Spread the love

हल्द्वानी–   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में परीक्षा समिति की 17वीं बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में माननीय कुलपति, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि न्यू एजुकेशन पाॅलिसी के तहत परीक्षा परिणामों तथा उनके परीक्षा फल का नया प्रारुप तैयार किया जाएगा तथा ग्रेड प्रणाली लागू की जायेगी ।

 

बैठक का संचालन करते हुए परीक्षा नियंत्रक प्र्रो. सोमेश कुमार ने बताया कि बैैठक में विभिन्न कार्यवृतों एवं प्रस्तावों पर चर्चा की गयी जिसमें मुख्य रुप से परीक्षा शुल्क स्नातक स्तर पर रू0 200 से रू0 250 तथा परास्नाक स्तर पर रू0 250 से रू0 300 की संस्तुति की गयी।

 

अन्त में परीक्षा समिति की बैठक में उत्तरपुस्तिकाओं के डिजिटल मुल्यांकन के बारे में भविष्य की कार्ययोजना के बारे में विचार किया तथा भविष्य में उत्तरपुस्तिकाओं के डिजिटल मुल्याकंन के बारे में जोर दिया। बैठक मंे रजिस्ट्रार प्रो0 पी0डी0 पन्त, वित्त निय़त्रंक श्रीमती आभा गर्खाल, प्रो0 गिरिजा पाण्डे, प्रो0 रेनू प्रकाश, प्रो0 जितेन्द्र पाण्डे आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed