
रुद्रपुर– 12 अप्रैल 2024/सू.वि.- जिला मजिस्ट्रेट उदय राज सिंह ने दिनांक 07 अक्टूबर 2023 को भगवानपुर आई.आर.टी. कालेज के सामने रूद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) सड़क दुर्घटना में अज्ञात अभियुक्त द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर, ऑटो रजि0 संख्या यू0के0-06-टीए-5262 को पीछे से टक्कर मारकर वादी के पिता हरीश बटला व 2 अन्य ऑटो चालक निपेन्द्र व सवारी आकाश कोे गम्भीर रूप से घायल कर देना तथा वादी के पिता की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो जाने सम्बन्धी मजिस्ट्रीयल जाँच हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट मनीष बिष्ट को जाँच अधिकारी नामित किया है ।
सम्पूर्ण पहलुओं की विस्तृत जाँच करते हुए जाँच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।
जाँच अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट मनीष बिष्ट ने कहा कि उक्त घटना/प्रकरण के सम्बन्ध में यदि कोई व्यक्ति जानकारी रखता हो या कथन करना चाहता है तो वह विज्ञप्ति जारी होने के 03 (तीन) दिन के भीतर साक्ष्य सहित कथन उप जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत कर सकतें हैं ।

कार्यालय की ई-मेल आई0डी sdmrudrapur4@gmail.com पर भी उपलब्ध करा सकते है।
संवाददाता– सम्मी मेहर
