Category: देहरादून

  • मंत्री रेखा आर्या का ऐलान… उत्तराखण्ड को जल्द मिलेगा ‘युवा आयोग’ और बनेगी ‘युवा नीति’।

    मंत्री रेखा आर्या का ऐलान… उत्तराखण्ड को जल्द मिलेगा ‘युवा आयोग’ और बनेगी ‘युवा नीति’।

    देहरादून– आज युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय देहरादून में युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

     

     

    युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में हुई बैठक में पीआरडी जवानों के रजिस्ट्रेशन एवं प्रोत्साहन राशि संबंधी, युवक एवं महिला मंगल दल को स्वावलंबी बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

     

     

    युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा पीआरडी जवानों के लिए की गई घोषणाओं में से अधिकांश घोषणाओं के शासनादेश सितंबर माह में निकला है ।

     

     

    जिसमें उनके चार धाम यात्रा के दौरान 50 रुपए प्रोत्साहन राशि देने का भी शासनादेश हुआ है।

     

    पोर्टल के माध्यम से पीआरडी जवानों को पंजीकृत करने की प्रक्रिया चल रही है, पूर्व में विभाग के द्वारा विज्ञप्ति जारी की गई थी जिसमें 20 अगस्त तक पीआरडी जवानों को पोर्टल में पंजीकृत कर उनके दस्तावेजों को ऑनलाइन प्रक्रिया में शामिल करने के लिए आखिरी समय दिया गया था । उसकी तिथि बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही सचिव को मंत्री रेखा आर्या द्वारा पीआरडी संगठनों से बातचीत कर पंजीकरण की तिथि को बढ़ाने के साथ ही पीआरडी जवानों को अंतिम अवसर प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं ।

     

     

    युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने नवयुवक एवं महिला मंगल दल को स्वावलंबी और सशक्त बनाने की दिशा में विभाग को प्रस्ताव बनाने के लिए निर्देशित किया है।

     

    मंत्री ने रेखा आर्या ने कहा महिला मंगल दल और नवयुवक मंगल दल की आज की प्रासंगिक ज़रूरतों के प्रस्ताव की समीक्षा के लिए विभाग को बैठक रखने के लिए कहा गया है ताकि युवक एवं महिला मंगल दल की भावनाओं के अनुरूप उनके कार्य किया जा सके।

     

     

    प्रदेश में युवा आयोग के गठन और युवा नीति पर बोलते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा भाजपा के घोषणा पत्र के अनुरूप हमारी सरकार प्रदेश में युवा नीति और युवा आयोग के गठन के लिए तेज गति से कम कर रही है। जिसको लेकर आज हमने अधिकारियों को जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि जनता से किया हुआ वादा पूर्ण हो और हमें उम्मीद है जल्द ही युवा आयोग प्रदेश के युवाओं को धरातल पर नजर आएगा ।

     

     

    मंत्री रेखा आर्या ने आज की बैठक को सार्थक बताते हुए कहा बैठक में युवाओं, नवयुवक एवं महिला मंगल दल और पीआरडी जवानों के लिए कारगर निर्णय हुए हैं जो दर्शाता है कि हमारी सरकार युवाओं और महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है।

     

     

    इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल जितेन्द्र कुमार सोनकर, अपर निदेशक अजय कुमार अग्रवाल, संयुक्त निदेशक शक्ति सिंह समेत युवा कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

  • देहरादून में खेल एवं युवा कल्याण के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की…..

    देहरादून में खेल एवं युवा कल्याण के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की…..

