Category: हल्द्वानी

  • यूओयू को मिली एनसीवीईटी की मान्‍यता ,व्‍यवसायिक प्रशिक्षण के लिए प्रतिष्ठित‍ कंपनियों व संस्‍थानों से विश्‍वविद्यालय कर सकेगा करार ।

    यूओयू को मिली एनसीवीईटी की मान्‍यता ,व्‍यवसायिक प्रशिक्षण के लिए प्रतिष्ठित‍ कंपनियों व संस्‍थानों से विश्‍वविद्यालय कर सकेगा करार ।

    हल्द्वानी–उत्‍तराखण्‍ड मुक्‍त विश्‍वविद्यालय को मंगलवार देर शाम राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद (NCVET) की मान्‍यता का पत्र प्राप्‍त हुआ ।

     

     

    विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओ. पी. एस. नेगी ने कहा कि विश्‍वविद्यालय की ओर से कई बार उनके द्वारा परिषद के समक्ष विश्‍वविद्यालय का पक्ष रखा गया, जिसमें कई दौर के शाक्षात्‍कार हुए, लेकिन उनका लक्ष्‍य था कि उत्‍तराखण्‍ड के युवाओं के लिए रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने के लिए किसी भी रूप में राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद की मान्‍यता मिल जाए।

     

     

    ज्ञात हो कि एनसीवीईटी भारत में व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण के मानकीकरण और विनियमन के लिए उत्तरदायी नियामक प्राधिकरण है।

     

    परिषद का उद्देश्य राष्ट्रीय कौशल योग्यता रूपरेखा (NSQF) के अनुरूप योग्यताओं को संरेखित करके कौशल-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप रोजगार क्षमता में सुधार करना है।

     

     

     

    यहां यह बताना आवश्यक है कि एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को NCVET से Awarding Body – Dual Recognition द्वैतिक श्रेणी (AB-Dual) के रूप में मान्यता के लिए पत्र प्राप्‍त हुआ है।

     

    यह मान्यता यूओयू के लिए स्किल पाठ्यक्रम शुरू करने की दिशा में पहला कदम है। विशेष रूप से खुशी इस बात की है कि उत्‍तराखण्‍ड मुक्‍त विश्‍वविद्यालय उत्तराखंड का पहला राज्य विश्वविद्यालय और भारत का पहला राज्य मुक्त विश्वविद्यालय बन गया है जिसे यह प्रतिष्ठित मान्यता प्राप्त हुई है।

     

     

    विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो. नेगी ने कहा कि अब विश्‍वविद्यालय राष्ट्रीय कौशल योग्यता रूपरेखा (NSQF) के दिशानिर्देशों के अनुसार विश्वविद्यालय में कौशल-आधारित कार्यक्रमों को शुरू करेगा, जिससे व्यावसायिक शिक्षा को मजबूती मिलेगी।

     

     

    प्रो. ओ.पी.एस. नेगी ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय पिछले नौ महीनों से एनसीवीईटी मान्यता प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयासरत था ।

     

     

    इसके अतिरिक्त, जुलाई 2024 में विश्‍वविद्यालय मुख्‍यालय हल्द्वानी में सभी राज्य मुक्त विश्वविद्यालयों के लिए एक क्षमता निर्माण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था, ताकि कौशल विकास के पहलों को बढ़ावा दिया जा सके।

     

     

    प्रो. नेगी ने इस उपलब्धि को संभव बनाने के लिए विश्‍वविद्यालय की पूरी टीम को व विशेषकर प्रो. जितेन्‍द्र पाण्‍डेय प्रो. पी.डी. पंत को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के सफल परिणाम के लिए बधाई दी।

     

     

    उन्‍होंने कहा कि विश्‍वविद्यालय की यह उपलब्धि उत्तराखंड में कौशल शिक्षा के लिए एक परिवर्तनकारी कदम है, जो नई शिक्षा नीति 2020 के तहत व्यावसायिक प्रशिक्षण और उद्योग सहयोग को बढ़ावा देगा।

     

     

    कुलपति ने कहा कि विश्‍वविद्यालय में व्‍यवसायिक विद्याशाखा पहले से ही संचालित हो रहा है जिसके अंतर्गत इन कार्यक्रमों को शुरू किया जायेगा।

     

     

    यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 चरणों में पूर्ण होंगे पहला चरण विश्‍वविद्यालय द्वारा पाठ्य संरचना तैयार कर छात्रों को सैद्धांतिक जानकारी दी जाऐगी दूसरे चरण में व्‍यवसायिक कंपनियों के साथ करार कर उनका व्‍यवहारिक प्रशिक्षण कराया जायेगा तीसरे चरण में वे इंटर्नशिपइं लेंगे और चतुर्थ चरण में प्रोजेक्‍ट व मौखिक परीक्षा होगी । इसके लिए प्रतिष्ठित व्‍यवसायिक कंपनियों से करार कर दिया जायेगा।

  • सत्यापन न कराने वाले 27 लोगों के विरुद्ध 10-10 हज़ार के चालानी कार्यवाही…..

