Category: हल्द्वानी

  • बालक के सिर और हाथ नहीं मिलने पर भड़का गुस्सा, सड़क जाम….

    बालक के सिर और हाथ नहीं मिलने पर भड़का गुस्सा, सड़क जाम….

    हल्द्वानी – गौलापार के पश्चिमी खेड़ा गांव में 11 वर्षीय बालक की निर्मम हत्या के बाद बुधवार को आक्रोश फूट पड़ा। शव से सिर और एक हाथ गायब होने की वजह से परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। बुधवार को परिजनों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ काठगोदाम की मल्ली पुलिस चौकी के पास सड़क पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया।

    प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्धों को चाय-नाश्ता कराया जा रहा है, जबकि पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटक रहा है।

    सोमवार से लापता बालक का शव मंगलवार को उसके घर के पास एक खेत में गहरे गड्ढे से बरामद हुआ था। शव बोरे में बंद था और सिर व एक हाथ गायब था। इस अमानवीय हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। अभी तक शव के बाकी अंगों का पता नहीं चल सका है, जिससे परिजन और अधिक व्यथित हैं।

    प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की। अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद कुछ समय बाद जाम हटाया गया।

    हालांकि, लोगों में अभी भी रोष व्याप्त है और वे इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों को सजा नहीं मिलती और शव के बाकी अंग नहीं मिलते, तब तक वे चुप नहीं बैठेंगे।

  • मासूम अमित की हत्या से आक्रोश, चौकी घेरी।

    मासूम अमित की हत्या से आक्रोश, चौकी घेरी।

    हल्द्वानी—  उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर का गौलापार इलाका एक ऐसी घटना से हिल गया है जिसकी बर्बरता ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

    सिर्फ 10 साल के मासूम अमित मौर्या की निर्मम हत्या के बाद फूटे आक्रोश में परिजनों ने गुरुवार को काठगोदाम चौकी पर घेराव कर घटना का त्वरित खुलासा और न्याय की मांग की।

    अमित मौर्या सोमवार (04 अगस्त) को अपने गौलापार स्थित घर से एक कोल्ड ड्रिंक खरीदने निकला था। वह वापस घर कभी नहीं लौटा।

    लापता होने के अगले दिन, मंगलवार (05 अगस्त) को पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम के साथ बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

    खोज के दौरान एक आम के बगीचे में जो दृश्य सामने आया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला था। तीन फीट गहरे एक गड्ढे में अमित का शव दफन मिला।

    शव की हालत देखकर जांच टीम भी सकपका गई। शव का सिर और एक हाथ की कलाई कटी हुई थी। उसका धड़ एक कट्टे में बंद था और ऊपर से मिट्टी से ढका हुआ था। गड्ढे के पास ही खून से सने हुए कपड़े भी बरामद हुए।

    इस भयावह घटना ने पूरे गौलापार इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मासूम बच्चे की इतनी नृशंस हत्या ने लोगों को हिला दिया है। हर तरफ डर, स्तब्धता और गुस्से का माहौल है।

    घटना के बाद डरे हुए स्थानीय निवासियों ने अपने बच्चों को अकेले घर से बाहर नहीं निकलने देना शुरू कर दिया है। अभिभावकों में गहरी चिंता और असुरक्षा की भावना है।

    परिजनों का आक्रोश – अमित के परिजनों का दर्द और गुस्सा स्पष्ट था। उन्होंने न्याय की मांग को लेकर गुरुवार को काठगोदाम चौकी का घेराव किया। उनका एक ही सवाल था “हमारे मासूम अमित की इस बर्बर हत्या का इंसाफ कब मिलेगा? जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलवाओ।”

    पुलिस ने घटनास्थल पर कड़ी निगरानी बनाए रखी है और फॉरेंसिक जांच तेजी से चल रही है। बरामद सबूतों (शव, कपड़े, कट्टा) की विस्तृत जांच की जा रही है। हत्याकांड के पीछे के मकसद और संदिग्धों की तलाश के लिए जांच तेज की गई है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ चल रही है।

    वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत करने और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि इस भयानक अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

    मासूम अमित की नृशंस हत्या ने हल्द्वानी के इस शांत इलाके में एक गहरा सवाल खड़ा कर दिया है।आखिर कौन थे वे राक्षस जिन्होंने एक नन्हे बच्चे की जान लेने और उसके शव के साथ इतनी बर्बरता करने में कोई हिचक नहीं दिखाई?

