Spread the love

रुद्रपुर– समाजवादी पार्टी की एक महत्त्व पूर्ण बैठक लोकसभा चुनाव के संबंध में लखनऊ समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम् पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी उपस्थित रहे।

 

बैठक में उत्तराखंड के ओर से अरविंद यादव राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड एवम् प्रभारी लोकसभा नैनीताल शामिल हुए ।

 

अरविंद यादव ने संबोधित करते हुए कहा समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में एक वैचारिक विकल्प के रूप में उतर कर खड़ी हो चुकी है।

 

उत्तराखंड के २३ वर्ष पूर्ण होने के बाद भी अभी राज्य के पास राजधानी जाने हेतु उत्तर प्रदेश की सड़क का इस्तेमाल करना पड़ता है राज्य के पास राजधानी जाने हेतु अपनी सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है।

 

जबकि उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश जोड़ने हेतु बरेली से किच्छा मार्ग बनाकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नारायणदत्त तिवारी जी के नाम कर जन्म दिन का तोहफ़ा श्री अखिलेश यादव जी ने उत्तराखण्ड को दिया था ।

 

श्री अखिलेश यादव जी को उत्तराखंड से हृदय लगाव है जब भी उत्तराखंड पर कोई विपत्ति आयी है तब हमेशा मदद की है।

 

अरविंद यादव ने केदारनाथ आपदा,चमोली घटना,उत्तराकाशी सुरंग जैसे प्राकृतिक आपदाओं में श्री अखिलेश यादव जी जी द्वारा मदद करने का उत्तराखंड की ओर से आभार व्यक्त किया।

 

अरविंद यादव ने श्री मति डिंपल यादव सांसद मैनपुरी को उत्तराखंड काप्रभारी बनाये जाने की माँग की । इस पर मंच से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं की माँग को देखते हुए हामी भर दी है और शीघ्र ही आधिकारिक रूप दे घोषण कि जाएगी।

See also  मसूरी में भीषण सड़क हादसा :- चार लोगों की मौत,।

 

श्री अखिलेश यादव ने कहा समाजवादी पार्टी उत्तराखंड लोकसभा चुनाव सभी सीटो में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी ।

 

बैठक का संचालन उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी की अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री राष्ट्रीय सचिव पूर्व प्रभारी उत्तराखंड श्री राजेंद्र चौधरी
पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ बिग्रेड सिद्धार्थ सिंह पूर्व मंत्री जय शंकर पांडेय ,प्रो लक्ष्मण यादव आदि लोग रहे।

 

संवाददाता- सम्मी मेहर, रुद्रपुर


Spread the love

You missed