Category: हल्द्वानी

  • सेवा, सुशासन एवं विकास के तीन वर्ष, कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को जनपद नैनीताल में हुए विभिन्न कार्यक्रम।

    सेवा, सुशासन एवं विकास के तीन वर्ष, कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को जनपद नैनीताल में हुए विभिन्न कार्यक्रम।

    हल्द्वानी— बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन कर कार्यक्रम को भव्य, दिव्य एवं हर्षोल्लाह से मनाया गया। इस दौरान उपस्थित जनता द्वारा देहरादून में आयोजित कार्यक्रम जिसमें माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रतिभाग किया गया, व जनता द्वारा वर्चुवली माननीय मुख्यमंत्री के सम्बोधन को सूना ।

     

    नैनीताल जिले का मुख्य कार्यक्रम हल्द्वानी स्थित एम बी इंटर कॉलेज मैदान में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य रूप से रोजगार मेला, श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों को टूलकिट वितरण कार्यक्रम एवं चिकित्सा कैंप सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए।

     

    हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट द्वारा फीता काटकर शिविर व कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

     

    इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभार्थियों, 38 वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

     

    बहुददेशीय शिविर में विभिन्न स्टालों के माध्यम से स्थानीय लोगों को विभागीय योजना का लाभ प्रदान किया गया।
    इस अवसर पर लगाए गए रोजगार मेले में 17 कंपनियों द्वारा अपने अपने स्टॉल लगाए गए जिसमें कुल 28 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कंपनियां में किया गया साथ ही 128 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के लिए सूचीबद्ध किया गया है जिनका साक्षात्कार आगामी कुछ कार्य दिवसों के अंदर कर लिया जाएगा।

     

    बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में हल्द्वानी समेत दूरदराज से आए लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। जिसमें 185 लोगों का निशुल्क जाँच कर द्वारा आदि दी गई।

     

    इस अवसर पर राज्य सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका सेवा सुशासन और विकास के 3 वर्ष का विमोचन किया गया। साथ ही राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण अंतर्गत जनपद नैनीताल की ओर से प्रकाशित पुस्तिका उजाले की ओर बढ़ते कदम एवं लखपति दीदी कलैडर का भी विमोचन माननीय मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट एवं अन्य के द्वारा किया गया।

     

    हल्द्वानी एम बी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित शिविर में विभिन्न विभिन्न लाभार्थियों सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के साथ ही योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। जिसमें स्वच्छता एवं ठोस प्रबंधन हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों, कृषि ओद्यानिकी, दुग्ध पशुपालन, मत्स्य पालन, रेशम उत्पादन आदि के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों सहित उद्योग विभाग द्वारा शिल्पी वह उद्यमियों को सम्मानित किया गया।

     

    इसी प्रकार श्रम विभाग की ओर से भवन निर्माण श्रमिकों को टूल किट वितरित किए गए महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिला लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित किए गए। विकास विभाग की ओर से विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों को व नगर निगम द्वारा बैनी सेना समूह के उत्कृष्ट महिला लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

     

    इसी प्रकार खेल विभाग की ओर से 38 वे राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत 8 पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया।

     

    उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। इस दौरान विकास विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों के निवर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग/ उपकरण निशुल्क प्रदान किए गए।

     

     

    शिविर में बतौर मुख्य अतिथि माननीय अजय भट्ट ने अपने संबोधन में बच्चों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया, साथ ही पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में हर बच्चे का सर्वांगीण विकास होना जरूरी है, क्योंकि यह दुनिया की आवश्यकता बन गई है।उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि आज महिलाएं सेना, पुलिस, परिवहन सहित हर क्षेत्र में ऊंचाइयों को छू रही हैं।

     

    अजय भट्ट ने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी उल्लेख किया और सभी से इसे भविष्य की पीढ़ियों के लिए संरक्षित करने की अपील की।

     

    उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC) पर बात करते हुए उन्होंने इसे उत्तराखंड सरकार द्वारा उठाया गया एक क्रांतिकारी कदम बताया।

     

    उन्होंने नकल विरोधी कानून पर भी चर्चा की और कहा कि इस कानून से युवाओं को निष्पक्ष प्रतियोगिता का अवसर मिल रहा है, जिससे वे सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

     

    इसके अलावा, उन्होंने सरकार द्वारा पारित भू कानून पर भी बात की और कहा कि यह उत्तराखंड के नागरिकों के लिए लाभकारी होगा तथा इससे राज्य में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

     

    उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उत्तराखंड ने नेशनल गेम्स की सफल मेजबानी की, जिससे राज्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

     

    अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पहले से ही कई क्षेत्रों में अग्रणी है और वर्तमान सरकार के मार्गदर्शन में आने वाले समय में और भी ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

     

    इस अवसर पर कार्यक्रम में पंहुचे पूर्व राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोशयारी ने शिविर में लगे रोजगार से सम्बंधित एवं अन्य विभागों के स्टालों का निरिक्षण करते हुए जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि धामी सरकार के यह तीन साल उपलब्धियों भरे रहे हैं।

     

    एक इतिहास बनाया है।जिसमें अनेकों विकास कार्यों के साथ ही नए कानून बनाने में धामी सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए है। उन्होंने कहा कि यह दशक उत्तराखंड का है और अगला दशक भी उत्तराखंड का होगा।

     

     

    इस अवसर पर हल्द्वानी नगर के महापौर द्वारा हल्द्वानी नगर सहित जिले एवं प्रदेश में विगत 3वर्षों में विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी एवं उपलब्धियों बताई।

     

    उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हल्द्वानी नगर में अनेक विकास कार्यों को सम्पन कर नगर को एक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।

     

    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट द्वारा भी अपने सम्बोधन में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय एवं ऐतिहासिक कार्यों के बारे में जानकारी दी।

     

     

    इस दर्जा राज्य मंत्री डाटा अनिल कपूर डब्बू दिनेश आर्य प्रशासक जिला पंचायत बेला तोलिया आयुक्त कुमाऊं व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत सीडीओ अशोक कुमार एडीएम एफआर चौहान सिटी में स्टेट आप बाजपेई नगर आयुक्त रिचा सिंह एसडीम संतोष वर्मा सहित अनेक जंत्री गणमान्य नागरिक स्थानीय लोग मौजूद रहे।

     

    इस अवसर पर प्रसिद्ध लोक गायक गोविंद दिगारी सहित लोक कलाकार मोहन पांडे, शेर सिंह दानू, पुष्कर महर,आंचल कला केंद्र हल्द्वानी के कलाकारों द्वारा अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन नवीन पांडे एवं मीनाक्षी कीर्ति द्वारा किया गया।

  • लापता छात्र यथार्थ मिश्रा को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल किया बरामद , स्कूटी जलाने की वजह भी सामने आई।

    लापता छात्र यथार्थ मिश्रा को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल किया बरामद , स्कूटी जलाने की वजह भी सामने आई।

    हल्द्वानी—हल्द्वानी के दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में पढ़ने वाले कक्षा नौवीं के छात्र यथार्थ मिश्रा, जो पिछले कुछ दिनों से लापता थे, को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है।

     

     

    यथार्थ की स्कूटी और कापी-किताबें गोरापड़ाव बाईपास के जंगल में जली हुई मिली थीं, जिसके बाद से उनके परिजन और पुलिस चिंतित थे। पुलिस की मेहनत रंग लाई और छात्र को सुरक्षित ढूंढ लिया गया।

     

    यथार्थ मिश्रा टीपीनगर चौकी क्षेत्र के जीतपुर नेगी महादेव एनक्लेव, वार्ड नंबर 56 के निवासी हैं। उनके पिता योगेश मिश्रा शहर के एक प्रतिष्ठित कारोबारी हैं। 15 वर्षीय यथार्थ डी पी एस में पढ़ाई कर रहे हैं और उनकी परीक्षाएं चल रही थीं। 20 मार्च को वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे।

     

     

    पुलिस ने बताया कि यथार्थ ने नाराजगी के कारण घर से भागने का फैसला किया था। इसी दौरान उन्होंने अपनी स्कूटी और किताबें जंगल में जला दी थीं।

     

     

    पुलिस ने कंट्रोल रूम के सीसीटीवी फुटेज की मदद से यथार्थ के गोरापड़ाव बाईपास के जंगल की ओर जाते हुए दिखने की पुष्टि की। जब पुलिस और परिजन जंगल के किनारे पहुंचे, तो वहां स्कूटी और किताबें जली हुई मिलीं।

     

     

    पुलिस ने लगातार जांच जारी रखी और सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल ट्रैकिंग और अन्य सुरागों के आधार पर यथार्थ को दिल्ली से बरामद किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि छात्र सुरक्षित है और उसे जल्द ही उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

     

     

    लेकिन पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई ने यथार्थ को सुरक्षित वापस लाने में सफलता दिलाई। परिजनों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की है।

  • नहर में पानी न मिलने पर काश्तकारों का प्रदर्शन, श्रमदान कर खुद बहाल की आपूर्ति….

