Category: हल्द्वानी

  • स्वस्थ नारी, संसक्त परिवार अभियान का हुआ समापन ,,,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हल्दूचौड़ पर।

    स्वस्थ नारी, संसक्त परिवार अभियान का हुआ समापन ,,,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हल्दूचौड़ पर।

    हल्द्वानी— स्वस्थ नारी , शसक्त परिवार स्वास्थ्य शिविर का  समापन कैम्प आज  समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हल्दूचौड़ पर आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि सांसद नैनीताल उधमसिंहनगर लोकसभा  अजय भट्ट , राज्य मंत्री उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय स्वास्थ्य अनुश्रवण परिषद  सुरेश भट्ट , विधायक लालकुआं  डॉ मोहन सिंह बिष्ट, डॉ एच0सी0 पंत मुख़्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल, डॉ के0के0 पांडे निदेशक कुमाऊ मंडल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

    मुख़्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एच0सी 0 पंत द्वारा बताया गया कि अभियान के दौरान कुल 188199 लोगो की स्वाथ्य जांच की गई। जिसमें हाइपर टेंसन के 59836, डायबटीज के 56149, ब्रेस्ट कैंसर के 11942 , ओरल कैंसर के 28530 , सरवाईकल कैंसर के 669 की स्कर्निंग की गई , टी0बी0 के 18474 किशोरियो की 12292 , जांच की गई तथा 592 निश्चय मित्र , 194 आयुष्मान कार्ड बनाये गये।

    सांसद अजय भट्ट  ने देश के प्रत्येक नागरिक को उत्तम स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला, राज्य मंत्री

    सुरेश भट्ट  ने केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गयी, विधायक लालकुआं  डॉ मोहन सिंह बिष्ट  ने महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की सराहना करते हुए प्रत्येक परिवार से अपील की गई कि उनके द्वारा परिवार की महिलाओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।

    कार्यक्रम पर मंडल अध्यक्ष  विजय रोहित दुमका, सेवा पखवाड़े के जिला संयोजक  दिनेश खुल्बे, गौलापार मंडल अध्यक्ष  पान सिंह मेवाड़ी, मंडल अध्यक्ष बिंदुखत्ता नवीन पपोला,निदेशक स्वास्थ्य कुमाऊं मंडल डॉ के के पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश चंद्र पंत, चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्द्वूचौड़ डॉ सुधीर कन्याल, ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी डॉ हरीश चंद्र पांडे,जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश ढकरियाल जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री मदन मेहरा, बाल विकास परियोजना अधिकारी शिल्पा जी,ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक  हरीश चंद्र फुलेरिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधन यूनिट नैनीताल से सरयूनंदन जोशी, दीपक व दिवान सिंह बिष्ट, बसंत गोस्वामी, हेम सिंह जलाल, फार्मासिस्ट मदन गोस्वामी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (टी बी)श्री प्रमोद भट्ट ने किया।

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा भारती संस्था द्वारा किया गया कन्या पूजन कार्यक्रम।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा भारती संस्था द्वारा किया गया कन्या पूजन कार्यक्रम।

    हल्द्वानी–  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा भारती संस्था द्वारा आज  कन्या पूजन  का कार्यक्रम किया गया।

    हल्द्वानी जिले में कुल 15 स्थानों में कन्या पूजन किया गया, जिसमें कन्याओं की संख्या 275 तथा कार्यकर्ताओं की संख्या 77 रही।

    सेवा भारती प्रत्येक वर्ष विजयदशमी पर कन्या पूजन का कार्यक्रम करता आ रहा है। इस परंपरा को बनाये रखते हुए इस वर्ष भी यह कार्यक्रम हल्द्वानी जिले के 52 बस्तियों में किया गया।

    सेवा भारती के जिला मंत्री एडवोकेट सुरेश राणा  ने बताया कि इस बार हल्द्वानी जिले मे कार्यक्रम में 100 से ज्यादा नागरिक बंधुओं ने सेवा भारती के साथ मिलकर कन्या पूजन में अपनी सहभागिता दी।

