Spread the love

 

हल्द्वानी– श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल* द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु सभी सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को  कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान  चलाए जाने हेतु व निर्देशित किया गया है ।

 

श्री प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी  तथा  श्री नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण  में  श्री विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व  में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र मे कानून/शान्ति व्यवस्था/यातायात व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान चंबल पुल, क्रियाकर्मशाला के पास अभियुक्त नवीन मौर्या पुत्र सोहन लाल मौर्या निवासी पार्वती कॉलोनी बिठोरिया मुखानी, जनपद नैनीताल को  12.07 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार  किया गया।

 

 

उक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या–23/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।


Spread the love