Category: हल्द्वानी

  • कप्तान ने अपराधों पर रोक लगाने के लिए स्वमं सम्भाली कमान, उतरे मैदान में, भयमुक्त वातावरण में मनाए दीपावली,दिया संदेश।

    कप्तान ने अपराधों पर रोक लगाने के लिए स्वमं सम्भाली कमान, उतरे मैदान में, भयमुक्त वातावरण में मनाए दीपावली,दिया संदेश।

    हलद्वानी–आज सायं जनपद नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने “ऑपरेशन सैनेटाइज” के अन्तर्गत पुलिस टीम के साथ मिलकर आगामी दीपावली के अवसर पर हल्द्वानी शहर के भीड-भाड़ वाले स्थानों एवं पूरे बाजार में पैदल मार्च निकाला।

     

    इस दौरान उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया और स्थानीय निवासियों को सुरक्षा का एहसास कराया।

     

     

    एसएसपी ने पुलिस टीम के साथ दुकानों में कार्यरत लोगों से सत्यापन के सम्बन्ध में पूछताछ किया, ताकि कोई भी अवैध गतिविधि न हो सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना उचित सत्यापन के किसी भी दुकान में कार्यरत लोगों के खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी।

     

    इसके साथ ही, उन्होंने अनावश्यक रूप से बाजारों में घूमने वाले लोगों को फटकार लगाई और उन्हें समझाया कि सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन और सुरक्षा का ध्यान रखना आवश्यक है।

    चैकिंग अभियान के अंतर्गत, कालू सिद्व मन्दिर के सामने बाजार, नल बाजार, मंगल पड़ाव सब्जी मंड़ी, होलिका ग्राउंड के सामने, कारखाना बाजार, बर्तन बाजार, जामामस्जिद, ताज चैराहा, मेन बाजार, पटेल चैक, सदर बाजार, और होटल सरस वाली गली सहित विभिन्न स्थानों पर चैकिंग की गई।

     

    निरीक्षण टीम में एसपी सिटी श्री प्रकाश चन्द्र, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी श्री राजेश यादव, थानाध्यक्ष वनभूलपुरा श्री नीरज भाकुनी, चैकी प्रभारी मंगल पड़ाव श्री दिनेश जोशी, उ0नि0 प्रवीण कुमार, उ0नि0 विजय कुमार, और उ0नि0 देवेन्द्र राणा सहित कुल 05 टीमें बनाई गई थीं, जिसमें 02 प्लाटून महिला/पुरुष पीएसी के साथ थाना और चौकी पुलिस बल मौजूद रहा।

     

    09 पाइंटों पर नाकाबन्दी कर पिकेट तैनात की गई, जिससे चैकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध बाजार से बाहर न जा सके।

     

    कई संदिग्धों की जांच की गई, और बिना सत्यापन के दुकानों, फड़ फेरी में काम करने वालों के सत्यापन की कार्यवाही की गई। नाम-पता सही न बता पाने वाले, और अनावश्यक रूप से बाजार में घूमने वालों को चौकी मंगल पड़ाव ले जाकर सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

     

     

    चौकी में लगभग- 110 लोगों को लाया गया, जिसमें से 63 लोगों के विरूद्व सत्यापन एवं संदिग्ध पाये जाने पर 81 पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही करते हुए जुर्माना जमा करवाया गया, चैकिंग जारी है।

    एसएसपी ने सभी नागरिकों से त्यौहारी सीजन में जेबकतरों, टप्पेबाजों, चैनस्नैचरों से सावधान रहने और अपने छोटे बच्चों का विशेष ख्याल रखने की अपील की। उन्होंने कहा, कि अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

     

    सभी से अपील की गई कि वे त्योहारों के दौरान अनुशासन का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

     

    कहा, दीपावली का त्योहार हम सबके लिए खुशियों का संदेश लाता है, लेकिन इसके साथ ही सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। हम सभी को मिलकर एक सुरक्षित और आनंदमय दीपावली मनानी चाहिए।