    सेवा भारती द्धारा, देवी के रूप में इस कार्यक्रम को मनाया जाता है साथ ही इस कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता के संदेश के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाता है ।

    इस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार के प्लास्टिक डिस्पोजल आदि का प्रयोग नहीं किया जाता है।

    कार्यक्रम में स्टील के बर्तन या कागज के गिलास का उपयोग किया जाता है । जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान न पहुंचे और समाज मे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी जन जन तक पहुचे ।

  • डा0 हरक सिंह रावत के पिता नारायण सिंह रावत के निधन पर प्रकट किया दुख।

    डा0 हरक सिंह रावत के पिता नारायण सिंह रावत के निधन पर प्रकट किया दुख।

    हल्द्वानी—   प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने पूर्व मंत्री उत्तराखंड डा0 हरक सिंह रावत के पूज्य पिताजी स्वर्गीय नारायण सिंह रावत के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया

    सभी पदाधिकारियों ने 2 मिनट का मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

    शोक व्यक्त करने वाले लोगों में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कश्यप प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण जिला काशीपुर प्रभारी स0 महेन्द्र सिंह प्रदेश सचिव व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामबाबूमिश्रा अश्मित गुजराल युवा अध्यक्ष कुंदन रावत ललित जायसवाल राकेश गुप्ता नुसरत सिद्दिकी कंवलजीत गुजराल आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अमृताश्रम लोहरियासाल में विजयादशमी कार्यक्रम और शस्त्र पूजन का हुआ कार्यक्रम।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अमृताश्रम लोहरियासाल में विजयादशमी कार्यक्रम और शस्त्र पूजन का हुआ कार्यक्रम।

    हल्द्वानी—  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के क्रम में बुधवार को अमृताश्रम लोहरियासाल बस्ती में विजयादशमी कार्यक्रम और शस्त्र पूजन किया गया आयोजन की शुरुआत शस्त्र पूजन के साथ हुई।

    मुख्य वक्ता प्रांत सह प्रचार प्रमुख डा. बृजेश बनकोटी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के मन में राष्ट्र और राष्ट्रभक्ति की स्पष्ट कल्पना होना आवश्यक है।

    राष्ट्रभक्ति के भाव का अभाव होने की वजह से ही वर्षों तक गुलाम रहे। कहा भारत माता की जय बोलने वाला, अपने पूर्वजों एवं मानबिन्दुओं, परंपराओं, संस्कृति पर गौरव करने वाला ही हिन्दू है। संघ वर्ष 1925 से हिंदू समाज को संगठित करने का कार्य निरंतर कर रहा है।

    स्वयंसेवकों के त्याग, तपस्या और परिश्रम के बल पर संघ सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बना है। समाज के केंद्र में संघ है और पूरा समाज संघ के विचार को आगे बढ़ा रहा है। शाखाओं के माध्यम से व्यक्ति के आचार, विचार एवं संस्कार शुद्धि के अभियान में निरंतर काम किया जा रहा है। साथ ही व्यक्ति निर्माण के माध्यम से समाज निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। समाज में अमूल चूल परिवर्तनों के लिए सभी को संगठित होना होगा।

    डा. बनकोटी ने समाज से मतांतरण, लव जिहाद, लैंड जेहाद, जातीय संघर्ष, नशा आदि के विरुद्ध डटकर खड़े रहने का आह्वान किया।

    विश्व कल्याण के लिए हिंदू समाज का शक्तिशाली होना आवश्यक है। बताया शताब्दी वर्ष में पूरे साल विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। जिसमें विजयदशमी उत्सव, पूर्ण गणवेश कार्यक्रम, मंडल व बस्ती स्तर पर हिंदू सम्मेलन, गृह संपर्क अभियान, प्रमुख जन गोष्ठी, सामाजिक सद्भाव बैठक, युवा सम्मेलन किए जाएंगे। साथ ही अधिकतम स्थानों तक शाखाएं पहुंचाने का लक्ष्य भी है।