    देहरादून- खेल एव युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने खेल निदेशालय देहरादून में खेल एवं युवा कल्याण के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना,मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री खेल विकास निधि, जनपद- नैनीताल (हल्द्वानी) में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना, जनपद चम्पावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना के सम्बन्ध में अधिकारियों से चर्चा करी और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा

     

    उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना एवं प्रोत्साहन योजना के लाभार्थीयों को अवशेष छात्रवत्ति का भुगतान डी०बी०टी० के माध्यम से 01 अक्टूबर तक दिये जाए । साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने  मुख्यमंत्री उदयीमान योजना के चयन ट्रायल्स प्रत्येक वर्ष शैक्षणिक सत्र के अनुसार माह अप्रैल एवं जून के मध्य सुनिश्चित किए जाएं । मंत्री रेखा आर्या  ने कहा खेल विकास निधि की एस०ओ०पी० को संशोधित किये जाने का प्रस्ताव अतिशीघ्र विभाग  शासन को भेजे ताकि हमारे युवा खिलाड़ी योजना का लाभ जरूर और समय पर ले सकें ।

     

    मंत्री ने कहा खेल विभाग पंजीकृत खेल संघों की सूची अपनी वेबसाइट में प्रदर्शीत करे, जिससे की खेल संघों की जानकारी प्राप्त की जा सके। खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल विश्वविद्यालय की भूमि हस्तांतरण और  चंपावत में बन रही महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की कार्य योजना की मौजूदा स्थिति पर अधिकारियों से जानकारी ली। और जिसके भूमि पूजन माह अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में किये जाने के निर्देश भी खेल मंत्री रेखा आर्या द्वारा संबंधित  अधिकारियों दिये गए ।

     

    मंत्री रेखा आर्य ने कहा चंपावत महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए विभाग ने 264 करोड रुपए का एस्टीमेट बनाया है और जल्द आगे की कारवाइयां प्रारंभ की जाएगी । बैठक में अमित सिन्हा, विशेष प्रमुख सचिव,  जितेन्द्र कुमार सोनकर, निदेशक खेल,  अजय कुमार अग्रवाल,  अपर निदेशक,  शक्ति सिंह,  संयुक्त निदेशक नीरज गुप्ता,  उप निदेशक,  संजीव कुमार पौरी, सहायक निदेशक खेल, राजेश मंमगाई, सहायक निदेशक,  कमल कान्त शर्मा, समीक्षा अधिकारी समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे ।

  • 264 करोड़ रुपए से तैयार होगा चंपावत महिला स्पोर्ट्स कॉलेज – रेखा आर्या

    264 करोड़ रुपए से तैयार होगा चंपावत महिला स्पोर्ट्स कॉलेज – रेखा आर्या

    देहरादून– आज खेल एव युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने खेल निदेशालय देहरादून में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री खेल मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई।

     

     

    बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना,मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री खेल विकास निधि, जनपद- नैनीताल (हल्द्वानी) में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना, जनपद चम्पावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना के सम्बन्ध में अधिकारीयों से चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना एवं प्रोत्साहन योजना के लाभर्थियों को अवशेष छात्रवत्ति का भुगतान डी०बी०टी० के माध्यम से 01 अक्टूबर तक दी जाए । साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री उदयीमान योजना के चयन ट्रायल्स प्रत्येक वर्ष शैक्षणिक सत्र के अनुसार माह अप्रैल एवं जून के मध्य सुनिश्चित किए जाएंI

     

     

    मंत्री रेखा आर्या ने कहा खेल विकास निधि की एस०ओ०पी० को संशोधित किये जाने का प्रस्ताव अतिशीघ्र विभाग शासन को भेजे ताकि हमारे युवा खिलाड़ी योजना का लाभ अवश्य और समय पर ले सकेंI

     

     

    मंत्री ने कहा खेल विभाग पंजीकृत खेल संघों की सूची अपनी वेबसाइट में प्रदर्शित करे, जिससे की खेल संघों की जानकारी प्राप्त की जा सके।

     

     

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल विश्वविद्यालय की भूमि हस्तांतरण और चंपावत में बन रही महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की कार्य योजना की मौजूदा स्थिति पर अधिकारियों से जानकारी ली और जिसके भूमि पूजन माह अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में किये जाने के निर्देश भी खेल मंत्री रेखा आर्या द्वारा संबंधित अधिकारियों दिये गए। मंत्री रेखा आर्य ने कहा चंपावत महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए विभाग ने 264 करोड़ रुपए का एस्टीमेट बनाया है और जल्द आगे की कार्यवाही व प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी ।