     

    आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

  • हल्द्वानी- तीन युवतियों ने शराब के नशे में गौला बाईपास रोड काठगोदाम पर जमकर काटा जमकर हंगामा……

    हल्द्वानी- तीन युवतियों ने शराब के नशे में गौला बाईपास रोड काठगोदाम पर जमकर काटा जमकर हंगामा……

    हल्द्वानी- तीन युवतियों ने शराब के नशे में गौला बाईपास रोड काठगोदाम पर जमकर हंगामा काटा। युवतियां सड़क पर आकर नाचने लगी। लोग इनका वीडियो बनाने लगे। इससे जाम लग गया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने तीनों युवतियों को पकड़कर थाने लाए। इसके बाद तीनों के परिवार के सदस्यों को बुलाकर इन्हें परिवार को सौंप दिया। सोमवार रात करीब 10 बजे काठगोदाम थाने से करीब एक किमी आगे गौला बाईपास पर ट्रैफिक जाम की सूचना पुलिस को मिली।

     

    जब एक सिपाही मौके पर पहुंचा तो पता चला कि तीन युवतियों ने शराब पीकर बीच सड़क पर नाच रही थी। साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग भी कर रही थी। सड़क पर चलने वाले युवक गाड़ी रोककर उसका वीडियो बनाने लगे। इससे सड़क जाम हो गई। सूचना पर काठगोदाम थाने के एसआई जगदीश महिला पुलिस के साथ पहुंचे। तीनों लड़कियों को रास्ते से हटवाया और यातायात सुचारू कराया। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही दोबारा ऐसा करने पर कड़ी चेतावनी दी गई है।

  • मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने जनसुनवाई के दौरान एक महिला कर्मी को दिलवाया दो महीने का वेतन…..

    मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने जनसुनवाई के दौरान एक महिला कर्मी को दिलवाया दो महीने का वेतन…..

    हल्द्वानी- हल्द्वानी में आयुक्त और मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान एक महिला कर्मी को दो महीने का वेतन दिलवाया। इस दौरान आयुक्त ने कई लोगों की समस्याएं का भी निस्तारण कराया। कैंप कार्यालय में हुई सुनवाई के दौरान भोटिया पड़ाव निवासी चंद्रा देवी ने आयुक्त को बताया कि वह नाइका के स्टोर में कार्य करती थी।

     

    कहा कि स्टोर मालिक ने उसके दो माह के वेतन भुगतान नहीं किया है। इस पर आयुक्त ने संबंधित स्टोर के प्रबंधक से महिला कर्मी के खाते में उसके दो माह का वेतन जमा करवाया। पिथौरागढ़ निवासी अशोक चंद्र लोहनी ने शिकायत की कि हल्द्वानी निवासी गुरजिंदर ने उससे विदेश भेजने के नाम पर 1.80 लाख रुपये की ठगी की है। आयुक्त ने गुरजिंदर को तलब कर हफ्ते भर में धनराशि लौटाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इस तरह की घटनाओं में दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, अतिक्रमण हटाने आदि की भी समस्याएं भी आयुक्त ने सुनीं

  • हल्द्वानी- DIG और SSP आवास समेत हजारों घरों की बत्ती गुल, परेशान रहे लोग……..

    हल्द्वानी- DIG और SSP आवास समेत हजारों घरों की बत्ती गुल, परेशान रहे लोग……..

