Category: हल्द्वानी

  • उत्तराखंड चीफ जस्टिस को मिलेगी किया लैंबॉर्गिनी, शासन की मंजूरी मिली।

    उत्तराखंड चीफ जस्टिस को मिलेगी किया लैंबॉर्गिनी, शासन की मंजूरी मिली।

    नैनीताल—-   ऊत्तराखण्ड के मुख्य न्यायाधीश के लिए राज्य सरकार के वित्त विभाग ने नई किआ कार्निवल लिमोसीन(KIA Carnival Limousine)खरीदने की स्वीकृति दे दी है।

    प्रमुख सचिव न्याय एवं विधि परामर्शी की तरफ से उच्च न्यायालय के महानिबंधक को भेजे पत्र में  राज्यपाल की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गई है।

    बीती 14 जुलाई को दिल्ली से नैनीताल लौटते समय मुख्य न्यायाधीश की टोयोटा कैमरी कार हादसे का शिकार हो गई थी। मुख्य न्यायाधीश हादसे में सुरक्षित रहे और दूसरे वाहन से नैनीताल पहुंच गए थे।

    अब उच्च न्यायालय के सी.जे.के लिए शासकीय प्रयोगार्थ वित्तीय वर्ष 2025-26 में किया कंपनी का नया वाहन क्रय करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

    इस कार की कीमत लगभग 62 लाख रुपया है। लक्जरी और सुरक्षा फीचर से भरी इस कार में सफर करना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के लिए आरामदायक और सुरक्षित रहने की उम्मीद है।

    इसके लिए प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति के साथ ही श्री राज्यपाल से भी सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गई है।

  • सरस मार्केट में उमड़ा जनसमूह, स्वदेशी उत्पाद अपनाने का लिया संकल्प….

    सरस मार्केट में उमड़ा जनसमूह, स्वदेशी उत्पाद अपनाने का लिया संकल्प….

    हल्द्वानी – स्वदेशी जागरण मंच के आह्वान पर मंगलवार को हल्द्वानी के सरस मार्केट में “स्वदेशी अपनाओ – विदेशी भगाओ” जनजागरण कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अमेरिका द्वारा भारत पर लगातार टैरिफ बढ़ाए जाने के विरोध में विदेशी कंपनियों के खिलाफ जनमत तैयार करना और लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को विस्तार से बताया गया कि कौन-से उत्पाद स्वदेशी हैं और कौन-से विदेशी, साथ ही किन वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए और किनका बहिष्कार किया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा बल्कि भारतीय संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा भी करेगा।

    सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे आने वाले समय में स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देंगे, विदेशी उत्पादों का बहिष्कार करेंगे और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे। कार्यक्रम का मुख्य नारा “स्वदेशी अपनाओ – देश बचाओ” पूरे आयोजन के दौरान गूंजता रहा।

    कार्यक्रम में स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत संयोजक पद्म शर्मा, स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सह-संयोजक नितिन जोशी, प्रांत सह-सम्पर्क प्रमुख सुनील कुमार, जिला संयोजक संदीप अग्रवाल, जिला महिला प्रमुख अल्का सक्सेना, ज्योति कश्यप, नरेश भंडारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे तकनीक, कृषि, वस्त्र, खाद्य और अन्य क्षेत्रों में स्वदेशी विकल्प अपनाएं, जिससे स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिले और भारत की आर्थिक आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाई मिल सके।

  • नैनीताल जिले में भारी बारिश की चेतावनी के देखते हुए 13 अगस्त को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित।

    नैनीताल जिले में भारी बारिश की चेतावनी के देखते हुए 13 अगस्त को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित।

    नैनीताल—  उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के चलते अब नैनीताल जिले में भी 13 अगस्त 2025 (बुधवार) को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है।

    बताते चले मौसम विभाग में पूरे राज्य में 14 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जिसके चलते प्रशासन अलर्ट मोड में है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 13 अगस्त को जनपद नैनीताल में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

    विभाग ने जिले के कई इलाकों में रेड अलर्ट घोषित किया है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली, नदियों-नालों में तेज बहाव और भूस्खलन की आशंका भी जताई गई है।

    जिलाधिकारी नैनीताल ने सुरक्षा को देखते हुए बुधवार, 13 अगस्त को जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

    मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही चेतावनी दी गई है कि आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

  • “स्वदेशी अपनाओ – विदेशी भगाओ”, जनजागरण कार्यक्रम का हुआ आगाज।

    “स्वदेशी अपनाओ – विदेशी भगाओ”, जनजागरण कार्यक्रम का हुआ आगाज।

    हल्द्वानी—-   “स्वदेशी अपनाओ – विदेशी भगाओ” के ओजस्वी आह्वान के साथ स्वदेशी जागरण मंच द्वारा हल्द्वानी के सरस मार्केट में एक भव्य जनजागरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

    कार्यक्रम का उद्देश्य भारत पर लगातार अमेरिका द्वारा टैरिफ बढ़ाए जाने के विरोध में विदेशी कंपनियों के विरुद्ध जनमत तैयार करना था। उपस्थित जनसमूह को विस्तार से बताया गया कि कौन-से उत्पाद स्वदेशी हैं और कौन-से विदेशी, किन वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए और किनका बहिष्कार किया जाना चाहिए।

    सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि देश की अर्थनीति, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा हेतु स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करेंगे तथा विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर आत्मनिर्भर भारत की नींव को और सुदृढ़ बनाएंगे।

    “स्वदेशी अपनाओ – देश बचाओ” के नारे के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

    कार्यक्रम में पद्म शर्मा जी (प्रांत संयोजक – स्वावलंबी भारत अभियान), नितिन जोशी  (प्रांत सह-संयोजक – स्वदेशी जागरण मंच), सुनील कुमार  (प्रांत सह-सम्पर्क प्रमुख – स्वदेशी जागरण मंच), संदीप अग्रवाल (जिला संयोजक – स्वदेशी जागरण मंच), अल्का सक्सेना  (जिला महिला प्रमुख – स्वदेशी जागरण मंच), ज्योति कश्यप , नरेश भंडारी  सहित अनेक कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • हल्द्वानी ब्लॉक से भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी मंजू गौड बनी, निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख ।

    हल्द्वानी ब्लॉक से भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी मंजू गौड बनी, निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख ।

    हल्द्वानी— हल्द्वानी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए बीजेपी अधिकृत प्रत्याशी मंजू गौड का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचन हो गया है,

    मंजू गौड ने कल बीजेपी की अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करवाया था,

    आज निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मीना पांडेय ने अपना नामांकन वापस ले लिया, उन्होंने भी कल ही अपना नामांकन भरा था,

    ब्लॉक प्रमुख चुनाव एआरओ हल्द्वानी एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि मंजू गौड ब्लॉक प्रमुख पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गई है।

    बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट समेत तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंजू गौड़ को निर्बिरोध ब्लॉक प्रमुख चुने जाने पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

  • उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय मना रहा स्वर्णिम सफलता उत्सव ।

    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय मना रहा स्वर्णिम सफलता उत्सव ।

    हल्द्वानी—  उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने आज सोमवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय अक्टूबर 2025 में अपनी स्थापना के 20 वर्ष पूरे करने जा रहा है।

    इस अवसर पर कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ की जा रही है, जिसका आगाज़ स्वतंत्रता दिवस के बहाने आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय “स्वर्णिम सफलता उत्सव” से होगा।

    कुलपति ने कहा कि यह तीन दिवसीय आयोजन केवल एक उत्सव नहीं बल्कि गहन अकादमिक संवाद और विमर्श का मंच होगा।

    पहले दिन शोधार्थी, पूर्व छात्र (एलुमनाई) और विशेषज्ञ अपनी बात रखेंगे और एक-दूसरे के अनुभव साझा करेंगे। कार्यक्रम में अकादमिक व्याख्यान, पैनल चर्चाएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल हैं, ताकि विश्वविद्यालय में संवाद और सहभागिता का माहौल बने।

    उन्होंने पखवाड़े भर चलने वाले विश्वविद्यालय के अन्य कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि चूँकि इस समय प्रवेश प्रक्रिया जारी है, इसलिए फोकस अधिक से अधिक छात्रों तक विश्वविद्यालय के कोर्स की जानकारी पहुँचाने पर है। 3 से 7 अगस्त तक प्रचार-प्रसार का पहला चरण पूरा हो चुका है, जिसमें ऋषिकेश और देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में अभियान चलाया गया।

    इस दौरान सरकार के कई संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों से मुलाकात हुई, जिन्होंने तकनीकी सहयोग देने का आश्वासन दिया।

    दूसरा चरण 18 से 24 अगस्त तक पहाड़ी क्षेत्रों में होगा जबकि शेष क्षेत्रों में 1 से 8 सितंबर को प्रचार प्रसारक या जाएगा। उन्होंने बताया कि विवि में थर्ड जेंडर के लिए भी एक प्रकोष्ठ का निर्माण किया गया है जिससे शहर में रहने वाले थर्ड जेंडर समुदाय को उनके परंपरागत पेशों से स्वरोजगार की तरफ बढ़ाया जा सके।

    कुलपति ने बहुत विस्तार से प्रेस को बताया कि विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा के लिए तकनीक का अधिकतम उपयोग कर रहा है। 15 अगस्त को विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो हैलो हल्द्वानी का एप लॉन्च किया जाएगा, जिससे देशभर के विद्यार्थी सूचना और व्याख्यान सुन सकेंगे।

    इग्नू की तर्ज पर U-SAT जैसे कार्यक्रम विश्वविद्यालय भी चलाएगा।

    विद्यार्थियों की शंकाओं के समाधान के लिए हेल्पडेस्क का समय बढ़ाकर सुबह 8 से शाम 8 बजे तक किया जा रहा है, जिसमें दो शिफ्ट में कर्मचारी रहेंगे। इससे नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर से घर आकर विवि में फोन की सुविधा उपलब्ध हो पाएगी।

    उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आईआईटी रुड़की के साथ एमओयू साइन होगा, जिससे तकनीकी उन्नयन में मदद मिलेगी। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि पत्रकार हर बुधवार विश्वविद्यालय उनसे नई जानकारियां लें और उन्हें लोगों तक पहुँचाएं।

    इस मौके पर मानविकी विद्याशाखा के निदेशक प्रो. गिरिजा प्रसाद पांडे ने बताया कि विश्वविद्यालय ने बंगाल इंजीनियरिंग के साथ एमओयू साइन किया है, जिसके तहत सैनिक महिलाओं और सैनिक विधवाओं को पाठ्यक्रम में विशेष छूट दी जाएगी।

    प्रबंधन अध्ययन विद्याशाखा की प्रो. मंजरी अग्रवाल ने त्रिदिवसीय उत्सव का पूरा विस्तृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसमें 13 अगस्त को पहले दिन विवि के अभी तक के सभी शोधार्थी आएंगे जिनसे कुमांऊ विवि के कुलपति प्रो.दीवान सिंह रावत अपने शोध से जुड़े अनुभ साझा करेंगे।

    दूसरे सत्र में बीबीसी के पूर्व पत्रकार राजेश जोशी एआई व मीडिया पर बात रखेंगे और एमबीपीजी कालेज के प्रोफेसर डा. सी एस नेगी बात रखेंगे व शोधार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

    कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रो. दुर्गेश पंत, महानिदेशक, उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद संबोधित करेंगे। दूसरे सत्र में पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक, FRI देहरादून बात रखेंगे।

    विवि के 20 साल के सफरनामे पर एक वीडियो प्रस्तुति भी दी जाएगी। 15 अगस्त के दिन झंडारोहण के बाद कुलपति का संबोधन होगा और दोपहर तक विवि द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

    इस अवसर पर वित्त नियंत्रक  सूर्यप्रताप सिंह, प्रो. राकेश चन्द्र रयाल, प्रो. आशुतोष भट्ट, प्रो. कमल देवलाल, डॉ. राजेन्द्र कैड़ा, कुमार मंगलम, राजेश जोशी, विनीत पौड़ियाल आदि उपस्थित रहे।

  • निर्ममता की हद! मासूम का सिर काटकर जलाया, असफल होने पर गोशाला में मिट्टी तले दबाया….

    निर्ममता की हद! मासूम का सिर काटकर जलाया, असफल होने पर गोशाला में मिट्टी तले दबाया….

    हल्द्वानी – हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में मासूम की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस जांच ने सनसनी फैला दी है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने मासूम का गला रेतकर सिर को धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद उसने सिर को जलाने का प्रयास किया, लेकिन असफल होने पर कटे हुए सिर और हाथ को अपनी ही गोशाला में दफना दिया।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की। पहले उसने बच्चे के सिर को आग के हवाले करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब न होने पर, शव के हिस्सों को गोशाला की मिट्टी में छुपा दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के सभी तथ्यों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद हत्या के पीछे का कारण और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी सामने आएगी।

    इलाके में दहशत और आक्रोश

    इस जघन्य अपराध से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है।

  • रेड अलर्ट होने के कारण कल बच्चो की छुट्टी घोषित।

    रेड अलर्ट होने के कारण कल बच्चो की छुट्टी घोषित।

    नैनीताल—  कल दिनक 12/82025 को मौसम विभाग द्वारा बड़ी और बारी बारिश की चेतावनी जारी की गई  हैं,

    रेड अलर्ट घोषित करने के कारण कल नैनीताल जनपद के 12वी तक सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र में जिलाधिकारी द्वारा अवकाश घोषित किया गया हैं।

  • पुलिसिया गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं हल्द्वानी में कोतवाल के खिलाफ उग्र प्रदर्शन….

    पुलिसिया गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं हल्द्वानी में कोतवाल के खिलाफ उग्र प्रदर्शन….

    हल्द्वानी – हल्द्वानी नगर निगम तिराहे पर पहाड़ी आर्मी संगठन ने कोतवाल का पुतला फूंकते हुए तीव्र विरोध प्रदर्शन किया। संगठन ने आरोप लगाया कि 8 अगस्त को ज्योति मेर और गौलापार में मासूम की हत्या के मामले में वे एसएसपी से मिलने गए थे, तभी कोतवाल ने पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत और महिलाओं के साथ अभद्रता की। आरोप है कि कोतवाल ने हरीश रावत को अपराधी की तरह कॉलर पकड़कर घसीटा।

    जिलाध्यक्ष मोहन कांडपाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यह पुलिसिया गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कोतवाल को तत्काल पद से हटाने और कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

    जिलाध्यक्ष मोहन कांडपाल ने कहा, “पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है, न कि उनके साथ दुर्व्यवहार करने के लिए। यह लड़ाई व्यक्तिगत सम्मान की नहीं बल्कि जनता के अधिकारों की है।” प्रदर्शन में जिला महामंत्री राजेंद्र कांडपाल, जिला प्रभारी हिमांशु शर्मा, सूबेदार मेजर दिनेश जोशी, फौजी कमलेश जेठी, युवा नगर अध्यक्ष विनोद नेगी, सतीश फुलारा, दीपा पांडे और गोकुल मेहरा सहित कई लोग मौजूद रहे।

  • दर्दनाक हादसा— बस के ब्रेकफेल होने से दो की मौत..

    दर्दनाक हादसा— बस के ब्रेकफेल होने से दो की मौत..

    नैनीताल—  सोमवार सुबह नैनीताल जनपद के रामनगर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना की खबर सामने आई है।

    रामनगर-रानीखेत नेशनल हाईवे 309 पर गर्जिया से आगे, धनगढ़ी नाले के पास एक प्राइवेट बस के ब्रेक फेल हो जाने के कारण बड़ा हादसा हो गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाले को पार करने के लिए रुके दो बाइक सवारों को बस ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। वहीं, बस में सवार कुछ यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं।

    सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।