Category: हल्द्वानी

  • हल्द्वानी-  एमबीपीजी कॉलेज में 15 दिवसीय कार्यशाला शुरू…….

    हल्द्वानी-  एमबीपीजी कॉलेज में 15 दिवसीय कार्यशाला शुरू…….

    हल्द्वानी- एमबीपीजी कॉलेज में कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग पर 15 दिवसीय कार्यशाला का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय के कॅरिअर काउंसलिंग सेल और इएसटीसी कानिया रामनगर की ओर से इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के प्रथम तकनीकी सत्र में मनोज तिवारी ने छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग में प्रयुक्त होने वाली डिवाइस और उसकी कार्यप्रणाली के विषय में जानकारी दी।

     

    द्वितीय तकनीकी सत्र में करन पवार ने इनपुट, आउटपुट डिवाइस और कंप्यूटर हार्डवेयर के विभिन्न कंपोनेंट्स की जानकारी देते हुए कार्यप्रणाली से अवगत कराया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. एनएस बनकोटी ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस मौके पर समन्वयक डाॅ. नवल किशोर लोहनी, डाॅ. शेखर कुमार आदि मौजूद रहे।

     

  • 11 पेटी अवैध शराब बरामद, 1 शराब तस्कर गिरफ्तार।

    11 पेटी अवैध शराब बरामद, 1 शराब तस्कर गिरफ्तार।

    हल्द्वानी– दिनाँक- 05-02-2025 को थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चैकिंग के दौराने वहद् मुस्तफा चौक से लगभग 20 मीटर आगे मलिक के बगीचे की ओर एक व्यक्ति को शराब की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया।

     

     

    उक्त के कब्जे से 11 पेटी (526 पव्वे) बाजपुर गुलाब माल्टा मार्का देशी शराब बरामद की गई।

     

    जिसके विरूद्ध थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर नं0-33/2025, धारा- 60/72 आबकारी अधि० पंजीकृत किया गया हैं। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

  • हल्द्वानी- 39 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे, 46.50 लाख वसूले…….

    हल्द्वानी- 39 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे, 46.50 लाख वसूले…….

    हल्द्वानी- ऊर्जा निगम के एसई के वसूली संबंधी बैठक लेने के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसके तहत मंगलवार को ऊर्जा निगम की टीमों ने 10 हजार से अधिक के 39 बकायेदारों के कनेक्शन काटे और 46.50 लाख के बिलों की वसूली की। विद्युत वितरण खंड शहर डिवीजन के ईई प्रदीप कुमार ने बताया कि टीमों ने 7.50 लाख वसूले और 12 कनेक्शन काटे, वहीं ईई ग्रामीण बेगराज सिंह ने बताया कि 27 बकायेदारों के कनेक्शन काटे और 39 लाख का राजस्व वसूला।

  • काठगोदाम क्षेत्र में नाबालिक के वाहन चलाने पर MV एक्ट की धारा 199A के अंतर्गत पिता के विरुद्ध FIR, वाहन सीज

    काठगोदाम क्षेत्र में नाबालिक के वाहन चलाने पर MV एक्ट की धारा 199A के अंतर्गत पिता के विरुद्ध FIR, वाहन सीज

    हल्द्वानी- श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के निर्देशन तथा डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के मार्गदर्शन में जिले की यातायात पुलिस/सीपीयू/थानों की टीमों द्वारा लगातार संवेदनशील होकर जिले के प्रत्येक कस्बों पर प्रभावी चेकिंग की जा रही है तथा सभी शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक स्थानों तथा ट्रांसपोर्ट संचालकों के मध्य जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी दौरान सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत श्री दीपक बिष्ट, थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ना0पु0 दिलीप कुमार, प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम व पुलिस टीम द्वारा चौकी मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में

     

    चेकिंग के दौरान एक नाबालिक को सेन्ट थेरेसा स्कूल के पास एक मोटर साईकिल बुलेट संख्या –UK04Y-5754  को बिना ड्राईविंग लाईसेन्स व वाहन के कागजात के चलाते हुए पकड़ा गया। नाबालिक के पिता श्री संजय सिंह रौतेला निवासी गोला बैराज काठगोदाम को यातायात नियमों के उल्लंघन के संबंध में अवगत कराते हुए वाहन को सीज कर उसके पिता के विरुद्ध थाना काठगोदाम पर एफआईआर नं0- 15/2025 धारा -199(A) मोटर वाहन अधिनियम 1988 बनाम संजय सिंह रौतेला में अभियोग पंजीकृत किया गया। थाने में पंजीकृत उक्त एफ०आई०आर० को मा0न्यायालय प्रेषित  किया गया।

    ✅ अपील

    जनता से अपील है कि कृपया यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने नाबालिक बच्चों को वाहन न चलाने दें, अन्यथा अभिभावकों के विरुद्ध MV Act की धारा 199A के तहत FIR व 25,000 रुपए जुर्माना अथवा 03 वर्ष का कारावास के दंडित किया जाएगा।

  • सीपीयू हल्द्वानी ने स्कूली बच्चों को जागरूकता के साथ साथ नो पार्किंग में खड़ी 29 वाहन चालकों पर की कार्यवाही…….

    सीपीयू हल्द्वानी ने स्कूली बच्चों को जागरूकता के साथ साथ नो पार्किंग में खड़ी 29 वाहन चालकों पर की कार्यवाही…….

    हल्द्वानी- पुलिस मुख्यालय के आदेशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में, श्री जगदीश चंद्रा एसपी यातायात/क्राइम के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्र में चल रहा है “35वां सड़क सुरक्षा सप्ताह”।  यह अभियान आम जनमानस को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया जा रहा है और इस दौरान हर थाना/चौकी एवम यातायात प्रभारी सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कोतवाली रामनगर- प्रभारी निरीक्षक श्री अरुण सैनी और वरिष्ठ उप निरीक्षक श्री मनोज नयाल ने कोतवाली रामनगर में सड़क सुरक्षा रैली का आयोजन किया गया। कोतवाली से लखनपुर चौराहा तक एक जागरूकता रैली का आयोजन किया, जिसमें पुलिस टीम ने हाथों में जागरूकता स्लोगन लेकर और लाउडस्पीकर के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

     

    इस रैली में शहरवासियों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी गई। चौकी प्रभारी श्री सुनील धानिक ने 4 फरवरी 2025 को ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल में छात्रों को पावरपॉइंट प्रजेंटेशन (PPT) के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन पर विशेष ध्यान दिलाते हुए जागरूकता से छात्रों को किया गया लाभान्वित किया गया। थाना मुक्तेश्वर/ थाना कालाढूंगी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्री कमित जोशी द्वारा इंटरकालेज पोखरी मुक्तेश्वर के स्कूली बच्चों को तथा थानाध्यक्ष कालाढूंगी श्री पंकज जोशी व महिला उपनिरीक्षक निशु गौतम द्वारा पीपीटी के माध्यम से नशे एवं सड़क सुरक्षा संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। सभी को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। सभी को बताया कि सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य, वाहन की गति सीमा का पालन करें, ड्राइव करते समय मोबाइल का उपयोग न करें,

     

    दोपहिया वाहन चलाने वालों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है,नशे की हालत में वाहन न चलाएं, ओवरलोडिंग ओवर स्पीड में वाहन ना चलाएं। सड़क सुरक्षा को अपनाएं, जीवन को बचाएं सभी को इन नियमों का पालन करने की अपील है, ताकि हम सड़क पर सुरक्षित रह सकें और एक-दूसरे का जीवन बचा सकें। सीपीयू हल्द्वानी द्वारा आम जनमानस को जागरूकता के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही भी जारी- प्रभारी सी.पी.यू जगदीश राम कोहली, जंबो प्रभारी जगदीश राम कोहली व पुलिस टीम द्वारा H.N. इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत छात्रों को यातायात नियमों से संबंधित आवश्यक जानकारी देकर कजागरूक किया गया। नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने पर 29 वाहनों पर हुई कार्यवाही सीपीयू प्रभारी द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल के सामने फुटपाथ पर खड़े वाहनों के विरुद्ध नो पार्किंग जॉन में 29 वाहनों के विरुद्ध चालानी केकार्यवाही की गई एवं लोगों को बताया गया कि अपने वाहनों को सुशीला तिवारी परिसर में बने पार्किंग में पार्क करें जिससे यातायात बाधित ना हो।

  • पुलिस की गिरफ्त में आये 205 मनचले और हुड़दंगी, 247 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध भी हुई कार्यवाही…….

    पुलिस की गिरफ्त में आये 205 मनचले और हुड़दंगी, 247 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध भी हुई कार्यवाही…….

    हल्द्वानी- महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा हल्द्वानी शहर में “ऑपरेशन रोमियो” अभियान चलाया गया है। महिला सुरक्षा के दृष्टिगत लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, नैनीताल पुलिस जनपद में सख्त कार्यवाही की है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। दिनांक 02.02.2025 को सायंकाल 09:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक जनपद में सभी थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों में ताबड़तोड़ चैकिंग और छापेमारी की गई

     

    कार्यवाही में पुलिस टीमों ने मिलकर “ऑपरेशन रोमियो” अभियान में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले और बिना कारण मोटरसाइकिल से हो-हल्ला करने वाले कुल- 205 विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत नियमानुसार कार्यवाही करते हुए 66,750 रुपये जुर्माना जमा करवाया गया। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 247 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 09 वाहन सीज और 09 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की गई इसके साथ ही, भविष्य में ऐसा कोई कृत्य न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

  • कालाढूंगी पुलिस ने नशे में ड्राइविंग करने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार, वाहन सीज, DL निरस्तीकरण*

    कालाढूंगी पुलिस ने नशे में ड्राइविंग करने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार, वाहन सीज, DL निरस्तीकरण*

    कालाढ़ोंगी–  -कालढ़ोंगी पुलिस को डायल 112 के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर, थाना कालाढूंगी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही की गई।

     

     

    सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सड़क पर अपनी कार को लहरा कर चला रहा है। इस पर *थानाध्यक्ष कालाढूंगी  पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नैनीताल तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। वहां वाहन संख्या यूपी 15E1365 के चालक इमरान पुत्र इलियास निवासी ज़खीर नगर, सेक्टर 25, साउथ दिल्ली, उम्र 32 वर्ष को नशे में वाहन चलाते पाया गया।

     

    पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए चालक को नियमानुसार गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया गया। वाहन चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के कैंसिलेशन की रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजी जा रही है।

     

    इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार जनमानस को जागरुक करते हुए 687 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर जुर्माना जमा करवाया गया, 04 वाहन सीज, 08 DL निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।

     

     

    एस एस पी नैनीताल का संदेश “नैनीताल में किसी भी तरह के अपराध या नशे में वाहन चलाने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षित सड़कों और समाज के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”

  • अटल जन्मशताब्दी के श्रंद्धांजलि कार्यक्रम पूरे प्रदेश भर में होंगे, समन्वय कमेटी गठित।

    अटल जन्मशताब्दी के श्रंद्धांजलि कार्यक्रम पूरे प्रदेश भर में होंगे, समन्वय कमेटी गठित।

    हल्द्वानी—3 फरवरी। भाजपा परिवार अपने प्रेरणास्रोत पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल जी को उनके जन्म शताब्दी वर्ष में विभिन्न कार्यक्रमों से श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। इन कार्यक्रमों के समन्वय के लिए प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रदेश कमेटी बनाई गई है।

     

     

    भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष को पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाने जा रही है। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी के नेतृत्व में प्रदेश समन्वय कमेटी बनाई गई है।

     

    जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री केदार जोशी, डॉ. बालेश्वर पाल, सरकार में दायित्वधारी डॉ. देवेन्द्र भसीन, श्री शिव सिंह बिष्ट, श्रीमती मधु भट्ट, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ऋषि राज डबराल, श्री देवेन्द्र दैला, श्री विवेक सक्सैना, श्री विनोद शर्मा, श्री विमल कुमार का नाम शामिल है। जिला एवं मण्डल स्तर पर भी इसी प्रकार से समिति का गठन कर कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन किया जाएगा।

     

     

    उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को लेकर कहा कि इससे पूर्व श्रद्धेय अटल जी की जयंती 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप मनाई गयी थी। इस अवसर पर बूथ, मंडल, जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों कार्यक्रम व्यापक रूप से संपन्न किए गए थे।

     

    अब चूंकि निकाय संपन्न हो गए हैं, लिहाजा प्रदेश में पार्टी, पहले से निर्धारित कार्यक्रमों से अद्धेय अटल जी के विचारों एवं सोच को जन जन के बीच पहुंचाने जा रहे हैं।

     

     

    अटल जी के इन्हीं सिद्धांतों पर दूरदर्शी, कर्मठ एवं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अनेकों ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ विकसित भारत की और बढ़ रहे हैं।

     

     

    केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तय अटल की स्मृति में अब तक के निर्धारित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया। वर्तमान में जारी, अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान को 14 फरवरी तक चलाया जाएगा। जिसके तहत प्रत्येक जनपद में सुशासन दिवस के कार्यक्रमों हेतु समिति का गठन पूर्व में किया गया था, इसमें दो पुराने कार्यकर्ताओं को जोड़कर पाँच सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा। जिसमें मंडल स्तरीय समिति में मंडल अध्यक्ष एवं अन्य 2 सदस्यों को भी जोड़ा जाएगा। जिला समिति अटल जी से संबंधित फोटो, वीडियो, भाषण, प्रेरक अनुभव हेतु संपर्क कर संकलन करेगी।

     

     

    संकलन के उपरांत संगठनात्मक, संघर्ष, राजनीतिक कार्यक्रम एवं अन्य प्रेरणात्मक सामाग्री का श्रेणीवार विवरण तैयार किया जाएगा।

     

    वहीं श्रद्धेय अटल जी के साथ कार्य कर चुके अनुभवी व्यक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा।

     

    वहीं उनके जीवन और विचारों पर लिखे लेख एवं पुस्तकों का भी एकत्रीकरण कर सूचीबद्ध किया जाएगा। उनके प्रधामंत्री कार्यकाल के समय की विशेष योजनाओं एवं उपलब्धियों का विवरण तैयार किया जाएगा।

     

    इसी तरह, 15 फरवरी से 15 मार्च तक अटल विरासत सम्मेलन का जिला स्तर पर आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रबुद्धजन एवं विशिष्टजन को आमंत्रित किया जाए और श्रद्धेय अटल जी के साथ कार्य कर चुके वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अनेकों पुस्तकें एवं लेख लिखे गये हैं, ऐसे लेखकों को सम्मानित किया जाएगा। इस तरह की संकलित सामग्री का डिजिटल प्रस्तुतिकरण किया जायेगा।

  • नशीली गोलियों की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी,,  भवाली पुलिस ने 01 चरस तस्कर को चरस के साथ किया गिरफ्तार।

    नशीली गोलियों की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी,, भवाली पुलिस ने 01 चरस तस्कर को चरस के साथ किया गिरफ्तार।

    हल्द्वानी–वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में  प्रकाश चन्द्र नगर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में एसओजी एवं पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थाे /वस्तुओ की तस्करी की रोकथाम के दृष्टिगत ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए कोतवाली हल्द्वानी एवं वनभूलपुरा में 02 नशे के तस्करों को 1440 नशीले कैप्सूल एवं 5100 गोलियॉ कुल- 6540 नशीले गोलियॉ एवं कैप्सूल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

     

     

    एसओजी प्रभारी  संजीत राठौड़ कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा नैनीताल रोड पर नगर निगम के इण्डियन आँयल पैट्रोल पम्प के पास शान्ति नगर जाने वाली गली के पास एक युवक जैनुल आबदीन उर्फ अरमान को 480 नशीले कैप्सूल व 600 गोलियों के साथ गिरफ्तार* किया गया। पकड़े गये युवक ने बताया कि नशीली सामग्री लाईन न0 7 में इकराम नाम का व्यक्ति बड़ी मात्रा में बेचता है।

     

     

    उक्त पूछताछ पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी एवं एसओजी प्रभारी संजीत राठोैड़ द्वारा टीम सहित इकराम नाम के व्यक्ति पता लगाकर उसकी मोमबत्ती की दुकान की चैकिंग करने पर 5460 नशीले कैप्सूल व गोलियॉ बरामद कर गिरफ्तार किया है।

     

    पूछताछ पर बताया कि नशीली गोलियॉ एवं कैप्सूल ठाकुर द्वारा जनपद मुरादाबाद से लेकर हल्द्वानी में अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु बेचता हॅू आज पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

     

    इसके अतिरिक्त कोतवाली भवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान नैनीं बैण्ड के पास 01 चरस तस्कर वीरेन्द्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह नि0 ग्राम व पोस्ट सूरी भवाली जनपद नैनीताल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे 474 ग्राम चरस बरामद की गयी है।

     

    अभियुक्त के विरूद्व कोतवाली भवाली में मु0अ0सं0- 02/2025 धारा- 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग दर्ज किया गया है।

  • भारत के विराट संकल्पों की सिद्धि का बजट–दिपांशु शर्मा

    भारत के विराट संकल्पों की सिद्धि का बजट–दिपांशु शर्मा

    हल्द्वानी–वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत बजट में विकसित भारत की स्वर्णिम झलक दिखाई पड़ती है।

     

     

    सर्वांगीण, सर्वस्पर्शी और समावेशी बजट आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का रोडमैप दर्शाता है। इसमें गरीब कल्याण, किसान का उत्थान, मातृशक्ति का सम्मान और नौजवानों की मुस्कान समाहित है।

     

     

    यह बजट ग्रामीण विकास और किसान की जिंदगी बदलेगा। साथ ही स्वर्णिम भारत के निर्माण में महती भूमिका निभाएगा।

     

    आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के उत्थान के लिए सरकार संकल्पित है।

     

     

    सर्वथा लोकहितैषी और विकासवादी बजट के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी और वित्त मंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन।