Spread the love

 

रामनगर–  दिनांक 23-02- 2024 दिन शुक्रवार को रामनगर मालधन मंडल का लाभार्थी सम्मेलन प्रातः 11- बजे मालधन चौड (देवीपुरा बरात घर) में मंडल अध्यक्ष श्रीमाती दीपा भारती जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

 

 

मंडल अध्यक्ष द्धारा कार्यक्रम में प्रथम आगमन मालधन चौड मंडल में जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट जी का ढोंल नगाड़ों व फुलमालाओं से जबरदस्त स्वागत किया गया कार्यकर्ताओ में जबरदस्त उमंग उल्लास पूरे मालधन मंडल में जबरदस्त रैली निकाल कर स्वागत किया गया।

 

मंडल में आयोजित इस सम्मेलन में रामनगर मालधनचौड में मुख्य वक्ता के रूप जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश को ऐसा नेतृत्व मिला है जो जनमानस की भावनाओं को भली-भांति परिचित हैं और संगठन और देश के कार्यों व उनके लाभ जनता तक पहुंचाएं जिससे हर कार्यकर्ता ने आगे लाना है।

 

मोदी जी और धामी जी लगातार विकास कार्यों के लिए प्रयत्नशील है और भारत को निरंतर विकास के ओर को ले जा रहे हैं।

 

बिष्ट जी ने कहा की आज विश्व भारत को देख रहा उन्होंने कहा हर छोटी छोटी समस्याओं के लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री जी बहुत गहराई से सोचते हैं ।

 

हमारे देश में गरीबों के लिए अलग-अलग योजनाओं को चलाया 80करौड लोगों को फ्री राशन मिल रहा  है, आयुष्मान भारत के लिए, काम करने वाली महिलाओं के लिए अलग-अलग योजनाएं चलाई हैं,

मोदी जी ने महिलाओं को 30प्रतिशत आरक्षण दिया महिलाओं के लिए लखपति दीदी अभियान चलाया, मोदी जी का सपना है तीन करोड़ लोगों को लखपति दीदी बनना है ।

See also  सनसनी :- कौन है जिसकी नैनीताल झील में मिली लाश..।

 

मोदी जी प्रधानमंत्री काल में इस देश की अर्थव्यवस्था भारत की पांचवी अर्थव्यवस्था बनी और आने वाले समय में तीसरे नम्बर पर पहुंच जायेगी ।

 

प्रताप बिष्ट जी ने कहा मुख्यमंत्री जी ने बहुत सारी योजनाएं का लाभ प्रदेश में चलाई है हमें उन्हें जन जन तक जानकारी देनी है और हमें आगे संगठन के लिए मजबूत दिशा में काम करना है।

 

रामनगर के विधायक दीवान सिंह बिष्ट जी कहा हमें संगठन को मजबूत करना है तथा लोगों से लगातार जनसंवाद करना है गरीब पिछड़े वंचित को के लिए आगे आकर हमारे कार्यकर्ताओं को काम करना है और संगठन को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा लाभार्थी सम्पर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य  जन जन तक लोगों का सरकार ने जो काम किया है पहुचना,  कोविड के टाइम  सरकार ने जनता के लिए काम किया, आयुष्मान व अन्य योजनाओं के बारे में बताया ।

 

मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने कहा आज हमारे देश में ऐसा नेतृत्व मिला है जो की भारत के विकास पर लगातार अग्रणी है महिलाओं के विकास जनता में बैठे अन्तिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक हमारी योजनाओं को पहुंचाना हमारे कार्यकर्ता का और उनकी समस्याओं का समाधान करना हमारे कार्यकर्ताओं का कर्त्तव्य है

 

हम नेता क्षेत्रों के विकास के लिए बनाते हैं समाज के लिए हमें त्याग और समर्पण की भावना हमारे अंदर होनी चाहिए । भट्ट ने कहा संगठन में लगातार सेवा भाव होना हर बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी है

 

पार्टी को मजबूत करने व अन्तिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए के लिए बूथ कमेटियों की अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।

See also  पवनदीप राजन के जीजा नारायण लाल की शानदार जीत,,, भाजपा को क्यों मिली करारी हार,,।

 

मंडल अध्यक्ष दीपाभारती ने कहा कि संगठन और सरकार का एक दूसरे को मजबूत करने का काम है अब वक्त आ गया है कार्यकर्ताओं की परिक्षा का हमने अपने संगठन को मजबूत कर घर घर जाकर जनता के लोगों के समक्ष जाकर पार्टी को मजबूत और माननीय नरेन्द्र मोदी जी के कन्धों को और मजबूत बनाने का काम करना है।

 

हरीश दफौटी ने संगठन की रूपरेखा को विस्तार से बताया और संगठन को मजबूत होने व अगामी चुनाव में संगठन को कैसे मजबूत कैसे करें यह कार्यकर्ताओं को समझाया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष नैनीताल व मुख्य वक्ता लाभार्थी सम्मेलन श्री प्रताप बिष्ट विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट,मंडल अध्यक्ष दीपाभारती, पूर्व प्रदेश मंत्री हरीश दफौटी ,मंडल प्रभारी जिला मिडिया प्रभारी भुवन भट्ट जी, महामंत्री जगदीश खन्तवाल,व जितेश टम्टा, मंडल विस्तारक अंन्शुमान दफौटी, बिट्टू टम्टा, चंदन बिष्ट, विष्णु सक्सेना हरीश पंचवाल, महेश पंडित, आदि लोग मौजूद रहे।

 

महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राधा देवी जी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र खन्तवाल, के साथ ही शक्ति केंद्र संयोजक व बूथ अध्यक्षो के अलावा कार्यकर्ता बंधुओं की उपस्थिति रही।
आदि लोग मौजूद रहे संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की व सभी को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ४००पार का नारा साकार करने हेतु प्रेरित किया।

 

आज़ भारतीय जनता पार्टी की मालधन चौड में 22लोगो ने कांग्रेस छोड़ कर दीपाभारती के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए संकल्प लिया।

 

सदस्यता लेने वाले श्री कृष्ण कुमार, सुरेश टम्टा, रमेश चंद्र, ललिता प्रसाद, ख्यालीराम, मोहनलाल उपप्रधान, अवधेश कुमार, माया देवी, दीपा देवी, पूजा टम्टा, शिल्पा देवी, पिंकी, आदि लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।

See also  बुरी तरह जख्मी और खून से लथपथ घायल को बचाने के लिए पत्रकार ने किया फोन , 108 का जवाब,, पहले खुद सड़क तक लाओ..।

Spread the love