Category: हल्द्वानी

  • जिलाधिकारी वंदना ने शुक्रवार को आपदा प्रभावित ग्राम ब्यूडा खाम में आपदा से क्षतिग्रस्त मार्ग, बरसती नाले एवं सड़कों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए पुनर्निर्माण के कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश ।

    जिलाधिकारी वंदना ने शुक्रवार को आपदा प्रभावित ग्राम ब्यूडा खाम में आपदा से क्षतिग्रस्त मार्ग, बरसती नाले एवं सड़कों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए पुनर्निर्माण के कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश ।

    हलद्वानी–– जिलाधिकारी वंदना ने शुक्रवार को आपदा प्रभावित ग्राम ब्यूडा खाम में आपदा से क्षतिग्रस्त मार्ग, बरसती नाले एवं सड़कों का निरीक्षण कर अधिकारियों को पुनर्निर्माण के कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।

     

    ब्यूड़ा खाम ग्राम में दो नालों के द्वारा वर्षाकाल में काफी भूस्खलन और मलबा आने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि सिंचाई और वन विभाग दीर्घकालीन प्रस्ताव विशेषज्ञो की टीम द्वारा सर्वे कर शीघ्र बनाएं ।

     

     

    उन्होंने कहा नालो पर चरणबद्व तरीके से चैकडैम बनाये जांए ताकि मलबा आबादी क्षेत्र में ना आये। इसकी डीपीआर 15 दिनों के भीतर बनाने के निर्देश दिये।

     

     

    विभागों को निर्देश दिए कि मानसून समाप्त हो गया है, पुनर्निर्माण के कार्य तत्काल आरंभ किए जाए ताकि जनपद में आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में अगले मानसून से पूर्व सभी सुरक्षात्मक कार्य पूर्ण हो सके।

     

    उन्होंने वन विभाग के अधिकारियां से कहा कि ग्राम के ऊपर की पहाड़ी पर जहां-जहां भूस्खलन सम्भावित क्षेत्र है उन स्थानों पर ग्रीन कवर बढ़ाया जाए इसके लिए (बम्बू) बांस का प्लानटेंशन या मिट्टी को अच्छी पकड़ बनाने वाली घास लगाये जाएं ताकि भूस्खलन को रोका जा सके और जो गांव में आवागमन हेतु पैदल मार्ग है वह क्षतिग्रस्त हो गया है, इसका पुनर्निर्माण हेतु तत्काल प्रस्ताव बनाएं ।

     

    बलूटी ग्राम को जाने वाली सडक पर काफी संख्या में गडडे पाये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की उन्होंने मौके पर पीएमजीएसवाई के अधिकारियो को मार्ग के गडडे शीघ्र भरने के निर्देश मौके पर दिये।

     

     

    जिलाधिकारी ने इसके पश्चात काठगोदाम कालटैक्स के पास चौराहे के चौडीकरण के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी गोदाम में पानी भरने की शिकायत पर लोनिवि के अधिकारियों को ड्रेनेज बनाने के निर्देश दिये।

     

     

    उन्होंने कहा काठगोदाम से हल्द्वानी तक चौड़ीकरण के बाद फिनिशिंग के कार्य शीघ्र पूरे करें और जिन स्थानों पर जगह शेष रहती है उन स्थानों पर पेड़ लगाये जाने हेतु चिन्हित करें । चौराहे के पास लोनिवि के गोदाम में काफी कूडा आदि होने पर जिलाधिकारी ने शीघ्र अनावश्यक कूडा निस्तारण कराने के निर्देश लोनिवि को दिये।

     

    इसके पश्चात जिलाधिकारी ने ठंडी सडक व नैनीताल रोड पर पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा नैनीताल रोड पर लगभग 12 से 13 पार्क है उनमें से केवल दो पार्कों की कंडीशन ठीक है अधिकांश पार्क की स्थिति खराब है। उन्होने कहा पार्क में जहां पौधे सूख गये है उनके स्थान पर नये पौधे लगाये जायेंगे, जहां रेलिंग टूट गई है वहा पर रेलिंग लगाई जायेगी। साथ ही ठंडी सडक पर फुटपाथ व मार्ग को सौंदरीकरण के दृष्टिगत प्रथम चरण में दो पार्कों से लगते हुए क्षेत्र की लैंडस्केपिंग के लिए पीडब्ल्यूडी को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए ।

     

    जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों को मुख्य मार्ग से ट्रान्सफार्मर एवं विद्युत पोल शीघ्र शिफ्टिग करने के साथ नगर निगम को मुख्य मार्ग पर बने शौचालयों की साफ,सफाई आदि की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये ताकि आम जनमानस को कोई परेशानी ना हो।

     

    निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट एबी बाजपेयी, सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी, तहसीलदार सचिन कुमार के साथ ही नगर निगम, लोनिवि, सिचाई, जलसंस्थान, जलनिगम के अधिकारी मौजूद थे।

  • मानवाधिकार आयोग ने लिया पशुओं की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं पर संज्ञान।

    मानवाधिकार आयोग ने लिया पशुओं की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं पर संज्ञान।

    हलद्वानी–उत्तराखंड के लालकुआं,हल्द्वानी व अन्य क्षेत्रों में आवारा पशुओं की वजह से हो रही बढ़ती दुर्घटनाओं पर मानवाधिकार आयोग ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

     

    इस गंभीर समस्या को लेकर प्रदेश के आरटीआई एक्टिविस्ट और मानवाधिकार कार्यकर्ता पीयूष जोशी ने आयोग को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद प्रशासन पर अब सख्ती बढ़ाई जा रही है।

     

     

    आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड सरकार, मुख्य सचिव, कुमाऊं मंडल के आयुक्त और नगर पंचायत लालकुआं को नोटिस जारी कर 2 जनवरी को जवाब देने के निर्देश दिए है।

     

    लालकुआं, हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में बेसहारा पशुओं के चलते कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान गई है। जोशी ने अपनी शिकायत में कहा कि पिछले एक साल में कई मौतें बेसहारा गौवंश के कारण हुई हैं। इसमें मुख्य रूप से:

     

     

    – 27 अप्रैल 2024 को योगेश (25 वर्ष) की लालकुआं में सांड से टकराकर मौत हो गई।

    – 30 मई 2024 को विपिन तिवारी (46 वर्ष) की हल्दूचौड़ में आवारा गाय से टकराने पर मृत्यु हो गई।

    – 20 जुलाई 2024 को प्रिया शर्मा (28 वर्ष) की लालकुआं में आवारा गाय से टकराकर मृत्यु हो गई।

     

    इन घटनाओं ने पूरे क्षेत्र में बेसहारा पशुओं की समस्या को उजागर कर दिया है और इसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश भी बढ़ रहा है।

     

    पीयूष जोशी ने प्रशासन को साफ चेतावनी दी है कि अगर इस समस्या का समाधान जल्दी नहीं निकाला गया, तो वह अदालत का सहारा लेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल दुर्घटनाओं का मामला नहीं है, बल्कि यह लोगों के जीवन और सुरक्षा के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए उत्तराखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दाखिल करेंगे और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (SLSA) के माध्यम से कानून के तहत न्याय की मांग करेंगे।

    यह समस्या केवल नैनीताल जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे उत्तराखंड में फैलती जा रही है। अगर समय रहते इस पर काबू नहीं पाया गया तो और भी अधिक दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है।

     

     

    प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है ताकि आम नागरिकों का जीवन और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके,मूल समस्या पर काम किया जाये,जिले के बार्डरो पर आने जाने वाले पशुओ की सघन चेकिंग हो,पशुओ को आवारा छोड़ रहे लोगो व संस्थाओ का चिन्हीकरण कर ठोस कार्यवाही की जाए,प्रशाशन से वार्ता कई बर कर चुके है कुछ सकारात्मक परिणाम भी आये है ,समस्या हल नही हुई तो कोर्ट जाएंगे।

  • प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण का हुआ समारोह।

    प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण का हुआ समारोह।

    हलद्वानी–आज दिनांक 10 अक्टूबर 2024 को प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवल चौड़ में किया गया।

     

     

    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री अजय भट्ट,सांसद ,नैनीताल- उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र एवं श्री आनंद सिंह दर्मवाल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत जनपद नैनीताल द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। दीप प्रज्वलन के पश्चात सभी अतिथियों का पुष्प – गुच्छ देकर के अभिनंदन किया गया।

     

    उसके बाद सेंट लॉरेंस स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

     

    जनपद नैनीताल के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में,46 डीएलएड उपाधि धारक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र मुख्य अतिथि श्री अजय भट्ट, सांसद ,महोदय द्वारा वितरित किए गए।

