Category: हल्द्वानी

  • श्री अग्रसेन जयन्ती शोभा यात्रा के दौरान हल्द्वानी शहर का यातायात/डायवर्जन प्लान।

    श्री अग्रसेन जयन्ती शोभा यात्रा के दौरान हल्द्वानी शहर का यातायात/डायवर्जन प्लान।

    हल्द्वानी—  श्री अग्रसेन जयंति शोभा यात्रा के दौरान  डायवर्जन प्लान दिनांक 25.09.2025 को समय 15:00 बजे शोभायात्रा प्रारंभ होने से शोभा यात्रा समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

    — शोभा यात्रा का रूट-लक्ष्मी शिशु मंदिर बरेली रोड से प्रारंभ होकर मंगल पड़ाव से अग्रसेन चौक होते हुए कारखाना बाजार, पटेल चौक, बर्तन बाजार, सदर बाजार, मीरा मार्ग, नया बाजार होते हुए रेलवे बाजार तक होगा।

    नोट–शोभा यात्रा लक्ष्मी शिशु मंदिर से अग्रसेन चौक तक बिना रोड क्रॉस किये हल्द्वानी से बरेली की ओर जाने वाली रोड में चलेगी।

    जब शोभा यात्रा की लोकेशन लक्ष्मी शिशु मंदिर से अग्रसेन चौक के बीच होगी तब–

    ◼️ नैनीताल रोड से बरेली रोड /रामपुर रोड को जाने वाले समस्त वाहन नैनीताल कोऑपरेटिव बैंक तिराहा से डाइवर्ट होकर अल्मोड़ा अर्बन बैंक से जेल रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

    ◼️ हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन से बरेली रोड की ओर जाने वाले समस्त हल्के वाहन सिंधी चौक से रामपुर रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

    ◼️ बरेली रोड को जाने वाली समस्त रोडवेज बसें रोडवेज पूर्वी गेट से गौलापुल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

    ◼️ बरेली रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले एवं यात्री वाहन सीधा अपने रूट से रोडवेज की ओर आ सकेंगे।तथा समस्त मालवाहक वाहन होण्डा शोरूम तिराहा/गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर आईटीआई तिराहा से कैंसर अस्पताल तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।

    ◼️ समय 15:00 बजे से शोभायात्रा के मंगल पड़ाव पास होने तक मंगल पड़ाव से संचालित होने वाले ऑटो- विक्रम स्टैंड अपने सामने की तरफ शिफ्ट होकर लक्ष्मी शिशु मंदिर तक विपरीत दिशा से संचालित होंगे।

    –शोभा यात्रा के अग्रसेन चौक से मुख्य बाजार क्षेत्र में प्रवेश करने पर-

    –रोडवेज की ओर से बरेली रोड में यातायात सामान्य किया जाएगा।

    –तिकोनिया चौराहा से वर्कशॉप लाईन होते हुए भारद्वाज तिराहा/ रेलवे स्टेशन से ताज चौराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

    –गौलापुल से ताज चौराहा की और समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

    –सिन्धी/सिटी चौराहा से ताज चौराहा की और समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप वर्जित रहेगा।

    –ओके होटल तिराहा से पटेल चौक की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण से वर्जित रहेगा।

    — मुख्य बाजार से शोभायात्रा रूट में विपरीत दिशा से शोभायात्रा की तरफ समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

  • जेएनयू भ्रमण कर जानी पठन पाठन की पद्धतियां।

    जेएनयू भ्रमण कर जानी पठन पाठन की पद्धतियां।

    नैनीताल—  मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन एवं ज्ञानवर्धन प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत उत्तराखंड मुक्त (ओपन) विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के दो प्राध्यापकों ने 15 से 20 सितम्बर तक जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली का शैक्षिक भ्रमण किया।

    इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य जेएनयू जैसी राष्ट्रीय स्तर की अग्रणी संस्था की शिक्षण प्रणाली, पठन-पाठन पद्धतियाँ, शोध कार्यों का वातावरण, पुस्तकालय एवं डिजिटल संसाधनों का उपयोग तथा मूल्यांकन की प्रक्रियाओं को नज़दीक से समझना था।

    विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग से डॉ. अखिलेश सिंह और अर्थशास्त्र विभाग से डॉ. शालिनी चौधरी सहित राज्यभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों और राजकीय महाविद्यालयों से चुने गए कुल 40 प्राध्यापकों ने इस यात्रा में भाग लिया।

    भ्रमण के दौरान प्राध्यापकों ने जेएनयू के संकाय सदस्यों के साथ संवाद करते हुए शैक्षणिक गतिविधियों, परियोजना आधारित शिक्षण, सतत मूल्यांकन, बहस-विमर्श और शोध-परामर्श जैसी प्रक्रियाओं का गहन अध्ययन किया। प्राध्यापकों का मानना है कि इस शैक्षणिक भ्रमण से उन्हें नवीन तकनीकों, शोध-उन्मुख दृष्टिकोण और छात्र-केंद्रित सीखने के तरीकों को अपनाने की प्रेरणा मिली है।

    उन्होंने लौटकर अपने-अपने संस्थानों में इन श्रेष्ठ प्रथाओं को लागू करने का संकल्प लिया, जिससे कक्षा-शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार होगा और विद्यार्थियों को सीधे-सीधे लाभ मिलेगा।

    अंत में, डॉ. अखिलेश सिंह और डॉ. शालिनी चौधरी ने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा विभाग, एवं कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी का इस महत्वपूर्ण अवसर और दूरदर्शी पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

  • देवलचौड़ खाम, हल्द्वानी में हुआ श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ।

    देवलचौड़ खाम, हल्द्वानी में हुआ श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ।

    हल्द्वानी—-   ग्राम सभा देवलचौड़ खाम हल्द्वानी नैनीताल के ग्राम देवी कालिका माता के मंदिर में ग्रामीण वासियों के सहयोग से  श्री मद भागवत महापुराण का शुभारंभ हुआ।

    परम पूज्य आचार्य श्री बालकिशन पूरन चन्द्र पाण्डे  के मुखारविंद से कराए जा रहे श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा में आज   कलश यात्रा और श्रीमद् भागवत भगवान के पूजन हुआ।

    कथा 23 सितंबर से 30 सितंबर तक 2 बजे से सायं बजे तक होगा,तथा तत्पश्चात आरती एवम प्रसाद वितरण किया जाएगा। 30 सितंबर को सुबह 8 बजे से पूजा के उपरांत 1 बजे से भडारे  का आयोजन किया जाएगा।

    आज के यजमान आनंद दरमवाल , दीपा दरमवाल और गल्ला व्यापारी उर भाजपा के वरिष्ट नेता आर डी बृजवासी एवम सभी ग्रामवासी  रहे।

  • भाजपा की नए मीडिया दल के साथ हुआ पत्रकारों का परिचय कार्यक्रम,,, सांसद भट्ट ने गिनाए जीएसटी रिफॉर्म के फायदे।

    भाजपा की नए मीडिया दल के साथ हुआ पत्रकारों का परिचय कार्यक्रम,,, सांसद भट्ट ने गिनाए जीएसटी रिफॉर्म के फायदे।

    हल्द्वानी—   आज भाजपा संभाग कार्यालय हल्द्वानी में प्रदेश एवं जिले के भाजपा मीडिया विभाग की नई टीम द्वारा मीडिया (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल व छायाकार) पत्रकार बन्धुओं के साथ परिचयात्मक बैठक की गयी।

    बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट द्वारा की गयी।

    बैठक में नवनियुक्त प्रदेश सह-मीडिया संयोजक  प्रदीप जनौटी, जिला मीडिया संयोजक नितिन राणा, जिला सह-मीडिया संयोजक  विनोद तिवारी, द्वारा पत्रकार बन्धुओं से परिचय कर मीडिया सम्बन्धी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    नवनियुक्त पदाधिकारियो ने मीडिया के साथ बेहतर समन्वय पर बल दिया। बैठक में जिला महामंत्री  रंजन बर्गली, जिला आई०टी० संयोजक  अमित चौधरी, जिला सोशल मीडिया संयोजक  संजय पाण्डे , जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक  रत्नेश साह की उपस्थिति रही।

