मुक्तेश्वर— प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े कसियालेक मुक्तेश्वर रोड में व्यापारियों की बैठक सम्पन्न हुई बैठक में व्यापारियों ने संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण और प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
तत्पश्चात सभी व्यापारियों ने क्रमबद्ध प्रदेश महामंत्री के समक्ष कसियालेक में आए दिन लगने वाले जाम , पार्किंग की समस्या, सार्वजनिक पेयजल की व्यवस्था नहीं होना ,कूड़े की गाड़ी का नहीं आना , सफाई व्यवस्था नहीं होना और पुलिस व्यवस्था की मुस्तैदी नहीं होना आदि कई समस्याओं को रूबरू करवाया ,
जिस पर प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल सभी समस्याओं को संगठन स्तर पर समाधान करवाएगा।

प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने इसके पश्चात सर्वसम्मति से संयोजक मंडल में गणेश मेहता ,शेर सिंह मेहता ,पूरन बिष्ट, भानु मेहता , हिरेश बिष्ट भूपेश सिंह महेश सिंह और जगमोहन के नामों की घोषणा की।
आज की बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ,प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, विकास शर्मा, मोहन बिष्ट, शिव नारायण साह,अमित सिंह, भानु मेहता,गोपाल बिष्ट,जगत सिंह,निर्मल सिंह,नाजिम , अर्जुन सिंह, महेश बर्गली,कुंदन बिष्ट,शंकर कश्यप ,जाहदल हसीन, महेंद्र सिंह आदि व्यापारी शामिल रहे।