    पूरा गौलापार और हल्द्वानी शहर पुलिस की कार्रवाई और न्यायिक प्रक्रिया की तेज गति की प्रतीक्षा कर रहा है।

  • गौला पुल तक यातायात प्रतिबंधित, फिर भी दोपहिया वाहन जारी….

    गौला पुल तक यातायात प्रतिबंधित, फिर भी दोपहिया वाहन जारी….

    हल्द्वानी – पिछले कई दिनों से हो रही लगातार मूसलधार बारिश के चलते चोरगलिया रोड पर खतरा गहराता जा रहा है। मंगलवार को सड़क पर दरारें पड़ने की खबर ने प्रशासन की चिंता और अधिक बढ़ा दी है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने गौला पुल तक क्षतिग्रस्त सड़क पर यातायात प्रतिबंधित कर दिया है।

    हालांकि, इसके बावजूद कुछ दोपहिया वाहन चालकों को प्रतिबंधित मार्ग पर चलते देखा गया, जो लापरवाही का संकेत है और किसी भी हादसे की आशंका को जन्म दे सकता है।

    उधर, गौला नदी से हो रहे कटाव और जलस्तर बढ़ने के कारण नदी के किनारे बनाए जा रहे सुरक्षा कार्यों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश के कारण नदी से बचाव के लिए बनाई जा रही कई अस्थायी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गई हैं।

    गौला नदी के किनारे स्थित स्टेडियम को बचाने के लिए बनाई जा रही सुरक्षा दीवार का कार्य तेज़ी से चल रहा है और अब तक इसका 50% से अधिक कार्य पूरा किया जा चुका है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्टेडियम को वर्तमान स्थिति में खतरा नहीं है और बचाव कार्य संतोषजनक गति से आगे बढ़ रहा है।

    प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे क्षतिग्रस्त सड़कों पर न जाएं और सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

  • भारी बारिश के कारण उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी ने रद्द की 6 और 7 अगस्त की परीक्षाएं, जानिए क्या है आगे की तारीख,,,,

    भारी बारिश के कारण उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी ने रद्द की 6 और 7 अगस्त की परीक्षाएं, जानिए क्या है आगे की तारीख,,,,

    हल्द्वानी— उत्तराखंड में   पूरे राज्य में बारिस के रेड अलर्ट को देखते हुए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने आज दिनांक 06 अगस्त की द्वितीय पाली से लेकर कल 07 अगस्त की सभी पाली की परीक्षाएं रद कर दीं हैँ।

     

    अब 06 अगस्त की द्वितीय व तृतीय पाली की परीक्षाएं 04 सितंबर को तथा 7 अगस्त की सभी पाली की परीक्षाएं 08 सितंबर को सम्पन्न होंगी।

     

    यह जानकारी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंतक डॉ. सोमेश कुमार ने दी।

  • लापता 12 वर्षीय बच्चा मिला मृत, सिर और एक हाथ गायब पुलिस जांच में जुटी….

    लापता 12 वर्षीय बच्चा मिला मृत, सिर और एक हाथ गायब पुलिस जांच में जुटी….

    हल्द्वानी – गोलापार क्षेत्र से मंगलवार सुबह ऐसी खबर आई जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। 12 साल के मासूम बच्चे की हत्या कर उसका सिर और एक हाथ गायब कर दिया गया। शव को घर से कुछ दूरी पर गहरे गड्ढे में बोरे के अंदर फेंका गया था। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार बच्चा सोमवार दोपहर करीब 12 बजे से लापता था। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पूरी रात पुलिस और स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुटे रहे। मंगलवार सुबह डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस ने गड्ढे की ओर संकेत मिलने पर खुदाई कराई। गड्ढे से जो बरामद हुआ, उसे देखकर हर किसी की रूह कांप गई – बोरे में बच्चे का शव था और उसका सिर व एक हाथ गायब था।

    सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। घटनास्थल से पास के एक घर से खून से सने कपड़े बरामद हुए हैं, जिन्हें सबूत के तौर पर कब्जे में लिया गया है। फिलहाल बच्चे का सिर, हाथ और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद नहीं हो पाए हैं। परिवार का रो रो कर बुरा हाल है पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग आक्रोशित हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दी है और मामले को सुलझाने के लिए कई टीमें जांच में लगी हैं। अधिकारियों का दावा है कि वारदात को अंजाम देने वाले जल्द पकड़े जाएंगे।

  • हल्द्वानी में मासूम की गला घोंट कर हत्या, इंसानियत शर्मशार।

    हल्द्वानी में मासूम की गला घोंट कर हत्या, इंसानियत शर्मशार।

    हल्द्वानी—-   हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में एक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गौलापार के एक खेत के पास प्लास्टिक के कट्टे में 10 वर्षीय मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

