Category: हल्द्वानी

  • डॉ. छवि बोरा की कोश्यारी से मुलाकात ,, सिर्फ औपचारिकता या कोई राजनीतिक बढत,,,,,,,,,,

    डॉ. छवि बोरा की कोश्यारी से मुलाकात ,, सिर्फ औपचारिकता या कोई राजनीतिक बढत,,,,,,,,,,

    हल्द्वानी—– रामणी आन सिंह जिला पंचायत सीट से चुनाव जीतने के बाद डॉ. छवि कांडपाल बोरा ने रविवार को एक अहम सियासी कदम उठाया।

    उन्होंने पूर्व राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। इस भेंट के दौरान उनके साथ हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट और पति प्रमोद बोरा भी मौजूद रहे।

    यह मुलाकात सामान्य शिष्टाचार के दायरे में रक्खी जा रही है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसके निहितार्थ गहराई से तलाशे जा रहे हैं, विशेषकर ऐसे समय में जब नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर कई निर्वाचित सदस्यों ने दावेदारी ठोक दी है।

    भाजपा पर जताया था विश्वास, अब वरिष्ठ नेता से मेल-मुलाकात–

    डॉ. छवि ने चुनाव जीतने के बाद सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा संगठन पर पूर्ण विश्वास जताते हुए पार्टी के निर्देशों का पालन करने की बात कही थी।

    ऐसे में भाजपा के वरिष्ठ नेता कोश्यारी से उनकी मुलाकात को केवल औपचारिकता नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे संभावित दावेदारी के लिए समर्थन जुटाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

    हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट की इस बैठक में मौजूदगी ने अटकलों को और बल दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुलाकात सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि क्षेत्रीय समीकरणों को साधने और ताकत के प्रदर्शन की रणनीति भी हो सकती है। इसके साथ ही यह भी माना जा रहा है कि यह संदेश उन अन्य दावेदारों के लिए भी है, जो अध्यक्ष पद के लिए भीतर ही भीतर लॉबिंग कर रहे हैं।

    क्या है सियासी संकेत—-

    राजनीति में मुलाकातें अक्सर संकेत देती हैं, खासकर तब जब समय और मंच को सावधानी से चुना गया हो। डॉ. छवि की यह भेंट ऐसे वक्त पर हुई है जब नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर रस्साकशी तेज़ हो चुकी है। अब सवाल यह है कि क्या यह मुलाकात किसी बड़े फैसले की भूमिका है या सिर्फ एक रणनीतिक दबाव बनाने का तरीका?

    डॉ . छवि बोरा की यह मुलाकात भाजपा के भीतर चल रही आंतरिक समीकरणों और अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर चल रहे मंथन का हिस्सा मानी जा रही है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा संगठन इस दिशा में क्या रुख अपनाता है और क्या यह मुलाकात वाकई किसी बड़े राजनीतिक निर्णय की प्रस्तावना साबित होती है।

  • डीएम ने पार्षदों से लिया प्रत्येक वार्डवार फीडबैक, तैयार की ठोस रणनीति,,,

    डीएम ने पार्षदों से लिया प्रत्येक वार्डवार फीडबैक, तैयार की ठोस रणनीति,,,

    हल्द्वानी—-  जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी वंदना द्वारा हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में वार्डवार जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित किया जा रहा है।

    इसी क्रम में शनिवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 से 40 तक के पार्षदों के साथ डीएम ने कैंप कार्यालय में बैठक कर क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की तथा उनके समाधान की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए।

    बैठक में पार्षदों ने जलभराव, सीवरेज कार्यों की धीमी गति, पेयजल संकट, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, नशा मुक्ति, अतिक्रमण, शौचालय निर्माण सहित कई ज्वलंत मुद्दों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा।

    डीएम वंदना ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर हल की जा सकने वाली समस्याओं का तुरंत निस्तारण कराया जाएगा, जबकि दीर्घकालिक समाधान के लिए संबंधित विभागों से प्रस्ताव तैयार कराए जाएंगे।

    जलभराव की समस्या को गंभीर मानते हुए डीएम ने नालियों व नालों के चौड़ीकरण, मरम्मत एवं सुधार कार्यों हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। शनि बाजार और इंद्रानगर क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट व UUSDA की संयुक्त टीम द्वारा सर्वे कराया जाएगा। संबंधित पार्षद अतिक्रमण हटाने में प्रशासन को सहयोग देंगे।

    पेयजल समस्या व पाइपलाइन लीकेज की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को वार्डवार टीम बनाकर लाइन लीकेज चिन्हित कर तुरंत मरम्मत कराने तथा आवश्यकतानुसार टैंकरों से जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    नशामुक्ति के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी—-

    नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए डीएम वंदना ने सभी जनप्रतिनिधियों से अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे के सौदागरों की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि कठोर कार्रवाई हो सके।

    सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर सख्ती—

    सफाई कर्मियों की अनुपस्थिति की शिकायतों पर डीएम ने बायोमेट्रिक उपस्थिति के साथ पार्षदों से मस्टर रोल सत्यापन कराने और लापरवाह सफाईकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश दिए।

    अन्य महत्वपूर्ण निर्देश—

    सीवरेज कार्य में धीमी गति पर नाराज़गी जताते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश।

    आवारा पशु पंजीकरण व नियमन हेतु नगर आयुक्त को ठोस कार्रवाई के निर्देश।

    आधार शिविर सभी 60 वार्डों में आधार पंजीकरण हेतु विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।

    विद्युत समस्याएं लो वोल्टेज, बिलिंग व स्ट्रीट लाइट की मांग पर वार्डवार विद्युत कैंप लगाए जाएंगे।

    अतिक्रमण हटाना सिटी मजिस्ट्रेट को पार्षदों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर अवैध कब्जों की पहचान व हटाने के निर्देश।

    जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नगर की समस्याओं के समाधान में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। समन्वय के साथ कार्य करते हुए हल्द्वानी को एक व्यवस्थित, स्वच्छ एवं विकसित शहर बनाया जाएगा।

    बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, जल संस्थान, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं वार्ड 21 से 40 तक के पार्षद उपस्थित रहे।

  • कुमाऊँ आयुक्त ने बिभिन्न जनसमस्याओं का किया मौके पर निस्तारण।

    कुमाऊँ आयुक्त ने बिभिन्न जनसमस्याओं का किया मौके पर निस्तारण।

    हल्द्वानी—  कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में शनिवार को आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनसुनवाई में आये कतार में अन्तिम व्यक्ति से रूबरू होकर आमजनता की समस्याओं का समाधान किया।

    जनसुनवाई में अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद के साथ ही ब्याज पर पैसे देने, विद्युत लाईन शिफ्ट करने,सरकारी नौकरी का लालच देकर नौकरी दिलाने, एलआईसी एजेन्ट द्वारा पालिसी करते वक्त सही जानकारी ना देने आदि विभिन्न विषयों पर समस्यायें आई जिनका आयुक्त ने मौके पर समाधान किया।

    जनसुनवाई में यह भी आयुक्त के संज्ञान में आया कि जो लोग डीलर से वाहन क्रय करते हैं नाम, पता व मोबाइल नम्बर वाहन स्वामी का होता है लेकिन वाहन क्रय करने पर वाहन स्वामी के मोबाइल नम्बर पर सत्यापन हेतु ओटीपी जाती है। लेकिन सत्यापन हेतु जब ओटीपी वाहन स्वामी के मोबाइल नम्बर पर दी जाती है तो 3 प्रतिशत लोगों द्वारा ओटीपी नहीं बताई जाती है अथवा फोन उठाया ही नही जाता है। इस कंडीशन में डीलर स्वामी के द्वारा स्वयं का मोबाइल नम्बर पर ओटीपी से सत्यापन किया जाता है और इस प्रकार की गाडियों का ऑनलाईन चालान होे पर मैसेज डीलर के पास जाता है।

    इस प्रकार की समस्या को आयुक्त ने गम्भीरता से लिया। जिस पर आयुक्त ने शनिवार को डीलर स्वामी व आरटीओ को कार्यालय में तलब कर इस समस्या का समाधान करने के निर्देश आरटीओ को दिये। आयुक्त ने कहा कि इस प्रकार का कृत्य भविष्य में पुनर्रावृत्ति ना हो।

    आयुक्त ने कहा हल्द्वानी शहर वासिंयो को शीघ्र ही सिटी बसोें की सौगात मिलेगी इसके लिए सभी गाडियों के लिए अनुबंध हो चुका है। शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी भ्रमण पर हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया जायेगा।

    जनसुनवाई में खीमसिंह बोरा निवासी डहरिया हल्द्वानी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1997 में उन्होंने डहरिया में प्लाट लेकर भवन का निर्माण किया था हस्तलिखित खतौनी में उनका नाम था जब बन्दोबस्ती हुई तो उनका नाम नही था। जिस पर आयुक्त ने उपजिलाधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये ताकि सम्बन्धित व्यक्ति का नाम खतौनी दर्ज हो सके।

    जनसुनवाई में विगत दिनों आयुक्त द्वारा ट्रान्सपोर्ट नगर के भ्रमण के दौरान काफी कमियां पाई गई थी जिस पर आयुक्त द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को समाधान हेतु आदेशित किया था। इस सम्बन्ध में ट्रान्सपोर्ट नगर के व्यापारियों द्वारा कहा गया कि कार्य प्रारम्भ हो चुका जिस पर व्यापारियों ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

    जनसुनवाई में हेमा बमेठा ने बताया कि उनके द्वारा एलआईसी इंश्योरेंस कम्पनी में पेंशन प्लान लिया गया था एजेन्ट द्वारा सही जानकारी नही देने पर समय से पहले निकासी पर कटौती द्वारा काफी कटौती कर दी गई। जिस पर आयुक्त ने एलआईसी एजेंटो को सही जानकारी लोगों को देने के निर्देश दिये।

    जनसुनवाई में हल्द्वानी निवासी अजय कुमार ने बताया कि रेलवे में गु्रप सी मे नौकरी दिलाने पर 7 लाख की ठगी की गई है। श्री कुमार द्वारा बताया गया कि उनकी परीक्षा भी हुई और नियुक्ति पत्र भी दिया गया, उनके द्वारा नियुक्ति पत्र का सत्यापन करने के उपरान्त पाया कि वह फर्जी है। जिस पर आयुक्त ने कहा धनराशि देकर नौकरी पाना घोर अपराध है। उन्होंने कहा दोनों अपराधिक कृत्य में सलिप्त है। उन्होने आगामी जनसुनवाई में दोनो पक्षों को तलब किया।