    तदोपरान्त नैनीताल ऊधमसिंह नगर के सांसद व जीएसटी प्रचार अभियान में प्रदेश संयोजक  अजय भट्ट द्वारा नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफार्म के तहत सम्पूर्ण देश में मनाए जा रहे जीएसटी बचत उत्सव की विस्तृत जानकारी पत्रकारों के सम्मुख रखी गयी।

    पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए  भट्ट ने कहा कि घटी हुई जीएसटी दरो से आम वर्ग को तत्काल राहत मिलनी शुरू हो गई है।

    इससे एक तरफ तो बाजारो में रौनक लौटी है और मध्यम वर्ग के हाथ में घटी दरो के कारण बचत में वृद्धि हुई है।  भट्ट ने बताया की रोजमर्रा की वस्तुए जैसे की दूध, टूथपेस्ट, साबुन इत्यादि की दरे 5 प्रतिशत में लाई गई है व काफी वस्तुए जैसी की जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम को जीएसटी मुक्त कर दिया गया है साथ ही काफी जीवन रक्षक दवाइया भी जीएसटी मुक्त कर दी गयी है।

    अजय भट्ट ने बताया की बचत उत्सव जो कि 22 सितम्बर से 29 सितम्बर तक मनाया जा रहा है जिसके तहत सभी जनप्रतिनिधि (मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, दायित्वधारीगण) अपने क्षेत्रों के बाजारों में जाकर दुकानदारो से सम्पर्क कर उनसे स्वदेशी अपनाने व घटी हुई जीएसटी दरो का फायदा आम जनता तक पहुंचाने की अपील करेगे।

    प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष  प्रताप सिंह बिष्ट, प्रदेश सह-मीडिया संयोजक  प्रदीप जनौटी, जिला महामंत्री  रंजन बर्गली जीएसटी प्रचार अभियान के जिला संयोजक  विनीत अग्रवाल, जिला मीडिया संयोजक  नितिन राणा, जिला मीडिया सह-संयोजक विनोद तिवारी उपस्थित रहे।

  • राज्य कर आयुक्त ने व्यापार मंडल को किया आश्वस्त कि जीएसटी टैक्स की दरों में हुए परिवर्तन से विभाग तथा व्यापारियों के साथ मिलकर किया जाएगा निराकरण।

    राज्य कर आयुक्त ने व्यापार मंडल को किया आश्वस्त कि जीएसटी टैक्स की दरों में हुए परिवर्तन से विभाग तथा व्यापारियों के साथ मिलकर किया जाएगा निराकरण।

    नैनीताल—   राज्य कर आयुक्त श्रीमती सोनिका ने व्यापार मंडल को आश्वस्त किया कि जीएसटी टैक्स की दरों में हुए परिवर्तन से व्यापारियों में असमंजस की स्थिति और अन्य सभी समस्याओं का निराकरण विभाग तथा व्यापारियों के साथ मिलकर किया जाएग

    जीएसटी की दरों में बदलाव से व्यापारियों में कई चीजों में असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं जिस पर आज प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने राज्य कर आयुक्त श्रीमती सोनिका जी से मोबाइल पर वार्ता की।

    संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि राज्य कर आयुक्त को इस जीएसटी से होने वाली दिक्कत से रूबरू करवाया ।

    व्यापारी के वेट टैक्स के केस में एक्सपार्टी होने की वजह से की गई अपील के बावजूद व्यापारी का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड करने की वजह से वो सरकार को टैक्स नहीं जमा करा पा रहा और बाजार क्षेत्रों में बिना रजिस्टर्ड कारोबारियों की वजह से कारोबार में अस्थिरता की स्थिति आ गई हैं, इसी की वजह से ब्रांडेड के नाम पर डुप्लीकेट सामानों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही हैं।

    वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को समय समय पर शासन स्तर पर जीएसटी पर होने फेरबदल की जानकारी व्यापारी को विभाग द्वारा समय पर नहीं मिल पाती हैं। जिस कारण विभाग और व्यापारियों के बीच आपस में तनाव की स्थिति पैदा होती हैं।