    हल्द्वानी- कालाढूंगी रोड चौराहा बिजलीघर की लाइन में फॉल्ट के चलते 20 हजार उपभोक्ताओं की बिजली चार घंटे गुल रही। इससे डीआईजी, एसएसपी, प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस आवास समेत बाजार क्षेत्र का इलाका प्रभावित रहा। काठगोदाम के डीजल पॉवर हाउस से बिजलीघर आ रही विद्युत लाइन की केबिल में रविवार सुबह 3.27 बजे फॉल्ट हो गया।

     

    इससे बिजलीघर से जुड़े नैनीताल रोड, स्टेशन रोड, कालाढूंगी रोड, गांधीनगर फीडर के हजारों उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। करीब चार घंटे बाद सुबह 7.11 बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। इस बीच कई क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति पर भी असर पड़ा। बिजली विभाग के अवर अभियंता विनोद पाठक ने बताया कि काठगोदाम 132 केवी से डीजल पॉवर हाउस को जा रही केबिल में फॉल्ट होने से बिजलीघर के चार फीडरों की आपूर्ति ठप हुई थी।

     

    विद्युत वितरण खंड ग्रामीण डिवीजन बीती 16 अक्टूबर को पोल से गिरकर मौत के मुंह में समाए लाइनमैन को पांच लाख का मुआवजा देगा। लखनपुर बरेली निवासी 21 वर्षीय सुरेंद्र धौलाखेड़ा बिजलीघर के पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू पोल में चढ़कर एलटी लाइन में काम कर रहा था तभी वह नीचे सड़क पर गिर गया। हादसे में उसके सीने में गहरी चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई थी।

     

    अधिशासी अभियंता बेगराज सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को पांच लाख का मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है। विद्युत निरीक्षक की जांच के बाद मुआवजा दिया जाएगा। यह कर्मचारी ठेकेदार के अधीन काम करता था, ठेकेदार ने भी उसके परिजनों को मुआवजा राशि दी है।

  • पीपल पोखरा नंबर एक फतेहपुर में दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त……

    पीपल पोखरा नंबर एक फतेहपुर में दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त……

    हल्द्वानी- पीपल पोखरा नंबर एक फतेहपुर में तेंदुआ आबादी क्षेत्र में घूमता हुआ दिखाई दिया। यह घटना वहां एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। इससे क्षेत्रवासियों में भय का माहौल है। उधर वन विभाग ने वहां गश्त बढ़ा दी है। फतेहपुर रेंज के रेंजर केआर आर्या ने बताया कि पीपल पोखरा नंबर एक आबादी क्षेत्र में तेंदुए की मूवमेंट देखी गई है।

     

    कहा कि शुक्रवार के बाद से दोबारा तेंदुआ नहीं दिखाई दिया। वन विभाग की टीम वहां रात में लगातार गश्त कर रही है। साथ ही लोगों को रात में घर के बाहर लाइट जलाने, बाहर निकलने से पहले इधर-उधर देखकर जाने की हिदायत दी जा रही है।

  • कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाएगा आज करवाचौथ का पर्व……

    कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाएगा आज करवाचौथ का पर्व……

    हल्द्वानी- कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर आज करवाचौथ का पर्व मनाया जाएगा। महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगी। इसे लेकर महिलाओं ने शृंगार के साथ ही व्रत से जुड़ी सामग्री की खूब खरीदारी की। आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि करवाचौथ का पर्व हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है। करवाचौथ व्रत की शुरुआत हमेशा सरगी खाने से होती है, जो सूर्योदय से करीब दो घंटे पहले खाई जाती है।

     

    इस दौरान करवा माता, भगवान गणेश और चंद्रमा की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। करवाचौथ के दिन पूजा का मुहूर्त रविवार को शाम 5.46 बजे से शुरू हो कर 07.02 बजे तक रहेगा। वहीं, करवाचौथ पर इस बार सुबह 06.24 बजे से 06.46 बजे तक भद्रा का साया रहा। लेकिन पूजा के समय भद्रा का साया नहीं रहेगा। सुहागिनें चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा करें। व्रत खोलने के बाद पति और बड़ाें का आशीर्वाद लें। यह बात जरूर ध्यान रखें कि पूजा की थाली में छलनी, आटे का दीया, फल, ड्राईफ्रूट, मिठाई और दो पानी के लोटे होने चाहिए।

     

