्का होश आने लगा। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों ने सभी को निगरानी के लिए सवेरे तक अस्पताल में ही रहने की सलाह दी।

See also  जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा एक्ट के तहत हैप्पी’ और ‘पीके’ को किया जिला बदर,,,।

इस विषाक्त जंगली पत्ते से 90 वर्षीय महेश चंद्र, 83 वर्षीय सुरेंद्र लाल, 58 वर्षीय अनिल, 52 वर्षीय विक्रम, 46 वर्षीय कविता, 33 वर्षीय अनंता व अक्षय और 23 वर्षीय मनीषा आदि पर असर देखा गया। रविवार सवेरे पीड़ितों की हालात में सुधार को देखते हुए डॉक्टरों ने एक एक कर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया।

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर एम.एस.दुग्ताल भी कहते हैं कि उनकी नौकरी के दौरान ऐसा मामला पहली बार आया है। पीड़ितों ने अजीबोगरीब हरकतें शुरू कर दी और फिर इन्हें काबू करना मुश्किल हुआ।

सभी को वॉमिट कराकर ग्लूकोज चढ़ाया गया। सभी को निगरानी में रखकर कंट्रोल में रखा गया और ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया।


Spread the love

You missed