     

    मुख्य अतिथि महोदय ने अपने संबोधन में सभी नवनियुक्त अध्यापकों को शुभकामनाएं प्रेषित की, और जनपद नैनीताल के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को बेहतर करने के लिए पूरी लगन और समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

     

     

    उन्होंने कहा शिक्षकों के माध्यम से ही आदर्श समाज का निर्माण होता है, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ, उनके मन- मस्तिष्क में संस्कार पूर्ण शिक्षा का रोपण वर्तमान समय की आवश्यकता है।

     

    विशिष्ट अतिथि श्री आनंद सिंह दरमवाल उपाध्यक्ष जिला पंचायत नैनीताल द्वारा सभी नवनियुक्त शिक्षकों का भारतीय संस्कृति के अनुरूप बच्चों को संस्कारी, आदर्श नागरिक बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ शिक्षण करने का आवाहन किया।

     

    इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री पुष्कर लाल टम्टा ने शिक्षा मंत्री मा. डॉ.धन सिंह रावत का नव नियुक्तशिक्षकों के लिए भेजा गया संदेश पढ़कर सुनाया।

     

    जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक श्री एच. बी. चंद ने नवनियुक्त शिक्षको को कार्यक्षेत्र में समुदाय के साथ समन्वयं करते हुए शिक्षण कार्य करने के लिए उत्प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि अधिकांश शिक्षकों की नियुक्ति दूर दराज के एकल विद्यालयों में की गई है। या जो विद्यालय शिक्षक विहीन है ,वहां प्रथम नियुक्ति दी गई है।

     

    तारा सिंह खंड शिक्षा अधिकारी , हल्द्वानी द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

     

    सेंट लॉरेंस स्कूल के चेयर मैन अनिल जोशी ,मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सुनील जोशी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अनिता जोशी द्वारा मुख्य अतिथि श्री अजय भट्ट ,सांसद महोदय को विद्यालय की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

     

    इस अवसर पर आनंद दरमवाल , उपाध्यक्ष जिला पंचायत* नैनीताल,भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्री राजेंद्र नेगी, श्री भुवन आर्य जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा नैनीताल, श्रुति तिवारी, श्री पुष्कर लाल टम्टा, मुख्य शिक्षा अधिकारी, एच.बी चन्द, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक, तारा सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी, सुरेश चंद्र आर्य, उप शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी, श्री अनिल जोशी, श्री सुनील जोशी ,श्रीमती अनिता जोशी,प्रवीण कुमार रौतेला, प्रिंसिपल सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी, आरएस भंडारी ,राजेश pant,आनंद चुफाल, नीरज दरमवाल, शेखर पंत, कैलाश बिष्ट, मोहित कांडपाल ,विजय जोशी ,कमलेश रावत सहित नवनियुक्त शिक्षकों के माता-पिता और अभिभावक उपस्थित रहे।

  • अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कालाढूंगी चौराहे, हल्द्वानी स्थित भारत के व्यापारियों के मार्गदर्शक स्वर्गीय श्री रतन टाटा जी को दी गई श्रद्धांजलि।

    अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कालाढूंगी चौराहे, हल्द्वानी स्थित भारत के व्यापारियों के मार्गदर्शक स्वर्गीय श्री रतन टाटा जी को दी गई श्रद्धांजलि।

    हलद्वानी–  आज अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कालाढूंगी चौराहे हल्द्वानी स्थित भारत के व्यापारियों के मार्गदर्शक स्वर्गीय श्री रतन टाटा जी को श्रद्धांजलि दी गई।

     

    श्रद्धांजलि देते हुए प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने सरकार के समक्ष मांग रखी कि श्री रतन टाटा जी को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए। भारत रत्न के सही हकदार गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले रतन टाटा जी को बहुत पहले ही दे देना चाहिए था।

     

     

    ज़िला अध्यक्ष डिम्पल पाण्डे ने कहा कि रतन टाटा जी व्यापारियों के लिए सिर्फ मार्गदर्शक ही नहीं, बल्कि समूचे विश्व में टाटा ग्रुप ने कई लाख लोगों को रोजगार देते हुए उनके सपनों को साकार करा।

     

    रतन टाटा जी ने हर गरीब को लख टकिया नैनो कर देकर उनका कार का सपना भी पूरा किया।

    प्रदेश प्रवक्ता अनुज कांत अग्रवाल ने कहा कि रतन टाटा जी का जाना संपूर्ण विश्व के लिये अभूतपूर्व क्षति है जो कि कई दशकों में भी पूरी नहीं हो सकती।

     

    आज भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए संगठन के प्रदेश प्रवक्ता अनुज कांता अग्रवाल, जिला अध्यक्ष डिंपल पांडे, जिला महामंत्री मनोज जोशी, महमंत्री नासिर हुसैन ,महानगर अध्यक्ष परविंदर नागपाल ,इशरत सिद्दीक़ी ,इक़बाल अहमद, मंडल अध्यक्ष दिगंबर भोजक, हल्द्वानी ब्लॉक अध्यक्ष दीपक जोशी, प्रदेश सचिव जाकिर हुसैन, कैलाश बिष्ट, वरिष्ठ सलाहकार देवेंद्र बग्गा, योगिता बनोला, दीपा तिवारी ,जिला मीडिया प्रभारी लव बक्शी, नुसरत हुसैन, राघवेंद्र चौहान ,शानू ख़ान, शानू ,पवन बिष्ट ,नितिन कोहली आदि सदस्य उपस्थित रहे।

  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को बी0ए0 योग (Honours) एवं एम0ए0 योग पाठ्यक्रमों के संचालन हेतु यू जी सी, दूरस्थ शिक्षा व्यूरो की (डीईबी) की अनुमति हुई प्राप्‍त।

    उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को बी0ए0 योग (Honours) एवं एम0ए0 योग पाठ्यक्रमों के संचालन हेतु यू जी सी, दूरस्थ शिक्षा व्यूरो की (डीईबी) की अनुमति हुई प्राप्‍त।

    हलद्वानी–उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को बी0ए0 योग (Honours) एवं एम0ए0 योग पाठ्यक्रमों के संचालन हेतु यू जी सी, दूरस्थ शिक्षा व्यूरो की (डीईबी) की अनुमति प्राप्‍ हो चुकी है।

     

    इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा आयोजित कराएगा, जिसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा रू0 500/- प्रवेश परीक्षा शुल्‍क निर्धारित की गई है।

     

     

    प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन दिनांक 14 अक्‍टूबर 2024 से वि0वि0 की वैबसाइट www.uou.ac.in में ऑनलाइन भरे जाने हेतु उपलब्‍ध होंगे।

     

     

    परीक्षा ओ एम आर पद्धति से कराई जाएगी, जिसमें कुल 50 प्रश्न होंगे व परीक्षा की समय अवधि कुल 01 घंटा होगी। संबंधित पाठ्यक्रम की पूर्ण जानकारी हेतु वि0वि0 की वैबसाइट में योग पाठ्यक्रम हेतु जारी विवरणिका का अवलोकन कर सकते हैं।

     

    यह जानकारी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. सोमेश कुमार ने दी।

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मथुरा में होगी अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मथुरा में होगी अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक।

    हलद्वानी– इस वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल’ बैठक पश्चिम उत्तर प्रदेश के ब्रज प्रांत में मथुरा के पास परखम ग्राम में आगामी दिनांक 25 एवं 26 अक्तूबर 2024 को होने जा रही है।

     

     

    यह बैठक प्रतिवर्ष इन्हीं दिनों में दीपावली के पूर्व संपन्न होती है। अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल में संघ रचना के सभी 46 प्रांतों के प्रांत एवं सह संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक अपेक्षित रहते हैं।

     

     

    इस बैठक में संघ के पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत, माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी तथा सभी सह सरकार्यवाह एवं अन्य अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुखों सहित कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।

     

     

    विजयादशमी के पावन पर्व पर पूजनीय सरसंघचालक जी द्वारा प्रस्तुत विचारों तथा उनके उद्बोधन में उल्लेखित महत्वपूर्ण मूद्दों के अनुवर्तन हेतु योजनाओं तथा देश में वर्तमान समय चल रहे समसामयिक विषयों पर बैठक में व्यापक चर्चा होगी।

     

     

    इसी मार्च 2024 में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में निर्धारित वार्षिक योजना की समीक्षा तथा संघ कार्य के विस्तार का वृत्तांत भी लिया जाएगा। बैठक में विशेष कर संघ शताब्दी निमित्त सुनिश्चित संगठनात्मक लक्ष्यों को विजयादशमी 2025 तक पूर्ण करने के संबंध में विचार-विमर्श होगा।

