Spread the love

पंतनगर–  अवैध असला रखने वालो के विरुध उधम सिंह नगर पुलिस की लागातार कार्यवाही जारी 01 अदद तमंजा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

 

 

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक(नगर),क्षेत्राधिकारी पंतनगर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना पंतनगर के निर्देश पर अवैध असला रखने वालो के विरुध व आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दिशा निर्देशो का पालन कराने हेतू थाना पंतनगर पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है दिनांक 21/03/2024 की सायं पुलिस टीम द्वारा दौराने वाहन चैकिंग
व मुखबिर खास की सूचना पर हल्द्वानी की ओर बैरियर से पहले घेर घोटकर नाम लवप्रीत सिंह पुत्र स्व0 अमरजीत सिंह निवासी ग्राम मुडलिया गौसू थाना अमरिया जिला पिलीभीत उ0प्र0-उम्र 21 को पकड लिया ।

 

जामा तलाशी में पहनी काली जींस की बाई फेट में एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । अभियुक्त को हस्वकायदा समय 11.55 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त
 नाम लवप्रीत सिंह पुत्र स्व0 अमरजीत सिंह निवासी ग्राम मुडलिया गौसू थाना अमरिया जिला पिलीभीत उ0प्र0-उम्र 21 वर्ष
बरामदा माल का विवरण
 एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर
 एक जिंदा कारतूस 315 बोर
पुलिस टीम
 निरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह डागी थाना प्रभारी पंतनगर उधम सिंह नगर
 उ0नि0 प्रदीप कोहली चौकी प्रभारी सिडकुल थाना पंतनगर उधम सिंह नगर
 का0 662 पंकज पोखरियाल चौकी सिडकुल थाना पंतनगर

See also  हल्द्वानी-- इंस्पिरेशन की शिवांगी पांडे ने तुर्की में रचा इतिहास ,,, वर्ल्ड एबिलिटीस्पोर्ट यूथ गेम्स में जीता गोल्ड।

 

संवाददाता— सम्मी मेहर


Spread the love

You missed