Category: हल्द्वानी

  • छात्र संघ चुनाव : एमबीपीजी में एबीपी का कब्जा, अभिषेक गोस्वामी अध्यक्ष पद पर विजयी।

    छात्र संघ चुनाव : एमबीपीजी में एबीपी का कब्जा, अभिषेक गोस्वामी अध्यक्ष पद पर विजयी।

    हल्द्वानी—-   कुमाऊं के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नतीजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा है।

    एबीवीपी के अधिकृत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक गोस्वामी ने निर्णायक बढ़त के साथ जीत दर्ज की।

    15वें और अंतिम राउंड की मतगणना के बाद अभिषेक गोस्वामी को 1625 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमल बोरा को 1465 वोट प्राप्त हुए।

    इस तरह अभिषेक को 160 वोटों की निर्णायक बढ़त मिली।

    एबीवीपी की इस जीत के साथ ही संगठन ने कॉलेज में लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा बरकरार रखा है।

    कुछ लोगो ने इस बार चुनाव को पेपर लीक कांड से भी जोड़ा था, परंतु छात्रों ने इन बातों पर ध्यान नही दिया, और एबीपी को शानदार जीत दिला दी।

  • विश्व पर्यटन दिवस पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

    विश्व पर्यटन दिवस पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

    हल्द्वानी—  विश्व पर्यटन दिवस  के अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, पर्यटन, आतिथ्य एवं होटल प्रबंधन विद्याशाखा (STHHM) द्वारा “पर्यटन और सतत परिवर्तन” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र में हो रहे सतत परिवर्तनों, उनके सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं तथा समाज एवं पर्यावरण पर उनके प्रभावों पर विचार-विमर्श रहा।

    कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशीष टम्टा, सहायक प्राध्यापक, पर्यटन विभाग ने किया। स्वागत भाषण प्रो. एम.एम. जोशी, निदेशक (पर्यटन एवं आतिथ्य) द्वारा दिया गया।

    उन्होंने उपस्थित संकाय सदस्यों व विद्यार्थियों को सतत विकास की अवधारणा से परिचित कराया और हाल ही में चर्चित धराली घटना का उदाहरण देते हुए पर्यटन से जुड़े लाभ और हानियों पर प्रकाश डाला।

    संगोष्ठी के आयोजन सचिव डॉ. अखिलेश सिंह, कार्यक्रम समन्वयक (पर्यटन विभाग) ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और उत्तराखंड में पर्यटन की व्यापक संभावनाओं के महत्त्व पर विद्यार्थियों को अवगत कराया।

    अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने कहा कि पर्यटन केवल आर्थिक साधन नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सामाजिक विकास का भी माध्यम है।

    उन्होंने चीन, स्विट्जरलैंड तथा यूरोपीय देशों के उदाहरणों के माध्यम से सतत पर्यटन की वैश्विक स्थिति पर चर्चा की और कहा कि हमें पर्यटन संसाधनों का उपयोग सतत विकास को ध्यान में रखते हुए करना चाहिए। साथ ही उन्होंने अपने व्यक्तिगत पर्यटन अनुभव साझा करते हुए यह संदेश दिया कि जब भी संभव हो, बचे हुए पैसे और समय का उपयोग यात्रा और पर्यटन के लिए करें, क्योंकि यह समग्र विकास में सहायक होता है।

    मुख्य अतिथि के रूप में आम्रपाली विश्वविद्यालय, हल्द्वानी से प्रो. प्रशांत शर्मा ने अपने व्याख्यान में “वोकल फॉर लोकल” जैसे उदाहरणों के माध्यम से स्थानीय समुदाय की भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें पर्यटन स्थलों को इस प्रकार सुरक्षित और स्वच्छ रखना चाहिए कि आने वाली पीढ़ियाँ भी उनका आनंद उठा सकें।

    संगोष्ठी में पर्यटन उद्योग के विभिन्न पहलुओं जैसे रोजगार सृजन, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय समुदाय की भागीदारी और जिम्मेदार पर्यटन पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ।

    वक्ताओं ने यह भी कहा कि पर्यटन न केवल आर्थिक विकास को गति देता है बल्कि यह सांस्कृतिक और पर्यावरणीय चेतना को भी बढ़ावा देता है।

    कार्यक्रम के अंत में प्रो. पी. डी. पन्त ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और सभी से अपील की कि जब भी हम किसी पर्यटन स्थल पर जाएँ तो उसे स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध छोड़कर ही लौटें।