    नहर में पानी न मिलने पर काश्तकारों का प्रदर्शन, श्रमदान कर खुद बहाल की आपूर्ति….

    हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र के काश्तकारों ने सिंचाई के लिए पानी न मिलने पर गौला बैराज पर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि नहर में पानी न आने से उनकी गेहूं, प्याज, लहसुन, टमाटर जैसी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। लंबे समय से इस समस्या की शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

    सुबह कई काश्तकार गौला बैराज पर पहुंचे और सिंचाई के लिए पानी छोड़ने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान कुछ किसानों ने बैराज का निरीक्षण किया, तो देखा कि वहां भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा फंसा हुआ है, जिससे पानी की आपूर्ति बाधित हो रही थी। किसानों ने खुद आगे बढ़कर श्रमदान किया और बैराज में फंसा कूड़ा हटाया, जिसके बाद नहर में पानी का प्रवाह शुरू हो गया।

    प्रशासन की लापरवाही से नाराज काश्तकार

    प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्होंने कई बार सिंचाई विभाग को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया गया। उनका आरोप था कि अधिकारियों की उदासीनता के कारण उनकी फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

    किसानों की मांगें

    काश्तकारों ने प्रशासन से मांग की कि –

    1. नहरों की नियमित सफाई कराई जाए ताकि जल प्रवाह बाधित न हो।
    2. सिंचाई पानी की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
    3. जल आपूर्ति में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
    4. किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाए ताकि उन्हें फसल उत्पादन में किसी तरह की परेशानी न हो।

    श्रमदान कर किया उदाहरण पेश

    जहां एक ओर प्रशासन ने उनकी समस्याओं को अनदेखा किया, वहीं किसानों ने खुद आगे बढ़कर इसका समाधान निकाला। कुछ ही देर में उन्होंने बैराज से कूड़ा-कचरा हटा दिया, जिससे नहर में पानी का प्रवाह शुरू हो गया। इससे यह भी स्पष्ट हो गया कि यदि प्रशासन समय रहते सफाई कराता, तो किसानों को इस समस्या से जूझना न पड़ता।

    प्रदर्शन में शामिल किसान

    इस प्रदर्शन और श्रमदान में पूर्व बीडीसी सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट, चंदन राणा, देवेंद्र रवाल, पालू राणा, चंदन सिंह, गोविंद ओली, कमल राणा, हरीश पलड़िया, जगदीश सिंह बिष्ट, धरम सिंह होली समेत कई किसान शामिल रहे।

    प्रशासन की प्रतिक्रिया

    इस प्रदर्शन और श्रमदान की जानकारी मिलने के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारी हरकत में आए। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही नहरों की नियमित सफाई कराई जाएगी और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। हालांकि, किसानों का कहना है कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। यह घटना प्रशासन की लापरवाही को दर्शाती है, लेकिन साथ ही यह भी दिखाती है कि किसान खुद मिलकर समस्याओं का हल निकालने में सक्षम हैं। यदि संबंधित विभाग समय रहते किसानों की समस्याओं का समाधान करता, तो उन्हें प्रदर्शन करने की जरूरत ही नहीं पड़ती। प्रशासन को अब इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए ताकि भविष्य में किसानों को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

  • नशे से बचाव और दुरूपयोग पर यू ओ यू में हुई कार्यशाला।

    नशे से बचाव और दुरूपयोग पर यू ओ यू में हुई कार्यशाला।

    हल्द्वानी– उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से शराब और नशीली वस्तुओं के दुरुपयोग से बचाव संबंधी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय के सभागार में किया गया।

     

     

    कार्यशाला का उद्घाटन समाजशास्त्र विद्याशाखा के निदेशक व प्रभारी कुलपति प्रोफेसर गिरजा पांडे, कुलसचिव डॉ के आर भट्ट, शिक्षाशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ डिगर सिंह फस्वार्ण व कार्यशाला संयोजक डॉ सिद्धार्थ पोखरियाल द्वारा किया गया।

     

     

    कार्यशाला के मुख्य अतिथि साईं कृपा नशा मुक्ति केंद्र, कुसुम खेड़ा के संचालक श्री दुष्यंत आहूजा द्वारा अपने वक्तव्य में लोगों को नशे में ड्रग्स से दूर रहने की अपील करते हुए उसके दुष्प्रभाव की जानकारी दी और बताया कि समाज में बढ़ती इन कुरीतियों पर हमको स्वयं अपने घर में आयोजित होने वाले समारोह में इसका बहिष्कार करके प्रारंभ करनी चाहिए।

     

     

    वर्तमान समय में शिक्षकों को प्रति सप्ताह एक बार छात्रों को इस विषय के रूप में जागरूक करना आवश्यक है। डॉ डिगर सिंह फस्वार्ण द्वारा विद्यालय व महाविद्यालयी बच्चों में बढ़ती ड्रग्स व नशाखोरी की आदत के प्रति चिंता व्यक्त की, साथ ही साथ अभिभावकों को जागरूक होने की आवश्यकता पर बल दिया। विशेष शिक्षा विभाग के समन्वयक व कार्यशाला के संयोजक डॉ सिद्धार्थ पोखरियाल द्वारा स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा केन्द्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के नियामक संस्था भारतीय समाज सुरक्षा संस्थान के सहयोग से इस कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में किया जा रहा है।

     

     

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर गिरिजा पांडे द्वारा अपने वक्तव्य में युवाओं में बढ़ती नशे व ड्रग्स की आदतों के कारण चोरी डकैती जैसी आदतों के शिकार हो जाने पर चिंता व्यक्त की। साथ ही अभिभावकों द्वारा लगातार समय-समय पर अपने बच्चों की कोचिंग , मित्रों इत्यादि जानकारी लेते रहने का सुझाव भी दिया जिससे कि बच्चों की असामान्य गतिविधियों की जानकारी अभिभावकों को समय पर हो सके।

     

     

    विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ खेमराज भट्ट द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया और सभी प्रतिभागियों से नशे व ड्रग्स से दूर रहने की अपील की गई और युवाओं को रचनात्मक कार्य करते रहने का सुझाव दिया गया।

     

     

    तकनीकी छात्रों में श्रीमती भावना धोनी द्वारा नशे व ड्रग्स के सेवन द्वारा होने वाली दिव्यांगता व श्रीमती शैलजा द्वारा पुनर्वास केन्द्र के माध्यम से नशे व ड्रग्स का सामाजिक जीवन पर पडने वाले दुष्प्रभाव विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।

     

    कार्यशाला का संचालन सहायक प्राध्यापिका डॉ बबीता खाती द्वारा किया गया कार्यक्रम में डॉ अखिलेश सिंह,श्री तरुण नेगी, श्रीमती पूजा शर्मा, श्रीमती रश्मि सक्सैना, डॉ निर्मल तड़ागी, श्री मनोज पांडे सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

  • एफटीआई तिराहे के पास अवैध स्मैक के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार।

    एफटीआई तिराहे के पास अवैध स्मैक के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार।

