नैनीताल— जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद-नैनीताल में सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को सहायक आयुक्त, खाद्य संरक्षा जनपद-नैनीताल अजब सिंह रावत के नेतृत्व में नन्दकिशोर, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, हल्द्वानी ग्रामीण जनपद-नैनीताल एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रामनगर जनपद-नैनीताल के द्वारा जनपद-नैनीताल के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित 09 खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण तथा नमूना संग्रहण अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से 07 विभिन्न किस्म के खाद्य पदार्थों के नमूने-सूजी, साबूदाना, ओट्स, सरसों के तेल, कोकोनट वाटर, स्प्राइड, थमसप कार्बोनेटेड पेय पदार्थ का नमूने लिये गये तथा खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अन्तर्गत विश्लेषण हेतु संग्रहित कर जॉच हेतु प्रयोगशाला भेजे गये है।
सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी, नैनीताल द्वारा 03 खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्व वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को वाद स्वीकृति दी गयी। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई एवं उचित स्थान पर बंद कूड़ादान रखने के निर्देश दिये गये है।
संग्रहित सभी नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला भेजे गये हैं। प्रयोगशाला से प्राप्त विश्लेषण रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम, 2006 एवं उसके अधीन बनाये गये नियमों, विनियमों के अनुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी।
निरीक्षण अभियान टीम में अजब सिंह रावत, सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी, नैनीताल, असलम खॉ, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रामनगर एवं श्री नन्दकिशोर, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, हल्द्वानी ग्रामीण मौजूद रहे।
