हल्द्वानी—   भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद रविवार को पहली बार अपने गृह जनपद नैनीताल आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

उनके स्वागत में जिलेभर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मालधनचौड़ से लेकर हल्द्वानी तक विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं, नारों और आत्मीय स्वागत के माध्यम से उनके प्रति अपना सम्मान एवं स्नेह व्यक्त किया।

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या के गृह नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत,,,।

दिनेश आर्या के स्वागत कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह रहा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शाम चार बजे हल्द्वानी के भाकडा पुल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े व पुष्प वर्षा के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

इसके बाद वाहन रैली के रूप में उनका क़ाफ़िला लामाचौड़, फतेहपुर , ब्लॉक , कुसुमखेड़ा, लालडाँठ , गुसाईं नगर , कालाढुंगी रोड , नैनीताल रोड होते हुए शहीद पार्क पहुंचकर संपन्न हुआ। इन सभी क्षेत्रों में निर्धारित स्थलों पर भाजपा मंडलों, पार्टी के मोर्चों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से उनका स्वागत-अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं की उपस्थिति और उत्साह ने पूरे क्षेत्र में संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया।

स्वागत कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर भाजपा मंडलों के साथ-साथ अल्पसंख्यक मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधियों ने  आर्या का स्वागत किया।

विभिन्न स्थानों पर आयोजित इन कार्यक्रमों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव एवं जनसेवा के प्रति समर्पण से नैनीताल जनपद सहित पूरे उत्तराखंड की आवाज राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती से उठेगी।

See also  हाइकोर्ट स्टे निरस्त :- नैनीताल-कैंची धाम जाने का रास्ता होगा आसान,,, बाईपास का काम दोबारा शुरू,,।

कार्यक्रम का समापन शाम को काठगोदाम स्थित शहीद पार्क में हुआ, जहां दिनेश आर्या ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने राज्यसभा के लिए निर्वाचित किए जाने पर पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए गौरव के साथ-साथ जनसेवा का एक महत्वपूर्ण दायित्व भी है। वह इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से करेंगे।

उन्होंने कहा कि वह पिछले चार दशकों से लगातार भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं और इस लंबी संगठनात्मक यात्रा में उन्हें पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन तथा हजारों कार्यकर्ताओं का स्नेह प्राप्त हुआ है।

आज वह जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, उसमें कार्यकर्ताओं की मेहनत, उनका विश्वास और उनका निरंतर सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने अपने स्वागत में उमड़े कार्यकर्ताओं के अपार उत्साह के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का यह स्नेह और सम्मान उनके लिए अत्यंत भावुक करने वाला है।

पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत है। भाजपा का संगठन अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर ही निरंतर मजबूत हुआ है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह आगे भी कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखेंगे और जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड के विकास एवं जन आकांक्षाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने  दिनेश आर्या को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए कहा कि उनका लंबा संगठनात्मक अनुभव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। उनके गृह जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं में दिखाई दिया उत्साह संगठन की मजबूती और उनके प्रति कार्यकर्ताओं के स्नेह का प्रतीक है।

See also  जिला समिति कार्य योजना में निर्विरोध चुने गए पार्षदगण का हुआ सम्मान।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष  राजेंद्र सिंह बिष्ट, मेयर  गजराज सिंह बिष्ट , जिला प्रभारी  विवेक सक्सेना , प्रदेश मीडिया सह प्रभारी  भुवन जोशी, प्रदेश प्रवक्ता  सुरेश तिवारी , किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र सिंह नेगी, दायित्वधारी  सुरेश भट्ट ,  देवेंद्र ढैला , श्रीमती शांति मेहरा,  दीपक मेहरा ,  मोहन पाठक,  शंकर कोरंगा, डा॰ अनिल कपूर डब्बू ,  हरीश पांडे , भाजपा जिला महामंत्री  विनीत अग्रवाल , जिला उपाध्यक्ष  नवीन भट्ट ,  प्रताप बोरा, सुश्री प्रतिभा जोशी , श्रीमती विजय लक्ष्मी चौहान , श्रीमती बेला तोलिया, श्रुति तिवारी, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुंवर , अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष  रवींद्र बाली, सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You missed