    इस अवसर पर प्रो. रेनू प्रकाश, प्रो. मंजरी अग्रवाल, प्रो. जीतेंद्र पांडे, डॉ शशांक शुक्ला, डॉ मनोज पांडे, सुश्री प्रिया बोरा आदि मौजूद रहे।

  • UKSSSC पेपर लीक,, मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू और जलागम परिषद उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा ने सरकार का किया मजबूती से बचाव।

    UKSSSC पेपर लीक,, मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू और जलागम परिषद उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा ने सरकार का किया मजबूती से बचाव।

    हल्द्वानी—   यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर जहां बेरोजगार युवा लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्रियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी सरकार का बचाव किया है ।

    हल्द्वानी में जलागम परिषद के उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा और मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने अलग अलग प्रेस वार्ता कर कहा कि यूकेएसएसएससी का पेपर लीक नहीं हुआ, बल्कि इसे लीक करने की साजिश की गई,,जिसे समय रहते विफल कर दिया गया।

    इस मामले के मुख्य आरोपी खालिद को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य दोषियों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

    दोनों नेताओं ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच एसआईटी द्वारा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में हो रही है और एक महीने के भीतर रिपोर्ट सामने आ जाएगी।

    दोषियों को नकल विरोधी कानून के तहत जेल भेजा जाएगा, नेताओं का आरोप है कि कुछ युवाओं को राजनीतिक साजिश के तहत भड़काया जा रहा है और प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश हो रही है।

    वहीं, सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने अब तक 25 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां और 80 हजार से ज्यादा युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार दिया है।

    उन्होंने साफ किया कि प्रदेश में अशांति फैलाने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सरकार युवाओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  • छात्रसंघ चुनाव :  कल हल्द्वानी में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, जानिए कहां-कहां रहेगी रोक,,,,,,।

    छात्रसंघ चुनाव : कल हल्द्वानी में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, जानिए कहां-कहां रहेगी रोक,,,,,,।

    हल्द्वानी—-  हल्द्वानी में कल यानी 27 सितम्बर को एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के मतदान और मतगणना की तैयारी पूरी हो गई है।

    चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही शहर में ट्रैफिक रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था भी लागू कर दी है। यह प्लान सुबह 9 बजे से मतगणना समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

    एमबीपीजी कॉलेज: अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला—

    एमबीपीजी कॉलेज में कुल 11 पदों के लिए 63 नामांकन दाखिल किए गए थे, जिनमें से 58 वैध पाए गए। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के कमल बोरा, एबीवीपी के अभिषेक गोस्वामी और निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद अरशद के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।

    प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि विज्ञान और कला संकाय के कुछ नामांकन अवैध करार दिए गए हैं। वहीं, उपाध्यक्ष छात्रा पद पर ज्योति दानू, सचिव पद पर गौरव तिवारी, सांस्कृतिक सचिव पद पर जतिन तिवारी और संयुक्त सचिव पद पर मनोज बिष्ट का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है।

     

    डीएसबी कॉलेज: सभी 18 नामांकन वैध, कोई नाम वापसी नहीं–

    नैनीताल स्थित डीएसबी कॉलेज में भी सभी 18 नामांकन वैध पाए गए हैं। किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। चुनाव अधिकारी प्रो. अमित जोशी ने छात्रों से पहचान पत्र लाने और बाहरी व्यक्तियों को कॉलेज परिसर में प्रवेश न देने की अपील की है। कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत ने परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।

    ट्रैफिक डायवर्जन प्लान: जानिए कहां-कहां रहेगी रोक—

    नैनीताल रोड में छात्रसंघ चुनाव और मतगणना के दौरान सभी मालवाहक और गैर-जरूरी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

    ये वाहन बाईपास मार्गों का प्रयोग करेंगे।

    काठगोदाम-तिकोनिया रूट–

    तिकोनिया से काठगोदाम की ओर जाने वाले वाहन भोटियापड़ाव चौकी के सामने से डायवर्ट होकर रोड के दाहिने भाग से गुजरेंगे।

    काठगोदाम से आने वाले वाहन सीधे अपनी लेन में चलते रहेंगे।

    आवश्यकता पड़ने पर नैनीताल रोड से शहर आने वाले वाहनों को कॉल्टेक्स/हाइडिल तिराहा या आवास विकास तिराहा से डायवर्ट कर पंचक्की या ठंडी सड़क के रास्ते भेजा जाएगा।

