कोटद्वार—   लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज से सटे सनेह क्षेत्र में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटों में गुलदार ने दो अलग-अलग जगहों पर हमला कर दहशत फैला दी है।

आंगन में धमका गुलदार,, दहशत में ग्रामीण – कोटद्वार में दो लोगों पर हमला,,।

पहली घटना रामपुर की है। बुधवार सुबह 9:30 बजे कमल रावत अपने बगीचे में टहल रहे थे, तभी झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उन पर झपट्टा मार दिया। कमल ने हिम्मत दिखाते हुए हाथ में मौजूद दरांती से बचाव किया और शोर मचाते हुए घर की ओर भागे। उनकी जान बाल-बाल बची।

कमल का कहना है कि ये गुलदार पहले भी उनके कुत्ते पर तीन बार हमला कर चुका है। दहशत इतनी है कि उन्होंने घर और बगीचे में 12 सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं।

दूसरी घटना बिशनपुर-कुंभीचौड़ की है। 60 वर्षीय ललिता प्रसाद नौटियाल रात 8 बजे अपने आंगन में बैठे थे, तभी गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। उनके हाथ और जांघ पर गहरे खरोंच आए हैं। परिजनों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। घायल को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

वन विभाग अलर्ट:-
डीएफओ गौरव वर्मा ने बताया कि गुलदार नया है और अपना क्षेत्र तलाश रहा है। शिकार में सक्षम न होने के कारण भूख से वह आबादी की ओर आ रहा है। विभाग ने दो कैमरा ट्रैप लगाए हैं और रात्रि गश्त बढ़ा दी है।

वहीं कोटड़ीढांग इंटर कॉलेज के पास छुट्टी के समय दीवार पर गुलदार दिखने से बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। सदानंद कॉलोनी में गुलदार एक बछिया को मार चुका है।

See also  डिग्री कॉलेज रामनगर के प्रधानाचार्य को जान से मारने की धमकी और लोक सेवक के कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही,,, 03 हिरासत में,,।

मामले को लेकर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने वन मंत्री सुबोध उनियाल से फोन पर बात कर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पिंजरे लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।

You missed