Category: हल्द्वानी

  • कक्षा 9वीं का छात्र लापता, जंगल मे जली हुई मिली स्कूटी।

    कक्षा 9वीं का छात्र लापता, जंगल मे जली हुई मिली स्कूटी।

    हल्द्वानी–हल्द्वानी के जीतपुर नेगी इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कक्षा 9वीं के छात्र यथार्थ मिश्रा, जो बृहस्पतिवार सुबह परीक्षा देने के लिए घर से निकला था, परन्तु वो रहस्यमय ढंग से लापता हो गए । देर रात तक उनका कुछ पता नहीं चल सका  और इस बीच उनकी स्कूटी जीतपुर नेगी के जंगल में जली हुई अवस्था में मिली।

     

    यथार्थ मिश्रा, जो महादेव एंक्लेव में रहने वाले योगेश मिश्रा के पुत्र हैं, सुबह डीपीएस स्कूल परीक्षा देने गए थे। हालांकि, शाम तक वो घर नहीं लौटे, जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। रात करीब 11 बजे, ग्रामीणों ने रामपुर रोड से बरेली मार्ग को जाने वाले रास्ते पर एक स्कूटी जलते हुए देखी और पुलिस को सूचना दी।

     

     

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, और परिजनों ने स्कूटी को यथार्थ की बताया।

     

     

    पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता चला है कि किसी बात को लेकर परिजनों ने यथार्थ को दो-तीन दिन पहले डांटा था। फिलहाल, पुलिस यथार्थ की तलाश और घटना की जांच में जुटी हुई है।

  • रविवार 23 मार्च तक हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग में काठगोदाम कलसिया वैली ब्रिज में आवागमन हरहाल में सुचारू करें–आयुक्त

    रविवार 23 मार्च तक हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग में काठगोदाम कलसिया वैली ब्रिज में आवागमन हरहाल में सुचारू करें–आयुक्त

    हल्द्वानी— काठगोदाम में कलसिया वैली ब्रिज सुरक्षा/मरम्मत के चलते बंद किये जाने से जाम के हालत को देखते हुये आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने गुरूवार को वैली ब्रिज का स्थलीय निरीक्षण के दौरान एनएच के अधिकारियों को चौबीस घंटे कार्य कर रविवार तक  हरहाल आवागमन सुचारू करने के निर्देश  दिये।

     

    अधीक्षण अभियंता एनएच अनिल कुमार ने मौके पर बताया कि बेली ब्रिज से नट के साथ ही कई क्रैश बेरियर गायब होने के कारण ब्रिज आवागमन हेतु असुरक्षित हो गया है। जिसे रविवार की रात्रि तक वैली ब्रिज को यातायात हेतु सुचारू कर दिया जायेगा।

     

    आयुक्त  दीपक रावत ने एनएच के अधिकारियों को सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुचाने वालों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये , साथ ही वैली ब्रिज पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के भी निर्देश अधिकारियो को दिये।

     

     

    उन्होंने अधिकारियों को नियमित बेली ब्रिज की चैकिंग करने के निर्देश दिये जिससे भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचा जा सकेगा।

     

     

    उन्होंने एनएच के अधिकारियो से कहा कि वैली ब्रिज पर्वतीय क्षेत्रों के आवागमन हेतु महत्वपूर्ण है यातायात बाधित होने से लोगों को असुविधा हो रही हैै। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मरम्मत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा पुल हरहाल में रविवार को आवागमन हेतु सुचारू कर दिया जाए।

     

     

    आयुक्त ने बताया कि काठगोदाम से नैनीताल तक सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत पुल का नवनिर्माण भी प्रस्तावित है लेकिन तब तक अस्थाई रूप से वैली ब्रिज के माध्यम से यातायात जारी रहेगा।

     

    एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र ने बताया कि काठगोदाम स्थित कलसिया पुल मरम्मत कार्य होने के कारण पुलिस द्वारा वनवे ट्रेफिक व्यवस्था लागू कर दी है।

     

     

    हल्द्वानी-काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त वाहन निर्धारित रूट से जायेंगे तथा पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी-काठगोदाम की ओर आने वाले वाहन रूसी बाईपास कालाढूंगी होकर आयेंगे।

