Spread the love

 

हलद्वानी– दिनांक 21-02- 2024 दिन बुधवार को विठौरिया मंडल का लाभार्थी सम्मेलन प्रातः 10:30 बजे फुलदेई बैंक्विट हॉल (कमलुवागांजा रोड) में मंडल अध्यक्ष श्रीमान सुरेश गौड़ जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

 

मंडल में आयोजित इस सम्मेलन में पूर्व दर्ज़ा राज्य मंत्री गजराज सिंह मुख्य वक्ता के रूप में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश को ऐसा नेतृत्व मिला है जो जनमानस की भावनाओं को भली-भांति परिचित हैं और संगठन और देश के कार्यों व उनके लाभ जनता तक पहुंचाएं जिससे हर कार्यकर्ता ने आगे लाना है मोदी जी और धामी जी लगातार विकास कार्यों के लिए प्रयत्नशील है और भारत को निरंतर विकास के ओर को ले जा रहे हैं।

 

हरिमोहन अरोरा ने कहा हमें संगठन को मजबूत करना है तथा लोगों से लगातार जनसंवाद करना है गरीब पिछड़े वंचित को के लिए आगे आकर हमारे कार्यकर्ताओं ने काम करना है और संगठन को मजबूत बनाना है

 

मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने कहा आज हमारे देश में ऐसा नेतृत्व मिला है जो की भारत के विकास पर लगातार अग्रणी है महिलाओं के विकास जनता में बैठे अन्तिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक हमारी योजनाओं को पहुंचाना हमारे कार्यकर्ता का और उनकी समस्याओं का समाधान करना हमारे कार्यकर्ताओं का कर्त्तव्य है हम नेता क्षेत्रों के विकास के लिए बनाते हैं समाज के लिए हमें त्याग और समर्पण की भावना हमारे अंदर होनी चाहिए ।

 

योगेश रजवार ने संगठन की रूपरेखा को विस्तार से बताया और संगठन को मजबूत होने व अगामी चुनाव में संगठन को कैसे मजबूत कैसे करें यह कार्यकर्ताओं को समझाया।

See also  18 साल की उम्र में दुनिया को चौंकाने वाले निशानेबाज़ "जसपाल राणा" का हुआ निधन,, खेल जगत में शोक की लहर,,।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष बिठौरिया सुरेश गौढ, पूर्व प्रदेश महामंत्री व पूर्व उत्तराखंड मंडी समिति अध्यक्ष गजराज विष्ट,योगेश रजवार जी जिला संयोजक लाभार्थी प्रमुख सम्मेलन,मंडल प्रभारी हरिमोहन अरोड़ा जी, जिला मिडिया प्रभारी भुवन भट्ट जी, विनोद मेहरा जी मंडल महामंत्री दीपक सनवाल जी(मंडल संयोजक लाभार्थी सम्मेलन), दीपक बिष्ट जी, मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण जोशी जी, लाखन बिष्ट जी, कंचन उप्रेती जी,मंडल मंत्री के सी त्रिपाठी जी, मनोज जोशी जी, मोहित मिश्रा जी, दिगम्बर भोजक जी,आईटी संयोजक कौस्तुवानंद जोशी जी,सोशल मीडिया संयोजक सुनील जोशी जी(मंडल सह संयोजक), महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंपा नेगी जी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भगवान देऊपा जी, निवर्तमान पार्षद सुरेंद्र मोहन नेगी जी, बीडी जोशी जी के साथ ही शक्ति केंद्र संयोजक व बूथ अध्यक्षो के अलावा कार्यकर्ता बंधुओं की उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्रीमान सुरेश गौड़ जी, गजराज बिष्ट जी, हरिमोहन अरोड़ा जी, भुवन भट्ट,योगेश रजवार जी, दीपक बिष्ट जी दीपक सनवाल ,चंदन बिष्ट, चम्पा नेगी, भगवान देवपा प्रवीण जोशी, दिगम्बर भोजक, सुरेन्द्र मोहन, सह सोशल मीडिया संयोजक श्रुति तिवारी  आदि लोग मौजूद रहे संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की व सभी को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ४००पार का नारा साकार करने हेतु प्रेरित किया।।


Spread the love

You missed