    सुहाग जिस चुन्नी को ओढ़कर कथा सुने उसी चुन्नी को ओढ़कर चंद्रमा को अर्घ्य दें। छलनी में दीया रखकर चंद्रमा को उसमें से देखे और फिर उसी छलनी से तुरंत अपने पति को देखें। चंद्रपूजन के बाद आप बायना (खाना और कपड़े, दक्षिणा ) निलाकर अपने बड़ों को दें और फिर खाना खाएं। इस दिन लहसुन-प्याज वाला और तामसिक खाना न बनाएं।

  • धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठगोदाम का वार्षिकोत्सव………

    धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठगोदाम का वार्षिकोत्सव………

    हल्द्वानी- प्रथम प्रस्तुति वेनेरेशन टू द आल माइटी के साथ गणेश वंदना से हुई जिसमें गणेश जी से कार्य को निर्विघ्न पूर्ण करने की प्रार्थना की गई, इसी में शिव तांडव, राम सिया व हनुमान चालीसा के माध्यम से ईष्वर की आराधना की गई। तत्पश्चात विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रधानचार्य श्री अनुराग माथुर ने प्रस्तुत की, जिन्होंने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों का लेखा-जोखा व विद्यालय के चहुँमुखी विकास की रूप रेखा प्रस्तुत की।

     

    इस अवसर पर पी० पी टी के माध्यम से कमेमरेशन (स्मरणोत्सव) जिसमें स्कूल के 25 वर्ष के दौरान सफलता तक पहुँचने के संघर्ष की यात्रा को दर्शाया गया स्कूल के संस्थापक स्वर्गीय एन० सी० बल्यूटिया जी को श्रद्धांजलि दी गई, व उनके प्रेरणा व सपनों  को जो विद्यालय के लिए उन्होंने देखे उन्हें दिखाया गया। तत्पश्चात म्यूजिकल ओडिसी बॉय वेलवेट वीवर्स – स्कूल बैंड ने अपने मधुर संगीत द्वारा सबको झूमने के लिए मजबूर कर दिया। ड्रीम वीवर्स – शुभ दिन आयो, ख़ुशी को प्रदर्शित करते हुए कक्षा 7 से 12 तक की छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी।

     

    इसी श्रृंखला में नर्सरी से कक्षा पाँच तक के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति से सबको अपनी ओर आकर्षित किया। द जर्नी विदिन योग व मल्लखम्ब सिनर्जी में विद्यार्थियों ने योगा व मल्लखम्ब को विभिन्न मुद्राओं को प्रदर्शित कर दर्शको को आश्चर्यचकित कर दिया। इसी श्रृंखला में थिएटर के माध्यम से न्यू विज़न न्यू मिशन 2.0 – में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने कल, आज और कल को प्रदर्शित कर शिक्षा के महत्व को दर्शाते हुए सुनहरे सपने जो उनके द्वारा देखे गए थे।

     

    उनके पूरा होने पर ख़ुशी को दर्शाया। द सक्सेस समिट – के माध्यम से कक्षा 10-12 व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही (एलुमनी) भूतपूर्व विद्यार्थियों को रजत जयंती वार्षिकोत्सव अवसर पर सम्मानित किया। इनमें डॉ वृंदा अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, हिमांशु और हितेश कन्याल, उज्जवल आर्य, आयुषी बल्यूटिया, गुंजन नेगी, डॉ जयति कन्याल, वैभव नागपाल, प्रमोद मिश्रा, डॉ प्रकृति जोशी, अक्षय भट्ट  मुख्य रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर स्कूल की वार्षिक पत्रिका रिफ्लेक्शन 2023-24 के नवीनतम संस्करण का विमोचन भी मुख्य अतिथि श्री दीपक रावत जी द्वारा हुआ।

     

    साथ ही मुख्य अतिथि श्री दीपक रावत ने – विद्यार्थियों के लिए नैतिक मूल्यों के महत्व पर अपने विचार रखे। बदलते परिवेश में सफलता का मंत्र नैतिकता से होकर ही जाता है। स्कूल की चेयरपर्सन डा० गीतिका बल्यूटिया ने सभी अतिथिगणों को धन्यवाद दिया व आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा पंत कक्षा 10, यशस्वी जोशी 12, सबीर धारीवाल 9, व जिया उल हसन अंसारी 11, हितांषी बिष्ट 11, बबिता शर्मा 11 के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का योगदान रहा।