    बच्चा सोमवार दोपहर से लापता था और मंगलवार सुबह उसका शव मिला। प्रथम दृष्टया यह मामला गला घोंटकर हत्या का लग रहा है।

    घटना तब पता चला जब मंगलवार सुबह खेतों में काम कर रहे कुछ लोगों को पास में रखे एक कट्टे से तेज दुर्गंध आई। शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    मौके पर काठगोदाम थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड भी पहुंच गए। कट्टा खोला गया तो उसमें एक बच्चे का शव मिला। शव की पहचान उस 10 वर्षीय बालक के रूप में हुई, जो बटाई पर खेती करने वाले एक मजदूर का बेटा था। परिजनों ने बताया कि वह सोमवार दोपहर 12 बजे से लापता था।

    पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। बच्चे के शरीर पर संघर्ष के निशान नहीं थे, लेकिन गले पर गहरे निशान मिले हैं, जिससे गला घोंटने की आशंका जताई जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी।

    मासूम की हत्या की खबर जैसे ही गांव में फैली, पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।

    पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही बच्चे के संपर्क में आए लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

  • नैनीताल हाइवे पर बोल्डर गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त।

    नैनीताल हाइवे पर बोल्डर गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त।

    नैनीताल—  ऊत्तराखण्ड में नैनीताल से हल्द्वानी जाने राष्ट्रीय राजमार्ग में एक वाहन के ऊपर बोल्डर और मलवा गिरने से वो बुरी तरह से श्रतिग्रस्त हो गया है।

    हल्द्वानी रोड में तल्लीताल डांट से लगभग 2 किलोमीटर दूर हनुमानगढ़ के समीप पुराने कूड़ाखड्ड पर हुए इस भूस्खलन में पिकअप पर बोल्डर गिरने से वो पलट गई। क्षेत्र में जगह जगह राजभवन के पीछे की पहाड़ी से बोल्डर गिर गए।

    इस दौरान, सड़क किनारे खड़ी पिकअप संख्या UK04 CA 2745 पर बड़े छोटे बोल्डर गिर गए। चपेट में आने से बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना देररात की बताई जा रही है,

    गनीमत ये रही की जब घटना हुई उस वक्त वाहन में कोई मौजूद नहीं था, वार्ना एक बड़ा हादसा हो सकता था।

    पिकअप चालक अपना वाहन सड़क किनारे खड़ा कर घर चला गया था। सवेरे आने पर वाहन की हालत देख वो सहम गया और तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी।

    वही राहत बचाव कार्य में लगी जेसीबी से पत्थर और मलवे को हटाया जा रहा है।

  • योगा टीचर ज्योति की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, न्याय के लिए निष्पक्ष जांच की मांग।.

    योगा टीचर ज्योति की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, न्याय के लिए निष्पक्ष जांच की मांग।.

    हल्द्वानी—  उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में 30 जुलाई को एक महिला की संदिग्ध मौत ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। यह घटना मुखानी थाना क्षेत्र की है, जहां एक योगा सेंटर में कार्यरत महिला ट्रेनर की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई।

    मृतका की पहचान ज्योति मेर के रूप में हुई है, जो मुखानी स्थित एक निजी योगा सेंटर में योगा टीचर और ट्रेनर के तौर पर कार्यरत थीं।

    इस दुखद घटना से मृतका के परिजन गहरे सदमे में हैं। वहीं, इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने इस मौत को संदिग्ध बताते हुए सीधे तौर पर योगा सेंटर के संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मौत के पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। जांच एजेंसियां हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही हैं। पुलिस ने कहा है कि वह सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

     

    न्याय की मांग को लेकर मृतका के परिजन और स्थानीय लोग हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की।

    ज्योति मेर की संदिग्ध मौत अब हल्द्वानी और आस-पास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बन चुकी है। लोग सोशल मीडिया पर भी इस मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं। परिजनों की पीड़ा और सवालों ने इस घटना को और भी गंभीर बना दिया है।

     

    फिलहाल पुलिस जांच जारी है और अधिकारी जल्द किसी नतीजे पर पहुंचने की बात कह रहे हैं। परिवारवालों को न्याय की उम्मीद है, और सभी चाहते हैं कि इस दर्दनाक घटना से जुड़ी सच्चाई सामने आए और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाए।