    जनसुनवाई में धीरज सिंह ने नेगी ने दुकान से अतिक्रमण हटाने, शकीला बेगम पारिवारिक सम्पत्ति के विवाद का समाधान कराने, बीना आर्या निवासी भीमताल ने मृतक आश्रित कोटे से नगर पालिका भीमताल में नौकरी दिलाने तथा सुखविन्द कौर ने भूमि विक्रय से रोक हटाने के सम्बन्ध में अवगत कराया। आयुक्त द्वारा अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर किया गया।

  • कुलपति प्रो. लोहनी के समक्ष प्रचार हेतु तैयार विभागीय वीडियो किये गए प्रस्तुत।

    कुलपति प्रो. लोहनी के समक्ष प्रचार हेतु तैयार विभागीय वीडियो किये गए प्रस्तुत।

    हल्द्वानी—  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नवीन चंद्र लोहनी ने विश्वविद्यालय के सभागार में विश्वविद्यालय के सभी विद्याशाखाओं द्वारा तैयार प्रचार प्रसार सामग्री से संबंधित वीडियो का प्रस्तुतिकरण का अवलोकन किया गया, तथा साथ ही 3 अगस्त से राज्य के 13 जनपदों में प्रचार प्रसार को लेकर होने वाले कार्यक्रमों की भी जानकारी ली और समीक्षा की।

    ज्ञात हो कि प्रो. लोहनी ने विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करते ही विश्वविद्यालय में छात्र संख्या को बढ़ाने पर जोर देने की बात की थी।

    उन्होंने कहा कि वै चाहते हैँ विश्वविद्यालय में संचालित प्रत्येक पाठ्यक्रम की जानकारी राज्य के हर व्यक्ति तक पहुंचे, जिसके लिए आज के समय में सोशल मीडिया बेहत्तर माध्यम है, इसलिए  वे चाहते हैँ कि विश्वविद्यालय का प्रत्येक स्कूल/विद्याशाखा आपने विभाग स्कूल में संचालित कार्यक्रमों की जानकारी व उपयोगिता लोगों तक पहुंचाए जिससे आम युवा भी इसका लाभ उठा सके और रोजगार व स्वरोजगार प्राप्त कर सके।

    शुक्रवार को विश्वविद्यालय के 14 विद्याशाखाओं में से 6 विद्याशाखाओं के वीडियो सर्वसहमति से पास करके विश्वविद्यालय की वेबसाइट तथा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर कर दिए गए हैं, बाकी शेष वीडियो कल सर्वसहमति से पास करके अपलोड व शेयर किये जायेंगे।

  • पंचायत निर्वाचन 2025 – नैनीताल जिला पंचायत के मतगणना परिणाम: विकास खंड हल्द्वानी में महिलाओं का वर्चस्व।

    पंचायत निर्वाचन 2025 – नैनीताल जिला पंचायत के मतगणना परिणाम: विकास खंड हल्द्वानी में महिलाओं का वर्चस्व।

    नैनीताल—    त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के तहत जिला पंचायत सदस्य पद हेतु हुए चुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। विकास खंड हल्द्वानी के विभिन्न प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में निर्दलीयों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया है।

    मतगणना में कुछ सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला, वहीं कई स्थानों पर विजयी उम्मीदवारों ने भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की।

    निर्वाचन परिणाम एक नज़र में –

    चोरगलिया आमखेड़ा—

    विजेता – लीला देवी
    चुनाव चिन्ह – कलम-दवात
    कुल मत प्राप्त – 9,683
    निकटतम प्रतिद्वंदी – अनीता बेलवाल (उगता सूरज)
    प्राप्त मत – 5,788
    मतों का अंतर – 3,895

    रामणीआनसिंह (आरक्षण: अन्य महिला)—

    विजेता – छवि काण्डपाल
    चुनाव चिन्ह – कप और प्लेट
    कुल मत प्राप्त – 9,118
    निकटतम प्रतिद्वंदी – बेला तोलिया (कुल्हाड़ी)
    प्राप्त मत – 6,738
    मतों का अंतर – 2,380

    20 – देवलचौड़ बन्दोबस्ती—–

    विजेता – दीपा देवी
    चुनाव चिन्ह – कप और प्लेट
    कुल मत प्राप्त – 9,537

    निकटतम प्रतिद्वंदी किरन (उगता सूरज)
    प्राप्त मत 5,043

    मतों का अंतर 4,494

    22 – जग्गीबंगर—

    विजेता : दीपा चन्दोला
    चुनाव चिन्ह – कप और प्लेट
    कुल मत प्राप्त – 13,919

    निकटतम प्रतिद्वंदी किरन जोशी (उगता सूरज)
    प्राप्त मत 6,179

    मतों का अंतर 7,740

     

    खास बात रही कि कप और प्लेट चुनाव चिन्ह वाले प्रत्याशियों ने तीन सीटों पर जीत दर्ज कर चुनावी मैदान में अपना प्रभाव दिखाया।

     

    जग्गीबंगर क्षेत्र से दीपा चन्दोला ने सबसे अधिक 13,919 वोट प्राप्त कर बड़ी जीत दर्ज की।

  • पंचायत चुनाव : नैनीताल जिले के 8 ब्लॉक का, जानिए क्या है रिजल्ट,  किसने कहां मारी बाजी,,,

    पंचायत चुनाव : नैनीताल जिले के 8 ब्लॉक का, जानिए क्या है रिजल्ट, किसने कहां मारी बाजी,,,

    नैनीताल—    उत्तराखंड में आज जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधान ग्राम पंचायत के पदों के लिए मतगणना चल रही है। इन पदों के लिए 24 जुलाई और 28 जुलाई को वोट डाले गए थे।

