हल्द्वानी;—  नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद  दिनेश आर्या के कल दिनांक 18 अक्टूबर, (रविवार) को प्रथम बार अपने गृह जनपद नैनीताल आगमन पर स्वागत कार्यक्रम को लेकर आज भाजपा संभाग कार्यालय, हल्द्वानी में जिला अध्यक्ष  प्रताप सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में योजना-रचना बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सांसद  दिनेश आर्या के स्वागत कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार करते हुए विभिन्न मंडलों, मोर्चों एवं पार्टी पदाधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर स्वागत की जिम्मेदारी सौंपी गई।

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का हल्द्वानी आगमन कल,,, होगा भव्य स्वागत,,।

निर्धारित स्वागत कार्यक्रम:-

दिनेश आर्या का स्वागत मालधनचौड़ से प्रारंभ होकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए हल्द्वानी तक किया जाएगा। विशेष रूप से दिन में 2 बजे लामाचौड़ मंडल के भाखड़ा पुल से उनकी अगवानी एवं स्वागत किया जाएगा।

इसके पश्चात वाहन रैली के माध्यम से फतेहपुर, ऊंचापुल, कुसुमखेड़ा, कालाढूंगी रोड एवं नैनीताल रोड होते हुए रैली शाम 6 बजे शहीद पार्क, हल्द्वानी पहुंचेगी, जहाँ स्वागत सभा के पश्चात कार्यक्रम का समापन होगा।

जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि  दिनेश आर्या पिछली पीढ़ी से जनसंघ की विचारधारा से जुड़े जमीनी कार्यकर्ता हैं और विगत चार दशकों से भाजपा में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए यहां तक पहुंचे हैं। पार्टी नेतृत्व द्वारा उनको राज्यसभा में भेजने से हर स्तर के कार्यकर्ता में गजब का उत्साह है।

उन्होंने बताया कि पार्टी के इतर  दिनेश आर्या पिछले चार दशकों से हल्द्वानी क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों से जुड़े रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इन संगठनों ने भी उनके स्वागत-अभिनंदन में सहभागिता सुनिश्चित की है।

See also  नवरात्र की महानवमी पर मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में घोषित किया अवकाश,,,।

भाजपा के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठन भी अपने स्तर पर अलग-अलग स्थानों पर उनका स्वागत करेंगे।

बैठक में स्वागत कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, वाहन रैली के मार्ग, विभिन्न स्थानों पर स्वागत की जिम्मेदारियों तथा समापन समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी  भुवन जोशी, दायित्वधारी  शंकर कोरंगा, दायित्वधारी  मोहन पाठक, जिला महामंत्री  विनीत अग्रवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती कंचन उप्रेती, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष  चंदन सिंह बिष्ट, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नन्ने कश्यप, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष रवींद्र बाली सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You missed