हल्द्वानी–   गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति लिमिटेड, हीरा नगर में प्रबंध कमेटी के सदस्यों एवं पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

प्रबंध कमेटी के सभी छह पदों पर सदस्यों का निर्विरोध चयन हुआ, जिसके उपरांत आज अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा अन्य संस्थाओं हेतु प्रतिनिधि का चुनाव भी निर्विरोध संपन्न हुआ।

गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति हीरा नगर, हल्द्वानी की प्रबंध कमेटी का चुनाव संपन्न,,।

निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया में प्राप्त नामांकनों के आधार पर निर्विरोध चयन किया गया।

चुने गए प्रबंध कमेटी के सदस्य:-
– सामान्य वर्ग:  प्रदीप बिष्ट,  हरीश चंद्र जोशी,  पारितोष कुमार रोहतगी एवं  सुरेश हिंदवान
– महिला वर्ग:- श्रीमती राशि अग्रवाल एवं श्रीमती चंद्रावती जोशी

नोट: प्रबंध कमेटी में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित पद पर कोई नामांकन प्राप्त न होने के कारण यह पद रिक्त रहा।

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं प्रतिनिधि का निर्विरोध निर्वाचन:-
प्रबंध कमेटी के सदस्यों के चुनाव के पश्चात अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा डेलीगेट पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आयोजित की गई। तीनों पदों पर केवल एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण निम्न पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया:

– अध्यक्ष:  हरीश चंद्र जोशी
– उपाध्यक्ष: श्रीमती चंद्रावती जोशी
– सचिव: श्रीमती राशि अग्रवाल
– कोषाध्यक्ष: पारितोष रोहतगी
– अन्य संस्थाओं हेतु प्रतिनिधि (डेलीगेट): सुरेश हिंदवान

निर्वाचन परिणाम घोषित होते ही उपस्थित सदस्यों एवं समिति कर्मचारियों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नव-निर्वाचित अध्यक्ष  हरीश चंद्र जोशी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति के पारदर्शी संचालन, सदस्यों के हित एवं हीरा नगर आवास विकास के कार्यों को पूरी निष्ठा व एकजुटता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

See also  कसियालेक में व्यापारियों की बैठक में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के संयोजक मंडल का गठन ,,, स्थानीय समस्याओं का शीघ्र होगा निस्तारण :- राजेन्द्र फर्स्वाण

सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी  संजय डबराल, ग्राम विकास अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

You missed