Spread the love

देहरादून—  जीएसटी विभाग द्वारा प्रदेश भर में व्यापारियों में भय का माहौल बनाए जाने को लेकर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संरक्षक विनय गोयल के नेतृत्व में व्यापारी जीएसटी कमिश्नर प्रतीक जैन से देहरादून स्थित उनके कार्यालय में मिले।

संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ने बताया कि व्यापार मंडल ने जीएसटी कमिश्नर को अवगत कराया कि विभाग के कुछ अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के साथ तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है, जो व्यापारी और विभाग के बीच टकराव को दर्शाता है और राज्य हित में नहीं है।

उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारी हितों की रक्षा के साथ-साथ राज्य के विकास के बारे में भी सोचता है। संगठन कभी भी टैक्स चोरी का समर्थन नहीं करता, लेकिन विभाग के कुछ अधिकारी टैक्स चोरी में संलिप्त हैं और गैर-रजिस्टर्ड कारोबारियों को बढ़ावा दे रहे हैं।

जीएसटी कमिश्नर ने व्यापार मंडल को भरोसा दिलाया कि भविष्य में किसी व्यापारी को नाजायज परेशान नहीं किया जाएगा।

राजेन्द्र फर्स्वाण ने प्रदेश के सभी व्यापारियों को आश्वस्त किया कि प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल छोटा हो या बड़ा, सभी व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए अग्रसर रहेगा।


Spread the love

You missed