     

     

    बैठक में अमित सिन्हा विशेष प्रमुख सचिव, जितेन्द्र कुमार सोनकर निदेशक खेल, अजय कुमार अग्रवाल प्र० अपर निदेशक, शक्ति सिंह, नीरज गुप्ता, संजीव कुमार पौरी, राजेश मंमगाई, कमल कान्त शर्मा समीक्षा अधिकारी समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

  • उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार, मुख्यमंत्री धामी की पर्यटन प्रदेश की मुहिम रंग लाई।

    उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार, मुख्यमंत्री धामी की पर्यटन प्रदेश की मुहिम रंग लाई।

    देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश बनाने की मुहिम रंग ला रही है।

    ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने पर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से राज्य के चार गांवों को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

    आगामी 27 सितंबर को नई दिल्ली में यह पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

     

    पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।

     

    संस्कृति और प्राकृतिक संपदा के संरक्षण, समुदाय आधारित मूल्यों व जीवन शैली को बढ़ावा देने एवं आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता को इसमें परखा जाता है। इन्हीं विषयों पर प्रविष्टियां आमंत्रित की जाती हैं। इस वर्ष प्रविष्टियों के आधार उत्तराखंड के चार गांवों का इस पुरस्कार के लिए चयन हुआ है।

     

     

    उत्तरकाशी जिले के जखोल गांव को साहसिक पर्यटन, हर्षिल गांव को वाइब्रेंट विलेज, पिथौरागढ़ जिले के सीमान्त गुंजी गांव को वाइब्रेंट विलेज और नैनीताल जिले के सूपी गांव को कृषि पर्यटन के लिए सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार के लिए चुना गया है।

     

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी ग्रामवासियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पर्यटन विकास में आम जनता की अहम भूमिका है।

     

    उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश के रूप में स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है, इसके लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं, लेकिन राज्य की देवतुल्य जनता के सहयोग से ही यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

  • विवाहिता की मृत्यु के मामले में महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया संज्ञान, गंभीर से जांच के दिये आदेश।

    विवाहिता की मृत्यु के मामले में महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया संज्ञान, गंभीर से जांच के दिये आदेश।

     

    देहरादून– बीते 07 सितंबर 2024 को जस्सोवाला देहरादून में एक विवाहिता की मृत्यु के मामले में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने प्राप्त शिकायती पत्र के आधार पर एसएसपी देहरादून से वार्ता कर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए है।

     

     

    मामले में राज्य महिला आयोग को प्राप्त पत्र के अनुसार मृतका के पिता ने लिखा कि उनकी बेटी का विवाह 10 मई को जस्सोवाला देहरादून निवासी युवक मुकेश पाल से हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद से ही युवक मुकेश के परिजन मेरी बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लगे, साथ ही दहेज न देने पर लड़ाई झगड़ा, क्रूरता व नाजायज रूप से परेशान करने लगे। उन्होंने पत्र में लिखा कि मेरी बेटी ने फोन पर बताया था कि ससुराल वालों का कहना है की अगर तू 10 लाख रुपये नही देगी तो हम तुझे मार देंगे।

     

     

    बीते 7 सितंबर 2024 को सायं 05- 06 बजे मेरी बेटी के ससुराल पक्ष से सूचना आई कि आपकी बेटी की तबीयत खराब है हम उसे अस्पताल ले जा रहे हैं जब हम अस्पताल पहुंचे तो हमारी बेटी की मृत्यु हो चुकी थी और ससुराल पक्ष का कोई भी व्यक्ति वहां पर मौजूद नहीं था। प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों द्वारा मेरी बेटी को प्रताड़ित कर आत्महत्या करने पर मजबूर किया गया है या ससुराल वालों ने उसे जान से मारा है।

     

     

    मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने एसएसपी देहरादून को गंभीरता से जांच करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि विवाहिता की मृत्यु के कारणों सहित सभी साक्ष्यों की शीघ्रता से जाँच कराते हुए आरोपियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए तथा जांच में दोषी पाये जाने वाला कोई भी आरोपी बचना नही चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

     

     

    जिस पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है व मृतका के पति और ससुर की गिरफ्तारी कर प्रकरण में जांच की जा रही है तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में संलिप्त कोई भी आरोपी नही बचेगा।

  • अंतर्राज्यीय तस्कर से बरामद की गई काफी बड़ी मात्रा में स्मैक……

    अंतर्राज्यीय तस्कर से बरामद की गई काफी बड़ी मात्रा में स्मैक……

    देहरादून-  STF की ANTF( एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स) टीम उत्तराण्ड का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार जनपद उधमसिंहनगर के किच्छा थाना क्षेत्र से करीब् 90 लाख रूपये की स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, कुमाऊं यूनिट, रुद्रपुर, उत्तराण्ड द्वारा अंतर्राज्यीय तस्कर से बरामद की गई काफी बड़ी मात्रा में स्मैक। पकड़े गये नशा तस्कर से करीब 323 ग्राम स्मैक की गई बरामद, जिसकी आंकी गई

     

    कीमत करीब 90 लाख रुपए। STF( एंटी नार्कोटिक्स) उत्तराण्ड द्वारा इस वर्ष अब तक 06.281 किलोग्राम स्मैक, 19.808 किलोग्राम चरस, 5.322 किलोग्राम अफीम, 300 किलोग्राम डोडा पोस्त, एम०डी० 07 ग्राम मादक द्रव्यों की बरामदगी की गयी है एवं 39 तस्करों को गिरप्तार किया गया है। माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये STF ( एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

     

    जिसके क्रम में* सीओ एसटीएफ कुमाऊँ श्री R. B. चमोला एवं प्रभारी निरीक्षक STF (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल देर शाम को उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना किच्छा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए दरऊ रोड पर मोक्ष द्वार पुराना ईट भट्टा के सामने से एक व्यक्ति हामीद रजा पुत्र अहमद रजा निवासी वीर सावरकर नगर, ढेला पीर थाना इज्जतनगर बरेली उत्तर प्रदेश  उम्र  58 वर्ष  को करीब 323 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

     

    अभियुक्त उपरोक्त द्वारा पूछताछ पर बताया कि बरामद की गयी स्मैक को वह  उत्तर प्रदेश के बरेली से लेकर आया था। जिसको आज रुद्रपुर में बेचने जा रहा था।   ANTF टीम  द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी।  तस्करी के धन्धे में लिप्त् अभियुक्त विगत 02 सालों से बरेली, मीरगंज से स्मैक लाकर  रुद्रपुर, सितारगंज, किच्छा छेत्र में  अपने फिक्स एजेण्टों को सप्लाई कर रहा था

    बरामदगी का विवरण-

    1– 323 ग्राम अवैध स्मैक

    2-  एक मोटर साइकिल UP 25 AE 0952

    अभियुक्त का नाम-

    1- हामीद रजा पुत्र अहमद रजा निवासी वीर सावरकर नगर, ढेला पीर थाना इज्जतनगर बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 58 वर्ष वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।

    एसटीएफ से संपर्क हेतु 0135-2656202, 9412029536

    ANTF@STF TEAM

    1. निरीक्षक पावन स्वरुप
    2. उप निरीक्षक विपिन चंद्र जोशी
    3. उप निरीक्षक विनोद चंद्र जोशी
    4. Asi जगवीर शरण
    5. आरक्षी वीरेंद्र चौहान
    6. आरक्षी इसरार अहमद

    थाना किच्छा पुलिस टीम

    1- उप नि0 दीवान सिंह बिष्ट

    2- आरक्षी उमेश सिंह

    3- आरक्षी उम्मेद गिरी

  • सनातन विरोध पर विदेशी ताकतों के हाथों खेल रही है कांग्रेस : जोशी

    सनातन विरोध पर विदेशी ताकतों के हाथों खेल रही है कांग्रेस : जोशी

    देहरादून– भाजपा ने कांग्रेस पर सनातन विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाया है । प्रदेश प्रवक्ता श्री सुरेश जोशी ने निशाना साधा कि कांग्रेस विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रही है,

