Spread the love

लैंसडौन–   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान शनिवार को लैंसडौन स्थित गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर पहुंचे। दोनों अधिकारियों का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब 3:10 बजे भवानी दत्त परेड ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर उतरा।

IIT रुड़की में दीक्षांत समारोह के बाद दोनों सीधे लैंसडौन पहुंचे। हेलीपैड पर कर्नल ऑफ द रेजिमेंट ले. जनरल दिनेश सिंह राणा और ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने उनका स्वागत किया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम –
दोनों शीर्ष अधिकारियों के आगमन को लेकर लैंसडौन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। हेलीपैड से लेकर वेलकम पोस्ट और जयहरीखाल चेक पोस्ट तक पुलिस और सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल रखा था। हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखी गई और बाहरी लोगों की आवाजाही पर विशेष निगरानी रही।

अग्निवीरों से संवाद कार्यक्रम –
दौरे के दौरान NSA डोभाल और CDS अग्निवीरों से संवाद करेंगे, उनके प्रशिक्षण और अनुभवों की जानकारी लेंगे। साथ ही रेजिमेंटल सेंटर की विभिन्न गतिविधियों और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का अवलोकन भी करेंगे।

कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि दोनों वरिष्ठ अधिकारियों का आगमन रेजिमेंट के लिए गौरव का अवसर है। उनके मार्गदर्शन से युवा अधिकारियों, सैनिकों और अग्निवीरों को प्रेरणा मिलेगी।


Spread the love

You missed