थत्यूड़,/ टिहरी गढ़वाल–  आज दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ एवं राजकीय महाविद्यालय बनबसा के संयुक्त तत्वावधान में “भारत में तकनीकी विभाजन एवं सामाजिक असमानता” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया।

वेबीनार की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर आदित्य कुमार मौर्य ने की। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय डोईवाला के प्राचार्य प्रोफेसर देवेश भट्ट एवं राजकीय महाविद्यालय बनबसा के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया।

राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में “भारत में तकनीकी विभाजन एवं सामाजिक असमानता” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन,,।

समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष एवं वेबीनार की आयोजक सचिव डॉ. गीता रावत शाह ने मुख्य वक्ता प्रोफेसर भगवान सिंह बिष्ट का संक्षिप्त परिचय एवं स्वागत किया।

मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा उन्नयन समिति, देहरादून के माननीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर देवेंद्र सिंह भसीन ने अपने उद्बोधन में कहा कि डिजिटल तकनीक ने समाज की विभिन्न गतिविधियों एवं नीतिगत प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने में तथा वैश्विक स्तर पर ज्ञान एवं संसाधनों तक पहुंच को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रख्यात समाजशास्त्री एवं उत्तराखंड सोशियोलॉजिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रोफेसर बी. एस. बिष्ट ने कहा कि डिजिटल तकनीक जितना अधिक कार्यों को आसान बना रहा है, उतनी ही तीव्र गति से उसका दुरुपयोग भी हो रहा है और समाज को हानि पहुंच रही है, जिसे रोकने का एकमात्र उपाय बच्चों को संस्कारवान बनाना है, ताकि वे तकनीक का दुरुपयोग न करें और एक स्वच्छ समाज का निर्माण हो सके।

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की समाजशास्त्र की प्रोफेसर जया श्रीवास्तव ने डिजिटल विभाजन के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने लैंगिक असमानता, जातिगत असमानता, पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों तथा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के बीच मौजूद डिजिटल असमानताओं की चर्चा की। लखनऊ विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र के प्रोफेसर प्रमोद कुमार गुप्ता ने शोध कार्यों में डिजिटल तकनीक के उपयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

See also  काँग्रेस हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश ने दी आत्मदाह की धमकी,, जानिए क्यों??

इस अवसर पर वेबीनार के सफल आयोजन में डॉ. नीरज असवाल, श्री दिनेश ममगाई तथा श्री शूरवीर ने तकनीकी सत्र के संचालन में सहयोग किया।

कार्यक्रम का संचालन समाजशास्त्र की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गुलनाज फातिमा ने किया।

इस अवसर पर डॉ. चंदा थपलियाल, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. अंचला, डॉ. रवि, डॉ. गुप्ता, डॉ. भारती नौटियाल, डॉ. पूजा पालीवाल, डॉ. बिट्टू सिंह,  पेनयूलि ,  गिरीश जोशी, श्री कुलदीप,  सुभाष सिंह,  महावीर, श्री गोपाल,  सतपाल, श्रीमती रुक्मणी, श्री तेग सिंह आदि उपस्थित रहे।

You missed