     

    निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, सीओ सिटी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, अधिशासी अभियंता एनएच के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • कलसिया पुल की हो रही मरम्मत,, जानिए क्या है यातायात प्लान,,,,,

    कलसिया पुल की हो रही मरम्मत,, जानिए क्या है यातायात प्लान,,,,,

    हल्द्वानी—काठगोदाम स्थित कलसिया पुल पर मरम्मत कार्य होने के कारण नैनीताल पुलिस ने पुल का कार्य पूर्ण होने तक जारी की वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था की हैं।

     

     

    डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल की सभी पर्यटकों और स्थानीय जनता से अपील–पहाड़ से हल्द्वानी आवागमन के दौरान यातायात प्लान का  विशेष ध्यान रक्खे।

     

     

    सभी जनो को इससे संबंधित सूचना इस प्रकार  है कि ,काठगोदाम स्थित कलसिया पुल पर मरम्मत कार्य होने के कारण तत्काल प्रभाव से पुल का कार्य पूर्ण होने तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी।

     

    जिसका विवरण इस प्रकार है —

     

    — शहर हल्द्वानी/काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त वाहन अपने निर्धारित रूट से जा सकेंगे।

    —  संपूर्ण पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी/काठगोदाम की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन वाया रूसी बाईपास -कालाढूंगी होकर आएंगे।

     

     

    पुलिस ने आमजनमानस से अपील की है कि कृपया मरम्मत कार्य के दौरान यात्रा के दौरान होने वाली असुविधा से बचने हेतु उपरोक्त यातायात प्लान के अनुसार ही अपनी यात्रा प्लान करें।

  • धामी सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर होंगे “जनसेवा” थीम पर कार्यक्रम।

    धामी सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर होंगे “जनसेवा” थीम पर कार्यक्रम।

    हल्द्वानी—मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत “जन सेवा” थीम पर 22 से 25 मार्च तक बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

     

    इस आयोजन को भव्य रूप से संपन्न कराने हेतु बुधवार को नगर निगम सभागार, हल्द्वानी में जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई।

     

    बैठक में अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान ने बताया कि जनसेवा शिविरों में आमजन को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

     

    इसके तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाओं के वितरण की भी सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही, इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा।

     

     

    जनपद स्तर पर मुख्य कार्यक्रम 23 मार्च को एमबी कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में आयोजित होगा, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आमंत्रित किया जाएगा।

     

    इसके अतिरिक्त 22 मार्च से 25 मार्च तक प्रत्येक विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

     

     

    अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर उत्तराखंड की लोक परंपराओं को बढ़ावा देने हेतु लोक नृत्य, लोक गायन एवं लोक कला से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश स्तर पर 22 मार्च को मुख्य कार्यक्रम अल्मोड़ा में तथा 23 मार्च को देहरादून में आयोजित किया जाएगा।

     

     

    सरकार का उद्देश्य इस कार्यक्रम के माध्यम से अधिकतम नागरिकों को लाभ पहुंचाना और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। इस संबंध में बैठक में सभी विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

     

     

    बैठक में मेयर गजराज सिंह बिष्ट, दर्जा मंत्री दिनेश आर्य, दीपक मेहरा, जगमोहन बिष्ट (विधायक प्रतिनिधि, रामनगर) सहित मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उप जिलाधिकारी रेखा कोहली, सीओ नीतिन लोहनी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • प्राइवेट वाहन में हूटर बजाकर हुड़दंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस ने किया चलान।

    प्राइवेट वाहन में हूटर बजाकर हुड़दंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस ने किया चलान।

    हल्द्वानी— होली के दिन काठगोदाम क्षेत्र में दो वाहन चालकों द्वारा अपने प्राइवेट वाहनों में हूटर का प्रयोग कर हुड़दंग मचाया जा रहा था।

     

     

    सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल होने पर मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष काठगोदाम  दीपक बिष्ट के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम द्वारा दोनों वाहनों का पता लगाकर दोनों वाहन चालकों क्रमशः 1- UK04AN0440-चालक अंकित सिंह रावत पुत्र त्रिलोक सिंह रावत निवासी फॉरेस्ट कंपाउंड हल्द्वानी , UK18A1521 चालक पियूष गर्ब्यांल पुत्र प्रकाश सिंह निवासी देहरादून के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

     

     

    तथा भविष्य में इस प्रकार के कृत्यों से यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की हिदायत दी गई।

  • मुख्य विकास अधिकारी ने पंचायत चुनाव की तैयारियों की दी जानकारी।

    मुख्य विकास अधिकारी ने पंचायत चुनाव की तैयारियों की दी जानकारी।

    हल्द्वानी— मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर निगम सभागार में पत्रकार वार्ता के माध्यम से पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 की तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी दी।

     

    उन्होंने बताया कि जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रशासक के माध्यम से बैठक आयोजित कर संबंधित ग्राम पंचायत की मतदाता सूची को प्रर्दशित किया जा रहा है,

     

    इन बैठकों में संबंधित क्षेत्र में तैनात संगणक भी पर्याप्त संख्या में फार्म-प्रपत्र 2 परिवर्धन, प्रपत्र -3 संशोधन और प्रपत्र -4 (अपमान जनक, विलोपन) के साथ उपस्थित रहेगा।

     

    इस दौरान बताया कि इच्छुक व्यक्ति के लिए फार्म निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा,साथ ही फार्म को भरकर जमा करने की स्थिति में संबंधित संगणक के पास जमा किया जाएगा।

     

    प्राप्त फार्म/आवेदन को संगणक द्वारा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण के पास जमा किया जाएगा। प्राप्त आवेदनों को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा पंचस्थानि चुनावालय नैनीताल को संस्तुति सहित प्रेषित किया जाएगा। जिसे जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से स्वीकृति हेतु आयोग को प्रेषित किया जाएगा।

     

     

    प्रेस वार्ता के दौरान अवगत कराया कि त्रिस्तरीय पंचायतों की त्रुटिहीन, शुद्ध और परिपूर्ण निर्वाचक नामावलियां तैयार कराये जाने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड के निर्देशानुसार जिले के सभी विकास खंडों में 22मार्च 2025 तक यह विशेष अभियान जारी रहेगा।

     

    उन्होंने अवगत कराया कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु पर्याप्त मात्रा में मतपेटी उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त अन्य तैयारी पंचस्थानीय चुनावालय द्वारा की जा रही है।

  • मुख्य विकास अधिकारी ने दी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी।

    मुख्य विकास अधिकारी ने दी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी।

    हल्द्वानी—मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी  देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जो वर्ष 2016-17 में प्रारम्भ की गयीथी। योजना के दिशा निर्देशानुसार प्रति लाभार्थी को 1,30,000 रु० आवास अनुदान उपलब्ध कराया जाता है। उक्त धनराशि लाभार्थी को तीन किश्तों में उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान है।

    प्रथम किश्त 60,000.00 रु० (आवास स्वीकृत होने पर),

    द्वितीय किश्त 40,000.00 रु० (लेन्टल लेवल) तक निर्माण होने पर,

    तृतीय किश्त 30,000.00 रु० (शौचालय सहित आवास पूर्ण होने पर)

    इसके अतिरिक्त सम्बंधित लाभार्थी को 95 श्रम दिवस मनरेगा अंश से युगपतिकरण कर 21850.00 रु० एवं 12000.00 रु० प्रति शौचालय मनरेगा/एस०बी०एम० से लाभार्थी के खाते में उपलब्ध कराया जाता है।

     

    मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि नैनीताल जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2023-24 तक कुल 2556 आवास निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ, जिसके सापेक्ष 2556 परिवारों को योजनान्तर्गत लाभान्वित कराया गया।

     

    मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री आवास प्लस 2024 सर्वे के अंतर्गत ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत वर्तमान में एक व्यापक सर्वेक्षण शुरू किया गया है। इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें पक्के मकान उपलब्ध कराना है, जिससे देश के प्रत्येक गरीब परिवार को सम्मानजनक आवास सुविधा मिल सके

    ।

    उन्होंने अवगत कराया कि जनपद नैनीताल में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण आवास प्लस सर्वे 2024 प्रारम्भ किया जा चुका है, जिसके अन्तर्गत विकासखण्डों के अन्तर्गत समस्त ग्राम पंचायतों में सर्वे कार्य किया जा रहा है।

     

    उक्त सर्वे हेतु भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत हेतु एक सर्वेयर नियुक्त किया गया है। जनपद नैनीताल में 474 सर्वेयर नियुक्त किये गये हैं जिनके द्वारा सर्वे का कार्य गतिमान है। यह सर्वे 25 मार्च 2025 तक किया जाएगा। उसके उपरांत अंतिम सूची तैयार कर शासन को भेज दी जाएगी।

     

    सर्वे के दौरान सर्वेयरों द्वारा पात्र परिवारों की जानकारी एकत्र की जाएगी और सत्यापन किया जाएगा। यह सर्वे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मोबाइल एप्लिकेशन आवास प्लस 2024 के माध्यम से किया जाएगा ताकि पारदर्शिता और गति सुनिश्चित की जा सके।

     

    उन्होंने अवगत कराया कि भारत सरकार द्वारा सर्वे हेतु मानक निर्धारित किये गये है।

    सूची से स्वतः ही वे परिवार जिनके पास मोटरयुक्त/तिपहिया / चौपहिया वाहन धारक हो वह अपात्र होगा।

    इसके अतिरिक्त वे परिवार जिनका कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी हो, व जिनका कोई सदस्य रू0 15000/- से अधिक प्रतिमाह कमा रहा हो।आयकर अदा करने वाले परिवार हो व जिन परिवार, के पास 25 एकड़ (50 नाली) या अधिक सिंचित भूमि हो एवं कम से एक सिंचाई उपकरण हो।
    5 एकड या इससे अधिक असिंचित भूमि वाले परिवार योजना से अपात्र होंगे।

     

    मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि आवास प्लस सर्वे, मोबाइल एप्लिकेशन आवास प्लस 2024 के माध्यम से ही किया जायेगा, जिसमें सर्वेयर के अतिरिक्त ग्रामीण परिवार स्वयं का सर्वे “self survey” के माध्यम से भी कर सकते हैं, जिसमें आधार नम्बर के द्वारा eKye करते हुए विवरण भरा जा सकेगा।

     

    मोबाइल एप्लिकेशन को Google play store से download/install किया जा सकता है, साथ ही Aadhaar FaceRD मोबाइल एप्लिकेशन भी download/install करनी होगी।

     

    पात्र परिवारों द्वारा आवास सर्वे हेतु संबंधित विकासखण्ड में सम्पर्क किया जा सकता है।आवास प्लस सर्वे के आधार पर, नए लाभार्थियों की स्थाई प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी।

     

    प्रत्येक ग्राम पंचायत में आवास प्लस एप्प के अनुसार पात्र लाभार्मियों का वर्गीकरण (एस०सी०/एस०टी०/ओ०बी०सी०) करते हुए ग्राम पंचायत की खुली बैठक में लाभार्थियों की वरीयता निर्धारण किया जाएगा।

     

    उन्होंने अवगत कराया कि भारत सरकार/राज्य सरकार से प्रतिवर्ष विकास खण्ड को ग्राम पंचायत वार लक्ष्य प्राप्त होने पर सम्बन्धित ग्राम पंचायत में वरीयतानुसार चिन्हित लाभार्थी को पी०एम०ए०वाई० जी० का लाभ प्रदान किया जाएगा।

    आवास प्लस एप्प में पंजीकृत सभी लाभार्थियों को वर्ष 2029 तक लाभान्वित किए जाने की योजना है।

  • बनफूलपुरा से नशे का तस्कर ग्रिफ्तार, स्मैक बरामद।

    बनफूलपुरा से नशे का तस्कर ग्रिफ्तार, स्मैक बरामद।

    हल्द्वानी–  बनफूलपुरा थानाध्यक्ष  नीरज भाकुनी ‘के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गस्त के दौराने 1 व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया ।

     

    पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त मो० आमिर पुत्र मौ० अशरफ निवासी गफूर बस्ती वार्ड न0 24 थाना बनभूलपुरा नैनीताल उम्र 22 वर्ष को रेलवे स्टेशन पार्किंग परिसर बनभूलपुरा से स्मैक 13.02 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया गया है।

     

    जिसके विरुद्ध  NDPS ACT में मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

  • ड्यूटी में रंग, होली की खुशी ,, पुलिस मुखिया प्रहलाद मीणा ने खेली पुलिस कर्मियों के साथ होली, अलग अंदाज में नजर आए कप्तान,  ड्यूटी पॉइंट पर पहुंच की हौसला अफजाई।

    ड्यूटी में रंग, होली की खुशी ,, पुलिस मुखिया प्रहलाद मीणा ने खेली पुलिस कर्मियों के साथ होली, अलग अंदाज में नजर आए कप्तान, ड्यूटी पॉइंट पर पहुंच की हौसला अफजाई।

    हल्द्वानी—  एसएसपी नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा कुछ अलग अंदाज में नजर आए होली पर।

     

    होली पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने पर शहर सहित जनपद भर में पुलिस तैनात की गई थी। शहर में मुख्य बाजार और चौराहों पर पुलिसकर्मी सतर्क खड़े दिखे और हर आने-जाने वालों पर नजर बना रखी थीं।

     

    एसएसपी नैनीताल ने होली पर्व पर घर-परिवार से दूर रह कर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के बीच पहुचकर पुलिस जवानों के प्रति स्नेह और समर्थन कर अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

     

    जवानों को ड्यूटी पॉइंटों पर पहुंचकर जवानों का मनोबल बढ़ाया और उनके साथ इस खुशी के पर्व को साझा किया।

     

    मिठाई और रंगों के साथ जवानों को होली की शुभकामनाएं दी ।

     

    जवानों को रंग लगा गले मिले और सभी का मनोबल बढ़ाया। जिससे पुलिस महकमे में एक नया  उत्साह , जोश और प्रेरणा का संचार हुआ।

     

    एसएसपी ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम हर हाल में अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि रखें और समाज के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखें।

    एसएसपी मीणा ने पुलिस कर्मचारियों को उनके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया और कहा,  कि आपकी मेहनत और निष्ठा से ही समाज में सुरक्षा और शांति बनी रहती है।

     

    जनपद पुलिस मुखिया को अपनी ड्यूटी पॉइंट पर अचानक देखकर जवानों के चेहरे पर अलग सी रौनक देखने को मिली। सभी पुलिसकर्मियों से बातचीत कर त्यौहार के माहौल को लेकर जानकारी भी ली गई।

    ड्यूटी के उपरांत एसएसपी समेत पुलिस कर्मियों ने हल्द्वानी में हर्ष उल्लास के साथ होली का पर्व मनाया, सभी ने एक दूसरे को रंग लगा कर गले मिले और एक दूसरे को बधाई दी।

     

    इस अवसर पर एसपी सिटी हल्द्वानी  प्रकाश चंद्र, एसपी क्राइम नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र , सीओ हल्द्वानी  नितिन लोहनी, प्रतिसार निरीक्षक  भगवत राणा तथा अन्य थानाध्यक्ष भी उपस्थित रहे , और सभी ने मिलकर पुलिस जवानों के साथ होली के इस पावन अवसर को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

  • बनभूलपुरा पुलिस ने स्मैक के साथ 02 युवकों को किया गिरफ्तार।

    बनभूलपुरा पुलिस ने स्मैक के साथ 02 युवकों को किया गिरफ्तार।

    हल्द्वानी– नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आज  थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व चेकिंग के दौरान दो व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

     

    अवैध मादक प्रदार्थ रोकथाम के दृष्टीगत अभियुक्त नफीस अंसारी पुत्र मो० हनीफ नि० बागजाला गौलापार थाना काठगोदाम उम्र 28 वर्ष तथा निर्मल नौला पुत्र गणेश नौला , तल्ला कुवंरपुर थाना काठगोदाम का है, जिसकी उम्र 26 वर्ष ह, जिसको अवैध स्मैक कुल 1.01 ग्राम  के साथ गिरफ्तार किया गया है।

     

    जिसके विरुद्ध  NDPS ACT पंजीकृत किया गया है।
    अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।