    जैसे ही मामले में कोई नया अपडेट सामने आएगा, हम आपको तुरंत जानकारी देंगे।

  • उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी नए सत्र में हर व्यक्ति तक पहुंचने के लिए युद्ध स्तर पर प्रचार की तैयारी।

    उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी नए सत्र में हर व्यक्ति तक पहुंचने के लिए युद्ध स्तर पर प्रचार की तैयारी।

    हल्द्वानी—  उत्‍तराखण्‍ड मुक्‍त विश्‍वविद्यालय के नवनियुक्‍त कुलपति प्रो. नवीन चन्‍द्र लोहनी ने विश्‍वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करते ही राज्‍य के हर वंचित व्‍यक्ति तक उच्‍च शिक्षा पहुंचाने को लकर एक अभियान शुरू किया है,

    जिसके अंतर्गत वे प्रचार प्रसार सामग्री व कार्यक्रमों के माध्‍यम से हर व्‍यक्ति को मुक्‍त व दूरस्‍थ शिक्षा के लाभ बताने का प्रयास कर रहे हैं ।

    एक तरफ उन्‍होंने विश्‍वविद्यालय के प्रत्‍येक अनुभाग व विभागों को विभागों के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की जानकारी व उन कार्यक्रमों से रोजगार व स्‍वरोजगार के अवसरों के बारे में 5 मिनट के सूचनाप्रद वीडियो तैयार करने को कहा है जिनका निर्देशन व स्‍वयं कर रहे हैं ।

    दूसरी ओर वर्तमान प्रवेश सत्र में राज्‍य के 13 जनपदों में प्रचार –प्रसार को लेकर 13 टीमें गठित कर प्रचार – प्रसार कार्यक्रमों संचालन कर रहे हैं, जिनके अंतर्गत 13 जनपदों में महाविद्यालयों/ विद्यालयों में प्रचार – प्रचार गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें संबंधित महाविद्यालय/ विद्यालय के विद्यार्थी, विश्‍वविद्यालय के संबंधित क्षेत्रीय कार्यलय के निदेशक/ सहायक निदेशक व अध्‍ययन केन्‍द्र के समन्‍वयक, परामर्शदाता, स्‍थानीय जन प्रतिनिधि व स्‍थानीय पत्रकारों को शामिल किया जाएगा।

     

    विश्‍वविद्यालय का यह प्रचार प्रसार कार्यक्रम तीन चरणों में सम्‍पन्‍न होंगे।

    प्रथम चरण के कार्यक्रम 3 अगस्‍त, रविबार से कुमाऊॅ द्वार हल्‍द्वानी के पास विश्‍वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव बसानी से शुरू हुआ जिसे कुलपति प्रो. नवीन चन्‍द्र लोहनी ने स्‍वयं जाकर शुरू किया ।

    सोमबार को गढ़वाल के द्वार हरिद्वार जनपद के रूडकी से प्रचार – प्रसार कार्यक्रम शुरू किया गया । हरिद्वार में चमनलाल डिग्री कॉलेज रुड़की तथा बी एस एम शिक्षण संस्थान रुड़की में कार्यक्रम आयोजित किये गए।

    यह चरण 8 अगस्‍त तक संपन्‍न होगा । दूसरा चरण, 18 अगस्‍त 2025 से 22 अगस्‍त तक चलेगा तथा तीसरा चरण 1 सितम्‍बर से प्रारम्‍भ होगा ।

  • पुलिस ने पकड़ा  नकल कराने वाला गिरोह, सरगना समेत 9 ग्रिफ्तार।

    पुलिस ने पकड़ा नकल कराने वाला गिरोह, सरगना समेत 9 ग्रिफ्तार।

    हल्द्वानी—   मुख्यमंत्री  उत्तराखण्ड के विजन नकल विरोधी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नकल मुक्त परीक्षाओं के आयोजन के उद्देश्य से  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में समय–समय पर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी/आनलाईन परीक्षाओं में नकल की रोकथाम व नकेल लगाने के सख्त दिशा निर्देश दिये गये हैं।

    जिस आदेश के क्रम में हल्द्वानी शहर में नकल करवाने वाले 1 गैंग के सक्रिय होने का इनपुट मिलने पर  प्रकाश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी व  नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा  राजेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

    उक्त गठित टीम द्वारा हल्द्वानी शहर के टीपीनगर क्षेत्र में स्थित होटल जलविक के कमरा न० 103 से 9 अभियुक्तों को नकल के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया।  अभियुक्तों को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

    ग्रिफ्तार अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार हैं—-

    1- सुनील कुमार पुत्र बलबीर सिंह ग्राम बामनोली थाना दोघट जिला बागपत उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष ,(गैंग लीडर)

