Category: हल्द्वानी

  • जन सुनवाई में मुख्यतः लैंड फ्रॉड  रहा छाया, मौके पर हुए निस्तारण।

    जन सुनवाई में मुख्यतः लैंड फ्रॉड रहा छाया, मौके पर हुए निस्तारण।

    हलद्वानी–19 अक्टूबर 2024 – सूचना – कैम्प कार्यालय में आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई कर मौके पर शिकायतों का समाधान किया।

     

    जन शिकायतों में अधिकांश शिकायतें, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद व पीएफ भुगतान,अतिक्रमण, सड़क, नालियों की सफाई आदि से सम्बन्धित आई। आयुक्त द्वारा जनसुनवाई में अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर किया गया।

     

    जनसुनवाई में अधिकांश भूमि सम्बन्धित विवादों की शिकायत के सम्बन्ध में आयुक्त ने कहा कि जमीन क्रय करने से पूर्व राजस्व विभाग से जमीनों की अवश्य जांच करा लें। उन्होंने कहा लोगों द्वारा भूमि विवाद की शिकायत में बताया जाता है कि उन्हें इस सम्बन्ध में जानकारी नही है जानकारी नही होने के कारण लोग गलतियां करते है और जिसका खामियाजा भविष्य में लोगों को भुगतना पडता है।

     

    उन्होंने कहा जानकारी ना होना भी एक अपराध है। इसलिए भूमि क्रय करने से पूर्व सभी जानकारियां होना जरूरी है ताकि भविष्य के परेशानियों से बचा जा सकेगा।

     

    आयुक्त ने कहा कि जनसुनवाई मे शिकायतकर्ता पूर्ण जानकारी एवं दस्तावेजों के साथ नही आते है जिससे शिकायकर्ता की शिकायत की पूर्ण जानकारी नही मिल पाती है। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से कहा कि जनसुनवाई में शिकायतकर्ता पूर्ण जानकारी एवं प्रपत्रों के साथ आयें ताकि शिकायकर्ता का समाधान आसानी से हो सके।

     

     

    भूमि विवाद में लगभग 25 लोगों द्वारा अपनी शिकायत में बताया गया कि उनके द्वारा भवन बनाने हेतु सुन्दरपुर रैक्वाल गौलापार में लगभग 6 बीघा जमीन दीपांशु बेलवाल से पृथक-पृथक से खरीदी थी।

     

    लोगों द्वारा लगभग 2 करोड की धनराशि दीपांशु बेलवाल एवं सहखातेदार कमल बुढलाकोटी के खातों में ट्रान्सफर की गई। इस सम्बन्ध में आयुक्त ने उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार हल्द्वानी को तलब किया। बेलवाल द्वारा जो भूमि बेची गई थी वह उक्त भूमि खतौनी में शेष नही थी। जिस पर आयुक्त ने गम्भीरता से लेते हुये कहा कि विक्रेता सभी को भूमि उपलब्ध कराये या धनराशि वापस करे अन्यथा दीपांशु बेलवाल के खिलाफ लैंड फ्राड एक्ट मे मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

     

    जनसुनवाई में गौजाजाली के निवासियां द्वारा बताया गया कि बाईपास पर ट्रंचिग ग्राउन्ड में लोगों द्वारा आग लगा दी जाती है जिसके प्रदूषण से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है।आयुक्त ने शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये नगर आयुक्त विशाल मिश्रा को स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिये।

     

    उन्होंने नगर आयुक्त को ट्रंचिंग ग्राउन्ड में सुरक्षा गार्ड एवं सीसी टीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति दोबारा ना हो।

     

    जनसुनवाई मे दिनेशपुर निवासी जगमोहन ने बताया कि नगर पंचायत दिनेशपुर मे नालियों की सफाई नही होने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। जिस पर आयुक्त ले अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत दिनेशपुर को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

     

    कोटाबाग निवासी चित्रानन्दन ने बताया कि उन्होने ठेकेदार के अधीन लगभग 10 वर्ष कार्य किया पीएफ की कटौती भी हुई लेकिन भुगतान नही हुआ जिस पर आयुक्त ने सम्बन्धित ठेकेदार को कार्यालय में तलब करने के निर्देश दिये।

     

    जनसुनवाई में रूद्रपुर निवासी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि 4 वर्षो से उनके प्लाट का दाखिल खारिज नही हो पा रहा है,पूरन सिंह मेहरा ने बताया कि बेलपोखरा मे जमीन क्रय की गई थी लेकिन उक्त भूमि का रकबा कम होने की शिकायत की।

     

    जनसुनवाई मे दमुवाढूगा के निवासियों ने दमुवाढूगा ग्राम का सर्वे होने पर आयुक्त का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। जनसुनवाई में अधिकांश शिकायतों का आयुक्त द्वारा मौके पर समाधान किया।

  • MBPG कॉलेज में हंगामा, पेट्रोल की बोतल लेकर छत पर चढ़े छात्र नेता……

    MBPG कॉलेज में हंगामा, पेट्रोल की बोतल लेकर छत पर चढ़े छात्र नेता……

    हल्द्वानी- छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं किये जाने से शुक्रवार को एमबीपीजी कालेज में छात्रों ने हंगामा किया। नाराज तीन छात्र नेता प्राचार्य कक्ष के छत में हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लेकर चढ़ गए। छात्रों ने प्राचार्य कक्ष में हंगामा कर दिया।

     

    पुलिस ने छत पर जाकर छात्रों को समझाया पर अभी भी छात्रों का हंगामा जारी है. छात्र संघ चुनावों से पहले हर साल एमबीपीजी कॉलेज हुड़दंगियों का गढ़ बन जाता है, लिहाजा चुनावों से पहले छात्र नेता छात्रों के बीच अपनी पैठ बनाने और छात्रों की मांगों को मनवाने के साथ ही कॉलेज प्रशासन पर दवाब बनाते हैं.

  • उत्तराखंड क्रांति दल ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ प्रबंध निदेशक को भेजा ज्ञापन……

    उत्तराखंड क्रांति दल ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ प्रबंध निदेशक को भेजा ज्ञापन……

    हल्द्वानी- उत्तराखंड क्रांति दल ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ बुधवार को यूपीसीएल कुमाऊं महाप्रबंधक के माध्यम से यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन भेजा। कहा कि विरोध के बावजूद प्रीपेड विद्युत मीटर लगाए जा रहे हैं। कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए स्मार्ट प्रीपेड मीटर पहले औद्योगिक संस्थानों में क्यों नहीं लगाए गए।

     

    ज्ञापन में घरेलू उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर थोपने की निंदा की। ज्ञापन देने वालों में केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल, प्रकाश जोशी, रवि वाल्मीकि, मोहम्मद इरफान, मनोज कुमार, गौरव सुयाल आदि रहे।

  • कर्मचारी संघ परिवार की ओर से किए गए कार्यक्रम में की गई भगवान वाल्मीकि की पूजा-अर्चना

    कर्मचारी संघ परिवार की ओर से किए गए कार्यक्रम में की गई भगवान वाल्मीकि की पूजा-अर्चना

    हल्द्वानी- शरद पूर्णिमा पर लोगों ने घरों में दीपक जलाए और पूजा-अर्चना की। वहीं भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार शाम वाल्मीकि पार्क तिकोनिया में भजन संध्या कार्यक्रम किया गया। देवभूमि उत्तराखंड कर्मचारी संघ परिवार की ओर से किए गए कार्यक्रम में भगवान वाल्मीकि की पूजा-अर्चना की गई

     

    और खीर का भोग लगाया गया। इस दौरान महिलाओं ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। यहां संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत, अमरदीप चौधरी, नवनीत चौधरी, रवि चिंडालिया, रोहित टांक, जयप्रकाश आदि रहे। शुक्रवार सुबह नगर में प्रभातफेरी और शाम को शोभायात्रा निकाली जाएगी

  • नकली नोट खपाने वाले गिरोह का एक और सदस्य सलमान खाँ भी आया नैनीताल पुलिस की गिरफ्त में…….

    नकली नोट खपाने वाले गिरोह का एक और सदस्य सलमान खाँ भी आया नैनीताल पुलिस की गिरफ्त में…….

    एक और सदस्य सलमान खाँ भी आया नैनीताल पुलिस की गिरफ्त में

    कब्जे से 500 के नकली नोट 39,500 रुपये बरामद

    अब तक गिरोह में शामिल 08 अभियुक्त हो चुके गिरफ्तार

    हल्द्वानी- प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग अभियान के अन्तर्गत लालकुआं पुलिस ने नकली नोट खपाने के गिरोह का पर्दाफाश किया था। मामले में अन्य संलिप्त सदस्यों की भी गिरफ्तारी किए जाने के निर्देश पर प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं के पर्यवेक्षण में श्री डी0आर0वर्मा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में दिनांक 09-10-2024 को अभियोग पंजीकृत किया गया था।

     

    दिनांक- 09 अक्टूबर 01 अभियुक्त व 13/14 अक्टूबर को 06 अभियुक्तों को नकली नोट खपाने के अपराध में गिरफ्तार किया गया था। मामले में गहनता से जारी जांच के क्रम में व0उ0नि0 श्री हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिनांक 14/10/2024 को सुभाष नगर बिन्दुखत्ता को जाने वाले मार्ग के पास से अभियुक्त सलमान खाँ को गिरफ्तार कर अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से 500 रू0 के 79 नकली नोट कुल-39500 रू0, बरामद किया गया है। अभियुक्तगणो को रिमाण्ड हेतु मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

    गिरफ्तारी-

    सलमान खाँ पुत्र अख्तर खाँ निवासी नगरिया कला थाना इज्जत नगर जिला बरेली

    गिरफ्तारी पुलिस टीम-

    1-व0 उ0नि0 हरेन्द्र सिंह

    2-व0 उ0 नि0 दीपक बिष्ट

    3-हे0 का0 त्रिलोक सिंह

    4-का0 जितेंद्र बिष्ट

    3-का0 सुनील कुमार

  • भारत की मजबूती हेतु हिंदू समाज की मजबूती एवं जागृति आवश्यक:सूर्यकांत टॉक

    भारत की मजबूती हेतु हिंदू समाज की मजबूती एवं जागृति आवश्यक:सूर्यकांत टॉक

    हलद्वानी—राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर विजयादशमी पर पूज्य सरसंघचालक मोहन भागवत जी के उद्बोधन पर “परिसंवाद कार्यक्रम” आयोजित किया,जिसमें हल्द्वानी शहर के प्रबुद्ध नागरिकों,प्राध्यापकों, डॉक्टरो,वकील,उद्योगपतियों सहित 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

     

     

    मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघचालक सूर्यकांत टांक जी ने कहा कि संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा हैं।

     

    उन्होंने कहा कि 99 वर्षों की साधना का परिणाम है कि आज फिर से हिंदू समाज स्वयं खड़ा एवं जागृत होने लगा है लेकिन समाज के सामने चुनौतियां आज भी कम नहीं है,समाज में ऐसी शक्तियां हैं जो निजी स्वार्थ के चलते भारत को बलशाली होता देखना नहीं चाहते,संघ के स्वयंसेवक शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण कर उन्हें जवाब दे रहे है।

     

     

    आज पूरे विश्व में ऐसे देश हैं जो विश्व शांति के लिए अपने आपको प्रतिबद्ध बताते हैं परंतु जब उनकी स्वयं की सुरक्षा और स्वार्थों का प्रश्न आता है तब दूसरे देशों पर आक्रमण करने या चुनी हुई सरकारों को अवैध या हिंसक तरीके से उलट देने से नहीं चुकते हैं।

     

    ये शक्तियां भारत की छवि को धूमिल करने का भी प्रयास करती रहती है।

     

    बांग्लादेश की घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कहा कि वहां हिंसक तख्ता पलट के जो भी कारण हो, परंतु हिंदू समाज पर अकारण नृशंस अत्याचार किए गए।

     

    उन अत्याचारों के विरोध में हिंदू समाज संगठित होकर घर से बाहर आया, इसलिए थोड़ा बचाव हुआ। परंतु वहां जब तक अत्याचारी कट्टरपंथी स्वभाव विद्यमान है तब तक हिंदुओं सहित सभी अल्पसंख्यक समुदायों के सिर पर खतरे की तलवार लटकती रहेगी।

     

    बांग्लादेशी रोहिंग्या अवैध घुसपैठ से भारत में जनसंख्या असंतुलन उत्पन्न होता जा रहा है।

     

    यह भारत के लोगों के लिए गंभीर चिंता का विषय बनता है। देश में आपसी सद्भाव और सुरक्षा के लिए भी खतरा बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार तो हो ही रहे हैं अब वहां भारत से बचने के लिए पाकिस्तान से मिलने की बात हो रही है, क्योंकि उसके पास परमाणु बम है।

     

    ऐसा विमर्श खड़ा कर भारत पर दबाव बनाने की तैयारी चल रही है। ऐसा कौन देश कर रहा है, इसे सभी जानते हैं। इसे सरकार को देखने का काम है।

     

    उन्होंने कहा कि विज्ञान व तकनीक के सहारे जीवन को हमने सुविधाओं से पूर्ण बनाया है, परंतु स्वार्थों के कलह हमें विनाश की ओर धकेल रहे हैं।

     

    पिछले कुछ वर्षों में भारत विश्व में सशक्त और प्रतिष्ठित हुआ है। युवा पीढ़ी में स्व का गौरव बढ़ते जा रहा है।

     

    जम्मू-कश्मीर सहित सभी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गए। इसके बाद भी देश को अशांत और अस्थिर करने के प्रयास में तेजी आई है।

     