     

    अन्य धर्मों को छेड़ती नही और हिंदुत्व प्रतीकों पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ती है।

     

    प्रतिष्ठा यात्रा निकालने वाले हिमाचल की अवैध मस्जिदों पर क्यों नही बोलते हैं ।

     

     

    उन्होंने कहा, कांग्रेस और उनके सहयोगी लगातार सनातन धर्म पर सीधे प्रहार करते आ रहे है । जिससे एक बात पूरी तरह स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी कहीं ना कहीं विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रही है ।

     

     

    जब भी सनातन का विषय आता है चाहे मथुरा हो, काशी हो, चाहे अयोध्या हो, चाहे केदारनाथ बद्रीनाथ हो, कांग्रेस और उनके सहयोगियों का रुख हमेशा नकारात्मक ही रहता है।

     

    इनके नेताओं को सनातन संवर्धन के प्रत्येक मुद्दे पर आपत्ति होती है लेकिन चर्च में क्या हो रहा है, मस्जिद मदरसों में क्या हो रहा है, वहां कैसे धर्मांतरण की साजिश को अंजाम दिया जा रहा है, उसपर उनकी जुबान तक नही खुलती है।

     

     

    उन्होंने प्रतिष्ठा यात्रा का ढोंग करने वाले प्रदेश कांग्रेस नेताओं पर हमला करते हुए कहा, हिमाचल की सुक्खू सरकार, शिमला और मंडी में अवैध मस्जिदों को बचाने में लगी है ।

     

    क्यों अब तक एक भी स्थानीय कांग्रेसी ने इस मुद्दे पर बयान नहीं दिया। बावजूद इसके केदारनाथ धाम को लेकर लगातार भ्रम एवं झूठ फैलाकर वह नकारात्मक राजनीति कर रहें हैं ।

     

    उन्होंने विश्वास जताया कि देवभूमि की जनता कांग्रेस के ऐसे कृत्यों को देख रही है और कभी भी उनके झांसे में नही आने वाली है।

  • 17 सिंतबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर संपूर्ण भारत में चलाए जाएंगे “स्वच्छता पखवाड़ा” कार्यक्रम।

    17 सिंतबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर संपूर्ण भारत में चलाए जाएंगे “स्वच्छता पखवाड़ा” कार्यक्रम।

    देहरादून— आज भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्री मंसुख माण्डविया के द्वारा सभी राज्यों के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रियों के साथ दिनांक 17 सितम्बर, 2024 से स्वच्छता पखवाड़ा मनाये जाने के सम्बन्ध में वर्चुअल बैठक आहुत की गयी।

     

     

    उत्तराखंड सरकार में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री, रेखा आर्या ने भी बैठक में वर्चुअल प्रतिभाग किया गया। बैठक में केन्द्रीय मंत्री मंसुख माण्डविया ने दिनांक 17 सितम्बर, 2024 से मनाये जाने वाले स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया।

     

     

    उक्त पखवाड़े का शुभारम्भ दिनांक 17 सितम्बर, 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारम्भ होगा। दिनांक 17 सितम्बर, 2024 को सम्पूर्ण भारत के सभी विद्यालयों में एन०एस०एस०, एन०सी०सी०, भारत स्काउट एवं गाईड के स्वयंसेवकों एवं अन्य छात्र-छात्राओं के सहयोग से स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगें।

     

     

    मंत्री रेखा आर्या ने कहा उत्तराखण्ड राज्य में उक्त कार्यक्रम में युवा कल्याण विभाग से सम्बद्ध युवक एवं महिला मंगल दल के सदस्य भी सहयोग प्रदान करेंगे।

     

     

    खेल विभाग के सहयोग से फिट इण्डिया मूवमेन्ट को प्रोत्साहित करने के उद्देशय से विभिन्न कार्यक्रम भी इस पखवाड़े में आयोजित किये जायेंगे।

     

     

    उक्त स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत प्रतिभाग करने वाले सभी युवाओं एवं खिलाडियों का रजिस्ट्रेशन माय भारत पोर्टल (My Bharat Portal) पर भी किया जायेगा। विभिन्न कार्यक्रमों के फोटोग्राफ्स भी उक्त पोर्टल पर अपलोड किये जायेंगे।

     

    खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने केन्द्रीय मंत्री मनसुख माण्डविया को आश्वस्त किया है कि प्रदेश सरकार स्वच्छता पखवाड़ा के आयोजन में पूर्ण सहभागिता करेगी साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने युवा कल्याण, खेल, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की पूरी सहभागिता उक्त पखवाड़े में किये जाने का आश्वासन भी माननीय केंद्रीय मंत्री मनसुख माण्डविया को दिया।

  • ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन।

    ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन।

    देहरादून–  आज दिनांक 7 अगस्त 2024 को माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के निर्देशन में पराविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा स्थानीय कैंट कन्या इंटर कॉलेज गढ़ी कैंट देहरादून में एंटी ड्रग कैंपेन के तहत ए एन टी एफ फोर्स के सहयोग से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

     

     

    इस शिविर में छात्राओं को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभाव के बारे में बताया गया शिविर में उप निरीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की उप निरीक्षक प्रेरणा द्वारा छात्राओं को नशीले पदार्थ के दुरुपयोग के लक्षण जैसे भूख न लगना, स्वभाव में अचानक बदलाव आना, शरीर में असामान्य गधआना, खेलकूद में मन ना लगना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

     

    वही प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा छात्राओं को बताया गया कि बच्चों को इन आदतों से रोकने के लिए अभिभावकों का क्या दायित्व, विद्यार्थियों को क्या करना चाहिए, एवं शिक्षकों का क्या दायित्व बनता है के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओ को माननीय उच्च न्यायालय से प्राप्त एंटी ड्रग्स लघु पिक्चर भी प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई गई।

     

    एंटी टास्क फोर्स प्रभारी उप निरीक्षक श्री दीपक मैठाणी द्वारा ड्रग्स एवं कानून की जानकारी छात्रों को दी गई एवं अंत में नशे के खिलाफ शपथ भी सभी अध्यापकगणो एवं छात्राओ को दिलाई गई इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ निधि खंडूरी कॉलेज की अध्यापिकाए एवं कॉलेज की ढाई सौ छात्राएं उपस्थित थी।

  • उत्तराखण्ड समिति तथा पर्वतीय ठेकेदार संघ दुगड्डा के ठेकेदारों का एक प्रतिनिधि मण्डल देहरादून में जाकर पी डब्लू डी सचिव  पंकज पांडे को 19 सूत्रीय मांगों का सौपा ज्ञापन।

    उत्तराखण्ड समिति तथा पर्वतीय ठेकेदार संघ दुगड्डा के ठेकेदारों का एक प्रतिनिधि मण्डल देहरादून में जाकर पी डब्लू डी सचिव पंकज पांडे को 19 सूत्रीय मांगों का सौपा ज्ञापन।

    देहरादून– उत्तराखण्ड समिति तथा पर्वतीय ठेकेदार संघ दुगड्डा के ठेकेदारों का एक प्रतिनिधि मण्डल देहरादून में जाकर p w d सचिव  पंकज पांडे जी को मिला , तथा 19 सूत्रीय मांगों  का ज्ञापन दिया

     

     

    इन मांगों पर वार्ता की, जिसमे p w d सचिव पांडेय जी विचार करने का आश्वासन दिया ।

     

     

    इस अवसर पर परदेश कार्यकारणी के साथ पर्वतीय संघ दुग्गड़ा की ओर से देवेंद्र पाल नेगी और आशीष रावत भास्कर बर्थवाल जयप्रकाश विपिन बिष्ट आदि लोग शामिल हुए।