     

    इस मौके पर श्री भुवन चंद्र उपाध्याय, आर ॰के sharma, फादर ग्रेगरी, सिस्टर स्मिथा, ललित जोशी समेत कई स्कूलों के निदेशक एवं प्रिंसिपल  मौजूद रहे। अपनी ख़ुशी को अंत में विद्यार्थियों ने ग्रैंड फिनाले के माध्यम से व्यक्त कर सभी का आभार व्यक्त किया।

  • महिला सुरक्षा एवं भयमुक्त वातावरण बनाए जाने हेतु जिले में की गई कार्यशालाओं पर एक्शन प्लान की, कि गई समीक्षा।

    महिला सुरक्षा एवं भयमुक्त वातावरण बनाए जाने हेतु जिले में की गई कार्यशालाओं पर एक्शन प्लान की, कि गई समीक्षा।

    हलद्वानी–प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

     

    मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशानुसार नैनीताल जिले में एक कार्ययोजना तैयार करते हुए अनेक कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इस हेतु अपर निदेशक सेवायोजन के नेतृत्व में विभिन्न विभागों की महिला अधिकारियों को सामिल करते हुए टीम तैयार कर महिलासुरक्षा को लेकर विभिन्न कार्य कराए गए।

     

    महिला सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्यों के संबंध में कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जिलाधिकारी वंदना ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर इन कार्यों की समीक्षा की,तथा इस संबंध में किए गए कार्यों की जानकारी ली।

     

    बैठक में अवगत कराया कि हल्द्वानी नगर क्षेत्रान्तर्गत 41 विद्यालयों में जाकर गठित टीम द्वारा 45 कार्यशालाओं का आयोजन कर बालिकाओं से महिला सुरक्षा के संबंध में चर्चा करते हुए उनसे सुझाव लिए गए।

     

    इस संबंध में टीम की नोडल अधिकारी अपर निदेशक सेवायोजन ऋचा सिंह ने अवगत कराया कि इन कार्यशालाओं में विद्यालय की छात्राओं ने बताया कि उन्हें अक्सर अनेक स्थानों में विभिन्न प्रकार से भय जैसा वातावरण महसूस होता है,जिसमें अंधेरे के समय नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट टाईट न होने के कारण,खाली खुली भूमि में जहाँ पर अधिक संख्या में भीड़/अराजक तत्व एकत्रित होते हैं ऐसे स्थानों से गुजरने पर,विद्यालय को जाते व आते समय तेज रफ्तार में बाइकर्स का लगातार आने जाने से सायं व रात्रि के समय ओटो से यात्रा के दौरान चालकों का परिचय पत्र व अन्य जानकारी न होने के साथ ही विभिन्न ठेलों के समीप नशे में एकत्रित लोगों से भय महसूस होता है,

     

     

    इस प्रकार की बातें इन कार्यशालाओं में बालिकाओं द्वारा समिति के सदस्यों को बताई,तथा ऐसे कुल 480 स्थान नगर क्षेत्रान्तर्गत चिह्नित किए गए।

     

    इन सभी स्थानों में विभिन्न प्रकार की समस्याओं को अवगत कराया उन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु व एक भयमुक्त वातावरण तैयार करने हेतु जिले में एक कार्ययोजना तैयार करते हुए विभागों को जिम्मेदारी सौपी गई।साथ ही इन स्थलों का भौतिक निरीक्षण करने के साथ ही उपजिलाधिकारी तुषार सैनी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सत्यापन के बाद कुल 82 स्थानों को अति संवेदनशील स्थान के रूप में चिह्नित किया गया हैं।

     