    मतगणना के लिए राज्य सरकार के 15 हजार से ज्यादा कर्मचारियों और लगभग 8 हजार सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। आज 12 जिलों में प्रधान ग्राम पंचायत के 7499, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2974 और जिला पंचायत सदस्य के 358 पदों पर हुए चुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं।

    देखिए, नैनीताल जिले में 8 ब्लॉक की मतगणना के नतीजे-

    नैनीताल ग्राम प्रधान पंचायत चुनाव 2025 के जीते हुए उम्मीदवार

    नैनीताल – बेतालघाट पंचायत चुनाव 2025 परिणाम (प्रधान ग्राम पंचायत)
    खैरनी अजय सिंह
    2 – धारी कमल सिंह जंतवाल
    3 – मल्लाबर्धो आशा
    4 – हल्सों संजय सिंह जैडा
    5 – तल्लाबर्धो नरेंद्र पाल सिंह
    6 – कोरड दीपा देवी
    7 – सोनली पुष्पा देवी
    8 – घंघरेटी प्रेमा देवी
    9 – चन्द्रकोट पुरन चन्द्र
    10 – जोशीखोला पूजा जोशी
    11 – पटोडी सुनस्यारी भगवती बिष्ट
    12 – हल्दयानी मंजू देवी
    13 – दिग्थरी दीपक सिंह रावत
    14 – ढोलगॉव सीमा देवी
    15 – बिनकोट सविता
    16 – थापलरीची भारती देवी
    17 – च्यूनी चन्द्र शेखर
    18 – भतरोज सुनीता भट्ट
    19 – नौघर नंदी देवी
    20 – तौराड हरीश चन्द्र
    21 – चापड़ भवानी देवी
    22 – अमेल मीना
    23 – कटीमीगजार धर्मादेवी
    24 – सेठीधारकोट विमला देवी
    25 – सेठीबेलगॉव रणजीत सिंह
    26 – काण्डा भुवन चन्द्र
    27 – तल्लीसेठी प्रताप कुमार
    28 – घोड़ियाहल्सो गणेश चन्द्र
    29 – रोपा दीपक रिखाड़ी
    30 – सूखा नीमा देवी
    31 – रिखौली किरन देवी
    32 – मल्लागॉव शीला
    33 – ओड़ावास्कोट मिनाक्षी
    34 – घिरोली उर्वशी
    35 – तिवारीगॉव हिमांशु जोशी
    36 – तल्लागॉव आशा देवी
    37 – तल्लीपाली उमेश चन्द्र
    38 – मल्लीपाली नरेन्द्र कुमार
    39 – दाड़िमा मंजू देवी
    40 – खैरालीबूंगा आनन्द सिंह
    41 – बसगॉव दयाल सिंह
    44 – सौनगॉव देवी बोहरा
    54 – सीम खीम सिंह बिष्ट
    62 – चौर्सा किशोर सिंह
    71 – हरिनगर हरतौला मुन्नी देवी
    72 – लोहाली निर्मला बिष्ट
    75 – डोबा हरेंद्र सिंह

     

    नैनीताल – भीमताल पंचायत चुनाव 2025 परिणाम (प्रधान ग्राम पंचायत)

    पिनरौ लीला
    2 – बानना दीपा
    3 – भौर्सा दीपा देवी
    4 – पस्तोला खष्टी राघव
    5 – उडुवा मदन सिंह
    6 – जंगलियागांव राधा देवी
    7 – हरिनगर जंगलियागांव जानकी
    8 – मलुवाताल लक्ष्मण सिंह गंगोला
    9 – पाण्डेगांव नवीन चंद्रा
    10 – डहरा मनोज
    11 – चनौती जितेन्द्र चनौतिया
    12 – अमिया पंकज
    13 – खैरोलापाण्डे ममता देवी
    14 – सोनगांव मुकेश पलड़िया
    15 – चकबहेडी नीलम
    16 – ढुगसिल पंकज उप्रेती
    17 – अल्चौना लता आर्या
    18 – चांफी कमल देवका
    19 – हैडियागांव प्रदीप कुमार
    20 – महरागांव प्रकाश चन्द्र आर्या
    21 – नगारीगांव रजनी देवी
    22 – ल्वेशाल पुष्पा देवी
    23 – जंतवालगांव हेमा जंतवाल
    24 – सलडी जया देवी
    25 – खुर्पाताल हंसी नेगी
    26 – अधौडा प्रेमा
    27 – रोखड योगेश्‍वर सिंह जीना
    28 – थापला रेखा जोशी
    29 – जलालगांव खुशाल सिंह बिष्ट
    30 – मंगोली भारती देवी
    31 – नलनी गोविन्द सिंह
    32 – गहलना कीर्ति आर्या
    33 – बजून जानकी
    34 – खमारी हेम चन्द्र
    55 – पनियामेहता इन्द्र सिंह मेहता
    58 – पनियाबोर मनोज कुमार

     

    नैनीताल – धारी पंचायत चुनाव 2025 परिणाम (प्रधान ग्राम पंचायत)

