कोटद्वार—   नगर में कपड़ा व्यापारी को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दीपक कुमार उर्फ मो. दीपक को गिरफ्तार किया है। व्यापारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

व्यापारी को धमकी देने के आरोप में दीपक कुमार उर्फ मो. दीपक गिरफ्तार, व्यापारियों में आक्रोश,,।

जानकारी के अनुसार नजीबाबाद निवासी व्यापारी संजीव टांक ने पुलिस को तहरीर दी कि गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे वह अपनी दुकान के बाहर अन्य व्यापारियों के साथ खड़े थे, तभी स्कूटी पर आए दीपक कुमार ने कथित तौर पर अभद्रता की।

विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। व्यापारी ने बताया कि कुछ माह पूर्व उनका हृदय ऑपरेशन हुआ है, जिससे वह भयभीत हैं।

घटना की सूचना पर व्यापार संघ के व्यापारी गंगादत्त जोशी मार्ग पर एकत्र हुए और कोतवाली पहुंचकर धरना दिया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक मनोज ठाकुर मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से वार्ता कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।

सोशल मीडिया एंगल की जांच:-
व्यापारियों ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट को लेकर भी चिंता जताई है। इस पर एएसपी मनोज ठाकुर ने बताया कि पुलिस आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रख रही है और पूर्व में भी विवादित पोस्ट हटवाए गए हैं। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि दीपक कुमार कुछ माह पूर्व पटेल मार्ग पर एक दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद के बाद चर्चा में आए थे।

पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

You missed