    सत्यापन न कराने वाले 27 लोगों के विरुद्ध 10-10 हज़ार के चालानी कार्यवाही…..

    हल्द्वानी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देश पर थाना बनभूलपुरा एवं काठगोदाम क्षेत्र में श्री नीरज भाकुनी एवम श्री दीपक बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक वृहद चैकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान थानाध्यक्ष वनभूलपुरा/काठगोदाम पुलिस टीम सहित पीएसी द्वारा ऐसे ऑटो और ई-रिक्शा चालकों एवं अन्य को चैक किया गया जिन्होंने सत्यापन नहीं कराया व यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

     

    वनभूलपुरा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 51 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 10 वाहन सीज – (09 ऑटो, 01 बाइक) तथा फड़ फेरी लगाकर मार्ग अवरुद्ध करने वाले 24 फड़ फेरी लगाने वालों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 10-10 हज़ार के कोर्ट चालान किए गए। काठगोदाम पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाते हुए 50 लोगो के सत्यापन कराए गए 03 के विरुद्ध सत्यापन न कराने पर 10-10 हज़ार के कोर्ट चालान किये गए। इसके अतिरिक्त पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 22 के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 4,750 जुर्माना जमा करवाया गया।

  • हल्द्वानी से निकलने वाले बरेली रोड स्थित तीनपानी क्षेत्र में एक स्विफ्ट कार की भिड़त दो सवार युवकों की मौत…..

    हल्द्वानी से निकलने वाले बरेली रोड स्थित तीनपानी क्षेत्र में एक स्विफ्ट कार की भिड़त दो सवार युवकों की मौत…..

    हल्द्वानी- आज तड़के हल्द्वानी से निकलने वाले बरेली रोड स्थित तीनपानी क्षेत्र में एक स्विफ्ट कार की भिड़त अज्ञात वाहन से हो गई। हादसे में बागेश्वर के रहने वाले  दो स्विफ्ट सवार युवकों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बी हुई है। इधर मिली जानकारी के अनुसार मंडी पुलिस चौकी पर पुलिस को बरेली रोड से हल्द्वानी की ओर आ रहे एक ट्रक चालक ने हादसे के बारे में जानकारी दी। उसने बताया कि ​एक स्विफ्ट कार  UK02A-9035 का किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई है, जिसमें कुछ व्यक्ति फंसे हुए दिख रहे हैं।  इस जानकारी पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि कार में तीन व्यक्ति फंसे हुए हैं।

     पुलिस ने तुरंत दमकल विभाग को मौके पर बुलाया। फायरकर्मियों ने गैस कटर के माध्यम से गाड़ी को काटकर काटकर तीनों व्यक्तियों को कार से बाहर निकाला। कार से निकाले गए व्यक्तियों की पहचान बागेश्वर के छाती उडेरा निवासी  संजीव कुमार चौबे,  बागेश्वर के ही बिलौना गांव निवासी गौरव जोशी व हिमांशु कुमार के रूप में हुई। उन्हें बाहर निकाल कर तुरंत 108 की मदद से सुशीला तिवारी हास्पिटल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने संजीव व गौरव को मृत घोषित कर दिया। हिमांशु कुमार का सुशीला तिवारी हास्पिटल में उपचार चल रहा है। जिसकी सूचना उनके उनके परिजनों को दी गई। वे भी कुछ देर में बागेश्वर से हल्द्वानी पहुंच गए। मृतकों को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

  • महिला द्वारा महिला व्यापारी से मारपीट को लेकर व्यापारियों में रोष, पुलिस से कार्यवाही की मांग।

    महिला द्वारा महिला व्यापारी से मारपीट को लेकर व्यापारियों में रोष, पुलिस से कार्यवाही की मांग।

    हल्द्वानी–कुछ लोगों के उकसाने पर एक महिला द्वारा एक महिला व्यापारी की दुकान में मारपीट की गई, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में दर्ज होने के बावजूद भी जब वह अपनी शिकायत मुखानी थाना लेकर पहुंची तो वहां से अधिकारियों ने उसे बेरंग वापस लौटा दिया,

     

    दोबारा फिर जाने पर उसे फिर से टाल मटोल कर वापस भेज दिया गया.