    1 – कोकिलबना गीता देवी
    2 – बुढ़ीबना ममता
    3 – सुनकिया पूर्णिमा डंगवाल
    4 – गजार शीतल बिष्ट
    5 – चौखुटा लक्ष्मी देवी
    6 – मझेडा कविता
    7 – बुरॉशी अखिलेश सिंह
    8 – कौल गीता देवी
    9 – परबडा भगवती देवी
    10 – शशबनी खस्टी नयाल
    11 – सलियाकोट तल्ला अनीता
    12 – सलियाकोट मल्ला रंजना आर्या
    13 – सुन्दरखाल मुन्नी देवी
    14 – धानाचूली हंसा
    15 – हरिनगर अक्सोडा ललिता देवी
    16 – अक्सोडा दीप चन्द्र
    17 – लदफोडा रेखा देवी
    18 – गुनीगॉव योगेश चंद्र
    19 – पनियाली लीलाधर
    20 – सरना राजेंद्र प्रसाद पुत्र रतन राम
    21 – अघरिया रेखा आर्या
    22 – गुनियालेख लक्ष्मण दत्त
    23 – देवनगर बसन्ती तिवारी
    24 – अनर्पा प्रियंक मिश्रा
    25 – जलनानील पहाडी भूपेश चन्द्र तिवारी
    26 – सकदीना सुभाष चन्द्र
    27 – सेलालेख दिनेश चन्द्र मेलकानी
    28 – महतोलियागॉव पवन महतोलिया
    29 – मज्यूली नवीन चन्द्र
    37 – पोखराड गौरव बिष्ट

    नैनीताल – हल्द्वानी पंचायत चुनाव 2025 परिणाम (प्रधान ग्राम पंचायत)

    1 – लाखनमण्डी ज्योति चौसाली
    2 – नयागांव कटान गजेंद्र प्रसाद
    3 – खनवाल कटान पूनम
    4 – चोरगलिया आमखेड़ा गीता देवी
    5 – सीतापुर सोनिया प्रीत राय
    6 – बसन्तपुर सुनीता बर्गली
    7 – किशनपुर रैक्वाल तारा सिंह
    8 – सुन्दरपुर रैक्वाल उमा रैकवाल
    9 – लछमपुर तनुजा पाण्डे
    10 – जगतपुर यशवंत कार्की
    11 – कुवरपुर चित्रा बिष्ट
    12 – देवलातल्ला बालम सिंह
    13 – नवाड़खेड़ा राजू
    14 – देवलामल्ला बच्ची सिंह
    15 – खेड़ा यमुना सनवाल
    16 – पनियाली कपिल सिंह देवका
    17 – बजूनियाहल्दू दिनेश चंद्र
    18 – रामणीआनसिंह गीता
    19 – पीपलपोखरा विनोद सिंह
    20 – बच्चीनगर न01 हरेंद्र सिंह
    21 – कुरियागांव त्रिवेणी गयाल
    22 – कमलुवागांजा मेहता मनीष चन्द्र
    23 – धुनी न01 गणेश लाल शाह
    24 – गुजरौड़ा ऋतू जोशी
    26 – चौसला पूजा
    27 – जयपुर पाडली हेम चन्द्र
    28 – नाथुपुर पाडली रेखा आर्या
    29 – लामाचौड़ खास परमजीत कौर
    30 – रामपुर लामाचौड़ महेश चन्द्र
    11 – डॉन परेवा दयाल सिंह
    12 – अमोठा मीना देवी
    13 – पतलिया भावना तिवारी
    14 – बजूनियाहल्दू ममता देवी
    16 – तलिया चंद्र प्रकाश
    17 – पांडेगांव प्रभा पांडे
    19 – नाथूनगर पुष्पा मनराल
    20 – गिनतीगांव प्रेमा बजवाल
    22 – दोहनिया प्रेमा देवी
    24 – धापला पुष्पा कुमारी
    25 – विदरामपुर किशोर सिंह
    47 – विजयपुर धमोला अनीता

     

    नैनीताल – कोटाबाग पंचायत चुनाव 2025 परिणाम (प्रधान ग्राम पंचायत)

    1 – बगड़ पुरन चंद्र
    2 – बगड़ तल्ला दीपा आर्य
    3 – महरोडा राजन चंद्र
    4 – घुघू सिंगड़ी विक्रम कुमार
    5 – सौड़ निशा बिष्ट
    6 – बांसी प्रकाश सिंह बिष्ट
    7 – कुनखेत लक्ष्मी देवी
    8 – ओखलढुंगा पंकज सिंह
    9 – अमगड़ी चंद्रशेखर
    10 – गौरियादेव मोहन चंद्र
    11 – डॉन परेवा दयाल सिंह
    12 – अमोठा मीना देवी
    13 – पतलिया भावना तिवारी
    14 – बजूनियाहल्दू ममता देवी
    16 – तलिया चंद्र प्रकाश
    17 – पांडेगांव प्रभा पांडे
    19 – नाथूनगर पुष्पा मनराल
    20 – गिनतीगांव प्रेमा बजवाल
    22 – दोहनिया प्रेमा देवी
    24 – धापला पुष्पा कुमारी
    25 – विदरामपुर किशोर सिंह
    47 – विजयपुर धमोला अनीता

     

    नैनीताल – कोटाबाग पंचायत चुनाव 2025 परिणाम (प्रधान ग्राम पंचायत)

    1 – बगड़ पुरन चंद्र
    2 – बगड़ तल्ला दीपा आर्य
    3 – महरोडा राजन चंद्र
    4 – घुघू सिंगड़ी विक्रम कुमार
    5 – सौड़ निशा बिष्ट
    6 – बांसी प्रकाश सिंह बिष्ट
    7 – कुनखेत लक्ष्मी देवी
    8 – ओखलढुंगा पंकज सिंह
    9 – अमगड़ी चंद्रशेखर
    10 – गौरियादेव मोहन चंद्र
    11 – डॉन परेवा दयाल सिंह
    12 – अमोठा मीना देवी
    13 – पतलिया भावना तिवारी
    14 – बजूनियाहल्दू ममता देवी
    16 – तलिया चंद्र प्रकाश
    17 – पांडेगांव प्रभा पांडे
    19 – नाथूनगर पुष्पा मनराल
    20 – गिनतीगांव प्रेमा बजवाल
    22 – दोहनिया प्रेमा देवी
    24 – धापला पुष्पा कुमारी
    25 – विदरामपुर किशोर सिंह
    47 – विजयपुर धमोला अनीता