    हल्द्वानी—  पुलिस का  अवैध नशे की तस्करी की रोकथाम हेतु कोतवाली हल्द्वानी पुलिस व एएनटीएफ टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये आज  शाम को चौकी मेडिकल क्षेत्रान्तर्गत घटना स्थल गाँधी इण्टर कालेज बरेली रोड से 300 मीटर एफटीआई तिराहा रामपुर रोड के पास चैकिंग के दौरान अवैध स्मैक 14.55 ग्राम बरामद की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली, हल्द्वानी में   एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है ।

     

    ग्रिफ्तार व्यक्ति आकाश कुमार पुत्र विरेन्द्र कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड न0 33 चौफला चौराहा दमुवाढूंगा काठगोदाम नैनीताल का रहने वाला हैं।

  • कुमाऊं आयुक्त के जनसुनवाई में सभी मुद्दो का तुरंत हुआ निस्तारण, नशे के खिलाफ कड़े एक्शन के निर्देश।

    कुमाऊं आयुक्त के जनसुनवाई में सभी मुद्दो का तुरंत हुआ निस्तारण, नशे के खिलाफ कड़े एक्शन के निर्देश।

    हल्द्वानी—आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार की अपराह्न में कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में विभिन्न जनसमस्या सुनी, जिसमें पेंशन, विदेश भेजने के नाम पर ठगी, इंश्योरेंश की धनराशि न दिये जाने के साथ ही लोगों द्वारा नशे आदि के सम्बन्ध में शिकायतें आयी। जिनका आयुक्त द्वारा मौके पर समाधान किया गया।

     

    आयुक्त श्री रावत ने पुलिस, स्थानीय प्रशासन के साथ ही ड्रग इंस्पेक्टर को नशे के खिलाफ सघन चैकिंग अभियान चलाने निर्देश दिये। उन्होंने कहा जो लोग इस कृत्य में लिप्त पाये जाते हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए।

     

    आयुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा मनुष्य के सामाजिक, आर्थिक के साथ ही शरीर को भी नुकसान पहुंचाता है।

     

    इसका परिणाम असाध्य बीमारी के रूप में सामने आता है, वर्तमान समय में समाज को नशा मुक्त बनाने की महती आवश्यकता है जिसके लिए हर एक व्यक्ति को जागरूक कर नशा मुक्त समाज की स्थापना की जा सकती है।

     

    जनसुनवाई में हरीश चन्द्र निवासी भौर्सा ने बताया कि 4 जून 2024 को उनके द्वारा दो भेंस खरीदी गई। ओरियन्टल इंश्योंरेंस कम्पनी द्वारा भेसों का बीमा कराया गया तथा समय से बीमा की धनराशि का भुगतान भी किया गया, नवम्बर 2024 में एक भैस की मृत्यु हो गई थी लेकिन इश्योरंश कम्पनी द्वारा बीमा राशि का भुगतान नही किया गया। जिस पर आयुक्त ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को जांच कर शीघ्र बीमा की धनराशि दिलाने के निर्देश दिये।

     

    बिमला क्वीरा निवासी हल्द्वानी ने बताया कि उन्होंने चिकित्सा विभाग में नौकरी की लेकिन रिटायरमैंट के बाद एनपीए की पेंशन नही मिलने की शिकायत की।

     

    चिकित्सा विभाग लेखाकार के द्वारा बताया गया कि श्रीमती बिमला क्वीरा के अभिलेख पूर्ण नहीं होेने के कारण भुगतान नही हो पाया। आयुक्त ने चिकित्साधीक्षक को शीघ्र अभिलेख पूर्ण कर भुगतान करने के निर्देश मौके पर दिये।

    जनसुनवाई में अधिकांश समस्याओं का आयुक्त द्वारा समाधान किया गया।

  • सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर 23 मार्च को एमबीपीजी कॉलेज मैदान में लगेगा बहुउद्देश्यीय शिविर।

    सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर 23 मार्च को एमबीपीजी कॉलेज मैदान में लगेगा बहुउद्देश्यीय शिविर।

    हल्द्वानी—वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 23 मार्च पूर्वाह्न 11:00 बजे से हल्द्वानी स्थित एमबीपीजी मैदान में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन व ब्रहद रोजगार मेला, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को किट वितरण, चिकित्सा कैम्प सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन* किया जा रहा है। साथ ही लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी, उनके लाभ की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

     

    इस संबंध में आवश्यक तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कुमायूं आयुक्त/सचिव माननीय मुख्यमंत्री दीपक रावत ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों व अधिकारीयों के साथ हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में बैठक कर कार्यक्रम को दिव्य एवं भव्य रूप से संपन्न कराए जाने के सम्बन्ध में विचार विमर्श करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को आम जनसहभागिता के साथ संपन्न कराना है।

     

     

    बैठक में जानकारी देते हुए आयुक्त ने बताया कि उक्त दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों के कैम्प लगाए जाएंगे । साथ ही उन्होंने संबंधितों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

     

    बताया कि शिविर में सेवा योजन विभाग द्वारा रोजगार मेले का आयोजन, श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को टूल किट वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर सहित विभिन्न विभागों के शिविर लगाएं जाएंगे, साथ ही अन्य विभागों द्वारा भी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

     

    आयुक्त ने बताया कि सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर उक्त कार्यक्रम में जिले में बेहतर कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

     

     

    इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। आयुक्त ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं टेंट व्यवस्था स्टाल निर्माण, पेयजल व्यवस्था, विद्युत, भोजन आदि सभी व्यवस्था ससमय पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारीयों को दिए।

     

    दौरान बैठक में दर्जा राज्य मंत्री डा अनिल कुमार डब्बू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डेय, अपर जिला अधिकारी पी आर चौहान,नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेयी, एसडीएम परितोष वर्मा, आरटीओ गुरदेव सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य मौजूद रहे।

  • उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने थमाया वन विभाग के अधिकारियों को अवमानना नोटिस,, जानिए क्यों,,,,

    उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने थमाया वन विभाग के अधिकारियों को अवमानना नोटिस,, जानिए क्यों,,,,

    नैनीताल– उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने वन विभाग के दैनिक श्रमिकों को न्यूनतम वेतन नहीं देने के खिलाफ दायर अवमानना याचिका की सुनवाई के बाद पी.सी.सी.एफ. डॉ.धनन्जय मोहन और कालसी के प्रभागीय वनाधिकारी के.एन.भारती को अवमानना नोटिस जारी किया है।

     

     

    वरिष्ठ न्यायमूर्ती मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने दोनों अधिकारियों को 5 जून तक अपना अपना जवाब प्रस्तुत करने को कहा है और उसी दिन अगली सुनवाई के निर्देश दिए है ।

     

    मामले के अनुसार वन विभाग के दैनिक श्रमिक कर्मचारी बबलू व अन्य ने उच्च न्यायलय में अवमानना याचिका दायर कर कहा कि वे कई वर्षों से वन विभाग में दैनिक श्रमिक के रूप में कार्यरत हैं। लेकिन, अभी तक उन्हें न्यूनतम वेतनमान का भुगतान नहीं किया गया है।

     

     

    उन्होंने वर्ष 2017 में न्यूनतम वेतनमान पाने के लिए याचिका दायर की थी। जिसपर उच्च न्यायलय ने उनके हक में फैसला सुनाया और सरकार को न्यूनतम वेतन देने के आदेश दिए।

     

     

    राज्य सरकार ने इस आदेश के खिलाफ सर्वोच्च न्यायलय में एस.एल.पी.दायर की। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की इस विशेष अपील को 15 अक्टूबर 2024 को खारिज कर उच्च न्यायलय के आदेश को बरकरार रखा। उसके बाद भी उन्हें न्यूनतम वेतन नहीं दिया गया, जबकि दैनिक श्रमिक कर्मचारी संगठन ने इस सम्बंध में विभाग और सरकार से पत्राचार किया। फिर भी उच्च न्यायलय के आदेश का अनुपालन नही किया।

     

     

    इससे क्षुब्ध होकर पूर्व के आदेश का अनुपालन कराने के लिए ये अवमानना याचिका दायर करनी पड़ी।

     

    अवमानना याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने पी.सी.सी.एफ. और प्रभागीय वनाधिकारी को कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं करने का दोषी मानते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

  • धामी सरकार ने जो कहा वो किया, सफलतम तीन साल– बलराज पासी।

    धामी सरकार ने जो कहा वो किया, सफलतम तीन साल– बलराज पासी।

    हल्द्वानी– –भारतीय जनता पार्टी कुमाऊं संभाग कार्यालय में आज दर्जा मंत्री एवं पूर्व सांसद बलराज पासी ने उत्तराखंड सरकार के आगामी 23 मार्च को सफलतम तीन वर्ष पूर्ण करने पर पत्रकार वार्ता आयोजित कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के प्रमुख निर्णय व उपलब्धियों को मीडिया के समक्ष रखा जिसमें प्रमुख रूप से निम्न उपलब्धियां शामिल रही –

     

    – उत्तराखण्ड सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य में समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन के लिये विशेषज्ञों की समिति बनाई जाएगी। न्यायविदों, सेवानिवृत्त जजों, समाज के प्रबुद्ध जनों और अन्य स्टेकहाल्डर्स की एक कमेटी गठित की जाएगी जो कि उत्तराखण्ड राज्य के लिये यूनिफार्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करेगी।

    – उत्तराखण्ड में वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत अब पात्र पति व पत्नी दोनों को लाभ मिल सकेगा।

    – वृद्धावस्था, निराश्रित विधवा भरण पोषण अनुदान तथा दिव्यांग पेंशन योजना के अंतर्गत प्रदत्त दर 1200 रूपये प्रतिमाह में 200 रूपये की वृद्धि की गई है। अब इनमें प्रतिमाह 1400 रूपये पेंशन प्राप्त होगी।

    –केंद्र सरकार द्वारा एन. एच. 72 के पांवटा साहिब-बल्लूपुर (देहरादून) खण्ड के उन्नयन और फोर लेन के निर्माण के लिये 1093.01 करोड़ रूपये के बजट की स्वीकृति दी गई है।

     

    –. चारधाम सर्किट में आने वाले सभी मंदिरों और गुरूद्वारों में भौतिक ढांचे और परिवहन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। कुमायूं के प्राचीन मंदिरों को भव्य बनाने के लिये मानसखण्ड मंदिर माला मिशन की शुरूआत करेंगे। मिशन मायापुरी के अंतर्गत हरिद्वार को योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी और विश्व में आध्यात्मिक पर्यटन के लिये सबसे बड़े स्थलों के रूप में बदलने के लिये उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा।

    — पर्वतीय क्षेत्रों में रोपवे नेटवर्क निर्माण के लिये पर्वत माला परियोजना प्रारम्भ की जाएगी।

     

    – नगरीय क्षेत्रों में ट्रेफिक समस्या को दूर करने के लिये पार्किंग सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। सर्फेस पार्किंग के साथ ही मल्टीस्टोरी पार्किंग, केविटी पार्किंग व टनल पार्किंग भी विकसित किये जाने की योजना है।

     

     

    — महिला स्वयं सहायता समूहों की सहायता के लिये एक विशेष कोष गठित किया जाएगा।

     

     

    — गरीब परिवारों को तीन सिलेण्डर मुफ्त उपलब्ध करवाएंगे।

     

     

    — उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में 4 जी /5 जी मोबाईल नेटवर्क एवं हाई स्पीड ब्राडबैंड व फाइबर इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध करायी जानी प्रस्तावित है।

     

     

    — पीएम किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर एक सीएम किसान प्रोत्साहन निधि की शुरूआत करेंगे।

     

     

    — एक अखिल भारतीय बाजार बनाने के लिये उत्तराखण्ड आर्गेनिक्स ब्रांड बनाया जाएगा।

     

     

    –. हिम प्रहरी योजना के अंतर्गत राज्य के भूतपूर्व सैनिकों एवं युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के निकटवर्ती जिलों में बसने के लिये सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।

     

     

    –. भ्रष्टाचार पर रोक लगाने हेतु भ्रष्टाचार मुक्त एप-1064 का शुभारम्भ किया गया।

     

     

    –. पर्यावरण मित्रों का एक दिन का मानदेय बढ़ाकर 500 रूपये कर दिया है।

     

     

    —कारवां टूरिज्म द्वारा पर्यटकों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए पॉलिसी बनाने पर काम किया जा रहा है।

     

     

    अंतिम विधानसभा सत्रावसान की औपचारिक अनुमोदन प्रदान किया गया।

     

     

    –. संबंध में हरिद्वार जिला पंचायत निर्वाचन के संबंध में निर्णय लिया गया कि एडवोकेट जनरल से उक्त के निर्णय लेगी विधिक पहलू से अवगत करायेंगे।

     

     

    — संबंधित प्रदेश के सभी अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति वर्ष तीन गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जायेगा। इससे लाभार्थियों की संख्या 1 लाख 84 हजार 1 सौ 42 होंगे तथा इस पर कुल 55 करोड़ रू. का व्यय भार होगा।

     

     

    —. गेंहू खरीद से संबंधित हर वर्ष की तरह कृषकों को प्रति क्विंटल 20 रू. बोनस देने का निर्णय दिया

     

     

    — गन्ना विभाग द्वारा शासकीय गारंटी दी जाती है इसके ऊपर प्रतिभूति शुल्क गन्ना विभाग को देना होगा

     

    मूल्य भुगतान के लिये गन्ना विभाग को धन की आवश्यकता होगी तो उसकी प्रतिपूर्ति सरकार करेगी। अधिनियम के अनुसार यह धनराशि गन्ना विभाग, शासन को निशुल्क रूप में देगा। यदि गन्ना इस शुल्क को देने के लिये धन की आवश्यकता होगी तो सरकार वित्तीय सहायता देगी।

     

     

    –पशुपालन विभाग में कृत्रिम गर्भाधान के लिये जाने वाले कार्मिकों को पूर्व की भांति मैदान में 40 रू. और पहाड़ में 50 रू. दिया जायेगा।

     

     

    — श्री केदारनाथ निर्माण के संबंध में जिन भवनों को 1 मंजिल से बढ़ाकर 2 मंजिल करनी है उनके लिये संबंधित ठेकेदार को उसी दर पर कार्य करने की मंजूरी दी गयी।

     

     

    –. ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा विभाग की ग्रामीण निर्माण विभाग ड्राइंग अधिष्ठान सेवा संशोधन नियमावली को मंजूरी।

     

     

    –. माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम की 2009 की धारा 12 जिसमें प्रति व्यक्ति बालक की प्रतिपूर्ति की जाती है उसकी दर कन्ज्यूमर इंडेस प्राइस के आधार पर निर्धारित किये जाने का अनुमोदन।

     

     

    — विद्यालयी शिक्षा परिषद् के संशोधन विनियम के अध्याय 13-14 में आंशिक संशोधन पर अनुमति प्रदान की गई, जिसमें हाई स्कूल एवं इण्टर के परीषदीय में परीक्षा के मूल्यांकन में सी.बी.एस.सी. की भांति आन्तरिक मूल्यांकन करने एवं अंक व्यवस्था को अपनाये जाने पर निर्णय।

     

     

    — सितारगंज चीनी मिल को आउटसोर्स के माध्यम से आगे भी संचालित किये जाने और पी.पी.पी मोड में दिये जाने की कार्यवाही के निर्देश दिये गए।

     

     

    — निदेशालय लेखा परीक्षा के अन्तर्गत अधीनस्थ लेखा परीक्षा सेवा संवर्ग संवीलियन सेवा नियमावली की अनुमति प्रदान की गई।

     

     

    –. रेशम विभाग के वर्ग क एवं ख के अधिकारियों के सेवा नियमावली पर संशोधन की अनुमति प्रदान की गई।

     

     

    –उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के 20वें वार्षिक प्रतिवेदन को सदन के पटल पर रखे जाने की अनुमति दी गई।

     

     

    —. सिंचाई विभाग की मेट सेवा नियमावली को मंजूरी।

     

     

    — सीधे भर्ती के कॉस्टेबल एवं नवीन पदनाम ए.एस.आई (एम) की उनकी नियुक्ति की तिथि से सेवा
    आगणित करते हुए ए.सी.पी अनुमन्य किये जाने की स्वीकृति। 33. उत्तराखण्ड जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम में संशोधन विधेयक 2022 को विधानसभा के पटल पर रखे जाने की अनुमति।

     

     

     

    –. उत्तराखण्ड अग्नि एवं आपात सेवा अग्नि निवारण एवं अग्नि सुरक्षा संशोधन विधेयक 2022 को विधानसभ के पटल पर रखे जाने की अनुमति।

     

     

    — पैट्रोलियम एवं ऊर्जा अध्ययन विश्वविद्यालय अधिनियम 2003 में संशोधन किये जाने के संबंध में विधेयक को सदन के पटल पर रखे जाने की अनुमति।

     

     

    — कैम्पा के वार्षिक लेखा विवरण वर्ष 2017-18 एवं 2018-19 को विधानमण्डल के पटल पर रखे जाने की अनुमति प्रदान की गई।

     

     

    — राज्य के सात इंजीनियरिंग कॉलेजों में तकनीकि शिक्षा की गुणवत्ता एवं सुधार के दृष्टिगत संविदा पर कार्यरत कुल 77 शिक्षकों से सितम्बर 2022 तक शिक्षण कार्य कराये जाने की अनुमति प्रदान की गई। 38. प्रदेश के कोषागारों एवं उपकोषागारों हेतु चयनित अभ्यर्थियों में से 7 को मा0 सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में आयु सीमा में छूट प्रदान करने का निर्णय।

     

     

    –. एकल आवासीय व्यवसायिक भवनों के भू उपयोग में नर्सिंग होम क्लीनिक, चाइल्ड केयर, नर्सरी स्कूल इत्यादि के विनियमित करने हेतु एकमुश्त समाधान योजना को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश।

     

     

    .. उत्तराखण्ड भू सम्पदा नियामक प्राधिकरण विनियम 20-21 को विधानसभा के पटल पर रखे जाने का निर्णय।

     

     

    —. उत्तराखण्ड एकल खिड़की सुगमता और अनुज्ञापन विधेयक 2022 के पुरस्थापन की अनुमति प्रदान की गई।

     

     

    — जनपद नैनीताल के लालकुआं में कब्जे धारक पट्टे धारकों को संक्रमणीय अधिकार दिये जाने विषयक शासनादेश की समयावधि को एक वर्ष तक विस्तारित किये जाने की अनुमति प्रदान की गई।

     

     

    — उत्तराखण्ड राज्य के वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों को देय एकमुश्त अनुदान में वृद्धि की गई। परमवीर चक्र 30 लाख से 50 लाख, अशोक चक्र 30 लाख से 50 लाख, महावीर चक्र 20 से 35 लाख, कीर्ति चक्र 20 लाख से 35 लाख, वीर चक्र और शौर्य चक्र 15 से 25 लाख और सेना गैलेन्ट्री मेडल 07 लाख से 15 लाख, मैन्सइनडिस्पेच 03 लाख से 10 लाख।

     

     

    — कोविड 19 की अवधि में चिकित्सा विभाग के अंतर्गत आउटसोर्स के माध्यम से स्वीकृत पद से अधिक तैनात कार्मिकों के संबंध में निर्णय लेने हेतु मंत्रीमण्डलीय उपसमिति का गठन।

     

     

    –. राज्य के वार्षिक बजट को विधानसभा में रखे जाने की अनुमति प्रदान की गई है। 46. विगत सरकार में गठित मंत्रीमण्डलीय उपसमितियों को पुर्नगठित किये जाने के संबंध में मा० मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया।

     

     

    — सरकारी खर्चे को कम करने की दिशा में कदम उठाते हुए मैने राजधानी में होटल या अन्य निजी स्थानों पर आयोजित होने वाले सरकारी कार्यक्रमों को मुख्यसेवक सदन में आयोजित किए जाने हेतु मुख्य सचिव को निर्देशित किया है साथ ही सभी जनपदों में भी यही कार्यप्रणाली लागू करने के लिए कहा है

     

     

    — नई शिक्षा नीति के अनुसार ‘बाल वाटिका’ शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य बना “उत्तराखण्ड”।

     

    — योजना आयोग, राजपत्रित संशोधन सेवा से सम्बन्धित दो नियमावलीयों को अनुमोदन प्रदान किया गया।

     

     

    –. सिंचाई विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड परियोजना विकास एवं निर्माण निगम लि0 को कार्यदायी संस्था के रूप में मंजूरी दी गई।

     

     

    — एक्स-रे टैक्निशियन पद के लिये अब केवल 100 अंको के टैक्निकल टेस्ट को मंजूरी दी गई।

     

     

    –. मल्लीताल, नैनीताल में लैण्ड यूज के सम्बन्ध में सिंगल आवासीय मद को स्वीकृति दी गई।

     

     

    — ग्राम विकास विभाग के अन्तर्गत गढ़वाल कुमांयू में रूरल बिजनेस इंक्यूवेटर सेंटर से सम्बन्धित नियमावली, मार्गदर्शी सिद्धान्त को मंजूरी दी गई। सभी जिलों में सूचना केन्द्र के रूप में इंक्यूवेटर सेंटर खोले जायेंगे।

     

     

    — अब मंत्रिमण्डल ऑफिस भी ई-ऑफिस के रूप में कार्य करने की मंजूरी।

     

     

    — वर्ष 2019 उधम सिंह नगर कलैक्ट्रेट कर्मियों के 6 दिन के बहिष्कार अवधि का वेतन अर्जित अवकाश के रूप में आहरण हेतु मंजूरी।

     

     

    — सेवा का अधिकार आयोग से सम्बन्धित वार्षिक प्रतिवेदन को विधानसभा पटल पर रखने की मंजूरी।

     

     

    — एमएसएमई 2015 की नीति के तहत सब्सिडी प्राप्त करने हेतु पहले से पूर्व पंजीकृत होना जरूरी था किन्तु जानकारी के अभाव में इससे सम्बन्धित लगभग 100 लाभार्थी सब्सिडी वंचित रह गये थे। इन लाभार्थी को भी छूट देते हुए सब्सिडी देने की मंजूरी।

     

     

    — एमएसएमई के अन्तर्गत प्लॉट ऑफ सैड के बिक्री को सर्कल रेट से लिंक करने की मंजूरी।

     

     

    — विधानसभा सत्रावसान को मंजूरी दी गई।

     

     

    –. कौशल एवं सेवायोजन विभाग से सम्बन्धित अनुदेशक सेवा नियमावली 2007 संशोधन की मंजूरी।

     

    –. केदारनाथ पुनर्निर्माण मास्टर प्लान बनाने वाली फर्म को सोनप्रयाग में भी मास्टर प्लान बनाने को मंजूरी।

     

     

    — किच्छा शुगर मिल से सम्बन्धित वार्षिक प्रतिवेदन को विधानसभा पटल पर रखने की मंजूरी दी गई। 63. बद्रीनाथ केदारनाथ में कार्य करने वाली पीएमसी का एग्रीमेंट यूटीडीवी के साथ था अब यूटीडीवी के बजाय बद्रीनाथ केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ एग्रीमेंट को मंजूरी दी गई।

     

     

    –. चीनी मिल गदरपुर की सरप्लस भूमि को सरकारी विभागों की आवश्यकता पूरी करने के बाद अन्य के लिये निस्तारण की मंजूरी।

     

    –. आवास विभाग में Transferable Development Rights (TDR) को लागू किया जायेगा।

     

     

    —. अधीनस्थ चयन आयोग समीक्षा अधिकारी, वैयक्तिक सहायक एवं सहायक लेखाकार पदो का सम्विलियन सेवा नियमावली को मंजूरी।

     

     

    — कुमांउ में। प्प्डै एम्स सेटेलाईट सेन्टर, किच्छा के समीप 100 एकड़ की भूमि भारत सरकार को निशुल्क देने की मंजूरी।

     

     

    –. देहरादून मसूरी रोपवे में टर्मिनल निर्माण में उंचाई वृद्धि के लिये छूट को मंजूरी।

     

     

    — ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो में मोबाईल टॉवर से सम्बन्धित टॉवर से सम्बन्धित फीस निर्धारण से सम्बन्धित समस्या का निराकरण किया गया, अब भारत सरकार द्वारा निर्धारित गाईडलाईन के कारण फीस निर्धारण विलम्ब होने से मोबाईल सेवा बाधित नही होगी।

     

     

    — उत्तराखण्ड इलैक्ट्रोनिक विज्ञापन मान्यता संशोधन सेवा नियमावली को मंजूरी।

     

     

    —विद्युत नियामक प्राधिकरण से सम्बन्धित प्रतिवेदन विधानसभा पटल पर रखा जायेगा।

     

     

    — केदारनाथ बद्रीनाथ में नये मास्टर प्लान के तहत कन्सलटेंसी शुल्क 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने को मंजूरी।

     

     

    — मेट्रो स्टेशन के समीप व्यवसायिक उंचे भवनों को सैद्धान्तिक अनुमति दी गई। जिससे अधिक संख्या
    में आम जन एक स्थल से मेट्रो स्टेशन तक पहुंच सके।

     

     

    —. पहाड़ पर पार्किंग की समस्या के निराकरण के लिये तीन कार्यदायी संस्था को मंजूरी दी गई। टीएचडीसी, आरवीएनएल, यूजेविएनएल को कार्यदायी संस्था के रूप में मंजूरी।

     

     

    — हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव में ट्रिपल टेस्ट आयोग्यता निर्धारण के लिये मा0 न्यायालय से अनुरोध किया जायेगा, ताकि जल्द चुनाव हो सके।

     

     

    — उत्तराखण्ड लैंड स्लाइड मिटीगेशन इन्सट्टयूट से सम्बन्धित नियमावली को मंजूरी दी गई। यह संस्था भूस्खलन को रोकने तथा ट्रीटमेंट पर कार्य करेगी।

     

     

    — उत्तराखण्ड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों हेतु लगभग ₹1200 करोड़ से भी अधिक लागत के 1202 BSNL India के टावर स्वीकृत करने पर मा. केंद्रीय मंत्री जी का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार !

     

     

    –. ऊधमसिंहनगर जनपद में, तहसील जसपुर से हटाकर 19 राजस्व ग्रामों को काशीपुर तहसील के अंतर्गत सम्मिलित किया गया।

     

    –. परिवहन विभाग के अंतर्गत नई परिवहन कर सेवा नियमावली बनाया गया।

     

     

    –. केदारनाथ में निर्माण कार्य के अंतर्गत जगह की कमी को देखते हुए 01 मंजिल भवन को दो मंजिल तक बनाने की अनुमति दी गई। इसके लिए वही ठेकेदार अधिकृत होगा जिसने पहली मंजिल का निर्माण किया है।

     

     

    बद्रीनाथ, केदारनाथ में निर्माण कार्य के लिए आई. एन. आई कन्सेंलटेंसी एजेंसी को अधिक मैनपॉवर कार्य में लाने की स्वीकृति दी गई।

     

     

    — उद्यान विभाग के अंतर्गत 526 करोड़ लागत के जायका परियोजना के लिए 70 पदों की स्वीकृति दी गई।

     

     

    –. राजस्व विभाग के अंतर्गत मा० सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार 07 संग्रह अमीन को नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति देने के लिए सेवा नियमावली में शिथलीकरण किया जाएगा।

     

     

    –. आवास विभाग के अंतर्गत रेरा, उत्तराखण्ड भू-सम्पदा वि-नियमन एवं विकास एवं विक्रय के लिए करार नियम 2022 के अंतर्गत क्रेता के अधिकार को सुरक्षित रखने के लिए केन्द्रीय सरकार के प्रारूप को स्वीकार किया गया।

     

     

    –. न्याय विभाग के अंतर्गत सिविल जज जूनियर डिवीजन को सिविल जज एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन को सीनियर सिविल जज के रूप में जाना जाएगा।

     

     

    — सितारगंज चीनी मिल को पी.पी.पी मोड में चलाने के लिए मांगी गई एक्सप्रेशन ऑफ इन्ट्रेस्ट में सुझाव को देखते हुए कुल निवेश का सुरक्षा धनराशि 05 प्रतिशत से घटाकर 02 प्रतिशत तथा धरोहर। धनराशि को 01 प्रतिशत से घटाकर 0.25 प्रतिशत किया जाएगा।

     

     

    –. शिक्षा विभाग के अतंर्गत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय को कक्षा 01 से 12 तक के पाठ्यक्रम में जोड़ा जाएगा।

     

     

    –. परिवहन निगम के अंतर्गत पूर्व में चयनित 24 अभ्यार्थियों को निगम की खराब हालात को देखते हुए नियुक्ति नहीं दी गई थी, अब इनकी नियुक्ति को मंजूरी दी गई है।

     

     

    –. परिवहन विभाग के अंतर्गत रेलवे मैनुअल के अनुसार रेलवे ट्रैक के आसपास विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले निर्माण कार्य के लिए अब रेलवे विभाग से सहमति लेनी होगी ताकि ट्रैक को किसी प्रकार क्षति न पहुंचे। इसके लिए रेलवे मैनुअल को एडाप्ट किया गया है।

     

     

    –. उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत छात्र निधि नियमावली के अंतर्गत जो छात्र एक वर्ष तक अपने कासन मनी को नहीं लेते है, उस धनराशि को कॉलेज के विकास पर खर्च करने की अनुमति दी गई है।

     

     

    — चिकित्सा विभाग के अंतर्गत कोविड के अंतर्गत भर्ती किये 1662 अस्थायी कार्मिकों की सेवा अवधि समाप्त होने पर इनकी नियुक्ति की तिथि के शर्तों के अनुसार 06 माह का सेवा विस्तार दिया जाएगा।

     

     

    — उत्तराखण्ड की आय को 05 वर्ष में दोगुना करने के लिए विभिन्न विभागों से रिपोर्ट लिया जाएगा एवं उत्तराखण्ड की आय को दोगुना करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर का कन्सलटेन्सी ऐजेंसी नियुक्त की जाएगी।

     

     

    — “ड्रग्स फ्री देवभूमि”।

     

     

    — देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आईएसबीटी-एयरपोर्ट एवं सहस्त्रधारा रोड पर संचालित 5 नई इलेक्ट्रिक बसों का फ्लैग ऑफ।

     

     

    –. UKSSSC की लगभग 7 हजार पदों पर गतिमान भर्ती प्रक्रिया को UKPSC के माध्यम से किया जाएगा सम्पन्न।

     

     

    — धामी सरकार ने बढ़ाई खेल पुरस्कार राशि।

     

     

    –. पुलिस विभाग में बढ़ेंगे हेड कॉन्स्टेबल के 1750 पद, एडिशनल एसआई के 1750 पद सृजन को भी मिली मंजूरी।

     

     

    –. धारचूला (पिथौरागढ़) के छारछुम में भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर लगभग ₹32.98 करोड़ की लागत से बन रहे 110 मी. स्पान डबल लेन मोटर सेतु का शिलान्यास किया।

     

     

    –. महिलाओं को सरकारी नौकरियों के क्षैतिज आरक्षण का बना कानून।

     

     

    –. प्रदेश में धर्मान्तरण सम्बंधित बना कानून।

     

     

    –. प्रदेश में खुलेंगे 6 नए थाने एवं 20 नई पुलिस चौकियां – 10 feb।

     

     

    — हमारी सरकार ने देश का सबसे सख्त “नकल विरोधी कानून” 10 feb.

     

     

    –. मुख्यमंत्री उत्थान योजना।

     

     

    –. ज्ञानकोष योजना।

     

    — जमरानी बांध बहुउद्देश्यीय परियोजना।

     

    — UCC Passed In vidhansabha।

     

    –. दंगारोधी कानून विधेयक पास।

     

    — लैंड जिहाद पर कार्रवाई।

     

    — राज्य आंदोलनकारियों के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण।

     

    –. 16 हजार पदों पर भर्तियां।

     

    — खेल विवि का विधेयक पास।

     

    –. एसडीजी इंडेक्स में नंबर 1।

     

    — महासू मंदिर हनोल का मास्टर प्लान के अंतर्गत होगा विकास।

     

    — मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना-2024′ की शुरुआत।

     

    –. मोबाइल लर्निंग वैन की शुरुआत.।

     

    –. उत्तराखंड आदि कैलाश और ओम पर्वत शिखर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा 118. उत्तराखंड में राजस्व पुलिस व्यवस्था समाप्त।

     

    –. प्रदेश के छात्रों के लिए द्विभाषीय पुस्तकें।

     

    –. चारधाम के नामों के प्रयोग के विरुद्ध सख्त कानून।

     

    —. लगभग ₹4.9 करोड़ की लागत से निर्मित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास, कौलागढ़ के भवन का लोकार्पण।

     

    –. मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत।

     

    –. DBT से 241 छात्रों के खाते में भेजे गए ₹33 लाख 52 हजार।

     

    –. नैनी सैनी हवाई अड्डे के संचालन शुरू।

     

    –. नई फ़िल्म नीति को कैबिनेट ने दी स्वीकृति।

     

    — हरिद्वार में 4,755 करोड़ की 30 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।

     

    –. PMGSY के तहत ₹967.73 करोड़ की लागत से 108 सड़कों के उन्नयन को स्वीकृति।

     

    –. हल्द्वानी – मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत के लिए हेली सेवा का शुभारम्भ।

     

    –. वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ₹89,230 बजट पेश।

     

    –. विभिन्न विभागों की ₹8275.51 करोड़ की 122 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।

     

    –. विभिन्न उद्यमियों को सौर ऊर्जा परियोजनाओं एवं सौर स्वरोजगार योजना के व्यक्तिगत लाभार्थियों को आवंटन पत्र किए प्रदान।

     

    –. अटल आयुष्मान योजना के तहत डायलिसिस का लाभ लेने पर 100% चिकित्सा प्रतिपूर्ति को दी गई स्वीकृति 133. पीएचडी करने वाले 100 मेधावी विद्यार्थियों को प्रतिमाह ₹5000 की छात्रवृत्ति प्रदान करने की स्वीकृति।

     

    –. ADB द्वारा टिहरी जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए ₹1,294 की फंडिंग को मिली स्वीकृति।

     

    –. UCC विधेयक को आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने अपनी मंजूरी प्रदान की।

     

    –. भारतीय रेलवे और प्रदेश सरकार के सहयोग से लांच हुई मानसखंड एक्सप्रेस पर्यटन ट्रेन।

     

    –. 840 सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में हाईब्रिड मोड में वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना के कार्य को दी गई स्वीकृति।

     

    — सतत विकास लक्ष्य 2023-24 में उत्तराखण्ड ने देश में प्रथम स्थान किया प्राप्त।

     

    — सकल पर्यावरण उत्पाद (GEP) सूचकांक लॉन्च करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखण्ड 141. उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के चिह्नित आंदोलनकारियों और उनके सभी पात्र आश्रितों को राजकीय सेवा में 10% क्षैतिज आरक्षण किया गया प्रदान।

     

    –. मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के माध्यम से एक वर्ष में ₹3.18 करोड़ के स्थानीय उत्पादों का किया गया विपणन।

     

    — सरकारी विद्यालयों में स्थापित किए गए 442 स्मार्ट क्लास रूम का लोकार्पण।

     

    –. 5 हजार एकड़ से अधिक भूमि को किया गया अतिक्रमण मुक्त।

     

    — 121. वीर बाल दिवस के अवसर पर श्री जोरावर सिंह एवं श्री फतेह सिंह के नाम से मार्गों का नामकरण
    (गोविंद घाट – गांगरिया मार्ग का नाम साहिबजादे श्री जोरावर सिंह रोड। बिडौरा छेवी पातशाही गेट से धूमखेड़ा मार्ग का नाम साहिबजादे श्री फतेह सिंह रोड)।

     

    — यूसीसी से प्रदेश में सभी को मिले समान अधिकार।

     

    –. प्रदेश की जमीन की रक्षा के लिए सख्त भू कानून।

     

    धामी के 3 साल बेमिसाल, हर वायदे पर खरी उतरी सरकार समान नागरिक आचार सहिंता का ऐतिहासिक निर्णय लैंड जिहाद से हुई कब्जे की 144. 5 हजार एकड़ से अधिक भूमि मुक्त महिलाओं को क्षितिज आरक्षण, आर्थिकी बढ़ाने के कई निर्णय सांस्कृतिक सरंक्षण व जमीन बचाने को मजबूत भू कानून।

    ।

    उतराखंड की बागडोर संभाल रहे युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी राज्य मे पहले और देश के उन प्रमुख मुख्यमंत्रियों की कतार में खड़े है जिनके फैसलों और वायदों पर शत प्रतिशत खरा उतरने वालों के रूप मे सर्वाधिक चर्चा होती है।

     

    जनता की नब्ज टटोलकर निर्णय लेने वाले धामी के कार्यकाल मे दर्जनों ऐसे निर्णय सामने आये, जिनका बेमन से विपक्ष ने विरोध जताया, लेकिन जनता ने न केवल उसे सराहा, बल्कि समय समय पर उप चुनाव, निकायों में इन पर सहमति की मुहर तक लगायी। आज तेजी से आगे बढ़ रहे उत्तराखण्ड मे सीएम धामी और विकास एक दूसरे के पूरक बन गए हैं।

     

    अपने वायदे के अनुसार सीएम धामी के दृढ़ इच्छा शक्ति से राज्य में समान नागरिक संहिता लागू हो चुकी है। मातृ शक्ति को अधिकार संपन्न बनाने और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने की दिशा मे उनकी पहले का देश भर मे स्वागत किया गया। खुद पीएम मोदी ने उनकी इस पहल की मुक्त कंठ से प्रसंसा की, बल्कि नजीर भी बताया।

     

    राज्य में वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत अब पात्र पति व पत्नी दोनों को लाभमिल सकेगा। सड़क, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी तथा आम जन तक राहत पहुंचाने वाले फैसले अमल में लाये गए। वृद्धावस्था, निराश्रित विधवा भरण पोषण अनुदान तथा दिव्यांग पेंशन योजना के अंतर्गत प्रदत्त दर 1200 रूपये प्रतिमाह में 200 रूपये की वृद्धि की गई है। अब इनमें प्रतिमाह 1400 रूपये पेंशन प्राप्त होगी।

     

    चारधाम सर्किट में आने वाले सभी मंदिरों और गुरूद्वारों में भौतिक ढांचे और परिवहन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। कुमायूं के प्राचीन मंदिरों को भव्य बनाने के लिये मानसखण्ड मंदिर माला मिशन की शुरूआत होगी। मिशन मायापुरी के अंतर्गत हरिद्वार को योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी और विश्व में आध्यात्मिक पर्यटन के लिये सबसे बड़े स्थलों के रूप में बदलने के लिये उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में रोपवे नेटवर्क निर्माण के लिये पर्वत माला परियोजना प्रारम्भकी जाएगी।

     

    नगरीय क्षेत्रों में ट्रेफिक समस्या को दूर करने के लिये पार्किंग सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। सफेस पार्किंग के साथ ही मल्टीस्टोरी पार्किंग, केविटी पार्किंग व टनल पार्किंग भी विकसित किये जाने की योजना है।

     

    उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में 4 जी /5 जी मोबाईल नेटवर्क एवं हाई स्पीड ब्राडबैंड व फाइबर इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध करायी जानी प्रस्तावित है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर एक सीएम किसान प्रोत्साहन निधि की शुरूआत होगी।

     

    हिम प्रहरी योजना के अंतर्गत राज्य के भूतपूर्व सैनिकों एवं युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के निकटवर्ती जिलों में बसने के लिये सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।

     

    जीरो टॉलरेंस के तहत भ्रष्टाचार पर रोक लगाने हेतु भ्रष्टाचार मुक्त एप-1064 का शुभारम्भ किया गया है। पर्यावरण मित्रों का एक दिन का मानदेय बढ़ाकर 500 रूपये कर दिया है। प्रदेश के सभी अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति वर्ष तीन गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जायेगा।

     

    इससे संबंधित लाभार्थियों की संख्या 1 लाख 84 हजार 1 सौ 42 होंगे तथा इस पर कुल 55 करोड़ रू. का व्यय भार होगा। गेंहू खरीद से संबंधित हर वर्ष की तरह कृषकों को प्रति क्विंटल 20 रू. बोनस देने का निर्णय दिया गया है। गन्ना मूल्य भुगतान के लिये गन्ना विभाग को धन की आवश्यकता होगी तो उसकी प्रतिपूर्ति सरकार करेगी। यदि इस शुल्क को देने के लिये धन की आवश्यकता होगी तो सरकार वित्तीय सहायता देगी।

     

    उत्तराखण्ड राज्य के वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों को देय एकमुश्त अनुदान में वृद्धि की गई। परमवीर चक्र 30 लाख से 50 लाख, अशोक चक्र 30 लाख से 50 लाख, महावीर चक्र 20 से 35 लाख, कीर्ति चक्र 20 लाख से 35 लाख, वीर चक्र और शौर्य चक्र 15 से 25 लाख और सेना गैलेन्ट्री मेडल 07 लाख से 15 लाख, मैन्सइनडिस्पेच 03 लाख से 10 लाख की गयी। कोविड 19 की अवधि में चिकित्सा विभाग के अंतर्गत आउटसोर्स के माध्यम से स्वीकृत पद से अधिक तैनात कार्मिकों के संबंध में निर्णय लेने हेतु मंत्रीमण्डलीय उपसमिति का गठन किया गया।

     

    सरकारी खर्च को कम करने की दिशा में कदम उठाते हुए सीएम ने राजधानी में होटल या अन्य निजी स्थानों पर आयोजित होने वाले सरकारी कार्यक्रमों को मुख्य सेवक सदन में आयोजित किए जाने हेतु मुख्य सचिव को निर्देशित किया, साथ ही सभी जनपदों में भी यही कार्यप्रणाली लागू करने के लिए कहा है।

     

    एमएसएमई 2015 की नीति के तहत सब्सिडी प्राप्त करने हेतु पहले से पूर्व पंजीकृत होना जरूरी था, किन्तु जानकारी के अभाव में इससे सम्बन्धित लगभग 100 लाभार्थी सब्सिडी वंचित रह गये थे। इन लाभार्थी को भी छूट देते हुए सब्सिडी देने की मंजूरी दी गयी है।

    एमएसएमई के अन्तर्गत प्लॉट ऑफ सैड के बिक्री को सर्कल रेट से लिंक करने की मंजूरी दी गयी है। केदारनाथ पुनर्निर्माण मास्टर प्लान बनाने वाली फर्म को सोनप्रयाग में भी मास्टर प्लान बनाने को मंजूरी दी गयी है।

     

    ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो में मोबाईल टॉवर से सम्बन्धित टॉवर से सम्बन्धित फीस निर्धारण से सम्बन्धित समस्या का निराकरण किया गया है। अब भारत सरकार द्वारा निर्धारित गाईडलाईन के कारण फीस निर्धारण विलम्ब होने से मोबाईल सेवा बाधित नही होगी।

     

    उत्तराखण्ड की आय को 05 वर्ष में दोगुना करने के लिए विभिन्न विभागों से रिपोर्ट लिया जाएगा एवं उत्तराखण्ड की आय को दोगुना करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर का कन्सलटेन्सी ऐजेंसी नियुक्त की जाएगी।

     

    यूकेएसएससी की लगभग 7 हजार पदों पर गतिमान भर्ती प्रक्रिया को यूकेपीएससी के माध्यम से संपन्न किया जाएगा। रोजगार के लिए सजग धामी सरकार में 20 हजार से अधिक युवा सरकारी नौकरियां पा चुके हैं। महिलाओं को सरकारी नौकरियों के क्षैतिज आरक्षण का कानून बनाया गया है। वहीं खेलों को बढ़ावा दे रही धामी सरकार ने खेल पुरस्कार राशि बढायी है।

     

    प्रदेश के सांस्कृतिक सरंक्षण के लिए सरकार प्रदेश में धर्मान्तरण सम्बंधित कानून लायी है। युवाओं के हक पर डाका डालने वाले नकल माफिया को सलाखों के पीछे धकेलकर सरकारी देश का सबसे सख्त “नकल विरोधी कानून” लायी। दंगारोधी कानून तथा लैंड जिहाद पर कार्रवाई कर सरकार प्रदेश के धार्मिक स्थलों को दिव्य और भव्य स्वरूप देने के लिए केंद्र के सहयोग से कई योजनाओं पर कार्य कर रही है। केदारनाथ और हेमकुंड में ट्रोली के साथ ही आदि कैलाश और ओम पर्वत शिखर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा तथा चारधाम के नाम के प्रयोग के विरुद्ध सख्त कानून भी लायी है।

     

    प्रदेश मे मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की गयी है जिसमे 123. DBT से 241 छात्रों के खाते में ₹33 लाख 52 हजार रुपये भेजे गए। पीएचडी करने वाले 100 मेधावी विद्यार्थियों को प्रतिमाह ₹5000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी।

     

    प्रदेश की जमीन की रक्षा के लिए सख्त भू कानून धामी सरकार ने अपने वायदे के मुताबिक विस से पास करा लिया। अब तक गैर प्रयोजन उपयोग में लायी गयी भूमि को सरकार में निहित करने का प्रावधान इस कानून में किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में अब कृषि भूमि को कोई बाहरी व्यक्ति नही खरीद पायेगा।

  • विशिष्ट शिक्षा में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को मिली एम एड की मान्यता।

    विशिष्ट शिक्षा में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को मिली एम एड की मान्यता।

    हल्द्वानी—  उत्तर भारत व उत्तराखंड के लिए विशेष शिक्षा के क्षेत्र में एक अच्छी खबर आई है

     

    उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी को भारत सरकार के केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय की नियामक संस्था भारतीय पुनर्वास परिषद, नई दिल्ली द्वारा एम एड विशेष शिक्षा की मान्यता प्रदान की गई है। जिससे विशेष शिक्षा के क्षेत्र में बीएड विशेष शिक्षा उपाधि धारकों को एम एड विशेष शिक्षा करने के बाद उच्च शिक्षा संस्थानों में सहायक प्राध्यापक की कमी को दूर करने में सहायता मिलेगी।

     

     

    उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ओम प्रकाश सिंह नेगी ने बताया कि भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा एम एड विशेष शिक्षा पाठ्यक्रम की मान्यता हेतु जनवरी में भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा निरीक्षण किया गया था।

     

    इसके उपरांत उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को एम एड विशेष शिक्षा पाठ्यक्रम की मान्यता दी गयी। उन्होंने बताया कि एम एड विशेष शिक्षा पाठ्यक्रम बौद्धिक अक्षमता व दृष्टि दिव्यांगता व श्रवण बाधिता विषयों में मिल चुकी है, जो कि अभी तक उत्तर भारत के किसी भी राज्य मुक्त विश्वविद्यालय में नहीं है। एम एड विशेष शिक्षा पाठ्यक्रम के माध्यम से उत्तराखंड सहित गुजरात राजस्थान जम्मू कश्मीर पंजाब हिमाचल प्रदेश उत्तर प्रदेश राज्य में विशेष शिक्षा उपाधि धारकों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विशेष शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए एक नई राह खुली है।

     

     

    प्रो नेगी ने बताया कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय उत्तर भारत के राज्य मुक्त विश्वविद्यालयों में ऐसा प्रथम राज्य मुक्त विश्वविद्यालय बन गया है जिसमें दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से एम एड विशेष शिक्षा पाठ्यक्रम चलाये जाने की मान्यता मिल चुकी है।

     

    विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों ने इस अवसर पर माननीय कुलपति जी का आभार व धन्यवाद प्रकट किया।