     

    जिस पर आज दिनांक 17 फरवरी को सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल की महिला मोर्चा द्वारा उनके समर्थन में सभी महिलाओं ने इकट्ठे होकर मुखानी थाने पहुंचकर अधिकारियों से शिकायत की तब जाकर कहीं उनकी शिकायत का संज्ञान लेकर कार्यवाही शुरू की गई । और आश्वासन दिया गया कि भविष्य में कोई भी महिला अगर प्रताड़ित है या किसी भी घटना से परेशान है तो उसकी शिकायत सुनी जाएगी और न्याय किया जाएगा लेकिन आश्वासन तो दिया गया पर कहने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई ।

     

    सशक्त एकता उधोग व्यापार मंडल उत्तराखंड की प्रदेश प्रभारी सीमा बत्रा जी ने कहा की अगर क्षेत्र में व्यापारी महिलाओं की प्रशासन नहीं सुनेगा और व्यापारी महिलाओं का उत्पीड़न होता रहा तो प्रशासन के खिलाफ हमें एकजुट होकर आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

     

    महिला प्रदेश महामंत्री ज्योति अवस्थी ने कहा कि हमारे क्षेत्र की महिलाओं की सुरक्षा के लिए सशक्त एकता उधोग व्यापार मंडल उत्तराखंड महिला व्यापारी के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़ा है और अगर महिलाएं किसी प्रकार प्रताड़ित किया जाता है तो हम प्रशासन के रवैए के खिलाफ जाएंगे आंदोलन करेंगे।

     

    इस मौके पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल की महिला मोर्चा की प्रभारी श्रीमती सीमा बत्रा प्रदेश महामंत्री ज्योति अवस्थी प्रदेश सचिव श्रीमती मंजू शाह, लीना शर्मा एवं मंजू भट्ट आदि अन्य महिलाएं मौजूद रही

  • अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल में बड़े पदाधिकारियों का इस्तीफा, संगठन की नीतियों पर उठे सवाल।

    अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल में बड़े पदाधिकारियों का इस्तीफा, संगठन की नीतियों पर उठे सवाल।

    हल्द्वानी– – अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव और प्रदेश मीडिया प्रभारी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन की गलत नीतियों और आंतरिक राजनीति के विरोध में इस्तीफा दे दिया है। यह घटनाक्रम संगठन के प्रदेश में जड़ें जमाने से पहले ही उसके धराशायी होने की ओर इशारा कर रहा है।

     

     

    प्रदेश महासचिव डिंपल पांडे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तराखंड प्रभारी के अविवेकपूर्ण निर्णयों और तानाशाही रवैये के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन उत्तराखंड के व्यापारियों को छलने और उनसे पैसे वसूलने के उद्देश्य से काम कर रहा है।

     

     

    पांडे ने बताया कि संगठन में पद देने के लिए व्यापारियों से एक निश्चित धनराशि वसूली जाती है, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष के गूगल पे नंबर पर ऑनलाइन जमा करवाई जाती है। उन्होंने कहा, “संगठन के नाम पर पैसे वसूली का धंधा किया जा रहा है, जो पूरी तरह से अनैतिक और गलत है।”

     

     

    इससे पहले, प्रदेश अध्यक्ष अनुज कांत अग्रवाल ने भी संगठन की गलत नीतियों और आंतरिक राजनीति के कारण इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि मात्र तीन महीने के भीतर यह दूसरा मौका है जब किसी प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन छोड़ने का फैसला किया है।

     

     

    डिंपल पांडे ने उत्तराखंड के व्यापारियों से अपील की है कि वे ऐसे संगठन का सहयोग न करें और प्रदेश भर में इसका बहिष्कार करें, ताकि कोई अन्य संगठन इस तरह की गलत प्रथाओं को अपनाकर उत्तराखंड में पांव न पसार सके।

     

     