     

    नैनीताल – ओखलकांडा पंचायत चुनाव 2025 परिणाम (प्रधान ग्राम पंचायत)
    1 – कुलौन जगदीश चंद्र
    2 – दिगोली नवीन चंद्र
    3 – तल्लाकांडा अशोक फर्त्याल
    4 – पजेना दीपक चंद्र
    5 – ढोलीगॉव मदन जोशी
    6 – सेमलकन्या ईश्वरी राम
    7 – डलोज त्रिलोचन भट्ट
    8 – धैना उत्तम सिंह
    9 – कैड़ागॉव पंकज सिंह
    10 – कुकना शांन्ति देवी
    11 – सुनकोट विमला
    12 – कचलाकोट पवन सिंह बोरा
    13 – जोस्यूड़ा कुंदन सिंह
    14 – भौंनरा तनूजा धौनी
    15 – बलना विपिन चंद्र सनवाल
    16 – कटना मंजू बिष्ट
    17 – कोटला सरिता
    18 – सुनी रश्मि लमगड़िया
    19 – हरिनगर दीपशिखा
    20 – पतलिया कमला जोशी
    21 – थली रेखा देवी
    22 – महतोली विमला देवी
    23 – पंतोली दीपा देवी
    24 – नाई कमल सिंह नयाल
    25 – चकदलाड़ मदन सिंह
    27 – भुमका तुलसी देवी
    28 – थलाड़ी किरन
    29 – रेकुना भुवन चंद्र
    30 – जमराडी बलवीर
    31 – पैटना कमल बोरा
    32 – कोटली आनंदी देवी
    33 – टकुरा कुसुमा देवी
    36 – हैडाखान चांदनी थुवाल
    38 – कोडार सतीश चंद्र
    54 – टीमर पवन कुमार
    58 – झड़गॉव मल्ला प्रकाश चंद्र

     

    नैनीताल – रामगढ पंचायत चुनाव 2025 परिणाम (प्रधान ग्राम पंचायत)
    1 – घोड़ाखाल वर्षा शाह
    2 – उमागढ़ लता जोशी
    3 – झूतिया किरन जोशी
    4 – हली तनूजा बिष्ट
    5 – बोहराकोट रीता दरम्वाल
    8 – नथुवाखान शान्ति बिष्ट
    9 – हरिनगर गीता देवी
    10 – हरतोला मधु देवी
    11 – गढगांव प्रदीप सिंह
    12 – लोद हिमांशु लोधियाल
    13 – गल्ला मंजू देवी
    14 – सतबुंगा रेखा गौड
    18 – मुक्तेश्वर पुष्पा देवी
    19 – पंगराडी सुरेश चंद्र
    20 – पिठोली गोदावरी देवी
    21 – दनकन्या हरीश चंद्र
    22 – खेरदा तुलसी देवी
    23 – मौना लता राणा
    24 – गैराडी लटवाल दीपा देवी
    25 – कफूडा प्रमोद कुमार
    26 – सतखोल अमित सिंह बिष्ट
    32 – बडैत बहादुर सिंह
    36 – किलौर राजेंद्र सिंह
    45 – बसगांव नन्दकिशोर
    46 – कमोली तरूण कुमार कांडपाल
    47 – सुयालबाड़ी दीपक सुयाल
    56 – म्यौड़ा नंदन सिंह

     

    नैनीताल – रामनगर पंचायत चुनाव 2025 परिणाम (प्रधान ग्राम पंचायत)
    1 – नाथूपुर छोई इन्दु लटवाल
    2 – किशनपुर छोई भावना देवी
    3 – गजपुर बडुवा सुरेश सिंह बिष्ट
    4 – क्यारी नवीन चंद्र सती
    5 – टेड़ा रश्मि रावत
    6 – भलौन धर्मेंद्र
    7 – पाटकोट रमेश चंद्र
    8 – चुकुम सौरभ कुमार
    9 – पूछडी नरगिस
    10 – मंगलार हेमंत सिंह बिष्ट
    11 – ढिकुली खष्टी देवी
    12 – जस्सागांजा हेम चंद्र
    13 – दयारामपुरटाण्डा अनिल कुमार
    14 – उदयपुरी बन्दोबस्ती रेखा
    15 – भवानीपुर बडी हंसी देवी
    16 – धरमपुर कठियापुल जसकरन सिंह गिल
    17 – शंकरपुरभूल गुलअप्शा
    22 – करनपुर प्रीतम सिंह

    पंचायत चुनाव में कुमाऊं मंडल के नैनीताल जिले के जिला पंचायत की सबसे हॉट सीट 21, रामडी-आनसिंह (पनियाली) पर भारतीय जनता पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा है. भारतीय जनता पार्टी के लिए नाक का सवाल बनी यह सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी छवि बोरा कांडपाल ने जीती है. उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया को कड़े मुकाबले में हराया है.

    निर्दलीय प्रत्याशी छवि बोरा कांडपाल पहले चरण की गिनती से ही बढ़त बनाती रही. आखिरी चरण तक अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी की बेला तोलिया से आगे चलती रही. छवि बोरा के जीत के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर देखी गई. ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाते नजर आए.
    विजयी प्रत्याशी छवि बोरा कांडपाल के पति भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. वे बीजेपी में जिला मंत्री के पद पर थे. जिला पंचायत चुनाव में भाजपा से बगावत कर उन्होंने अपनी पत्नी छवि बोरा को चुनावी मैदान में उतारा. जिसमें उन्होंने जीत हासिल की है.

    भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ बगावत कर अपनी पत्नी को चुनाव लड़ने पर बीजेपी ने उनको जिला मंत्री के पद से पद मुक्त कर दिया, लेकिन अभी भी वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं. निर्दलीय प्रत्याशी छवि कांडपाल हल्द्वानी की महिला महाविद्यालय में प्रोफेसर पर की पद नौकरी कर रही थीं. जहां से उन्होंने इस्तीफा देकर पहली बार चुनाव लड़ा.

    चुनाव जीतने के बाद छवि बोरा कांडपाल ने कहा कि उन्होंने समाज सेवा के भाव से चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया था. चुनाव के दौरान जनता ने उनका भरपूर साथ दिया है. जिसका नतीजा है कि उन्होंने जीत हासिल की है. उन्होंने कहा चुनाव के दौरान जनता से उन्होंने जो भी वादे किए हैं उसको पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगी. आने वाले समय में जिला पंचायत अध्यक्ष के दौड़ में भी शामिल होंगी. छवि बोरा कांडपाल और उनके पति प्रमोद बोरा ने जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जातया है।

    वहीं हल्द्वानी गोलापार चोरगलिया आमखेड़ा जिला पंचायत सीट से भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनीता बेलवाल को हर का मुंह देखना पड़ा। उन्हें कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी लीला बिष्ट ने करारी हार दी।

  • प्रतिष्ठा की सीट पर भाजपा की बेला तोलिया को दूसरे चक्र में बढत।

    प्रतिष्ठा की सीट पर भाजपा की बेला तोलिया को दूसरे चक्र में बढत।

    हल्द्वानी—  राम डीआनसिंह  जिला पंचायत सीट , जो कि हल्द्वानी परिक्षेत्र की सबसे हॉट सीट्स हैं , पर कण्यर का मुकाबला चल रहा है

    जहाँ पहले चक्र में छवि बोरा ने  बढत बनायी वही सेकेण्ड राउंड के बाद बेला तोलिया नर 600 बोये की बढत बना ली हैं , काउंटिंग जारी हैं।

  • शारदा मार्केट में प्राधिकरण की वजह से सड़क निर्माण नहीं होने से दुकानदार और आमजन में रोष , समस्या के निराकरण लिए सिटी मजिस्ट्रेट से मिले व्यापारी।

    शारदा मार्केट में प्राधिकरण की वजह से सड़क निर्माण नहीं होने से दुकानदार और आमजन में रोष , समस्या के निराकरण लिए सिटी मजिस्ट्रेट से मिले व्यापारी।

    हल्द्वानी—  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के सह संयोजक देवेश अग्रवाल और प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण के नेतृत्व में दुकानों में जलभराव और क्षतिग्रस्त मार्ग में निरंतर होने वाली दुर्घटना से परेशान शारदा मार्केट के व्यापारी सिटी मजिस्ट्रेट से मिले और उनको अपनी पीड़ा से रूबरू करवाया।

    प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल कभी भी किसी भी प्रकार के अतिक्रमण का समर्थन नहीं करता हैं।

    उसका प्रत्यक्ष प्रमाण हैं कि जिलाधिकारी द्वारा शहर के विकास हेतु सड़क चौड़ीकरण अभियान का संगठन और व्यापारियों ने पूर्ण समर्थन किया था,

    लेकिन जिला विकास प्राधिकरण द्वारा नियम कानून के नाम पर जिस प्रकार से  कार्यवाही हो रही हैं, उस कार्यप्रणाली का व्यापार मंडल विरोध करता हैं, तथा विगत दिनों जिस प्रकार से बाजार क्षेत्र में व्यापारियों में दहशत का माहौल बनाकर कार्यवाही की गई, उससे व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा हैं।

    सभी व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट से कहा कि शारदा मार्केट की सड़क की स्थिति काफी क्षतिग्रस्त होने के कारण व्यापारी और आमजन चोटिल हो रहे हैं, बरसात की वजह से दुकानों में पानी भरने का खतरा बना हुआ हैं, अतः जनहित में शीघ्र से शीघ्र सड़क का निर्माणऔर पानी निकासी का पुख्ता इंतजाम करवाया जाय।

    सिटी मजिस्ट्रेट से मिलने वालों में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, प्रदेश सह संयोजक देवेश अग्रवाल , महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता, दीपक माहेश्वरी, राजीव शर्मा, नुसरत सिद्दिकी, मनोज डांगा, अमोल मल्होत्रा, संदीप टंडन, सीडी जैन, राम दत्त उप्रेती ,फरहत सिद्धकी ,नवीन पांडे ,चमन गुप्ता, निशांत मल्होत्रा ,सुनील वर्मा ,कमल किशोर जोशी ,पुरन सिंह खनी सहित कई दर्जन व्यापारी थे।

  • पंचायत चुनाव— चंद घण्टों बाद आने लगेगा फैसला।

    पंचायत चुनाव— चंद घण्टों बाद आने लगेगा फैसला।

    नैनीताल—  उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 का रोमांच अब अंतिम पड़ाव पर है। दो चरणों में हुए मतदान के बाद अब 31 जुलाई को मतगणना की तारीख तय है। राज्य भर में 32,580 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद है, जिसे अब गिनती के चंद घंटों में खोला जाएगा। निर्वाचन आयोग ने मतगणना को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

    दो  चरण में हुए चुनाव में  गांव की सरकार के लिए  जबरदस्त वोटिंग हुई होती,—

    पहले चरणमें 68% मतदान हुआ, जबकि
    दूसरे चरण में रिकॉर्ड 70% मतदान, जिसमें महिलाओं ने पुरुषों से अधिक भागीदारी दिखाते हुए 74.50% मतदान किया।

    कुल 21,57,199 मतदाताओं ने अपनी इस चुनाव में अपनी भागीदारी निभाई हैं।

    भारी बारिश के बावजूद पर्वतीय क्षेत्रों में भी बंपर वोटिंग हुई, जिससे यह चुनाव बेहद प्रतिस्पर्धी हो गया है।

    31 जुलाई को सुबह 8 बजे से मतगणना होनी है, मतगणना सभी जिलों के विकासखंडों में एक साथ होगी।

    चुनाव परिणाम  आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगे, जिससे मतदाताओं और प्रत्याशियों को तुरंत जानकारी मिल सके।

    हल्द्वानी में ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई हैं–

    हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एचएन इंटर कॉलेज में मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके चलते पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक रूट प्लान जारी किया है, जो 31 जुलाई सुबह 7 बजे से मतगणना समाप्ति तक लागू रहेगा।

    डायवर्जन प्लान की मुख्य बातें इस प्रकार हैं–

    भारी वाहन प्रतिबंधित — टीपी नगर तिराहा से एफटीआई तिराहा, गांधी इंटर कॉलेज तिराहा, मुखानी/जेल रोड से आईटीआई तिराहा तक।

    शहर से रामपुर रोड की ओर भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

    कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहन कैंसर अस्पताल तिराहा होकर जाएंगे।

    जीरो जोन: — सरगम टैम्पो स्टैंड से ITI तिराहा तक वाहनों पर पूर्ण रोक रहेगी।

    चुनाव ड्यूटी अधिकारियों, मीडिया के लिए H.N. इंटर कॉलेज मैदान में पार्किंग रहेगी।

    प्रत्याशियों और समर्थकों के लिए मेडिकल कॉलेज गेट से FTI तिराहा के बीच रोड की बाईं ओर पार्किंग रहेगी।

    नतीजे जानने के लिए रहें ऑनलाइन–

    राज्य निर्वाचन आयोग इस बार चुनाव परिणामों को वेबसाइट के माध्यम से भी जारी करेगा, जिससे लोग रीयल टाइम में रिजल्ट देख सकेंगे।

    कौन बनेगा गांव का मुखिया, किसके सिर बंधेगा पंचायत का ताज–

    कुछ घंटे बाकी अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हैं और जनता को अपने फैसले का इंतजार। बने रहिए अपडेट्स के लिए।

  • बेमिसाल निर्णय–, डॉ संतोष मिश्र ने पूरे परिवार के साथ अंग दान  का लिया फैसला।

    बेमिसाल निर्णय–, डॉ संतोष मिश्र ने पूरे परिवार के साथ अंग दान का लिया फैसला।

    नैनीताल—  डॉ संतोष मिश्र ने पूरे परिवार के साथ अंगदान का शपथ पत्र भरकर भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स दिल्ली के ऑर्बो के सौजन्य से डोनर कार्ड प्राप्त कर चुके हैं,

    एमबीपीजी के पूर्व प्राध्यापक डॉ. सन्तोष मिश्र ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि उत्तराखंड के सभी मेडिकल कालेजों में अंगदान की व्यवस्था बनाई जाय।

    कुछ मेडिकल कॉलेज में नेत्रदान और देहदान की सुविधा उपलब्ध है लेकिन संपूर्ण अंगदान के लिए आधारभूत संरचना अभी मौजूद नहीं है, जिससे उत्तराखंड के इच्छुक अंगदाता अंगदान नहीं कर सकते। यदि स्थानीय स्तर पर यह व्यवस्था बना दी जाती है तो उत्तराखंड के नागरिकों को दान किए गए अंग आसानी से ट्रांसप्लांट किए जा सकते हैं।

    डॉ. संतोष मिश्र ने बताया कि एम्स में दो तरीके से अंगदान किया जा सकता है। पहला, जीवित रहते अंगदान की शपथ लेकर और दूसरा, मृत्यु के उपरांत परिवार के सदस्यों की सहमति से। जीवन में कभी भी कोई भी व्यक्ति दो गवाहों की उपस्थिति में जिसमें से एक करीबी रिश्तेदार हो, अंगदान शपथ पत्र भर सकता है।

    एम्स की वेबसाइट से अंगदान के लिए ऑनलाइन शपथ पत्र भरा जा सकता है। अंगदान का शपथ पत्र एम्स की वेबसाइट से डाउनलोड भी किया जा सकता है, यह प्रपत्र नि:शुल्क है।

    अंगदान शपथ पत्र के सही पाए जाने पर एम्स दिल्ली द्वारा ऑर्गन डोनर कार्ड प्रदान किया जाता है, एम्स की सलाह होती है कि डोनर कार्ड हर समय जेब में रखना चाहिए।