हल्द्वानी–   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र में पूर्व से पंजीकृत शिक्षार्थियों के लिए शेष सेमेस्टरों एवं वर्षों में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दी है।

विश्वविद्यालय के अनुसार, प्रथम सेमेस्टर को छोड़ कर द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम एवं षष्ठ सेमेस्टर (यथालागू) में प्रवेश लेने वाले शिक्षार्थी निर्धारित तिथि तक अपनी प्रवेश प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें। प्रथम सेमेस्टर एवं नए प्रवेश की प्रक्रिया 13 अक्टूबर को बंद हो चुकी है।

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में शेष सेमेस्टरों में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ी,,।

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि 15 अक्टूबर के बाद प्रवेश तिथि में किसी भी प्रकार का विस्तार नहीं किया जाएगा।

You missed