Category: हल्द्वानी

  • शिक्षा को व्यवसाय न बनाएं: प्रशासन ने निजी स्कूलों को दिए कड़े निर्देश….

    शिक्षा को व्यवसाय न बनाएं: प्रशासन ने निजी स्कूलों को दिए कड़े निर्देश….

    हल्द्वानी – निजी स्कूलों में अनियंत्रित फीस बढ़ोतरी और अन्य मनमानी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अब स्कूल प्रशासन को फीस या प्रवेश शुल्क बढ़ाने से पहले पैरेंट्स-टीचर्स एसोसिएशन (PTA) की खुली बैठक में चर्चा करनी होगी। इसके अलावा, स्कूलों को अपनी फीस संरचना, किताबों, प्रवेश शुल्क और मान्यता संबंधी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित करनी होगी, ताकि अभिभावकों को पूरी पारदर्शिता के साथ सभी जानकारियां प्राप्त हो सकें।

    17 बिंदुओं पर हुई कार्यशाला, स्कूलों को दिए सख्त निर्देश

    शिक्षा विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को यूनिवर्सल स्कूल में निजी स्कूलों के लिए 17 बिंदुओं पर आधारित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक पीएल टम्टा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि तीन प्रतिशत से अधिक की फीस वृद्धि करने पर स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जाए और उन पर किसी भी प्रकार का मानसिक बोझ न डाला जाए।

    स्कूलों में अनावश्यक शुल्क लेने पर होगी कार्रवाई

    अक्सर शिकायतें मिलती रही हैं कि कई निजी स्कूल विद्यार्थियों से अनावश्यक शुल्क वसूलते हैं। इस पर रोक लगाते हुए कार्यशाला में निर्देश दिए गए कि एक कक्षा से दूसरी कक्षा में जाने पर अतिरिक्त प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रवेश शुल्क केवल नए दाखिले के समय ही मान्य होगा।

    कॉपी-किताब और ड्रेस पर थोपने की नीति होगी बंद

    अभिभावकों पर अनावश्यक वित्तीय बोझ न पड़े, इसके लिए निर्देश दिए गए कि कोई भी स्कूल कॉपी-किताब और यूनिफॉर्म के लिए किसी विशेष दुकान का नाम नहीं सुझाएगा। इसके अलावा, महंगी और प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबों को खरीदने के लिए विद्यार्थियों पर दबाव नहीं बनाया जाएगा।

    स्कूल बसों में कैमरे लगाना अनिवार्य

    छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, एआरटीओ जीतेंद्र सांगवान ने निर्देश दिया कि सभी स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। इसके अलावा, यदि कोई विद्यार्थी निजी वाहनों से स्कूल आता है, तो स्कूल प्रशासन को उसकी पूरी जानकारी रखनी होगी। इससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

    पैन नंबर से मिलेगा प्रवेश, बाद में ली जाएगी टीसी

    अक्सर स्कूल बदलने के समय विद्यार्थियों को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) को लेकर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अब पर्सनल एजुकेशन नंबर (PAN) के जरिए भी विद्यार्थियों को नए स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। टीसी बाद में स्कूल प्रशासन को उपलब्ध करानी होगी।

    आरटीई नियमों का सख्ती से पालन अनिवार्य

    ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) तारा सिंह ने सभी स्कूलों को निर्देशित किया कि वे शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत बनाए गए नियमों का पूरी तरह से पालन करें। साथ ही, उन्होंने सभी निजी स्कूलों को आरटीई पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराने के लिए भी निर्देश दिए।

    नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई

    सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने स्पष्ट किया कि शिक्षा को व्यवसाय नहीं बनाया जा सकता। यदि किसी स्कूल के खिलाफ मनमानी फीस वृद्धि, अनावश्यक शुल्क वसूली, या आरटीई नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलती है, तो प्रशासन कठोर कार्रवाई करेगा।

    इस कार्यशाला में एसडीएम परितोष वर्मा समेत शहर के तमाम निजी स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

  • बढ़ती गर्मी का प्रकोप: हल्द्वानी में 36.6 डिग्री पर पहुंचा पारा, तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड….

    बढ़ती गर्मी का प्रकोप: हल्द्वानी में 36.6 डिग्री पर पहुंचा पारा, तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड….

    हल्द्वानी – हल्द्वानी में इस वर्ष मार्च के महीने में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बृहस्पतिवार को तापमान अचानक दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 36.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह पिछले 17 वर्षों में 27 मार्च को दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।

    गर्मी का कहर: तेज धूप और धूल भरी आंधी से बढ़ी परेशानी

    गुरुवार की सुबह से ही हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में तेज धूप और गर्म हवाओं का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर होते-होते स्थिति और विकट हो गई जब रुक-रुककर धूल भरी आंधी चलने लगी। इससे लोगों को आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। घरों और दुकानों में गर्मी का असर साफ दिखने लगा और लोग ठंडे पेय पदार्थों व छांव की तलाश में नजर आए।

    तापमान में उछाल: पंतनगर और मुक्तेश्वर में भी रिकॉर्ड वृद्धि

    पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह के अनुसार, बुधवार की रात का तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जबकि दिन का तापमान 34.6 डिग्री था। लेकिन गुरुवार को यह अचानक बढ़कर 36.6 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, मुक्तेश्वर में भी तापमान में चार डिग्री का उछाल दर्ज किया गया, जिससे अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम 10.2 डिग्री पर पहुंच गया।

    नैनीताल में भी गर्मी का असर, तापमान में आठ डिग्री की बढ़त

    नैनीताल में भी इस बार तापमान तेजी से बढ़ा है। पिछले साल 26 मार्च को नैनीताल में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री था, जबकि इस साल उसी तारीख को तापमान बढ़कर 26 डिग्री अधिकतम और 17 डिग्री न्यूनतम तक पहुंच गया। यह गर्मी के समय में अप्रत्याशित बदलाव को दर्शाता है।

    आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

    मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के अंत और अप्रैल की शुरुआत में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। ऐसे में लोगों को लू से बचने और खुद को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी जा रही है।

    गर्मी से बचने के उपाय:

    1. धूप में निकलने से पहले हल्के और ढीले कपड़े पहनें।
    2. पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें।
    3. दोपहर के समय बाहर जाने से बचें और छायादार स्थानों पर रहें।
    4. गर्मी से राहत पाने के लिए ताजे फलों और जलयुक्त आहार का सेवन करें।

    हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में तापमान में लगातार हो रही वृद्धि चिंता का विषय बनती जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और शहरीकरण के कारण इस तरह की गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगों को सचेत रहने और गर्मी से बचने के लिए जरूरी कदम उठाने की आवश्यकता है।

  • अब रोबोटिक मशीन से होगी सीवर मेनहोल की सफाई।

    अब रोबोटिक मशीन से होगी सीवर मेनहोल की सफाई।

    हल्द्वानी– अब जल संस्थान के कर्मचारियों को  सीवर मेनहोल की सफाई के लिए खुद गड्ढे में नही उतरना पड़ेगा, बल्कि यह काम अब रोबोटिक मशीन के द्वारा किया जाएगा।

     

    जल संस्थान के हल्द्वानी डिवीज़न यह मशीन पहुंच गई हैं। इस क्षेत्र में यह पहली मशीन हैं।

     

    जलसंस्थान के जे ई के अनुसार  मेनहोल की सफाई के लिए बेड़ीकूट रोबोटिक मशीन उप्लब्ध कराई गई हैं। शीघ ही इसको चलाने का प्रशिक्षण कर्मचारियों को दिया जाएगा। उसके बाद ही इसका प्रयोग किया जाएगा।

     

    इस मशीन को केरल की जेन रोबोटिक ने तैयार किया है। इसके बिज़नेस हेड गौरी शंकर इस मशीन के साथ यहां पहुचे हैं।

     

     

    एम एस एक्ट 2013 के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने मेनहोल की सफाई हाथ से करने पर रोक लगा दिया था, प्रधानमंत्री मोदी ने 2018 में इस मशीन का उदघाटन किया था।

     

    बर्तमान में तीन केंद्र शासित तथा 19 राज्यो में इस मशीन का प्रयोग हो रहा है। यह मशीन मेनहोल के साथ आसपासके कचरे को भी साफ करेगी। इसके लिए इस पर रोबोटिक हाथ( आर्म) लगे हुए है।

     

     

    इसको चलाने के लिए कर्मचारियों को एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

     