    अतः व्यापारियों की सभी दिक्कतों को दूर किया जाय इस पर राज्य कर आयुक्त ने कहा कि शीघ्र ही विभाग व्यापार मंडल के साथ सभी समस्याओं का निराकरण बैठक करके करेगा

    इसी क्रम में देहरादून मुख्यालय ने रुद्रपुर में स्थित एडिशनल कमिश्नर राकेश वर्मा को भी निर्देशित किया हैं। कि वह व्यापारी की समस्याओं का निराकरण हेतु जल्द बैठक आयोजित करें।

  • प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने दयाकिशन उपाध्याय को प्रदेश संगठन मंत्री और अधिवक्ता भुवन जोशी को विशेष आमंत्रित सदस्य किया नियुक्त।

    प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने दयाकिशन उपाध्याय को प्रदेश संगठन मंत्री और अधिवक्ता भुवन जोशी को विशेष आमंत्रित सदस्य किया नियुक्त।

    नैनीताल—-  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन को और अधिक चुस्त व मजबूती हेतु प्रमुख कारोबारी और व्यापारी हितों के लिए मुखर होकर आवाज उठाने वाले दयाकिशन उपाध्याय को प्रदेश संगठन मंत्री और सामाजिक हितों के लिए बढ़ चढ़कर भूमिका निभाने वाले हाइकोर्ट के अधिवक्ता भुवन जोशी को विशेष आमन्त्रित सदस्य नियुक्त किया ।

    प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता ने बताया दोनों कर्मठ और जुझारू नेताओं के जुड़ने से संगठन को मजबूती प्राप्त होगी।

    दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन पर संगठन के संयोजक धर्म यादव ,महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता,  प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फर्स्वाण, कोषाध्यक्ष पुरन लाल साह, प्रदेश सचिव रामबाबू मिश्रा ,जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट, शकील अहमद, देवेश अग्रवाल ,दीपक माहेश्वरी ,चमन गुप्ता, मुनेश अग्रवाल, नुसरत सिद्दिकी, धर्मेंद्र गुप्ता, कुंदन रावत , ललित जायसवाल, अशोक वार्ष्णेय ,सुनील गुप्ता आदि ने बधाई दी।

  • फार्मासिस्ट दिवस पर देवभूमि फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने लगया बृहत  ब्लड डोनेशन  कैम्प।

    फार्मासिस्ट दिवस पर देवभूमि फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने लगया बृहत ब्लड डोनेशन कैम्प।

    हल्द्वानी—  21 सितंबर  फार्मासिस्ट दिवस के  मौके पर उत्तराखंड प्रान्त की देव भूमि फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने  होटल शेयर इन्न, कटघरिया रोड,  हल्द्वानी में  11 वां रक्तदान शिविर आयोजित किया ।

    शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक  तक चला और शिविर में 119 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया ।

    शिविर का उद्देश्य समाज में जो आये दिन अस्पतालों में हो रही ब्लड की कमी को पूर्ण करना था।

    एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष तनिष्क त्यागी ने बताया कि  विभिन्न अस्पतालों में आज कल खून की बहुत कमी हो रही हैं क्योंकि डोनर नही मिल रहे, इसीलिए एसोसिएशन ने समाज सेवा के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया। वैसे भी जनता और डॉक्टर के बीच की कड़ी फार्मासिस्ट होता हैं।

    इस अवसर पर NEXUX DIAGNOSTICS द्वारा निशुल्क फुल बॉडी चैकअप कार्ड भी वितरित किये गए।

    शिविर में डा आशुतोष पंत  द्वारा 150 पौधे  वितरित  कर सहयोग किया गया।

    कार्यक्रम में तनिष्क त्यागी, सजंय त्यागी, अवधेश तिवारी, भुवन सती, नीरज कांडपाल आदि बड़ी संख्या में केमिस्ट और फार्मासिस्ट शामिल रहे।

  • छात्र संघ चुनाव- प्रशासन सतर्क , निषेधाज्ञा लागू..।

    छात्र संघ चुनाव- प्रशासन सतर्क , निषेधाज्ञा लागू..।

    हल्द्वानी—-  छात्र संघ चुनावों के मद्देनज़र जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।