  • व्यापारियों के उत्पीड़न को रोकने के लिए बना नया व्यापार मंडल, व्यापारियों की समस्याओं का समाधान पर होगा कार्य।

    व्यापारियों के उत्पीड़न को रोकने के लिए बना नया व्यापार मंडल, व्यापारियों की समस्याओं का समाधान पर होगा कार्य।

    हलद्वानी–उत्तराखंड के हल्द्वानी में आज सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल की नींव रखी गई।

     

     

    जिसमें कोर कमेटी का गठन किया गया और कार्यालय का शुभारंभ हुआ।

     

    इस संगठन का उद्देश्य उत्तराखंड के व्यापारियों के उत्पीड़न को रोकना, उनके व्यवसाय को बढ़ावा देना, और व्यापार से संबंधित समस्याओं का समाधान करना है।

     

     

    प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में व्यापारियों के सशक्तिकरण के लिए यह मंडल गठित किया गया है।

     

     

    कार्यक्रम में सर्वसम्मति से प्रताप जोशी को अध्यक्ष और संजय त्यागी को महामंत्री चुना गया। इसके साथ ही मंडल की योजनाओं और रूपरेखा पर चर्चा की गई ताकि व्यापारियों को भविष्य में किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

     

     

    प्रदेश के सभी जिलों और मंडलों में संगठन की इकाइयां बनाई जा रही हैं, जिससे उत्तराखंड के व्यापारियों को व्यापक रूप से लाभ मिल सके।

     

    इस अवसर पर महत्वपूर्ण सदस्यों का भी चयन किया गया, जिनमें भुवन भट्ट, लाखन सिंह निगल्टिया, चंदन सिंह बिष्ट, संजय बिष्ट, विजय नारायण त्रिपाठी, रामनगर से यशपाल सिंह रावत, देहरादून से आलोक थपलियाल, पिथौरागढ़ से भूपेश पेठसाली, घनश्याम कांडपाल, तरुण वानखेड़े, मन्नू रस्तोगी, काजल खत्री, सीमा बत्रा, डॉ. अंजना जोशी और मंजू शाह ,राहुल जोशी,शामिल हैं।

  • चचेरे भाई की हत्या के फरार आरोपी को नैनीताल पुलिस ने तमंचे संग किया गिरफ्तार

    चचेरे भाई की हत्या के फरार आरोपी को नैनीताल पुलिस ने तमंचे संग किया गिरफ्तार

    जमीनी विवाद के चलते मुखानी थाना क्षेत्र में चचेरे भाई की हत्या कर आरोपी था फरार

    एसओजी/ मुखानी पुलिस ने 08 घंटे में अभियुक्त को हत्या में प्रयुक्त तमंचे संग किया गिरफ्तार

    नैनीताल- आशु जोशी पुत्र स्व० उमेश चन्द्र जोशी निवासी घूनी न0 1 कठघरिया थाना मुखानी जिला नैनीताल व अंशू जोशी पुत्र स्व० किशोर चन्द्र जोशी निवासी उपरोक्त थाना मुखानी जिला नैनीताल ने थाना मुखानी में एक तहरीर वादिनी कल्पना नैनवाल पत्नी उमेश चन्द्र नैनवाल निवासी ग्राम पूरनपुर नैनवाल लामाचौड़ हल्द्वानी द्वारा हस्ताक्षरित बाबत दिनांक 07.10.2024 की रात्रि लगभग 10.50 बजे कमलुआगांजा रामलीला हल्द्वानी में खुद के पति उमेश नैनवाल की रामलीला देखने के दौरान जमीनी विवाद के चलते दिनेश नैनवाल द्वारा गोली मारकर हत्या कर अपने साथी दीपक बुधानी के साथ भाग जाने सम्बन्धी लाकर दाखिल किया।

     

    दाखिला तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में FIR NO. 179/24 U/S 103 (1) BNS बनाम दिनेश नैनवाल व दीपक बुधानी पंजीकृत किया गया। मामले की संवेदनशीलता के दृष्टिगत SSP NAINITAL श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल पुलिस टीम गठित कर मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

     

    उक्त निर्देश के क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चन्द्र व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री विजय मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम अभियुक्त की तलाश में चौकी लामाचौड क्षेत्र में चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति फार्मग्रिल रेस्ट्रोरेन्ट के पास से आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा पुलिस द्वारा दौड़कर पकड़ने पर ज्ञात हुआ कि वह अभियुक्त दिनेश नैनवाल था।

    पूछताछ-उक्त से पूछताछ करने पर बताया गया कि उसके चाचा हेम चन्द्र नैनवाल की लगभग 18-19 बीघा जमीन पूरनपुर नैनवाल में थी जिनका कोई वारिस नहीं था जिनकी मृत्यु भी लगभग 03-04 महीने पहले हो गयी थी।  जमीन को लेकर मृतक उमेश चन्द्र नैनवाल से विवाद चल रहा था, सभी नैनवाल रिश्तेदारो द्वारा उक्त जमीन को स्कूल या पार्क या किसी सामाजिक संस्था को दान करने पर सहमती जतायी थी। परन्तु मृतक उमेश नैनवाल द्वारा इसमे आपत्ति जतायी जा रही थी जमीन को लेकर विवाद कर रहा था

     

    जिस कारण मैने दिनांक 07/10/24 को कमलवागांजा रामलीलाग्राउण्ड मे गुस्से में आकर गोली मार दी। अभियुक्त की तलाशी में अभियुक्त से 01 अवैध तमंचा 312 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ अभियुक्त को उसके जुर्म धारा से अवगत कराते हुये दिनांक 08/10/24 को देर रात्रि फार्मग्रिल रेस्ट्रोरेन्ट के पास से हिरासत पुलिस लिया गया। अभियुक्त से बरामद अवैध तमंचा व कारतूस के आधार पर अभियोग मे 3/25 आर्मस एक्ट की बढोत्तरी की गयी।

    गिरफ्तार अभियुक्त-

    दिनेश चन्द्र नैनवाल पुत्र स्व रमेश चन्द्र नैनवाल निवासी पूरनपुर नैनवाल मुखानी जनपद नैनीताल उम्र-51 वर्ष

    बरामदगी-  01अदद तमंचा 312 बोर व 01 जिन्दा कारतूस

    SSP NAINITAL ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रूपये के नगद धनराशि से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

    आपराधिक इतिहास-

    अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व FIR- 3675/04 धारा- 307/279 IPC, FIR- 9063/05 धारा- 302 IPS, FIR- 9088/05 धारा- 25 आर्म्स अधिनियम के अंतर्गत 03 अभियोग पंजीकृत हैं।

    पुलिस टीम-

    1- उ0नि0 विजय सिंह मेहता (थानाध्यक्ष/विवेचक)

    2- उ0नि0 नीरज भाकुनी (धानाध्यक्ष वनभूलपुरा)

    3- उ0नि0 पंकज जोशी (थानाध्यक्ष कालादूँगी)

    4- उ0नि0 संजीत राठौर (प्रभारी एस.ओ.जी)

    5- उ0नि0 बलवंत कम्बोज (प्रभारी चौकी आर.टी.ओ)

    6- हे0का0 ललित श्रीवास्तव एसओजी

    7- कानि0 चन्दन नेगी (SOG)

    8- कानि० धीरज सूगडा (मुखानी)

    9- कानि0 गणेश गिरी (मुखानी)

    10- कानि0 सुरेश देवडी (मुखानी)

    11-कानि0 अनूप तिवारी (मुखानी)

    12-कानि0 प्रवीण सिंह (मुखानी)

    13-कानि0 जीवन कुमार (मुखानी)

    14- का0 अरविन्द बिष्ट एसओजी

    15- का0 राजेश बिष्ट एसओजी

  • हरियाणा में तीसरी लगातार जीत पर हलद्वानी में बटी मिठाई।

    हरियाणा में तीसरी लगातार जीत पर हलद्वानी में बटी मिठाई।

    हलद्वानी–हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी के हैट्रिक लगाते रुझानों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी कुमाऊं संभाग कार्यालय में नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओ को जलेबी खिलाकर खुशियां मनाई ।

     

     

    सांसद अजय भट्ट ने इस दौरान कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा हरियाणा के चुनाव परिणामों के रुझानों में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है. उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा हरियाणा में इतिहास बनाने जा रही है । वहां 52 साल बाद कोई सरकार लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है. उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता से प्रभावित हरियाणा के वोटरों ने कांग्रेस को सिरे से खारिज कर दिया है.

     

     

    सांसद अजय भट्ट ने कांग्रेस पार्टी के चुनाव आयोग में शिकायत करने पर कटाक्ष करते हुए कहा शुरुआती रुझान में जब कांग्रेस आगे चल रही थी तब कांग्रेस पार्टी को कोई परेशानी नहीं थी भारतीय जनता पार्टी के बढ़त लेते ही चुनाव आयोग में गड़बड़ी की शिकायत लेकर पहुंच गए जिसको चुनाव आयोग ने सिरे से खारिज कर दिया ।

     

     

    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली , उनका कुशल नेतृत्व , राष्ट्र प्रथम की भावना , देशहित में कठोर निर्णय लेने की क्षमता , दुनिया में हिंदुस्तान का परचम लहराने वाले प्रधानमंत्री के साथ हरियाणा की जनता लगातार तीसरी बार खड़ी रही । हरियाणा की जागरूक जनता ने जनमन की शक्ति का एहसास देश को भ्रष्टाचार के गर्त में डूबो कर बरबाद करने वाली कांग्रेस पार्टी को कराया है ।

     

     

    अजय भट्ट ने कहा हरियाणा के अप्रत्याशित चुनाव परिणामों देख कांग्रेस पार्टी के बड़े क्षत्रप अब आपस में सर फुट्टवल कर रहे हैं । हरियाणा की जनता जानती है देश का किसान जानता है और देश का पहलवान भी जानता है देश नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है । इस दौरान उन्होंने हरियाणा की जनता को बधाई देते हुए कहा आज हल्द्वानी में मातूराम की जलेबी को याद करते हुए कार्यकर्ताओ का मुंह मीठा भी जलेबी से किया जा रहा है ।

     

     

    इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट , जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट , प्रदेश मीडिया प्रभारी चन्दन बिष्ट, प्रताप रैकवाल प्रतिभा जोशी, हरिमोहन मोना, विजय बिष्ट, सुरेश तिवारी ,नवीन भट्ट ,संजीव कुंवर, मधुकर श्रोतीय ,संदीप कुकशाल ,कमलेश जोशी ,पंकज कपूर ,देवेश अग्रवाल गीता जोशी, भुवन आर्या, दीपक पांडे ,रविंद्र बाली ,भुवन जोशी, पानीराम आर्य, दिनेशखुल्बे, श्रुती तिवारी, भुवन भट्ट समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाई ।

  • हल्द्वानी जेल में बंद मुकेश बोरा का एक और मददगार पुलिस के चंगुल में फंसा।

    हल्द्वानी जेल में बंद मुकेश बोरा का एक और मददगार पुलिस के चंगुल में फंसा।

    हल्द्वानी- हल्द्वानी जेल में बंद नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा का एक और मददगार पुलिस के चंगुल में फंस चुका है। यह आरोपी दुग्ध संघ में ही काम करता है और फरारी के दौरान उसने मुकेश बोरा को मोबाइल और सिम कार्ड उपलब्ध कराए थे। परिवहन कर अधिकारी, धारी की ब्लॉक प्रमुख, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष व प्रॉपर्टी डीलर के बाद ये पांचवा आरोपी है, जिसका नाम पुलिस ने मुकदमे में शामिल करने जा रही है।

     

    बता दें कि मुकेश बोरा के खिलाफ एक सितंबर को लालकुआं कोतवाली में दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता पीड़िता भी दुग्ध संघ में आउटसोर्स के जरिये काम करती है। आरोप है कि आउटसोर्स की नौकरी को पक्का करने का झांसा देकर मुकेश ने न सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म किया, बल्कि उसकी नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़ की। पुलिस की जारी जांच में रविवार को एक और नाम शामिल हो गया।

     

    दुग्ध संघ के वित्त विभाग में ठेके पर काम करने वाले कामगार राजेंद्र सिंह रैक्वाल के खिलाफ पुलिस को मजबूत साक्ष्य मिले हैं। पुलिस के अनुसार राजेंद्र ने मुकेश बोरा को फरार होने के दौरान मोबाइल फोन और सिमकार्ड उपलब्ध कराए थे। फरारी के दौरान वह लगातार न सिर्फ मुकेश के संपर्क में था, बल्कि पुलिस की हर गतिविधि की सूचना भी उस तक पहुंचा रहा था। सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि जल्द ही आरोपी का नाम मुकदमे में शामिल किया जाएगा।