  • अनियमितता पाये जाने पर 4 स्पा सेंटरों पर पुलिस की कार्यवाही, हुआ चालान।

    अनियमितता पाये जाने पर 4 स्पा सेंटरों पर पुलिस की कार्यवाही, हुआ चालान।

    हल्द्वानी—  प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिक टीम को जनपद में स्थित सभी होटलों तथा स्पा सेंटरों की नियमित चेकिंग किए जाने तथा अवैध गतिविधि/ अनियमितता मिलने पर संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

     

    इसी आदेश के क्रम में बीती दिवस की को एण्टी ह्यूमैन ट्रैफिकंग टीम द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया तथा अनियमितताएँ पाए जाने वाले 4 स्पा सेंटरों 1- रिलेक्स एंड  प्रोफेशनल स्पा, 2- द क्लाउड नाइन लक्सरी स्पा, 3-सेवन हैवन स्पा,4- एंजल  यूनिसेक्स स्पा के विरुद्ध चलानी कार्यवाही की गई।

     

    इन सभी सेंटरों में विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित न होने, ग्राहकों की आईडी का सत्यापन न करने तथा कर्मचारियों का सत्यापन भी न किए जाने पर उपरोक्त स्पा सेंटरों के विरुद्ध  पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000-10,000 के चालान किए गए।

  • निगम में मेयर ने गिनाई भविष्य में करने वाले कार्य ,,,, जानिए क्या है वरीयताएँ।

    निगम में मेयर ने गिनाई भविष्य में करने वाले कार्य ,,,, जानिए क्या है वरीयताएँ।

    हल्द्वानी– हल्द्वानी नगर निगम की बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई, जिसमे 1 अरब 63 करोड़ 80 लाख का बजट पारित हुआ। पिछले वित्तीय वर्ष की आय 1 अरब 69 करोड़ 79 लाख  की हुई  हैं, जसके सापेक्ष इस वित्तीय वर्ष में  1 अरब 41 करोड़ 4 लाख रूपए  आय का अनुमानित बजट पेश किया गया।

     

    बैठक में सभी 29 प्रस्तावों को मंजूर किया गया। नगर निगम में कूड़ा इकठ्ठा करने के लिए 55 नए वाहन खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

     

     

    नगर निगम में 10 नए वेंडर जोन बनाने के प्रस्ताव को  मंजूर किया गया।

     

     

    मेहर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में मीटिंग 4 घण्टे चली। बैठक में पेश सभी प्रस्तावो को  अमल में लाने  का निर्णय किया गया।

     

     

    अभी निगम के पास  कूड़ा उठाने के लिए 65 वाहन हैं, जबकी 120 वाहनों की आवश्यकता हैं 55 नए वाहन खरीदने पर आमसहमति बनी।

     

     

    पुर्व पालिका अध्यक्ष एवम स्वतंत्रता सेनानी डी के पांडे के नाम पर बने पार्क के सौन्दरिकरण के लिए प्रस्ताव पारित हुआ। तथा यदि बजट की कमी हुई तो  मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जायेगा। इस पर सहमति बनी।

     

     

    स्ट्रीट लाइट के सभी प्रस्ताव माने गए, तथा कई स्थानों पर निगमो की दुकान को दोमंजिला किया जाएगा। तथा इनका वितरण ई टेंडरिंग के माध्यम से किया जाएगा।

     

     

    इसके अलावा तीन पुस्कालय खोले जायेंगे,  गौजजाली, ताज चौराहा एवं कटघरिया में  निगम भवन में खोले जाएंगे।

     

     

    सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के पास मरीजो के तीमारदारों के लिए रैनबसेरा खोलने का भी प्रस्ताव पारित हुआ, जिसके लिए जमीन की तलाश शुरू की जाएगी।

     

     

    हल्द्वानी में एक जगह की तलाश कर घंटा घर खोलने का प्रस्ताव भी पारित हुआ।

     

     

    जहां निगम की कूड़ा इकठ्ठा करने की गाड़ी नही जा पाती, वहां के लिए छोटे इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे जाएंगे।

     

     

    निगम की दुकानों पर एपड बिधि से नाम लिखे जाएंगे, जिससे कुमाऊँ की ऐपड विधा को बढावा मिलेगा।

     

     

    ई चार्जिंग बूथ और  पेयजल एटीएम लगाएं जाएंगे।

     

    रानी बाग़ में निगम की एक बीघा जमीन हैं जिस पर सामुदायिक केन्द्र का निर्माण किया जायेगा।

     

    तथा पूर्व वित्त मंत्री, उत्तराखण्ड इंदिरा हृदयेश  के नाम से एक सड़क का  नामकरण किया जाएगा।

     

    अब निगम के टैक्स जनता ऑनलाइन भी जमा कर सकेगी, इसकी पहल बैंक ऑफ़ बड़ोदा के द्वारा की गई हैं। जिससे टैक्स कलेक्शन को बढावा मिलेगा, और लोगो को सहूलियत भी रहेगी।

     

    इसके अलावा भी बहूत से मुद्दे पार्षदों द्वारा उठाये गए, जैसे फड़, ठेला वालो के उत्पीड़न, गरीब बच्चों की पढ़ाई,  पाठ्य पुस्तकों का नजे मिलना इत्यादि मुद्दे प्रमुखता में रहे।

     

    बैठक में  नगर आयुक्त ऋचा सिंह, वरिस्ठ वित्त अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

  • अब ऑनलाइन भी निगम के टैक्स होंगे जमा, जानिए कैसे,,,,

    अब ऑनलाइन भी निगम के टैक्स होंगे जमा, जानिए कैसे,,,,

    हल्द्वानी—  नगर निगम हल्द्वानी द्वारा टैक्स क्लेशन के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा से आईपीजी सुविधा ली गई है। आईपीजी सुविधा के बारे में प्रस्तुति श्री आदित्य गुप्ता द्वारा दी गई।

     

     

    विमोचन नगर निगम आयुक्त श्रीमती ऋचा सिंह के कर कमलों से किया गया। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा इस आईपीजी सुविधा को इस प्रकार से बनाया गया है जिससे नागरिक आसानी और सरलता से टैक्स का भुगतान कर पाएंगे व नगर निगम हल्द्वानी को भी टैक्स पेमेंट क्लेशन आसानी से प्राप्त हो जायेगा।

     

     

    इस टैक्स क्लेशन प्रणाली का शुभारंभ नगर निगम हल्द्वानी के सभागार में हल्द्वानी शहर के मेयर श्री गजराज सिंह बिष्ट के कर कमलों से हुआ।

     

     

    इस अवसर पर हल्द्वानी नगर आयुक्त श्रीमती ऋचा सिंह, हल्द्वानी फाइनेंशियल कंट्रोलर  सूर्य प्रताप सिंह, बैंक ऑफ बड़ौदा व नगर निगम के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

     

    इस कार्यक्रम का समापन बैंक ऑफ बड़ौदा के आरबीडीएम  आदित्य गुप्ता के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

  • बड़ा हादसा , मोटर्स ओनर्स लिमिटेड की बस के ब्रेक फ़ेल होने से पलटी, फिर जानिए क्या हुआ,,,,

    बड़ा हादसा , मोटर्स ओनर्स लिमिटेड की बस के ब्रेक फ़ेल होने से पलटी, फिर जानिए क्या हुआ,,,,

    नैनीताल–  पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर आ रही कुमाऊं मोटर ऑनर्स लिमिटेड की यात्री बस के ब्रेक फेल हो गए। लेकिन चालक शंकरनाथ की सूझबूझ से गहरी बस खाई में जाने से बच गई और वीरभट्टी के पास मार्ग पर ही पलट गई।

     

    बस में चालक परिचालक सहित तकरीबन 30 लोग सवार थे। दुर्घटना में कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई जिनको केमू की अन्य बस से हल्द्वानी को भेज दिया गया।

     

    प्राप्त जानकारी के अनुसार केमू की यह बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर आ रही थी वीर भट्टी पुल से पहले उक्त बस के ब्रेक फेल हो गए जिस कारण बस अनियंत्रित अवस्था में आ गई लेकिन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तो बस को पोल पर टकराकर रोकने की कोशिश की और इस दौरान बस मोटर मार्ग पर ही पलट गई।

     

     

    गनीमत रही की मामूली चोटों के साथ अधिकांश यात्री सकुशल बच निकले किसी भी यात्री को गंभीर चोटे नहीं आई। सूचना पर ज्योलीकोट चौकी के पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और यातायात को सुचारु किया।

  • एसएसपी नैनीताल ने हल्द्वानी में मोबाइल फोरेंसिक वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, अब घटनाओं का होगा त्वरित अनावरण।

    एसएसपी नैनीताल ने हल्द्वानी में मोबाइल फोरेंसिक वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, अब घटनाओं का होगा त्वरित अनावरण।

    हल्द्वानी– गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नये आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में घटनाओं के त्वरित खुलासा करने तथा साक्ष्य संकलन हेतु प्रदेश के प्रत्येक जिले को आधुनिक उपकरणों से लैस मोबाइल फोरेंसिक वैन प्रदान किए गए हैं।

     

     

    प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा आज पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी से उक्त  मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर सफल क्रियान्वयन हेतु रवाना किया गया।

     

    मोबाइल फोरेंसिक वाहन में हैं यह स्पेशलाइज्ड किट/उपकरण लगे हुए हैं जिससे शीघ्रता से घटना की जांच की जा सकेगी।

     

    इसमें क्राईम सीन प्रोटेक्शन कीट, फिंगर प्रिंट किट, ब्लड एंड सिमन डिटेक्शन किट, हाइ इंटेंसिटी फोरेंसिक लाइट, एविडेंस कलेक्शन किट, नारकोटिक, डीएनए तथा एक्सप्लोसिव डिटेक्शन समेत अनेकों संसाधनों से यह वाहन लैस है ।

     

    आधुनिक उपकरणों/किट से परिपूर्ण यह वाहन फोरेंसिक एक्सपर्टीज कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में बेहतर और प्रभावी साबित होगा। जिससे आपराधिक घटनाओं के त्वरित अनावरण में विशेष भूमिका रहेगी और सार्थक परिणाम हासिल होंगे।

     

    नैनीताल पुलिस के इस मोबाइल फोरेंसिक वाहन में वर्तमान समय में फोरेंसिक साइंस प्रयोगशाला से एक्सपर्टीज कोर्सशुदा 1 उपनिरीक्षक, 1 हेड कांस्टेबल, 2 कांस्टेबल और 1 महिला कॉन्स्टेबल तैनात हैं।

     

     

    एसएसपी नैनीताल द्वारा इस दौरान प्रभारी फोरेंसिक सैल से उपरोक्त आधुनिक उपकरणों की क्रियाशीलता तथा विशेषताओं के संबंध में जानकारी भी ली गई तथा प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तैयार  रखने के निर्देश दिए गए।

     

    इस अवसर पर  त्रिवेणी प्रसाद प्रभारी फोरेंसिक सैल जनपद नैनीताल व टीम तथा  सतीश चंद्र पाठक प्रभारी परिवहन शाखा समेत अन्य अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।

  • मंडी परिषद अध्यक्ष और महाप्रबंधक प्रशासन ने किया मंडी का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश,,,,,

    मंडी परिषद अध्यक्ष और महाप्रबंधक प्रशासन ने किया मंडी का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश,,,,,

    हल्द्वानी— अध्यक्ष मण्डी परिषद डॉ0 अनिल कपूर डब्बू एवं महाप्रबन्धक प्रशासन निर्मला बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से उप महाप्रबन्धक तकनीकी निर्माण खण्ड हल्द्वानी एवं मण्डी समिति हल्द्वानी का औचक निरीक्षक किया गया।

     

    निरीक्षण के दौरान उप महाप्रबन्धक तकनीकी निर्माण खण्ड हल्द्वानी कार्यालय में अनुपस्थित पाये गये । जिस पर अध्यक्ष मण्डी समिति डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने नारजगी व्यक्त करते हुए 2 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश जीएम प्रशासन को दिये।

     

     

    उन्होंने कहा अगर भविष्य में इस प्रकार की कोई लापरवाही पाई जाती है सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।

     

    इसके उपरान्त उन्होंने मण्डी समिति हल्द्वानी का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें ओवर लोडिंग वाहनों की चलानी कार्यावाही भी की गई साथ ही जो भी वाहन मण्डी परिसर के अन्दर गुजरेगे उन्हें अपना रसीद दिखना भी अनिवार्य होगा।

     

     

    डॉ0 अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि किसी भी प्रकार की टैक्स चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वह ईमानदारी से राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए टैक्स जमा करेंगे तो उससे किसनो और मंडी के जुड़े हुए वर्गों का समुचित विकास हो सकेगा और उत्तराखंड के दूर दराज किसानों को लाभ प्राप्त होगा।

     

     

    उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि भविष्य में अगर कोई बिना टैक्स का माल पकड़ा गया तो अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

     

    उन्होंने अपने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि वह प्रतिदिन इसी प्रकार टैक्सी चोरों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित करें।

  • अपहरण की साजिश का पर्दाफाश: लापता छात्र यथार्थ दिल्ली के होटल में मौज करता मिला…. 

    अपहरण की साजिश का पर्दाफाश: लापता छात्र यथार्थ दिल्ली के होटल में मौज करता मिला…. 

     हल्द्वानी –  डीपीएस स्कूल का छात्र यथार्थ, जो पिछले तीन दिनों से लापता था, आखिरकार दिल्ली के एक होटल में मौज करता मिला। परिजनों और पुलिस को उसके अपहरण की आशंका थी, लेकिन जांच के बाद सामने आया कि उसने खुद ही यह पूरी योजना बनाई थी। घरवालों की डांट से नाराज होकर उसने स्कूटी और किताबें जलाकर खुद के लापता होने का नाटक रचा।

    योजनाबद्ध तरीके से किया अपना गायब होने का ड्रामा

    जीतपुर नेगी इलाके की महादेव एंक्लेव कॉलोनी निवासी व्यापारी योगेश मिश्र का बेटा यथार्थ, जो डीपीएस स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है, 20 मार्च को वार्षिक परीक्षा का अंतिम पेपर देने के बाद घर नहीं लौटा। इसके बजाय उसने अपनी स्कूटी और किताबें जलाकर एक ऐसी साजिश रची जिससे लगे कि उसका अपहरण हो गया है। उसी रात बरेली रोड और रामपुर मार्ग को जोड़ने वाले रास्ते के किनारे जंगल में उसकी जली हुई स्कूटी बरामद हुई। यह देखकर परिजन और पुलिस सकते में आ गए।

    पुलिस ने कैसे सुलझाया मामला?

    यथार्थ के लापता होने के बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हालांकि, शुरुआती जांच में यह साफ हो गया कि वह पढ़ाई को लेकर घरवालों से नाराज था। इसके बाद कोतवाली पुलिस के दरोगा गौरव जोशी की टीम को इस मामले में तैनात किया गया।

    पुलिस ने सबसे पहले उसके दोस्तों से पूछताछ की तो सामने आया कि वह अक्सर दिल्ली जाने की बात करता था। इसके बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और एक फुटेज में यथार्थ कैब में जाता हुआ दिखा।

    इसके बाद पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली। मोबाइल टावरों के डेटा से पता चला कि वह दिल्ली की ओर गया है। गहन जांच के बाद आखिरकार उसका मोबाइल नंबर ट्रेस कर लिया गया और उसकी लोकेशन गुरुग्राम रोड स्थित विशाल होटल में मिली।

    दिल्ली के होटल में मौज कर रहा था यथार्थ

    शनिवार देर रात पुलिस टीम होटल पहुंची और यथार्थ को वहां से बरामद कर लिया। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह घरवालों की डांट से परेशान था और इसलिए उसने यह कदम उठाया। उसने यह भी स्वीकार किया कि घर से पर्याप्त रकम लेकर वह दिल्ली आया था और होटल में रुककर ऐश कर रहा था।

    रविवार सुबह पुलिस उसे लेकर वापस बरेली पहुंची, जहां परिजनों ने राहत की सांस ली। हालांकि, पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इसमें किसी और व्यक्ति का हाथ था या यथार्थ ने यह सब अकेले ही किया।

    परिजनों को सबक और समाज के लिए चेतावनी

    यह मामला न सिर्फ यथार्थ के परिजनों के लिए एक सबक है, बल्कि समाज के लिए भी एक चेतावनी है। आजकल के बच्चे मानसिक तनाव और पारिवारिक दबाव में कई बार ऐसे कदम उठा लेते हैं, जो उन्हें और उनके परिवार को बड़ी मुश्किल में डाल सकते हैं।

    इस मामले से यह सीख मिलती है कि माता-पिता को अपने बच्चों से संवाद बनाए रखना चाहिए, उनकी परेशानियों को समझना चाहिए और जरूरत पड़ने पर उन्हें काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध करानी चाहिए। पुलिस की सतर्कता और आधुनिक तकनीक की मदद से यह मामला सुलझ गया, लेकिन यह एक गंभीर मुद्दा है, जिस पर सभी को ध्यान देने की जरूरत है।