    इन स्थानों में नशे के कारोबार करने,छेड़छाड़ की घटना के दृष्टिगत संवेदनशील चिन्हित किया गया ।

     

    इस संबंध में जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, तथा पुलिस की टीम को इन सभी 82अति संवेदनशील स्थानों में लगातार छापेमारी की कार्यवाही,ओचक निरीक्षण करने सहित लगातार पुलिस गस्त बढ़ाने के निर्देश दिए। ताकि इन स्थानों में महिला व बालिकाऐं अपने को किसी भी प्रकार से अपने को असुरक्षित महसूस न करे।जिलाधिकारी ने कहा कि हमें एक भयमुक्त समाज देना है।

     

     

    इन कार्यशाओं में टीम को विभिन्न स्थानों में अंधेरा रहने के कारण डर व भय महसूस होना भी बताया गया,जिनका चिह्नीकरण करते हुए कुल 146 स्थान चिह्नित किए गए,जहाँ स्ट्रीट लाईट न होने के कारण अंधेरा था। उनमें प्रशासन द्वारा तत्काल स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्णय लिया गया।

     

    इस संबंध में नगर आयुक्त द्वारा अवगत कराया कि नगर निगम द्वारा कुल 106 स्थानों में सोलर स्ट्रीट लाईट लगा दी गई है।शेष में उरेडा विभाग द्वारा लगाई जा रही है।

     

     

    जिलाधिकारी ने कहा कि जिन जिन कारणों से बालिकाएँ असुरक्षित महसूस करती थी,और विभागों द्वारा उन स्थानों में कार्यवाही करते हुए एक सुरक्षित माहौल तैयार करने हेतु विभाग युद्धस्तर पर कार्य करें ,इस संबंध में महिला टीम के सदस्य पुनः विद्यालयों में जाकर बालिकाओं से इस संबंध में जानकारी और फीडबैक भी ले लें। साथ ही अधिकारी इन स्थलों का समय समय पर निरीक्षण भी करते हुए कार्यवाही करें।

     

    इसी प्रकार नगर में संचालित ऑटो व ई रिक्शा में यात्रा के दौरान असुरक्षित महसूस करने संबंधित प्रकरण पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही करते हुए नगर निगम द्वारा परिवहन विभाग के सहयोग से ऑटो व ई रिक्शा चालकों का सत्यापन का कार्य किया गया,जिन्हें परिवहन विभाग द्वारा परिचय पत्र भी वितरित किए जा रहे हैं, साथ ही इनका एक ड्रेसकोड भी तैयार किया जा रहा है जो आगामी 4 नवंबर से लागू किया जाएगा।

     

    इस संबंध में जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि जिन ओटो व रिक्शा चालकों के परिचय पत्र वितरित हो गए हैं, वह अवश्य ही उसका उपयोग करे,यह सुनिश्चित किया जाए।

     

    बैठक में जिलाधिकारी ने नगर अंतर्गत वेंडिंग जोन तथा वेंडर के चिह्नीकरण कार्य के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली। इस संबंध में अवगत कराया कि अभी तक 350 वेंडरों का चिह्नीकरण कर सत्यापन का कार्य हो गया है, वेंडिंग जोन/स्थल चयन का कार्य भी गतिमान है,चयन के अनुसार ही वेंडर को परिचय पत्र जारी किया जाएगा,ताकि वह निर्धारित स्थल पर ही अपनी दुकान को लगा सके।

     

    जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि स्थाई वेंडिंग जोन को शीघ्र चिह्नित करने के साथ ही अस्थाई वेंडिंग जोन अर्थात जहाँ जहाँ विभिन्न दिवसों में हाट मेले आदि लगाए जाते हैं उन्हें भी चिह्नित किया जाय ।

    बैठक में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड ने किया कार्यकारणी का विस्तार।

    सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड ने किया कार्यकारणी का विस्तार।

    हलद्वानी–सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखं प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री कोषाध्यक्ष व कोर कमेटी के द्वारा  नैनीताल जिलाध्यक्ष पद पर नरेश पाण्डे जी को नियुक्त किया गया है। साथ ही नैनीताल ,भवाली ,खैरना,गर्म पानी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

     

    ।साथ ही भीमताल इकाई  का गठन करते हुए  भीमताल अध्यक्ष पद पर मनोज दुर्गापाल जी को नियुक्त किया गया है,।

     

    आपको सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं आपके नेतृत्व में सम्पूर्ण नैनीताल जिले के  व्यापारी हितों के लिए काम करेगा व समाजीक योगदान भी आपका महत्वपूर्ण  योगदान रहेगा ।

  • यूओयू ने आधुनिकता पर आयोजित किया व्याख्यान।

    यूओयू ने आधुनिकता पर आयोजित किया व्याख्यान।

    हलद्वानी–उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषाएँ विभाग द्वारा आधुनिकता की अवधारणा विषयक एकल व्याख्यान आयोजित किया गया.

     

     

    इस व्याख्यान को साहित्य अकादेमी भाषा सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. पुरुषोत्तम अग्रवाल ने दिया. आधुनिकता की अवधारणा स्पष्ट करते हुए कहा कि मनुष्य की सोच और चेतना पर धर्म के आधिपत्य टूटने की प्रक्रिया आधुनिकता है.

     

    आधुनिकता के पहचान के प्रमुख लक्षणों में मोहभंग महत्वपूर्ण है. पारम्परिक समझ के प्रति मोहभंग एवं संदेह आधुनिकता की महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

     

    भारतीय परिदृश्य में मोहभंग और विकेंद्रीकरण कबीर के यहाँ सबसे ध्यान देने वाली बात है. कबीर की स्वीकार्यता को लेकर उन्होंने कहा कि अकबर ने दादू को अपने समय का कबीर कहा. आधुनिकता अगर सुख-सुविधाओं से, एशो आराम के सामान से, अत्याधुनिक तकनीकि से ही आंकी जाती तो आज सउदी अरब, दुबई जैसे देश आधुनिक कहलाते ये कहना है।

     

    आलोचक व लेखक प्रोफेसर पुरुषोत्तम अग्रवाल का। उन्होंने यूरोपीय व भारतीय संदर्भों में आधुनिकता पर विस्तार से बात रखी। व्याख्यान के शुरुआत में विषय प्रवेश करते हुए हिदीं में असिस्टेंट प्रोफेसर डा. राजेन्द्र कैड़ा ने कहा कि हमें तय करना होगा कि आधुनिकता है क्या. क्या औद्योगिक क्रांति का होना, रेल लाइन का बिछना, बिजली का आना आधुनिकता है या चेतना के स्तर पर आधुनिक होना ज्यादा जरूरी है।

     

    व्याख्यान की अध्यक्षता कर रही मानविकी विद्याशाखा की निदेशक प्रोफसर रेनू प्रकाश ने कहा कि हमें दिमागी रूप से चेतनशील बनना होगा तभी सही मायने में आधुनिक कहलाएंगे। अपनी पुरानी रुढ़ हो चुकी परंपराओं को त्यागना भी होगा.

     

    व्याख्यान के अंत में हिंदी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डा. शशांक शुक्ला ने कहा कि पुरुषोत्तम अग्रवाल की किताब अकथ कहानी प्रेम की आधुनिकता की अनिवार्य पाठ्य पुस्तक है.

     

    व्याख्यान का संचालन हिंदी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर कुमार मंगलम ने की। अपने सञ्चालन ने उन्होंने कहा कि भारत में आधुनिकता का आगमन व्यापारिक पूँजीवाद के साथ आया और आज जब हम आधुनिकता पर बात कर रहे हैं तब पूँजीवाद के इस भयावह समय को देखना होगा. आज की आधुनिकता क्या पूरागामी आधुनिकता की ओर तो नहीं जा रही है.

     

    इस अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के समस्त कार्मिकm समेत शहर के बुद्धजीवी और शोध-छात्र मौजूद रहे।.