Category: हल्द्वानी

  • उत्तराखंड—पहाड़ी इलाको के भारी बारिश की चेतावनी जारी।

    उत्तराखंड—पहाड़ी इलाको के भारी बारिश की चेतावनी जारी।

    देहरादून—   उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी है। देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जनपदों के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट है।

    प्रदेश भर में बिजली चमकने और गर्जन के साथ तेज दौर की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज ऐसा ही रह सकता है।

    मौसम के बदले पैटर्न का असर बारिश पर भी दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ दिनों से तेज दौर की बारिश पहाड़ से लेकर मैदान तक परेशानी का सबब बनी हुई है। शनिवार को पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है।

    जनपद नैनीताल ,देहरादून में शनिवार को हल्की-फुल्की बारिश हुई। मौसम साफ रहने से त्योहार वाले दिन लोगों को काफी राहत मिली। वही आज भी कई हिस्सों बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश होने के आसार हैं।

  • मासूम का हत्यारा गिरफ्तार, जानिए कारण जिसकी वजह से काटा हाथ और सिर,,,,

    मासूम का हत्यारा गिरफ्तार, जानिए कारण जिसकी वजह से काटा हाथ और सिर,,,,

    हल्द्वानी—-   शहर को दहशत से भर देने वाले मासूम अमित मौर्या हत्याकांड में पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है।एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अमित हत्याकांड का किया सनसनीखेज खुलासा ।

    लगातार छानबीन के बाद पुलिस ने न सिर्फ हत्या की गुत्थी सुलझा ली है, बल्कि आरोपी की निशानदेही पर मासूम का सिर और हाथ भी बरामद कर लिए हैं।

    ध्यान देने योग्य बात यह है कि बीते दिनों गौलापार इलाके में 10 साल के मासूम अमित मौर्या अचानक अपने घर के पास खेलते हुए लापता हो गया था।

    अगले ही दिन, पास के खेतों में एक बोरे से उसका धड़ बरामद हुआ, लेकिन सिर और हाथ गायब मिले थे। इस दिल दहला देने वाली वारदात ने न केवल परिजनों, बल्कि पूरे क्षेत्र को गम और गुस्से से भर दिया।

    स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन भी किए और पुलिस पर जल्द कार्रवाई का दबाव बनाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मीणा ने स्पेशल खुफिया टीम गठित कर जांच शुरू कर दी थी।

    जांच के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ मासूम का हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि पड़ोस में ही रहने वाला युवक निकला। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूलते हुए शव के अन्य हिस्सों को छिपाने की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बीती रात अमित का सिर और हाथ भी बरामद कर लिए हैं।

     

    एसएसपी मीणा ने खुलासे में बताया आरोपी पढ़ा लिखा तो नहीं हैं, परंतु एक शातिर अपराधी की तरह क्राइम करके कैसे बचाना है उसकी सारी जानकारी रखता था।

    आरोपी ने घिनौनी मंशा के चलते बच्चे को पहले अगवा किया और बाद में गला दबा के हत्या की, सबूत मिटाने के उद्देश्य बच्चे का सर और हाथ काट कर धड़ से अलग कर दिया।

    एसएसपी प्रहलाद मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने गहन जांच शुरू की। सीसीटीवी, डॉग स्क्वॉड, ड्रोन, एफएसएल और मनोचिकित्सक डॉ. युवराज पंत की सहायता ली गई। आरोपी लगातार तांत्रिक क्रियाओं का हवाला देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा।

    9 अगस्त को आरोपी निखिल जोशी (38 वर्ष) से गहन पूछताछ के बाद उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर कटा हुआ सिर और हाथ और चप्पल बरामद किए गए।

    निखिल बच्चे को घिनौनी मंशा से ले गया। बालक के विरोध करने पर उसने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। शव को छुपाने के लिए सिर और हाथ काटे तथा शव को बाड़े में दफना दिया।

    पुलिस टीम द्वारा सफल जांच के लिए आईजी कुमाऊँ ने पुलिस टीम को ₹5000 और एसएसपी नैनीताल ने ₹2500 के इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की।

    निखिल जोशी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • पुलिस की बड़ी सफलता: तीन चोरी की मोटरसाइकिलों समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार

    पुलिस की बड़ी सफलता: तीन चोरी की मोटरसाइकिलों समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार

    हल्द्वानी – बनभूलपुरा थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मोटरसाइकिलों समेत दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 11 जुलाई 2025 को गौजाजाली उत्तर निवासी हसरत अली शाह ने अपनी टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (UK04T-6417) चोरी होने की रिपोर्ट थाना बनभूलपुरा में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

    सीसीटीवी फुटेज और लगातार प्रयासों के बाद 8 अगस्त 2025 को पुलिस टीम ने गौला बाईपास रोड स्थित यात्री विश्राम गृह के पास से आरोपित सुनील राजपूत (19 वर्ष) व देव विश्वास उर्फ देबू (18 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुईं, जिनमें एक स्प्लेंडर (काला रंग) नंबर UP26K-7208, टीवीएस अपाचे (सफेद रंग) नंबर UK04T-6417 और एक अन्य बिना नंबर की मोटरसाइकिल शामिल है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है तथा अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच जारी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज यादव टीम प्रभारी, कानि0 महबूब अली, कानि0 दिलशाद अहम और कानि0 सुनील कुमार शामिल रहे।

  • पहाड़ की बेटी ज्योति को न्याय दिलाने को लेकर सशक्त एकता व्यापार मंडल ने एसएसपी,नैनीताल को दिया ज्ञापन।

    पहाड़ की बेटी ज्योति को न्याय दिलाने को लेकर सशक्त एकता व्यापार मंडल ने एसएसपी,नैनीताल को दिया ज्ञापन।

    हल्द्वानी—–   सशक्त एकता उद्योग व्यापार ,हल्द्वानी द्वारा पहाड़ की बेटी ज्योति मेर हल्द्वानी में जो एक योगा सेंटर में योगा टीचर थी, जिसको उसी सेंटर के मालिक दो भाई अजय अभय थे उन्होंने 30 जुलाई को  जब वो घर मै अकेली थी तो घर मे घुस कर उसकी गला घोट कर हत्या कर दी और यहाँ से बाहर फरार हो गए।

    आज 9 दिन हो गए पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकीं है l.

    सशक्त एकता उधोग व्यापार मंडल अतिशीघ्र इस मामले  सुलझने की अपील करता हैं अन्ययथ  वो जन आन्दोलन को बाध्य होगा।

    शासन प्रशासन से अनुरोध है इस विषय पर तुरंत कार्रवाई करें, कुमाऊं के द्वारा हल्द्वानी में लगातार ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही है।

    नशे की प्रवृत्ति भी बढ़ती जा रही है ,महिलाएं सुरक्षित नहीं है और पुलिस प्रशासन को इस पर आवश्यक और ठोस कार्रवाई करनी चाहिए ,

    आज ज्ञापन देने वालों में प्रदेश प्रभारी सीमा बत्रा, काजल खत्री ज्योति अवस्थि ,कंचन ,प्रेमा मेर, बबीता जोशी, अंजू पांडे ,गीता , प्रदेश महामंत्री भुवन भट्ट , प्रदेश प्रवक्ता संजय त्यागी आदि लोग थे।

  • 15 अगस्त को 20 साल के सफर को भव्य रूप में प्रस्तुत करेगी उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी।

    15 अगस्त को 20 साल के सफर को भव्य रूप में प्रस्तुत करेगी उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी।

    हल्द्वानी—-   उत्‍तराखण्‍ड मुक्‍त विश्‍वविद्यालय अपने 20 साल के सफर में है।

    अक्‍टूबर, 2005 को विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना हुई थी, जिसे अक्‍टूबर 2025 में 20 साल पूरे हो जाऐंगे, इस उपलक्ष में विश्‍वविद्यालय ने इस साल 15 अगस्‍त को भव्‍य रूप से मनाने का निर्णय लिया है।

    इस अवसर पर शैक्षिक, सांस्‍कृतिक व अन्‍य कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

    कुलपति प्रो. नवीन चन्‍द्र लोहनी ने कहा कि वे चाहते हैं कि विश्‍वविद्यालय के 20 साल के सफर को 15 अगस्‍त के अवसर पर 3 दिवसीय कार्यक्रमों के रूप में मनाया जाए।

    यह कार्यक्रम 13,14 तथा 15 अगस्‍त को आयोजित किए जाएंगे। प्रो. लोहनी ने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्‍य विश्‍वविद्यालय की परिकल्पना, उद्देश्‍य, उपलब्धियों, गति‍विधियों व भविष्‍य की योजनाओं से लोगों को अवगत कराना है।

    कार्यक्रम में रार्ष्‍टीय स्‍तर के कई ख्‍याति प्राप्‍त वक्‍ता शामिल होगें। कार्यक्रम में मुख्‍यत: विश्‍वविद्यालय की विकास यात्रा पर चर्चा की जाएगी व वृतांत प्रस्‍तुत किया जाएगा

    इसके अलावा शैक्षिक व शोध व्‍याख्‍यान के साथ सांस्‍कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे

  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने यूजीसी में दूरस्थ शिक्षा ब्यूरो (DEB) के प्रमुख डॉ. मधुकर मूर्ती वावरे से की मुलाक़ात।

    उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने यूजीसी में दूरस्थ शिक्षा ब्यूरो (DEB) के प्रमुख डॉ. मधुकर मूर्ती वावरे से की मुलाक़ात।

    हल्द्वानी—-   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने बुधबार को यूजीसी में दूरस्थ शिक्षा ब्यूरो (DEB) के प्रमुख डॉ. मधुकर मूर्ती वावरे से मुलाक़ात की और विश्वविद्यालय की।

     

    शैक्षिक गतिविधियों से तथा दूरस्थ शिक्षा के प्रचार-प्रसार को लेकर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे प्रयासों से उन्हें अवगत कराया और विश्वविद्यालय द्वारा तैयार प्रचार- प्रसार समग्री भी उनसे साझा की।

     

    प्रो. लोहनी ने दूरस्थ शिक्षा व्यूरो से अपेक्षा की है कि विश्वविद्यालय को उनका सहयोग निरंतर मिलता रहेगा।

  • नगर निगम हल्द्वानी की कार्यकारिणी बैठक में 19 प्रस्तावों को मंजूरी, विकास कार्यों को मिलेगी गति।

    नगर निगम हल्द्वानी की कार्यकारिणी बैठक में 19 प्रस्तावों को मंजूरी, विकास कार्यों को मिलेगी गति।

    हल्द्वानी—-    गुरुवार को नगर निगम सभागार हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में निगम की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

    बैठक में समिति के 12 पार्षदों की उपस्थिति में 19 प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

    महापौर गजराज बिष्ट ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर वे प्रतिबद्ध हैं। पिछले छह माह के कार्यकाल में जनसामान्य द्वारा प्रस्तुत समस्याओं और सुझावों को प्राथमिकता देते हुए कार्यकारिणी के समक्ष लाया गया, जिनपर पार्षदों ने सहमति जताई।

    बैठक में स्वीकृत मुख्य प्रस्ताव इस प्रकार रहे:—-

    1.निगम की दुकानों के शिकमी और विरासतन नामांतरण पर विचार।

    2.जीर्ण-शीर्ण दुकानों की मरम्मत को स्वीकृति।

    3.दुकानों के प्रथम तल के निर्माण व आवंटन से संबंधित निर्णय।

    4.पूर्व में बने प्रथम तल की दुकानों के आवंटन का प्रस्ताव।

    5.निजी भूमि पर फूड कोर्ट और प्राइवेट पार्किंग की अनुमति हेतु आवेदन पर विचार।

    6.किरायेदारों को दो माह की अतिरिक्त अवधि में किराया जमा करने की छूट।

    7.किराया नामांतरण शुल्क में वृद्धि।

    8.गांधी नगर में झटका मीट मार्केट के लिए दुकान निर्माण।

    9.मंगल पड़ाव में वेंडिंग ज़ोन का निर्माण।

    10.वर्कशॉप लाइन के पुराने गोदाम की जगह दुकानें बनाना।

    11.छतरी चौराहे पर लाईब्रेरी व दुकान निर्माण।

    12.बरेली रोड नवीन मंडी के सामने दुकान निर्माण।

    13.तीनपानी क्षेत्र में ग्राम पंचायत भवन की जगह दुकानों का प्रस्ताव।

    14.शहर में 3 स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने का निर्णय।

    15.शनि बाजार में फड़ व्यवसायियों के लिए चबूतरे।

    16.कठघरिया चौराहे पर दुकानें एवं लेबर शेड का निर्माण।

    17.स्वास्थ्य अनुभाग के फील्ड कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करना।

    18.नगर निगम द्वारा जारी प्रमाणपत्रों हेतु यूजर चार्ज की रसीद अनिवार्य करना।

    19.नैनीताल रोड जजी के पास आंचल मिल्क कैफे के निर्माण का प्रस्ताव।

    निगम की   बैठक में यह मौजूद रहे, पार्षद राजेन्द्र अग्रवाल, रवि वाल्मीकि, धीरज पाण्डेय, प्रेम बेलवाल, भागीरथी बिष्ट, प्रीति आर्य, मोहम्मद गुफरान, सुरेन्द्र मोहन नेगी, मनोज जोशी, संजय पाण्डेय, विद्या देवी, साथ ही नगर आयुक्त ऋचा सिंह, महेश पाठक, मोहम्मद शकील और जयंत कुमार।

    यह बैठक शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं में सुधार की उम्मीद की जा रही है।

  • गौला नदी की तेज धारा ने निगला सड़क का हिस्सा, सुरक्षा कार्य ठप….

    गौला नदी की तेज धारा ने निगला सड़क का हिस्सा, सुरक्षा कार्य ठप….

    हल्द्वानी – लगातार हो रही भारी बारिश के कारण चोरगलिया रोड की हालत और खराब होती जा रही है। बुधवार को गौला नदी की तेज धारा के चलते सड़क का लगभग पांच मीटर हिस्सा नदी में समा गया, जिससे क्षेत्र में यातायात और सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हो गई है।

    चोरगलिया रोड को नदी से बचाने के लिए लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने 1.87 करोड़ रुपये की लागत से सुरक्षा कार्य शुरू किया था। इस योजना के अंतर्गत नदी किनारे ब्लॉक बनाए जा रहे थे, लेकिन यह कार्य पूरा होने से पहले ही लगातार हो रही वर्षा ने कार्य में बाधा डाल दी। नदी का जलस्तर बढ़ते ही काम दो दिन से पूरी तरह ठप है।

    सड़क के दूसरी ओर किए जा रहे चौड़ीकरण के लिए बनाई गई सुरक्षात्मक दीवारों में भी दरारें पड़ने लगी हैं, जिससे संकट और गहरा गया है। फिलहाल सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है, लेकिन पैदल यात्री अब भी इस मार्ग का उपयोग कर रहे हैं।

    लोनिवि के अधिकारियों के अनुसार पहले किए गए सीसी कार्य से फुटपाथ को सुरक्षित किया गया था, लेकिन अब वह भी धीरे-धीरे ढहने लगा है। अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार ने जानकारी दी कि जब तक बारिश नहीं रुकती, सुरक्षा कार्य को दोबारा शुरू नहीं किया जा सकता।

  • रेड अलर्ट— उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर इन जिलों में कल अवकाश घोषित।

    रेड अलर्ट— उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर इन जिलों में कल अवकाश घोषित।

    नैनीताल—  उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 18 घंटे के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके चलते जिला प्रशासन ने छात्रों और शिक्षण स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तरकाशी, पौड़ी और चमोली में 7 अगस्त 2025 को सभी स्कूल (कक्षा 1 से 12) और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। हालांकि, परीक्षाएं तय समयानुसार आयोजित होंगी।

    मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर में भारी से अति भारी बारिश, आंधी और बादल फटने की संभावना जताई है।

    प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की चेतावनी दी है। पिछले दिनों बादल फटने और भूस्खलन से हुई जनहानि के बाद यह कदम और जरूरी हो गया है।

  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात।

    उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात।

    देहरादून—   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ प्रोफेसर लोहनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।

    माननीय मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों के संचालन की जानकारी प्राप्त की तथा दूरस्थ शिक्षा में कौशल विकास, व्यावसायिक शिक्षा और रोजगारपरक कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिए।

    प्रो. लोहनी ने विश्वविद्यालय द्वारा तैयार की गई प्रचार सामग्री उनसे साझा की और प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचने हेतु प्रचार अभियान में रेडियो, सोशल मीडिया के उपयोग व विश्वविद्यालय के विभागों द्वारा निर्मित वीडियो एवं विश्वविद्यालय की टीमों द्वारा राज्यभर में आयोजित प्रचार – प्रसार कार्यक्रमों की तैयारी के संबंध में जानकारी दी।