Spread the love

कोटद्वार–  द्सोलिड एवं प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेन्ट अपने देश के साथ विश्व की एक बहुत बड़ी चुनौती है।

 

जिसका सीधा असर जलवायु परिवर्तन के साथ हमारे स्वास्थ्य पर भी हो रहा है।

 

अपने देश में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 की शुरुवात की गयी है। जिसका मुख्य उद्देश्य अपने गांव, शहर एवं देश को कचरा मुक्त बनाया जाय।

 

कचरा मुक्त देश की शुरूवात सर्वप्रथम अपने आप से होती है। जहाँ पर हर एक व्यक्ति को अपने कूड़े का प्रबन्धन करने हेतु जागरूक होकर सही आदतों को अपनाना होगा।

 

नगर निगम कोटद्वार द्वारा लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु वेस्ट टू वण्डर पार्क बनाया गया है। जिसका उद्घाटन नगर आयुक्त महोदय नगर निगम के द्वारा किया गया है।

 

वेस्ट टू वण्डर पार्क में कूड़े से इको बैन्च, टायर बैन्च, टायर तोप, वर्टिकल गार्डन, विन्टेज कार के साथ सेल्फी प्वाईंट बनाया गया है।

 

इसके साथ होम कम्पोस्टिंग मॉडल को भी बनाया गया है। वेस्ट टू वण्डर पार्क को बनाने में मुख्यतः स्वच्छता के 03 रंगों का प्रयोग किया गया है। जैसे कि हरा रंग गीले कूड़े को, नीला रंग सूखे कूड़े को और लाल रंग सेनेटरी कूड़े को दर्शाता है।

 

वेस्ट टू वण्डर पार्क देखने के उपरान्त ऐसा प्रतीत होता है कि कूड़ा एक समस्या नहीं है बल्कि एक अवसर है सौन्दर्यकरण का, रोजगार का।

 

जल्द ही नगर निगम कोटद्वार में रिडियूज रियूज रिसाईकिल सेन्टर (RRR Centre) के साथ प्लास्टिक बैंक का निर्माण मालवीय उद्यान में किया जायेगा। जहाँ पर लोगो द्वारा अपने घरों से निकलने वाले प्लास्टिक, इको ब्रिक, कपड़े एवं अन्य सामान्य उपयोगार्थ वस्तुओं का लेन देन निशुल्क किया जा सकेगा।

See also  आयकर रिटर्न प्रारूप जारी न होने से करदाता और अधिवक्ता परेशान,,,,।

Spread the love

You missed