    2- परविंदर कुमार पुत्र कालूराम ग्राम लोहारी थाना बडीत जिला बागपत हाल निवासी कुन्तुवाला चौक शिव मंदिर कॉलोनी ,थाना जिला देहरादून उम्र 35 वर्ष ,(गैंग लीडर),

    3-रमाकांत शर्मा उर्फ राहुल पुत्र सुरेंद्र कुमार शर्मा ग्राम कोतवाली थाना अहमदगढ़ जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश उम्र 29 वर्ष,

    4-अभिषेक कुमार पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम बढार पोस्ट शहादाबाद थाना शहादाबाद जिला हाथरस उ०प्र० उम्र 20 वर्ष,

    5- विशाल गिरी पुत्र सतीश गिरी उम्र निवासी ग्राम कूठखास थाना रोटा रोड मेरठ ,जिला मेरठ, हाल पता ग्राम बेगमपुर खेतडी थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार 29 वर्ष,

    6- आफताब खान पुत्र याकूत अली ब्राम कल्याणपुर पोस्ट तोडा थाना रतनपुरी जिला मुजफ्फरनगर उम्र 42 वर्ष,

    7- अरुण कुमार पुत्र राजकुमार उम्र निवासी तुल्हेडी थाना मीरापुर जिला मुजफ्फरनगर 33 वर्ष,

    8- शिव सिह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम बढार धाना शहादाबाद जिला हाथरस उत्तर प्रदेश उम्र 32 वर्ष,

    9- जसवीर सिंह पुत्र जोगीराम निवासी ग्राम अस्थल बोहर थाना अर्बन स्टेट जिला रोहतक मूल ग्राम मुहाना थाना जिला जींद हरियाणा उम्र 38 वर्ष।

    पूछताछ में अभियुक्त  से ज्ञात हुआ कि सभी अभियुक्त एक दूसरे को काफी लम्बे समय से जानते हैं, सभी पर थोड़े-थोड़े कर्जे में है तो अभियुक्तों ने प्लान बनाया कि हम लोग मिलकर कम्यूटर लाईब्रेरी किसी से लीज पर ले लेते हैं और मौका देखकर उसमें आयोजित होने वाली भिन्न-भिन्न ऑनलाईन परीक्षा के दौरान प्रतियोगी बच्चों से 4- 4 लाख रुपये में भर्ती कराने का लालच देकर अपनी लाईब्रेरी में एक कम्प्यूटर या लैपटॉप अपनी टीम के आईटी वाले लड़के से परीक्षा के दौरान कनेक्ट करवाकर कुछ सॉल्वर लड़के बैठाकर एनीडेस्क वा एमी एडमिन रिमोट डेस्कटॉप एप के माध्यम से नकल करवाकर उन लड़को को पास करा देंगे, और पैसे आपस में बांट लेंगे।

    इसी योजना के अनुसार अभियुक्त परविन्दर और सुनील ने दिसम्बर 2024 में हल्द्वानी मानपुर पश्चिम में स्थित ज्ञानकोश डिजिटल लाईब्रेरी , दीपक कन्नौजी निवासी देहरादून से लीज पर ली थी ,

    जिसका एग्रीमेन्ट उन्होंने देहरादून से कराया था। अभियुकों द्वारा दिनांक 6 अगस्त 2025 से आयोजित होने वाली एस०एस०सी० की परीक्षा में अभ्यर्थियो को नकल कराकर पैसा कमाने की योजना बनायी जा रही थी।

    अभियुक्तों से  2 अदद लैपटॉप (काले रंग का LENOVO कम्पनी का Thinkpad RYZEN Pro T495 मार्का तथा लैपटॉप एचपी कम्पनी का RYZEN3 मॉडल जिसका सीरियल न०- CND8403RWS), 1 चार्जर, 1 अदद बाईफाई डोंगल, 11 अदद मोबाइल फोन बरामद हुए।

    ग्रिफ्तार अभियुक्तो का आपराधिक इतिहास हैं, अभियुक्त सुनील के विरुद्ध कोतवाली मुजफ्फरनगर उ०प्र० में मु०अ०स०-370/19 धारा-419/420/467/468/471 भादवि० तथा मु०अ०स०-78/24 धारा-420/467/468/471/120बी भादवि०

    2- अभियुक्त परविन्दर एवं जसवीर के विरुद्ध थाना सिविल लाईन्स मेरठ में मु0अ0सं0-570/19 बारा-419/420/4/57/468/471 भादवि०  पाया गया।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा टीम को 2,500 रू की धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।