    उप जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल नवाजिश खलिक ने एक आदेश जारी कर बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा भेजे गए पत्र के आधार पर, विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन डीएसबी परिसर नैनीताल तथा जनपद के अंतर्गत सभी संबद्ध महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव 22 सितंबर से 27 सितंबर 2025 तक आयोजित किए जाएंगे।

    चुनावों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए परगना मजिस्ट्रेट नैनीताल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत शक्तियों का प्रयोग करते हुए, 22 सितंबर से 27 सितंबर 2025 तक कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

    निषेधाज्ञा के तहत लगाए गए प्रमुख प्रतिबंध—–

    प्रशासनिक भवन के 200 मीटर के दायरे में **बिना पूर्व अनुमति के पांच या अधिक व्यक्तियों का एकत्र होना, सभा करना, जुलूस निकालना या नारेबाजी करना पूर्णतः वर्जित रहेगा।

    कोई भी व्यक्ति लाठी, डंडा, हथियार, विस्फोटक पदार्थ अथवा किसी भी प्रकार के आक्रामक उपकरण लेकर प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

    ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर आदि) का प्रयोग बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के वर्जित रहेगा।

    बैनर, पोस्टर, झंडे, पर्ची, पैम्पलेट्स आदि का वितरण या प्रदर्शन, जिससे शांति व्यवस्था भंग हो सकती है, प्रतिबंधित रहेगा।

    अफवाहें फैलाना अथवा कोई भी ऐसी गतिविधि जिसमें शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े, सख्त रूप से प्रतिबंधित है।

    यह प्रतिबंध विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा में तैनात पुलिस और सुरक्षाकर्मियों पर लागू नहीं होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    प्रशासन ने छात्रों व आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष बनाए रखने में सभी जिम्मेदार नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है।

  • जन्मोत्सव, ताड़का-वध व दशरथ दरबार से दिव्य रही रामलीला।

    जन्मोत्सव, ताड़का-वध व दशरथ दरबार से दिव्य रही रामलीला।

    हल्द्वानी—  श्री रामलीला मैदान में आज श्रीराम जन्मोत्सव, दशरथ दरबार तथा ताड़का-सुबाहू वध की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया।

    व्यास मंच से श्री पुष्कर दत्त शास्त्री जी ने श्रीराम के अवतरण का सारगर्भित वर्णन करते हुए बताया कि कैसे प्रभु श्रीराम, दीनदयालु रूप में कौसल्या जी के गर्भ से प्रकट हुए, जिनकी छवि मुनियों को हर्षित करने वाली और नेत्रों को आनंदित करने वाली थी।

    लीला के मंचन में रामजन्म की अलौकिक झांकी, गुरु वशिष्ठ द्वारा नामकरण संस्कार, तथा ताड़का-सुबाहू वध के प्रसंग दर्शकों को भावविभोर कर गए। अमित जोशी और दिनेश गुप्ता के निर्देशन में ताड़का गुफा और दशरथ दरबार का भव्य प्लॉट तैयार किया गया। रामजन्म के उपलक्ष्य में किन्नरों द्वारा मंगल गीत गाए गए, आतिशबाजी हुई और ताड़का-सुबाहू के पुतलों का दहन हुआ।

    माता सीता के लिए प्राचीन शिव सेवा समिति द्वारा मिष्ठान, मेहंदी आदि की व्यवस्था की गई, वहीं जनकपुरी में कन्या पक्ष द्वारा पारंपरिक स्वागत किया गया। व्यास पूजन का सौभाग्य सौरभ अग्रवाल, मंजू वार्ष्णेय, जलज, तुषार सोनकर व प्रिंस गुप्ता को प्राप्त हुआ।

    लीला मंचन में कुणाल पांडे (श्रीराम), मेहुल जोशी (लक्ष्मण), स्पर्श अग्रवाल (भरत), रुद्र बिष्ट (शत्रुघ्न) और सुशील शर्मा (दशरथ) ने सशक्त अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। मेकअप की ज़िम्मेदारी बिट्टू भाई, गोस्वामी जी व गट्टू भाई ने निभाई, जबकि फोटोग्राफी शेखर गर्ग द्वारा की गई।