    रोडवेज/निजी बसें–

    पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली बसें तिकोनिया से नैनीताल बैंक तिराहा होते हुए रोडवेज बस स्टेशन तक जा सकेंगी।

    शहर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली बसें भोटियापड़ाव से महारानी होटल तिराहा होते हुए नैनीताल रोड से आगे बढ़ेंगी।

    महिला डिग्री कॉलेज रूट–

    अटल रोड से कुल्यालपुरा की ओर जाने वाले वाहन कलावती चौराहा से नगर निगम रोड व नहर कवरिंग रोड होते हुए पानी की टंकी से पनचक्की की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

    दोनहरिया तिराहा / पानी की टंकी / तिकोनिया चौराहा से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

    पार्किंग व्यवस्था–

    एमबीपीजी कॉलेज

    अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों के वाहन एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्क होंगे।

    छात्र मतदाता अपने निजी वाहन ठंडी सड़क में पार्क करेंगे।

    महिला डिग्री कॉलेज:–

    चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों के वाहन कॉलेज के बायीं ओर रोड के किनारे पार्क किए जाएंगे।

    जीरो जोन और बैरियर ड्यूटी–

    वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा

    डिग्री कॉलेज के सामने भोटियापड़ाव चौकी से महारानी होटल तिराहा तक मुख्य मार्ग का बायां हिस्सा।

    डिग्री कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा और सरस्वती रेस्टोरेंट से महारानी होटल तक।

    अटल रोड (कलावती तिराहा) से कुल्यालपुरा चौराहा तक सभी दुपहिया/चौपहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

    केवल चुनाव से संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को ही प्रवेश मिलेगा।

    चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। डीएसबी कॉलेज में प्रशासन, कॉलेज प्रबंधन और छात्रसंघ प्रत्याशियों के बीच बैठक आयोजित कर शांति बनाए रखने का आह्वान किया गया है।

  • नैनीताल दुग्ध संघ के तत्वावधान में नई दुग्ध समिति का उद्घाटन और बोनस वितरण, सैकड़ों उत्पादकों ने लिया लाभ,  10 दुग्ध उत्पादक समितियों को कुल ₹30,67,174 का हुआ बोनस वितरण।

    नैनीताल दुग्ध संघ के तत्वावधान में नई दुग्ध समिति का उद्घाटन और बोनस वितरण, सैकड़ों उत्पादकों ने लिया लाभ, 10 दुग्ध उत्पादक समितियों को कुल ₹30,67,174 का हुआ बोनस वितरण।

    लालकुआं—-   नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया।

    संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में विकासखंड धारी के नई बाखली (कोकिलबना) में नई दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों दुग्ध उत्पादक, जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

    उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भीमताल के पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी और ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट का फूलमालाओं और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।

    कार्यक्रम में नई समिति के उद्घाटन के साथ ही संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने लोद गल्ला, साकारपाटा, सूपी, गांवसारी, सुनकिया (धारी) और बूढ़ीबना दुग्ध समितियों में बोनस वितरण किया। किसानों के चेहरों पर प्रसन्नता झलक उठी और उन्होंने बोनस प्राप्त कर संघ का आभार व्यक्त किया।

    दुग्ध उत्पादकों ने विशेष रूप से दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा समय पर प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया।

    संघ द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 5 दुग्ध समितियों ने कुल ₹75,80,527.40 का दूध खरीदा, जिसके आधार पर ₹15,39,436.00 का बोनस वितरित किया गया। वहीं अन्य समितियों ने ₹56,34,595.00 का दूध खरीद के अनुसार ₹15,27,738.00 का बोनस वितरण किया।

    भीमताल क्षेत्र की आमपढ़ाव, ज्योली, ज्योलीकोट, गेठिया और खुूपी दुग्ध समितियों में भी बोनस वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    मुख्य अतिथि दान सिंह भंडारी ने कहा कि दुग्ध समितियाँ ग्रामीण अंचल की आर्थिक रीढ़ हैं। इनके माध्यम से किसानों को नियमित आमदनी का अवसर प्राप्त होता है, वहीं युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ने का बेहतर मंच भी मिलता है।

    उन्होंने यह भी कहा कि नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा किए जा रहे प्रयासों से पर्वतीय क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादन को नई दिशा मिल रही है।

    ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने कहा कि दुग्ध समितियाँ किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक बदलाव की आधारशिला हैं।

    महिलाएँ आज दुग्ध समितियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं, वहीं युवाओं के लिए भी यह एक बेहतर मंच साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि समय पर भुगतान और बोनस वितरण से किसानों में विश्वास और उत्साह बढ़ा है।

    संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने अपने संबोधन में कहा कि दुग्ध संघ का उद्देश्य किसानों की मेहनत का सही मूल्य सुनिश्चित करना है। समितियों के माध्यम से दुग्ध उत्पादकों को समय पर भुगतान, बोनस और अन्य सुविधाएँ दी जा रही हैं।

    उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि संघ भविष्य में दुग्ध उत्पादकों के हित में और योजनाएँ लाने की दिशा में काम करेगा।सैकड़ों की संख्या में दुग्ध उत्पादकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाई। किसानों ने कहा कि नई समिति की स्थापना और बोनस वितरण से उनका मनोबल बढ़ा है और वे दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा द्वारा किये गये उत्पादको के हित में प्रयासों के लिए आभारी हैं।

     

    इस अवसर पर संघ के संचालक सदस्य किशन सिंह बिष्ट, खष्टी देवी,प्रभारी दुग्ध अवशीतन केंद्र कालाढूंगी श्रीमती शांति कोरंगा, प्रभारी उपार्जन सुभाष बाबू, प्रभारी पर्वतीय क्षेत्र कृपाल सिंह, मार्ग प्रभारी श्रीमती नीमा शाह, तारा चन्द्र बुडलाकोटी, कुंदन सिंह जीना, क्षेत्र पर्यवेक्षक विजय जलाल, संतोष कुमार क्षेत्र के अनेक ग्राम प्रधान सदस्य ,सरपँच समेत सैकड़ों दुग्ध उत्पादक व पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संघ की कार्यप्रणाली की सराहना की और किसानों से अधिक से अधिक संख्या में समितियों से जुड़ने का आह्वान किया।

  • राम बारात की उत्कृष्ट व्यवस्था को लेकर आखिल एकता उधोग व्यापार मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट का किया आभार।

    राम बारात की उत्कृष्ट व्यवस्था को लेकर आखिल एकता उधोग व्यापार मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट का किया आभार।

    हल्द्वानी—   नगर में आयोजित भव्य राम बारात कार्यक्रम में की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं को लेकर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल संपूर्ण भारत की टीम ने सिटी मजिस्ट्रेट को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

    प्रदेश संगठन मंत्री भूपेश बिष्ट ने कहा कि हमें अपने शहर में ऐसे ही ईमानदार, कर्मठ और संवेदनशील अधिकारियों की आवश्यकता है, जो व्यापारिक हितों की पीड़ा को समझें और व्यापारियों के साथ खड़े रहें।

    इस अवसर पर महिला प्रदेश अध्यक्ष बीनू जायसवाल , प्रदेश उपाध्यक्ष हसीन अंसारी , प्रदेश उपाध्यक्ष पवन प्रकाश दुबे (नैनीताल), जिला अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल , नगर महामंत्री विशाल सक्सेना , विजय कुमार जायसवाल , आदित्य, विष्णु, विशाल, मुस्तफा एम.डी. चमन सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने दीनदयाल चौक में उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण,,, सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान में किया प्रतिभाग।

    भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने दीनदयाल चौक में उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण,,, सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान में किया प्रतिभाग।

    हल्द्वानी–  भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी व महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश  ने दीनदयाल चौक, हल्द्वानी में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रदासुमन अर्पित किए।

    इससे पूर्व उन्होंने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत वहाँ पर स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया

    कार्यक्रम में महापौर गजराज सिंह बिष्ट, प्रदेश मीडिया सह संयोजक  प्रदीप जनोटी, पूर्व जिला अध्यक्ष  प्रदीप बिष्ट, वरिष्ठ नेता  पुष्कर सिंह काला,  मोहन पाल व  विवेक सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष सुश्री प्रतिभा जोशी, मंडल अध्यक्ष  मधुकर श्रोतिय, श्रीमती विजय लक्ष्मी चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

  • राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश व महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने लिया सेवा पखवाड़े कार्यक्रम में हिस्सा।

    राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश व महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने लिया सेवा पखवाड़े कार्यक्रम में हिस्सा।

    हल्द्वानी—  प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में  2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

    इसी संदर्भ में आज हल्द्वानी में  भाजपा राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश व महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने सेवा पखवाड़े कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

    इसके तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर  साफ-सफाई  की व माल्यार्पण किआ।

    इस कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • जीएसटी की जानकारी प्रत्येक व्यापारी को सुलभता से मिले इसके लिए परमानेंट हेल्प लाइन काउंटर खोला जाना सुनिश्चित करे – प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल

    जीएसटी की जानकारी प्रत्येक व्यापारी को सुलभता से मिले इसके लिए परमानेंट हेल्प लाइन काउंटर खोला जाना सुनिश्चित करे – प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल

    हल्द्वानी—-  राज्य कर आयुक्त श्रीमती सोनिका जी के निर्देश के बाद राज्य कर विभाग हल्द्वानी द्वारा बुलाई गई बैठक में प्रतिभाग करते हुए प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने राज्य कर विभाग के अधिकारियों के समक्ष परमानेंट हेल्पलाइन काउंटर लगाए जाने को जोर दिया।

    संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि राज्य कर विभाग में रजिस्टर्ड सभी व्यापारियों को जीएसटी की सभी जानकारियां मिलनी चाहिए। तभी संभव हैं कि जब तक विभाग अपने कार्यालय में परमानेंट हेल्प लाइन सुविधा मुहैया नहीं करवाता  और जिन सामानों में जीएसटी की दरों में कमी आई हैं, उनके पुराने स्टॉक की सामान में बिक्री करने पर टैक्स की धनराशि में होने वाले अंतर का समाधान निकाला जाए।

    वीरेंद्र गुप्ता ने वहां पर मौजूद राज्य कर की ज्वाइंट कमिश्नर कार्यपालक से व्यापारी के नए रजिस्ट्रेशन में अनावश्यक विलंब नहीं किए जाने , व्यापारी के रजिस्ट्रेशन स्पष्टीकरण समय सीमा पर नहीं किए जाने पर सस्पेंड की स्थिति में रजिस्ट्रेशन को तत्काल कैंसिल किए जाने और व्यापारियों के विभागीय कार्य करते समय भेदभाव नहीं किए जाने का अनुरोध किया।

    संगठन के सभी पदाधिकारियों ने समय समय पर पूर्व की भांति विभागीय मीटिंग व्यापारियों के साथ करने का अनुरोध किया।

    ज्वाइंट कमिश्नर श्रीमती हेमा बिष्ट ने व्यापार मंडल को आश्वस्त किया कि सभी मांगों को पूरा किया जाएगा।

    आज की बैठक में संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण , रणनीति सलाहकार दीपक माहेश्वरी प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता , प्रदेश कोषाध्यक्ष पुरन लाल साह ,सह संयोजक देवेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट ,ज्वाइंट कमिश्नर हेमा बिष्ट, ज्वाइंट कमिश्नर श्याम तिरवा,डिप्टी कमिश्नर ज्ञान चंद्र ,असिस्टेंट कमिश्नर के0 के0 जोशी, सूचि तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।

  • विश्वविद्यालय की प्रगति से ही हमारी व्यक्तिगत प्रगति संभव:– प्रो. लोहनी।

    विश्वविद्यालय की प्रगति से ही हमारी व्यक्तिगत प्रगति संभव:– प्रो. लोहनी।

    हल्द्वानी–  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सभागार में बुधवार को विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई।

    बैठक का उद्देश्य विश्वविद्यालय की प्रशासनिक गतिविधियों और प्रवेश प्रक्रिया पर चर्चा करना रहा।

    बैठक में कुलपति ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी को विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा, “जब विश्वविद्यालय आगे बढ़ेगा, तभी व्यक्तिगत रूप से हम सबकी प्रगति भी सुनिश्चित होगी।”

    बैठक में पारदर्शिता, टीम भावना और प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू बनाने पर बल दिया गया।

    बैठक में कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी, कुलसचिव डॉ. खैमराज भट्ट, निदेशक सीका प्रो. गिरिजा पाण्डेय, परीक्षा नियंत्रक प्रो. सोमेश कुमार एवं प्रवेश प्रभारी डॉ. सुमित कुमार उपस्थित रहे।