    इस मौके पर कैलाश पंत, विभाग प्रचार प्रमुख उमेश शाह, नगर बौद्धिक प्रमुख मनोज भट्ट, जिला समरसता प्रमुख कमल कपिल, विधायक बंशीधर भगत, कौस्तुभ जोशी, कैलाश कपिल, दीपक जोशी, मनोज जोशी आदि रहे।

  • पतलोट में 4 अक्टूबर को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर –नवीन चंद वर्मा

    पतलोट में 4 अक्टूबर को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर –नवीन चंद वर्मा

    हल्द्वानी—  वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद उत्तराखंड शासन के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा ने बताया कि 4 अक्टूबर को पतलोट (जिला नैनीताल) में जिला प्रशासन के सहयोग से बहुउद्देशीय शिविर लगाने की तैयारी चल रही है।

    इस शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा कई महत्वपूर्ण यंत्र भी वितरित किए जाएंगे।

    साथ ही उनके स्वास्थ्य का परीक्षण चिकित्सा विभाग के कई वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा जिसमें ईएनटी ,आंखों का इलाज, जनरल मेडिसिन, फिजियोथैरेपिस्ट आदि की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी ।

    शिविर में पेयजल, विद्युत, जिला उद्योग विभाग, वन विभाग, उद्यान विभाग ,कृषि विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु उपलब्ध रहेंगे ।

    नवीन वर्मा ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के आधार पर सभी जिलों के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे शिविर लगाएं जाएंगे। कुमाऊं मंडल में इसके अतिरिक्त अल्मोड़ा के सल्ट, बागेश्वर के सामा, पिथोरागढ़ जिले के गुंजी जैसे दूरस्थ गांवों में कैंप लगवाने की प्रक्रिया चल रही है।

    उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात में उनके दृष्टिकोण के अनुरूप दूरस्थ गांव में जहां पर हमारे वरिष्ठ नागरिकों ने गांव आवाद रखें हैं उन्हें इस प्रकार के कैंपों का लाभ मिलना चाहिए।

    वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर लगाने की पहल नैनीताल जिले से की जा रही है।

  • पत्रकार राजीव प्रताप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पत्रकार जगत में रोष, उच्चस्तरीय जांच की मांग।

    पत्रकार राजीव प्रताप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पत्रकार जगत में रोष, उच्चस्तरीय जांच की मांग।

    हल्द्वानी—-   उत्तरकाशी जिले के स्वतंत्र और निर्भीक डिजिटल मीडिया पत्रकार राजीव प्रताप की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने समूचे पत्रकार समुदाय को झकझोर कर रख दिया है।

    बीते दस दिनों से लापता राजीव प्रताप का शव जोशीयाड़ा बैराज में मिला, जिससे मामले ने एक रहस्यमयी और गंभीर मोड़ ले लिया है। पत्रकार संगठनों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और चिंता व्याप्त है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजीव प्रताप 10 दिन पूर्व अचानक लापता हो गए थे। जिस वाहन से वह निकले थे, वह अगली सुबह स्यूणा गांव के पास संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ, लेकिन राजीव का कहीं पता नहीं चल पाया। अब उनका शव मिलने के बाद यह सवाल उठना लाज़िमी है कि क्या यह दुर्घटना थी या पूर्व नियोजित साजिश??

    राजीव प्रताप बीते कुछ वर्षों से सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे थे। उनके द्वारा कई संवेदनशील मुद्दों पर रिपोर्टिंग की गई थी, जिससे कई प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता उजागर हुई थी। ऐसे में यह आशंका गहराती जा रही है कि उनकी मृत्यु सुनियोजित साजिश तो नही????

    राज्य सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग—–

    हल्द्वानी में पत्रकारों ने मामले की एसआईटी, सीबीआई या न्यायिक जांच की मांग की है। हल्द्वानी में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा पत्रकारों की सुरक्षा हेतु ठोस नीति बनाए जाने की मांग की।

    पत्रकारों में भारी रोष, कई सवाल अनुत्तरित—–

    क्या भ्रष्टाचार के खिलाफ सच बोलना राजीव प्रताप को भारी पड़ गया?

    क्यों दस दिन तक राजीव की तलाश में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए?

    आखिरकार उनका शव बैराज में कैसे मिला और कार दूसरी जगह क्यों पाई गई?

    इस पूरे मामले में किन लोगों की भूमिका संदिग्ध है?

    इन सवालों का जवाब सिर्फ एक स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच ही दे सकती है।

    यह घटना न सिर्फ एक पत्रकार की मौत है, बल्कि सत्य की आवाज़ को दबाने का प्रयास प्रतीत होती है।

    यदि यह साजिश है, तो यह लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है।

    ऐसे में राज्य सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर गंभीरता से लेकर दोषियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दिलाए।

  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर किया गया प्रचार-प्रसार कार्यक्रम।

    उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर किया गया प्रचार-प्रसार कार्यक्रम।

    हल्द्वानी— आज काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी ने प्रचार प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय की शैक्षिक योजनाओं, दूरस्थ शिक्षा के महत्व तथा आमजन को उच्च शिक्षा के सुलभ साधनों की जानकारी प्रदान करना था।

    स्टेशन मैनेजर से अनुमति प्राप्ति कर पूरे स्टेशन में प्रचार प्रसार कार्यक्रम तथा जन संपर्क किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विशेषकर युवाओं से संवाद करने का प्रयास किया गया और उन्हें उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

    इस प्रचार प्रसार कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभाग और लोक प्रशासन के सहायक प्राध्यापक विभाग के डॉ . घनश्याम जोशी , ऋतम्बरा नैनवाल, नियती रावत और दिग्विजय सिंह पथनी शामिल थे।

    प्रचार प्रसार टीम द्वारा उपस्थित यात्रियों और रेलवे विभाग के कर्मचारियों को विश्वविद्यालय की शैक्षिक नीतियों, उपलब्ध पाठ्यक्रमों तथा नामांकन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय किस प्रकार से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने के लिए संकल्पित है।

  • मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाए वाले खाद्य विभाग,,, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल

    मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाए वाले खाद्य विभाग,,, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल

    हल्द्वानी—  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने त्योहारों के मद्देनजर जिले से बाहर से आने वाले मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की हैं।

    संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण और प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता ने जिला खाद्य अधिकारी अजब सिंह रावत से कहा कि हल्द्वानी ही नहीं बल्कि पूरे पहाड़ के क्षेत्रों में  खाद्य पदार्थों की आपूर्ति जिले के बाहरी क्षेत्रों से की जाती हैं।

    नकली और मिलावटी सामानों की वजह से आम जन के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ होता हैं। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और व्यापार मंडल हमेशा से ही इन मिलावटी सामान बेचने वालों के पक्षधर नहीं रहा हैं।

    अतः प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने खाद्य विभाग और जिला प्रशासन से सघन चेकिंग अभियान चलाकर शहर की सीमाओं पर नकली और मिलावटी सामान की धरपकड़ की मांग की हैं।

    धरपकड़ की मांग करने वालों में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुरन लाल साह, जिलाध्यक्ष कुंदन बिष्ट ,महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रज्ञान भारद्वाज ,अश्मित गुजराल, ऋषभ पाठक, पंकज फुलेरा ,नितेश थूवाल, कुंदन रावत, ललित जायसवाल, नुसरत सिद्दिकी, संजय वर्मा आदि रहे।

  • वर्ल्ड हार्ट डे पर दिल को अटेक से कैसे बचाए?,, बताया डॉ पंत ने।।

    वर्ल्ड हार्ट डे पर दिल को अटेक से कैसे बचाए?,, बताया डॉ पंत ने।।

    हल्द्वानी—-    विश्व हृदय दिवस पर वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश पंत ने हृदय रोगों के बढ़ते खतरे पर चिंता जाहिर की, और कहा कि दौड़भाग भरी जिंदगी और असंतुलित आहार, चिंताओ से भरी जीवनशैली हार्ट अटैक के मामलों में तेजी का मुख्य कारण बन रही है।

    डॉ. पंत ने बताया कि जिंदगी को संतुलित बनाना अतिआवश्यक हैं, अगर अटेक से बचना है तो संतुलित आहार, नियमित व्यायाम आवश्यक हैं। तथा धूम्रपान और शराब से परहेज़ तथा तनावमुक्त जीवन ही स्वस्थ हृदय का आधार होता हैं।

    डॉ पंत ने बताया  कि हृदय रोग की आशंका को टालने के लिए लोगों को अपने दैनिक जीवन में सुधार करना  आवश्यक हैं,तभी इससे बचा जा सकता हैं।

    उन्होंने यह भी बताया कि अचानक हार्ट अटैक की स्थिति में घबराना नहीं चाहिए। मरीज को आरामदायक स्थिति में लिटाकर तुरंत सीपीआर देने और नज़दीकी अस्पताल ले जाने से जीवन बचाया जा सकता है।

    डॉ. पंत ने अभिभावकों को आगाह किया कि बच्चे जंक और चाइनीस फूड पर निर्भर हो रहे हैं, जो भविष्य में हृदय रोगों का और अन्य  रोगो का खतरा बढ़ा देता है। ऐसे में बच्चों को संतुलित भोजन और स्वस्थ दिनचर्या की आदत डालने के लिए प्रेरित करना आवश्यक है।

    डॉ पंत ने हार्ट अटैक आने से पहले हार्ट कुछ लक्षण नजर आते हैं, सांस फूलना, सीने में घुटन होना और दर्द होना, बाएं हाथ मे दर्द होना, चलने में दिक्कत होना आदि लक्षण नजर आते हैं, तो ईनको नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता हैं।

    कार्यक्रम में डॉ पंत के साथ उनके सहायक यमुना प्रसाद जोशी, पूजा अधिकारी, ममता, अनिता हेमलता, रचना, बिनीता, भावना, खस्त्ति जोशी, लीला और सोनम आदि स्टाफ मौजूद रहे।

     

  • हल्द्वानी— दमुआढूँगा क्षेत्र में  राजस्व ग्राम का सर्वे शुरू।

    हल्द्वानी— दमुआढूँगा क्षेत्र में राजस्व ग्राम का सर्वे शुरू।

    हल्द्वानी/काठगोदाम–   आज दमुवाढुंगा क्षेत्र में राजस्व गाँव के सर्वे का कार्य राजस्व, नगर निगम एवं प्रशासन द्वारा प्रारंभ किया गया है।

    जिसमें उनके द्वारा सीमांकन कर पिलर लगाने की शुरुआत कि गयी।

    कार्य प्रारंभ में के दौरान क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत, महापौर गजराज बिष्ट, पूर्व महापौर जोगेंद्र रौतेला समेत स्थानीय प्रतिनिधि, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, एसडीएम राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, तहसीलदार कुलदीप पांडे समेत प्रशासनिक अधिकारी रहे।

    महापौर गजराज बिष्ट ने बताया कि हमारी सरकार ने वर्षों पुरानी मांग दमुवाढुंगा को राजस्व ग्राम बनाकर चुनाव में मेरे द्वारा किये वादे को पूर्ण किया तथा आज से सीमांकन का कार्य प्रारंभ कर दिया ।

    जिसके लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री का अपने निगम के तीनों वार्ड की लगभग 40 हजार क्षेत्र की जनता की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

    उन्होंने बताया कि सर्वे डीजीपीएस सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा और इसमें वन विभाग का भी सहयोग लिया जायेगा।

    सर्वे पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के लोगों को मालिकाना हक मिलने का रास्ता आसान हो जाएगा जिसके लिये हमारी केंद्र राज्य नगर की ट्रिपल इंजन सरकार प्रतिबद्ध है।