    उन्होंने कहा कि सार्वजनिक तौर पर इस्तीफा देने का मकसद अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा को बरकरार रखने के साथ-साथ प्रदेश के व्यापारियों को ऐसे संगठन के बारे में आगाह करना है। पांडे ने आश्वासन दिया कि उनकी टीम पूर्व की भांति स्वतंत्र रूप से समाज हित के कार्य करती रहेगी।

     

     

    इस घटनाक्रम ने अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि संगठन की राष्ट्रीय टीम इन आरोपों का जवाब कैसे देती है और प्रदेश में अपनी स्थिति को सुधारने के लिए क्या कदम उठाती है।

  • आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री, दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई कर मौके पर किया शिकायतों का समाधान।

    आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री, दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई कर मौके पर किया शिकायतों का समाधान।

    हल्द्वानी–कैम्प कार्यालय में आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री, दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई कर मौके पर शिकायतों का समाधान किया।

     

    जन शिकायतों में अधिकांश शिकायतें, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद व अतिक्रमण, सड़क, लोन आदि से सम्बन्धित आई।

     

    विगत जनसुनवाई में नीतू बिष्ट ने बताया कि उन्होंने भूमि 6 लाख 53 हजार क्रय की थी उक्त भूमि की रजिस्ट्री हो गई थी लेकिन दाखिल खारिज में घनश्याम जोशी द्वारा आपत्ति लगा दी गई। जिस पर शनिवार को आयुक्त ने जनसुनवाई में नीतू बिष्ट एवं घनश्याम जोशी को तलब कर नीतू बिष्ट को 6 लाख 53 हजार की रजिस्ट्री शुल्क की धनराशि वापस दिलाई। जिस पर नीतू बिष्ट ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

     

    गौजाजाली निवासी मनोज मठपाल,कृष्ण चन्द्र आदि ने बताया कि उनके क्षेत्र में बहने वाले नाले में लोगों द्वारा सीवरेज के नाले को गन्दे नाले में प्रवाहित किया जा रहा है जिससे लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। जिस पर आयुक्त ने सभी क्षेत्रवासियों से वार्ता कर सम्बन्धित को एक माह के भीतर सभी घरों में पिट बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा समय से कार्य नही होने पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

     

    पानसिंह निवासी अल्मोडा ने बताया कि कमलुवागांजा में उनके द्वारा एक प्लाट क्रय किया गया था उक्त प्लाट की रजिस्ट्री भी हो गई है जिससे प्लाट लिया था उनके द्वारा कब्जा नही दिया जा रहा है। जिस पर आयुक्त ने पटवारी एवं तहसीलदार की जांच के आधार पर पानसिंह कोे उनके प्लाट मे कब्जा दिलाया। जिस पर पान सिंह ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

     

    जनसुनवाई में अरविन्द कुमार ने बताया कि जिला चिकित्सालय रूद्रपुर में वह चीफ फार्मेसिस्ट के तौर पर नियुक्त थे। विगत 6 माह पूर्व उनका रिटारमेंट हो गया ।लेकिन मार्च माह का भुगतान नही किया गया। जिस पर आयुक्त ने सीएमओ रूद्रपुर को तलब कर सभी अभिलेखों की जांच के उपरान्त पाया किया अरविन्द कुमार मार्च माह में केवल दो दिन अनुपस्थित थे। जिस पर आयुक्त ने शेष दिनों का भुगतान के साथ ही रिटायरमेंट के अन्य दावे के भुगतान के भी निर्देश दिये।

     

    जनसुनवाई में रमेश चन्द्र तहसील कालाढूगी ने भूमि अतिक्रमण, जसप्रीत कौर, दीपादेवी एवं पदमा देवी ने सम्पत्ति विवाद,दीपा पाण्डे ने भूमि विवाद के प्रकरणों से अवगत कराया। आयुक्त द्वारा जनसुनवाई में अधिकांश समस्याओं का मौके पर निदान किया।

     

    इसके अतिरिक्त उधमसिंह नगर के छतरपुर में भूमि प्रकरण के मामले पर प्राधिकरण द्वारा उचित कार्यवाही के निर्देश दिए।इसी प्रकार तहसील नैनीताल के ग्राम चौपड़ा में बालीराम द्वारा विक्रय की गई भूमि की जांच करने तथा जालसाजी में तत्कालीन क्षेत्रीय पटवारी की लिप्तता होने पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश उपजिलाधिकारी नैनीताल को दिए।साथ ही जालसासी किए जाने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर बालीराम के खिलाफ भी उचित कार्यवाही के निर्देश दिए।

     

    एक शिकायती पत्र हल्द्वानी मलागोरखपुर निवासी रीता पाण्डे ने की जिसमें उन्होंने अरविंद शर्मा से 3 लाख 70 हजार रुपये भूमि से सम्बधित लेने थे परंतु बार बार उक्त व्यक्ति द्वारा रुपये देने से टाला जा रहा था,इससे पूर्व भी उक्त संबंध में रीता पाण्डे द्वारा आयुक्त के सम्मुख यह शिकायत रखी गई जिसपर पूर्व में आयुक्त के निर्देश पर संबंधित व्यक्ति द्वारा 2 लाख 35 हजार दिए गए।

     

    आज आयुक्त के निर्देश पर संबंधित व्यक्ति द्वारा रीता पाण्डे को 2 लाख रुपये का भुगतान चैक के माध्यम से दिया गया।

  • सारथी फाउंडेशन समिति ने 6 मार्च को होली महोत्सव प्रतियोगिता आयोजित करने का लिया निर्णय, जानिए कैसे  और कब होगा रजिस्ट्रेशन।

    सारथी फाउंडेशन समिति ने 6 मार्च को होली महोत्सव प्रतियोगिता आयोजित करने का लिया निर्णय, जानिए कैसे और कब होगा रजिस्ट्रेशन।

    हल्द्वानी–सारथी फाउंडेशन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष नवीन पंत की अध्यक्षता में माँ जगदम्बा बैंक्विट हाल नहर कवरिंग मुखानी रोड पर आयोजित हुई है।

     

    बैठक का संचालन सचिव ज्ञानेंद्र जोशी ने किया, आज की बैठक मै हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली महोत्सव को भब्य बनाने का निर्णय लिया गया। संस्था के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से 6 मार्च को होली महोत्सव प्रतियोगिता आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है,

     

    संस्था के अध्यक्ष नवीन पन्त ने बताया कि यह सारथी फाउंडेशन समिति का चतुर्थ होली महोत्सव होने जा रहा है,जिसको लेकर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा सफल आयोजन के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है, होली महोत्सव में उत्तराखंड की संस्कृति, संदेशात्मक प्रस्तुति, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं होली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा,
    बैठक में बिभिन्न जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए पदाधिकारी एवं सदस्यों को अधिकृत किया गया।

     

    होली प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन भाग लेने के लिए समन्वयक दीक्षा पन्त पाण्डे को नियुक्त किया गया।

     

    आज के कार्यक्रम मै अध्यक्ष नवीन पंत, सचिव ज्ञानेंद्र जोशी,योगेश पांडे,कमल जोशी, दीक्षा पंत पांडे,पूजा पंत,भावना जोशी,संतोष गौड़,आशीष पड़ियार,हरीश जोशी,हेमा जोशी,गीता बेलवाल,मीना साही,बबिता टकवाल आदि उपस्थित रहे।

  • एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने दी पुलवामा के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि।

    एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने दी पुलवामा के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि।

    हल्द्वानी– एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तानी आतंकी हमले में भारतीय सेना के शहीद जवानों की छठवीं पुण्यतिथि पर संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी रामलीला मैदान स्थित डीके पार्क में पुलवामा के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

     

    इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शक मदन बिष्ट ने संयुक्त रूप से कहा की पुलवामा आतंकी हमले में शहीद भारतीय सेना के जवानों की बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है

     

    भारतीय सेना के जवान अपनी जान की परवाह न करते हुए भारत एवं भारतवासियों को हमेशा सुरक्षित रखते है, इसलिए भारतीय सेना के जवान हजारों फुट की ऊंचाई पर अपनी हड्डियाँ गलाकर दुश्मनों की हर हरकत पर पैनी निगाह रखते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर दुश्मनों को संभलने तक का मौका भी नहीं देते है।

     

    तब जाकर हम अपने अपने घरों में सुरक्षित रहते है और तभी हम अपने सारे त्यौहार पूरी खुशी के साथ मना पाते है इसलिए भारतीय सेना के शहीद जवानों के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता इसीलिए एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनके प्रति श्रद्धा भाव प्रकट कर उनके बलिदान को हमेशा याद रखती है और यह हम सभी भारतीयों का परम कर्तव्य है।

     

    इसी क्रम में पर्यावरण प्रेमी मदन बिष्ट ने पुलवामा के शहीदों के नाम से पौधे वितरण कर लोगों से शहीदों के नाम पर पौधारोपण करने का आग्रह किया।

    इस दौरान पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मार्गदर्शक मदन बिष्ट प्रीती आर्या समाजसेवी तरुण सक्सेना सचिन गुप्ता हेमन्त कुमार साहू आशीष मेहरोत्रा राशि जैन जया जोशी योगिता बनोला सुमन वार्ष्णेय रवि गुप्ता मनीष पंत धर्मेंद्र साहू दीपा रावत रेखा बलूनी कुसुम बोरा प्रियंका देवल मन्ना परगई दीपा नेगी खुशी नागर श्रुति तिवारी श्याम भारती नन्दकिशोर आर्या संजू राजपूत अरविंद कुमार निखिल साहू संदीप यादव महेश साहू रमेश आर्या चन्दन आर्या सूरज मिस्त्री रोहतास प्रजापति दीपक कुमार जानकी कश्यप अमित गोस्वामी जवाहर लाल महेश्वरी दलजीत सैनी मोनू कुमार रोहित भण्डारी सूरज कुम्हार मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

  • मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंदर ने नव नियुक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक मेहरा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।

    मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंदर ने नव नियुक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक मेहरा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।

    नैनीताल– उत्तराखंड हाईकोर्ट के नव नियुक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक मेहरा को शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंदर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

     

    न्यायमूर्ति आलोक मेहरा के शपथ ग्रहण के पश्चात हाईकोर्ट में वर्तमान में जजों की संख्या नौ हो गई है।

     

    इस शपथ ग्रहण समारोह में हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी,न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, प्रमुख सचिव न्याय प्रदीप पंत, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप मणि, महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर आदि उपस्थित रहे ।

     

     

    न्यायमूर्ति आलोक मेहरा को उत्तराखंड हाईकोर्ट का जज नियुक्त किए जाने पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने खुशी जताई और उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दी।

  • 38 वे राष्ट्रीय खेलों का शानदार समापन, खेल मंत्री बोली उत्तराखंड का 103 पदक जीतना ऐतिहासिक ।

    38 वे राष्ट्रीय खेलों का शानदार समापन, खेल मंत्री बोली उत्तराखंड का 103 पदक जीतना ऐतिहासिक ।

    हल्द्वानी– 14 फरवरी*। हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में शुक्रवार को 38 वे राष्ट्रीय खेलों का शानदार समापन हुआ। मेघालय को अगले राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए ध्वज सोपा गया।

     

     

    इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड की सरकार ने हर जनपद में खेल सुविधाएं जुटा कर देवभूमि को खेल भूमि बनाने का काम किया है। उन्होंने सफल और भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री और खेल मंत्री रेखा आर्या को विशेष रूप से शुभकामनाएं दी।

     

     

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इतने भव्य आयोजन में सबसे बड़ा योगदान उन एथलीट्स का रहा है जिन्होंने प्रदेश के लिए अभूतपूर्व प्रदर्शन किया।

     

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ियों ने हमें पिछले राष्ट्रीय खेलों में मिले 25वें स्थान से सीधे सातवें स्थान तक पहुंचा दिया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमने उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने का सपना देखा था लेकिन इस सपने को साकार करने का बीड़ा हमारे खिलाड़ी ने उठाया और सफल कर दिखाया।

     

     

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में हमने ग्रीन गेम्स जैसी नई अवधारणाओं पर काम किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के स्तर को बहुत ऊंचा कर दिया है। खेल मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के दौरान हमारे प्रदेश में खेलने आए सभी खिलाड़ियों ने यहां की खेल सुविधाओं की जिस तरह से प्रशंसा की वह सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि है।

     

     

    खेल मंत्री ने कहा कि हमारे एथलीट्स ने राष्ट्रीय खेलों के स्तर पर तो शानदार प्रदर्शन किया ही है अब प्रदेश सरकार इन्हीं खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कामयाब होने के लिए तैयार करेगी। इसके पहले खेल मंत्री रेखा आर्य ने पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया और मेघालय के मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

     

     

    इस अवसर पर मेघालय के मुख्यमंत्री को अगले राष्ट्रीय खेलों के लिए ध्वज सोपा गया। आयोजन में बॉलीवुड गायक सुखविंदर, श्वेता माहरा और दिगारी ग्रुप की प्रस्तुतियों ने चार चांद लगा दिए।

     

     

    इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसद अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।