Spread the love

कालाढूंगी—  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय नैनीताल के तत्वावधान में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कालाढूंगी में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 11वीं एवं 12वीं की 87 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया ने छात्राओं को विभागीय योजनाओं, विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, रोजगार प्रयाग पोर्टल एवं एनसीएस पोर्टल की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इंटरमीडिएट के बाद उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम में छात्राओं को क्लैट, नीट, जेईई, अग्निवीर, एनडीए, होटल मैनेजमेंट, पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा, सीयूईटी तथा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं अवसरों के संबंध में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या हीरा मर्तोलिया, आईटीआई फोरमैन गौरव तथा नगर सेवायोजन कार्यालय हल्द्वानी के अन्वेषक कम संगणक खजान पाठक उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed