Category: हल्द्वानी

  • भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने शुरू किया धुआंधार चुनाव प्रचार।

    भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने शुरू किया धुआंधार चुनाव प्रचार।

    हल्द्वानी–भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज धुआंधार चुना प्रचार अभियान की शुरुआत वार्ड संख्या 36 जवाहर ज्योति प्रथम अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया ।

    गजराज सिंह बिष्ट ने दमुवाढुंगा क्षेत्र में निवर्तमान मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला एवं विधायक कपकोट सुरेश गाड़िया के साथ जन संपर्क कर हल्द्वानी नगर निगम में कमल खिलाने का संकल्प लिया ।

     

    दमुवाढुंगा क्षेत्र में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने कहा दमुवाढुंगा क्षेत्र में निवर्तमान मेयर ने 264 लाख की लागत से 14 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बना हल्द्वानी शहर का सबसे बड़ा पार्क निर्माण करवाया है ।

     

    जिसका लाभ क्षेत्र के बच्चे और बुजुर्गों आज मिल रहा है भारत रत्न बाबा साहब अम्बेडकर की आदमकद मूर्ति की स्थापना कर क्षेत्रवासियों की भावनाओं का सम्मान किया है ।

     

     

    भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज दमुवाढुंगा क्षेत्र से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए कुमाऊं संभाग कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रचार अभियान तेज करने की रूपरेखा बनाई ।

     

    जिसके बाद वार्ड संख्या 8 जगदम्बा नगर , वार्ड संख्या 46 गैर वैशाली ,एवं वार्ड संख्या 41 भगवानपुर में नुक्कड़ सभा एवं जन संपर्क अभियान चलाया ।

     

     

    जहां पर मौजूद स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने कहा समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार का रणनीति के तहत चुनावी मैदान से हट कर कांग्रेस पार्टी को लाभ पहुंचाने की मंशा का हल्द्वानी की जनता के सामने भंडाफोड़ हो चुका है ।

     

    हल्द्वानी शहर की फिजा खराब करने वाला आतंक का खेल जो विगत फरवरी माह में बनभूलपुरा क्षेत्र में खेला गया था , जिला प्रशासन के द्वारा जिस उपद्रव को कुचलते हुए हल्द्वानी शहर में इस आग को फैलने से रोका था , अब कांग्रेस वनभूलपुरा क्षेत्र के उपद्रवियों के सहारे चुनाव जीतने का दिवा स्वप्न देख रही है । जिसको हल्द्वानी शहर की जनता कभी पूरा नहीं होने देगी ।

     

     

    अपने प्रत्येक दिन की शुरुआत मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद करने वाले भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट का कहना है कि वो सनातनी हैं और अपने प्रत्येक दिन की शुरुआत मंदिरों में ईश्वर की स्तुति से कर रहे हैं ।

     

    ईश वंदना से उनको दिनभर तूफानी चुनाव प्रचार की आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है । विजयी चुनाव परिणामों तक उनका यह अभियान जारी रहेगा ।

     

     

    भाजपा प्रत्याशी के दिनभर के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला , विधायक बंशीधर भगत , भुवन जोशी , नवीन भट्ट , संजय दुमका, रेनू अधिकारी , रोहित पांडे , दिनेश आर्या , रत्नेश शाह , बॉबी आर्य , चंद्र प्रकाश , मुन्नी बिष्ट , नवीन जोशी , कमल पांडे , प्रताप बोहरा समेत भारी संख्या भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

  • अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश, ज़िला और महानगर कार्यकारिणी का हुआ विस्तार।

    अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश, ज़िला और महानगर कार्यकारिणी का हुआ विस्तार।

    हल्द्वानी–आज अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश, ज़िला और महानगर कार्यकारिणी का विस्तारकरते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनुज कांत अग्रवाल द्वारा प्रदेश महासचिव डिम्पल पांडे, प्रदेश सहप्रभारी अतुल गुप्ता और प्रदेश संगठन मंत्री ख़ुशहाल बिष्ट की संस्तुति से दीपक बक्शी को प्रदेश सचिव, गौरव लव बक्शी को प्रदेश मीडिया प्रभारी, संजय त्यागी को प्रदेश पर्यवेक्षक, जिलानी अंसारी को कुमाऊँ मंडल युवा प्रभारी, देवेन्द्र बंगा को ज़िला उपाध्यक्ष, कपिल वोहरा को महानगर महासचिव और हसीन अली को महानगर सचिव का दायित्व दिया गया।

     

    इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनुज कांत अग्रवाल और प्रदेश महासचिव डिम्पल पांडे ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन से जुड़ने पर उनका स्वागत व आभार व्यक्त कर किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

     

    वहीँ नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन से जुड़ने पर उपरोक्त सभी पदाधिकारियों का धन्यावाद दिया और संगठन को और मजबूती और संगठित करने का प्रण लिया।

     

    अनुज कान्त अग्रवाल ने कहा कि हम सब को संगठित होकर व्यापारी हित में कार्य करने हैं तभी संगठन आगे बढ़ेगा

     

    प्रदेश महासचिव डिंपल पांडे ने कहा कि व्यापार हितों के साथ साथ हमें समाज हित के लिए भी बढ़ चढ़कर कार्य करने हैं जिसमें समस्त पदाधिकारियों के सहयोग की आवश्यकता होगी प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को सेवा भाव के साथ व्यापारी एवं समाज हित में कार्य करने के लिए आगे आना होगा तभी संगठन आगे बढ़ सकेगा।

     

    सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देने में तमाम व्यापारी एवं पदाधिकारी मौजूद थे जिसमें अनुज कांत अग्रवाल, अतुल गुप्ता, डिम्पल पांडे, भूपेश बिष्ट,
    विपुल अग्रवाल, गिरीश सनवाल, दानिश अंसारी, योगेश जोशी, अजय राजपूत प्रमुख थे।

  • उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के नवम दीक्षांत समारोह में छात्रों को स्नातक एवम स्नातकोत्तर की उपाधि प्रदान की।

    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के नवम दीक्षांत समारोह में छात्रों को स्नातक एवम स्नातकोत्तर की उपाधि प्रदान की।

    हल्द्वानी—उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के नवम दीक्षांत समारोह मे राज्यपाल ले0 जनरल गुरमीत सिंह, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने 20 शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक, 02 शिक्षार्थियांओ को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 13 छात्रों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई एवं 03 शिक्षार्थियों को प्रायोजित स्वर्ण पदक प्रदान किये गये। विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2023-24 शैक्षिक सत्र के विभिन्न शाखाओं के 17088 शिक्षार्थियों को स्नातक एवं स्नात्कोत्तर की उपाधि प्रदान की गई।

     

    दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने उड़ान पुस्तक का विमोचन किया साथ ही डा0 हेमचन्द्र को मानद उपाधि से सम्मानित किया। राज्यपाल द्वारा 17088 लोगों की उपाधि का डीजी लॉकर से शुभारम्भ किया।

     

    शिक्षा के इस पावन उत्सव पर सभी को हार्दिक शुभकामनायें देते हुये राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा यह केवल एक दीक्षांत समारोह कार्यक्रम नही है अपितु यह एक ज्ञान, परिश्रम और साधना प्राप्त सभी उपलब्धियाओ का उत्सव है।

     

    उन्होने कहा यह केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नही है बल्कि यह राष्ट्र के भविष्य को सशक्त करने की दिशा मे एक ठोस कदम है। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड सिलवर जुबली वर्ष मना रहा है इस नये वर्ष में हमने नये संकल्प लेने है जिससे प्रदेश एवं राष्ट्र की उन्नति में द्योतक हो।

     

    राज्यपाल ने कहा कि टेक्नोलाजी, रिसर्च, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और ड्रोन टेक्नोलाजी आदि तकनीकों के बल पर आगे बढ़ते हुए परिवर्तन की एक क्रांति लाएं। भारत के लिए ज्ञान-विज्ञान प्रणाली से नए रिकार्ड स्थापित करें।

     

    उन्होंने कहा कि अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि आज यहां उपाधि प्राप्त करने वालों में छात्राओं की संख्या अधिक है. यह दर्शाता है कि सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संकल्प की सिद्धि के रूप में परिलक्षित हो रही है।

     

    उन्होंने कहा बेटियां आज जिस तरह से मुकाम हासिल कर रही है जल्द ही सन् 2047 मंे भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर हो रहा है और यह मुकाम जरूर हासिल होगा।

     

    राज्यपाल श्री सिंह नेे विवि की सराहना करके हुए कहा कि विवि दिव्यांगजनों हेतु अनेक कार्यक्रम संचालित कर रहा है। दिव्यांग छात्रों को पढ़ाने हेतु विश्वविद्यालय शिक्षकों को तैयार कर रहा है।

     

    विश्वविद्यालय में छात्रों की संख्या निरंतर बढना इस बात को बताता है कि विश्वविद्यालय के प्रति छात्रों का निरंतर भरोसा बढ़ रहा है।

     

    उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने प्रदेश की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कई पाठ्यक्रमों का निर्माण भी किया है। इन पाठ्यक्रमों में उत्तराखंड राज्य की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक व साहित्यिक विरासत को छात्र पढ़ रहे हैं। विश्वविद्यालय ने राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप हर क्षेत्र में पहल की है।

     

    राज्यपाल ने कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय ने ऐसे बहुत से लोगों को अवसर उपलब्ध कराए हैं जो कि औपचारिक शिक्षा नहीं ले सके, जो अपनी अकादमिक योग्यता को बढ़ाना चाहते थे, और जो आत्म समृद्धि के लिए तथा ज्ञान के उन्नयन के लिए पढ़ना चाहते थे।

     

    मुक्त विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा को जन-सामान्य तक पहुंचाया तथा किशोरों और कामकाजी वयस्कों सहित, विभिन्न आयु समूहों ने इस शिक्षा प्रणाली का लाभ उठाया है।

     

    उच्च शिक्षा की पहुंच को बढ़ाने में दूरस्थ शिक्षा की सराहनीय भूमिका रही है। दूर-दराज के इलाकों, ग्रामीण क्षेत्रों और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के छात्रों को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने में इस विश्वविद्यालय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

     

    उन्होंने कहा शिक्षा ज्ञान एवं जानकारियों का संचय नही है। उन्होंने कहा अपने खुद के आत्मविश्वास को पहचानिये, विकल्पों की कोई कमी नही है कमी है तो संकल्प की। उन्होंने कहा एक बार संकल्प ले लिया जरूर सिद्वि मिलेगी। उन्होंने कहा अपने समर्पण से ग्रामीण और पिछडे क्षेत्रों के उत्थान के लिए कार्य करें, समाज के सबसे कमजोर वर्गों को विकास की मुख्यधारा में लांए।

     

    अपने सम्बोधन में सचिव उच्चशिक्षा रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा उत्तराखण्ड राज्य देश प्रथम राज्य है जिसने नई शिक्षा नीति (एनईपी-2020) को लागू किया है।

     

    उन्होंने कहा उच्च शिक्षा से क्षेत्र से जुडे लोग निरंतर समय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुये शिक्षा की समग्रता एवं विभिन्न आयामों पर विचार करते हुये शिक्षा के द्वारा समाज, प्रदेश तथा राष्ट्र का सर्वांगीण विकास कैसे हो सकता है इस तथ्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा।

     

    उन्होंने कहा समाज, प्रदेश व राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी सम्पूर्ण निष्ठा और मानवोचित मूल्यों के साथ सम्पादित करें। उन्होंने कहा नवीन चुनौतियां से निपटने, विद्यार्थियांें को तकनीकी शिक्षा से जोडने और उच्चशिक्षा को निर्बाध रूप से बनाए रखने हेतु प्रदेश उच्चशिक्षा संस्थानों में 5-जी इंटरनेट, वाईफाई सेवा, ई-ग्रंथालय के साथ-साथल पुस्तकों एवं शिक्षकों की सम्पूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रमुख लक्ष्य है।

     

    कार्यक्रम को सम्बोधत करते हुये कुलाधिपति प्रो0 ओमप्रकाश सिंह नेगी ने सभी अभिवादन करते हुयेे कहा कि उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय अपनी प्रगति यात्रा के 21 वें वर्ष में चल रहा है।

     

    उन्होने कहा मुक्त विश्वविद्यालय में 14 विद्याशाखाओं के भीतर 94 पाठ्यक्रमों का संचालन कर रहा है। उन्होंने कहा विश्वविद्यालय में विभिन्न कौशल एवं रोजगारपरक कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं।

     

    उन्होंने कहा विश्वविद्यालय ने 5 गांव गोद लिये है जिसके अन्तर्गत गोद लिये गावों मे शिक्षा, कम्प्यूटर जागरूकता से सम्बन्धित अनेक कार्य कियेे जा रहे हैं।

     

    कार्यक्रम में जिलाधिकारी वंदना, प्रो, दुर्गेश पंत, आरसी बिन्जोला, सिटी मजिस्टेट एपी बाजपेयी, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा के साथ ही मुक्त विश्वविद्यालय कुलसचिव खेमराज भटट,विश्वविद्यालय के समस्त शाखाओं के निदेशक, प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

  • भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ।

    भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ।

    हल्द्वानी–भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के चुनाव कार्यालय का आज तिकोनिया में सांसद अजय भट्ट , कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत , लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट , निवर्तमान मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया ।

     

     

    कार्यालय शुभारंभ के प्रथम दिवस सांसद अजय भट्ट ने वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रेनू जोशी एवं उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व जिला महामंत्री सतीश कांडपाल को भाजपा की सदस्यता दिला कर चुनाव कार्यालय का शुभ मुहूर्त किया ।

     

     

    तिकोनिया नैनीताल रोड में आज भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम चुनाव प्रबंधन के लिए मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट का चुनाव कार्यालय खोल दिया है । जहां से आगामी दिनों के चुनाव प्रबंधन की व्यूह रचना की जाएगी ।

     

     

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश ,जिला एवं मंडल स्तर के अनुभवी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रबंध समिति में जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं , जो आगामी तीन हफ्तों तक युद्धस्तर के प्रचार प्रसार से भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट को विजयी बनाकर नगर निगम हल्द्वानी तक पहुंचाने का काम करेंगे ।

     

     

    चुनाव कार्यालय उद्घाटन का शुभ मुहूर्त आज उस वक्त हो गया जब कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री रेनू जोशी एवं उत्तराखंड क्रान्ति दल के पूर्व जिला महामंत्री सतीश कांडपाल को सांसद अजय भट्ट , विधायक बंशीधर भगत , मोहन सिंह बिष्ट , पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला एवं जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई ।

     

    गौरतलब है रेनू जोशी नगर निगम में नए शामिल 20 वार्डों में अपना सामाजिक दखल रखती हैं जिसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को अवश्य मिलेगा । उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व जिला महामंत्री सतीश कांडपाल के राज्य हित एवं जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने से युवाओं में उनकी खासी पकड़ मानी जाती है जिसका लाभ युवा मतदाताओं के मत के रूप में भाजपा को मिलेगा ।

     

     

    इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा नगर निगम हल्द्वानी जब से अस्तित्व में आई है तब से भाजपा का मेयर चुना गया है पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को हल्द्वानी की जनता ने बखूबी देखा और पसंद किया है जिसके चलते लगातार दो बार जोगेंद्र रौतेला को मेयर पद की कमान सौंपने का काम किया , पार्टी ने इस बार और अधिक ऊर्जावान पूर्व प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट को चुनाव लड़ने का मौका दिया है जिससे हल्द्वानी नगर निगम सीट में भाजपा के मेयर की जीत सुनिश्चित हो जाती है ।

     

     

    इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ,प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ,चुनाव संयोजक हरीश चंद्र पांडे , महामंत्री नवीन भट्ट , प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत , प्रदेश मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट , प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल , जिला मंत्री योगेश रजवार ,प्रमोद बोरा , दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट , दिनेश आर्या , रूपेंद्र नागर , अजय राजौर ,प्रमोद तोलिया , भुवन आर्य , मोहन पाठक , मनोज शाह , प्रताप रैकवाल , दीपक सनवाल , जेड ए वारसी, महेश शर्मा ,  श्रुति तिवारी, प्रतिभा जोशी समेत भारी संख्या भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

  • पौड़ी पुलिस ने चेक बांउस सम्बन्धी मामले में एक वारण्टी को किया गिरफ्तार।

    पौड़ी पुलिस ने चेक बांउस सम्बन्धी मामले में एक वारण्टी को किया गिरफ्तार।

    पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं इसी क्रम में कोतवाली श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा जारी NBW वाद संख्या-6938/2023, धारा-138 NI Act  से सम्बन्धित अभियुक्त गौरव कुमार, निवासी- सर्किट हाउस पौड़ी गढ़वाल, को आज दिनांक 03-01-2025 को अपर बाजार श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया। उक्त वारण्टी गौरव कुमार को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

    अभियुक्त का नाम पता

    1. गौरव कुमार (उम्र 28 वर्ष) पुत्र शिवलाल निवासी- सर्किट हाउस पौड़ी गढ़वालष

    हाल पता- वीर चन्द्र सिंह गढवाली मार्ग श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल

    पंजीकृत अभियोग

    1. फौ0वा0सं0- 6938/2023, धारा- 138 एन.आई. एक्ट।

    पुलिस टीम

    1. अपर उप निरीक्षक श्री वीरेन्द्र बृज्वाल
    2. मुख्य आरक्षी श्री 116 ना0पु0 सन्दीप चौहान
    3. आरक्षी श्री 459 ना0पु0 दिनेश चौहान
  • कुत्ते के शिकार से ग्रामीण दहशत में, वन विभाग की घटना पर नजर।

    कुत्ते के शिकार से ग्रामीण दहशत में, वन विभाग की घटना पर नजर।

    हल्द्वानी–हरिपुर जमन सिंह,चांदनी चौक तीला और आस-पास के गांवों में वन्यजीव हमलों की बढ़ती घटनाओ पर  वन विभाग पर घोर लापरवाही और असंवेदनशीलता का आरोप लगाया और बताया कि  बीती रात बाघ ने एक पालतू कुत्ते को उठा लिया,और यह कोई नई घटना नहीं है पूर्व में भी इसी ग्राम से कुत्ते गायब होने की सूचना हैं।

     

     

    वन विभाग की ओर से केवल औपचारिकता निभाई जा रही है,गश्त के नाम पर कर्मचारियों को केवल डंडे थमा देना क्या उनकी और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है?

    यह गैरजिम्मेदाराना रवैया अब और सहन नहीं होगा।

    हमारी मांगें:
    1. सोलिंग की तुरंत मरम्मत की जाए।
    2. ट्रैप कैमरों की स्थापना हो।
    3. प्रभावी गश्त और सुरक्षा उपाय लागू किए जाएं।

    किसान मंच और किसान मकान बचाओ संघर्ष समिति ने इस मामले को उत्तराखंड उच्च न्यायालय तक ले जाने का निर्णय लिया है,ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है,यदि वन विभाग ने जल्द कार्रवाई नहीं की,तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे।

     

     

    यह केवल वन्यजीवों का नहीं,बल्कि हमारे जीवन और अधिकारों का सवाल है।

     

    किसान मंच ने 27 दिसम्बर को ही इसके लिए पत्र वन विभाग को पत्र लिखा था ।

     

    इस दौरान ललित मोहन भट्ट,नरेश भट्ट,विनय भट्ट,विशाल बजावल,पारेश्वर नेगी,श्री ललित चंद्र तिवारी जी आदि मौजूद थे।

    वन विभाग में डी फ़ ओ तिवारी जी से बात करने पर बताया गया कि उक्त घटना  पर त्वरित कार्यवाही की गई है, तथा स्थिति पर नजर बनाई हुई है। किसी भी ग्रामीण को कोई भी क्षति नही होने दी जाएगी।

  • एक शख्शियत,,,, कुछ अलग सी,,,।

    एक शख्शियत,,,, कुछ अलग सी,,,।

    हल्द्वानी– विदित हो कि आज कल उत्तराखंड में नगर निगमों के चुनावी रण में सभी पार्टियों के कैंडिडेट उतरे हुए हैं, जिसमे हर वर्ग और संप्रदाय के लोग भाग ले रहे हैं,,  इस समर में कुछ चुनिन्दा लोगो से परिचित होने का मौका मिला,,,,

    उसमें प्रथम भाग में   आज जिस शख्शियत ने मिल रहे हैं,,

    वो है पूनम जोशी,,,,,,

    एक सम्भ्रांत परिवार की उच्च शिक्षा प्राप्त शालीन महिला।

    यूँ तो पूनम जोशी जी किसी परिचय की मोहताज नही है,

    बर्तमान समय में हल्द्वानी में नगर निगम चुनाव में वो वार्ड नम्बर 2 से भाजपा की प्रत्याशी हैं। पूनम जोशी एक मृदुभाषी , मिलनसार और सभी के दुःख सुख में शामिल  होने वाली सामाजिक महिला है। सभी की परेशानियों को सुन सहजता से निकारण करने का प्रयास करती है।

    एक लंबा राजनीतिक अनुभव  लिए हुए है पूनम जोशी। लगातार भाजपा महिला मोर्चा के महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती के साथ, आजकल महिला मोर्चा , नैनीताल के जिला महामंत्री के पद पर कार्यरत है।

    वर्तमान समय मे वह काठगोदाम/हल्द्वानी नगर निगम चुनाव में वार्ड नम्बर 2 की पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रही है। उम्मीद है उनकी सहजता, सरलता और कार्य करने का अनुभव वहाँ की जनता के काम आएगा। जीत दर्ज कर वो विकास कार्यों में एक मील का पत्थर साबित करेगी। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है।।

  • भारतीय जनता पार्टी ने बनाईं निगम चुनाव के लिए सोशल मीडिया टीम,, हलद्वानी में श्रुति तिवारी बनी संयोजक।

    भारतीय जनता पार्टी ने बनाईं निगम चुनाव के लिए सोशल मीडिया टीम,, हलद्वानी में श्रुति तिवारी बनी संयोजक।

    हलद्वानी– भाजपा ने निगम चुनावो को देखते हुए चुनावों की तैयारी तेज कर दी हैं,

     

    इसी कडी में भाजपा ने पूरे प्रदेश की सोशल मीडिया टीम की घोषडा कर दी, नैनीताल जिले के हल्द्वानी निगम में यह जिम्मेदारी श्रुति तिवारी को दी गई हैं। तथा दो सह संयोजक राजेश भारद्वाज और सुनील सती शामिल है।

     

    जैसा कि विदित है आज सोशल मीडिया का चुनाव में एक बड़ा योगदान रहता है, तथा सोशल मीडिया की पहुंच बहुत दूर तक होती है, जो काफी हद तक ट्रेंड तय करती हैं , इसलिए आज सोशल मीडिया का योगदान चुनावों को जिताने और हराने में बड़ा योगदान देता है।

  • सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल की महिला मोर्चा के द्वारा घायलों को बांटे फल।

    सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल की महिला मोर्चा के द्वारा घायलों को बांटे फल।

    हल्द्वानी–सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल की महिला मोर्चा के द्वरा आज सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भीमताल के पास हुई बस दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों और उनके तीमारदारों के लिए जूस, बिस्किट और फल का वितरण किया गया एवं घायलों के जल्द से जल्द सही होने की प्रार्थना की गई

     

    इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी सीमा बत्रा, प्रदेश महामंत्री ज्योति अवस्थी, कुमाऊं प्रभारी काजल खत्री, प्रदेश सह प्रभारी गंगा शाही , मंजू शाह , लीना शर्मा एवं अन्य बहने उपस्थित रही।

  • अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल  ने बस दुघर्टना में घायल हुए लोगो को बांटा चाय ,बिस्कुट और नास्ता।

    अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल ने बस दुघर्टना में घायल हुए लोगो को बांटा चाय ,बिस्कुट और नास्ता।

    हल्द्वानी—अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल संपूर्ण भारत) की युवा इकाई द्वारा आज सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में कल भीमताल के पास हुई बस दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों और उनके तीमारदारों के लिए चाय, बिस्कुट एवं जूस वितरण किया गया और घायलों के जल्द से जल्द सही होने कि प्रार्थना की।

     

    इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी अतुल कुमार गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष अनुज कांत अग्रवाल, प्रदेश महासचिव डिंपल पांडे, भूपेश बिस्ट, युवा महानगर अध्यक्ष सुमित साहू, युवा मीडिया प्रभारी विपुल अग्रवाल, युवा सचिव सुशील साहू, युवा उपाध्यक्ष सुमित सागर, रजत गुप्ता, जीतू सागर, योगेश सिंह, लव बक्शी आदि तमाम गणमान्य व्यापारी मौजूद थे।