    संचालन समिति की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, विवेक कश्यप, तरंग अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, राजेन्द्र मुन्ना व पंकज कपूर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन भवानी शंकर नीरज एवं अतुल अग्रवाल ने किया।

    @@@  विशेष सूचना:—-  कल नगर में भव्य राम बारात का आयोजन प्रस्तावित है।

  • पांडे इंटरटेनमेंट्स एंड प्रोडक्शंस की नई फिल्म,वेब सीरीज और शॉर्ट मूवीज के लिए हल्द्वानी और रुद्रपुर में हुए ऑडिशन।

    पांडे इंटरटेनमेंट्स एंड प्रोडक्शंस की नई फिल्म,वेब सीरीज और शॉर्ट मूवीज के लिए हल्द्वानी और रुद्रपुर में हुए ऑडिशन।

    हल्द्वानी/रुद्रपुर—  उत्तराखंड आजकल फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और उभरती हुई स्थानीय प्रतिभाएँ फिल्म उद्योग को लगातार आकर्षित कर रही हैं।

    इसी कड़ी में पांडे इंटरटेनमेंट्स एंड प्रोडक्शंस, जिसके ओनर दीपक पांडे और ममता पांडे हैं, अपनी आगामी नई फिल्म और वेब सीरीज,शॉट मूवीज की तैयारियों में जुटा हुआ है।

    प्रोडक्शन हाउस ने हाल ही में उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में जाकर ऑडिशन आयोजित किए।

    रुद्रपुर के एमिनिटी पब्लिक स्कूल और हल्द्वानी के सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल में आयोजित इन ऑडिशन में भारी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

    रुद्रपुर में 68 प्रतिभागियों ने अपने ऑडिशन का जौहर दिखाया, जबकि हल्द्वानी में 73 कलाकारों ने ऑडिशन देकर इस कार्यक्रम को खास बना दिया।

    इन ऑडिशनों में पांडे इंटरटेनमेंट्स एंड प्रोडक्शंस के निर्माता दीपक पांडे और ममता पांडे, फिल्म के डायरेक्टर व एक्टर अनुग्रह अग्निहोत्री, प्रज्वल पांडे और असिस्टेंट ऋषिका विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया और कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में जबरदस्त टैलेंट है, बस उन्हें मंच देने की आवश्यकता है।

    यह भी उल्लेखनीय है कि पांडे इंटरटेनमेंट्स एंड प्रोडक्शंस इससे पहले उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में चर्चित फिल्म “दून एक्सप्रेस” की शूटिंग पूरी कर चुका है। यह फिल्म देहरादून, हल्द्वानी, भीमताल, अल्मोड़ा और बागेश्वर जैसे सुंदर लोकेशनों पर फिल्माई गई। इस फिल्म के लेखक, निर्देशक और अभिनेता अनुग्रह अग्निहोत्री हैं। फिल्म में बाल कलाकार रितिका शर्मा ने अपने मासूम अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया, वहीं उत्तराखंड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री अंकिता परिहार ने भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

    फिल्म इंडस्ट्री के विशेषज्ञ मानते हैं कि उत्तराखंड में लगातार हो रहे ऐसे ऑडिशन और शूटिंग गतिविधियाँ प्रदेश के युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रही हैं।

    यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा, दोनों ही मिलकर उत्तराखंड को फिल्म,शॉर्ट फिल्म और वेब सीरीज प्रोडक्शन का हॉटस्पॉट बना रहे हैं।

    पांडे इंटरटेनमेंट्स एंड प्रोडक्शंस की यह पहल न केवल उत्तराखंड की प्रतिभाओं को अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है बल्कि यह भी साबित करती है कि राज्य आने वाले समय में भारतीय फिल्म उद्योग का अहम केंद्र बनने जा रहा है, दीपक पांडे ने बताया बहुत जल्द हमारे अगले ऑडिशन देहरादून में होने जा रहे हैं 27 सितंबर दिन शनिवार को ग्राफिक एरा में सुबह 10 बजे से 4 बजे तक