    ड्रीप स्टेट, वोकिजम, कल्चरल मार्क्सिस्ट ऐसे शब्द आजकल चर्चा में है। सभी सांस्कृतिक परंपराओं के ये घोषित शत्रु हैं। भारत के सीमावर्ती तथा जनजातीय जनसंख्या वाले प्रदेशों में कई तरह के धर्मपरिवर्तन के कुप्रयास चल रहे हैं।

     

    विकृत प्रचार और नशीले पदार्थ युवाओं को बर्बाद कर रहे है।
    हमारे बच्चे मोबाइल पर क्या देख रहे हैं उस पर नियंत्रण नहीं है ऐसी सामग्री है जिसका उल्लेख यहां नहीं कर सकते हैं। ऐसी सामग्री पर कानून का नियंत्रण जरूरी है।

     

     

    युवा पीढ़ी में नशीले पदार्थों की आदत बढ़ती जा रही है। यह समाज को खोखला करता जा रहा है। इसलिए अच्छाई की ओर ले जाने वाले संस्कार बच्चों में लाने होंगे।संस्कार क्षय के कारण ही समाज में बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ी हैं।

     

    कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में घटी घटना सारे समाज को कलंकित करने वाली है। उस घटना के खिलाफ पूरा समाज तो खड़ा हुआ परंतु कुछ लोगों द्वारा अपराधियों को संरक्षण देने का जिस तरह का घृणित प्रयास हुआ यह ठीक नहीं है।

     

    संघ अपने शताब्दी वर्ष पर समाज में सामाजिक समरसता बनी रहे, पर्यावरण की रक्षा हो, पानी को बचाएं, पेड़ लगाएं और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें, इसके लिए स्वयंसेवक अपने घरों के साथ साथ समाज के बीच में जाएंगे।

     

    सभी लोग नागरिक अनुशासन का पालन करें। देश में जो बनता है उसे बाहर से नहीं लाना।

     

    देश का रोजगार चले, बढ़े, इसका ध्यान रखना होगा। जो चीजें देश में नहीं बनती उसके बिना ही काम चलाना चाहिए, जिसके बिना काम चलता नहीं वह केवल विदेश से लाना चाहिए।

     

    घर के अंदर भाषा, भवन, भ्रमण भजन सब अपना हो।क्षेत्र संघचालक जी के उद्बोधन के पश्चात प्रबुद्ध जनों ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे।

     

    कार्यक्रम का संचालन जिला संपर्क प्रमुख विनीत टंडन जी ने किया।

     

    इस मौके पर प्रांत संघ चालक प्रो.बहादुर सिंह बिष्ट,सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर जी,सह प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ.बृजेश बनकोटी,जिला संघचालक डॉक्टर नीलांबर भट्ट
    डॉ.आर.जी.नौटियाल,रजिस्ट्रार आम्रपाली डॉ.पंकज साह,जिला प्रचारक जितेंद्र जी,प्रो.अजय अरोड़ा,प्रो. डिगर सिंह फर्स्वाण,एच एन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भगवान सिंह सामंत ,बलराम प्रसाद,भुवन भगत, प्रोफेसर संजय खत्री,लता पंत,देवकी सिरोला,शेखरानंद पाण्डेय,वनवासी कल्याण आश्रम के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाण्डेय,अक्षत जैन,तरुण सक्सेना,,डॉ.भूषणजी, डॉ.गोपाल गौनिया, डॉ.श्याम कुंजवाल, , पूजा लटवाल,,नवीन शर्मा,नंदन बिष्ट,जगदीश चंद्र पांडे,विकास जोशी, डॉ.जगमोहन परगाई आदि मौजूद रहे।

  • सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल का हुआ गठन, पहाड़ के व्यापारियों के लिए करेंगे काम, रोकेंगे पलायन।

    सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल का हुआ गठन, पहाड़ के व्यापारियों के लिए करेंगे काम, रोकेंगे पलायन।

    हलद्वानी—-आज व्यापार मंडल बनने का मुख्य कारण यह है कि आज जितने भी व्यापार मंडल बने वह मुख्य शहरों तक सीमित है, जैसे देहरादून हल्द्वानी तक सीमित रहे हैं और केवल नेताओं उच्च वर्ग अधिकारियों की चाटुकारिता का मे लगे रहे हैं।

     

    व्यापारियों के हित लाभ के लिए किसी ने कभी- नहीं सोचा, जिसका मूल उदाहरण हल्द्वानी के पुराने व्यापारियों को नुकसान हो रहा है।

     

    हमारा व्यापार मंडल का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को उचित लाभ पहुंचाना ,उनके हितों की रक्षा करना और गरीब तबके के व्यापारियों को सहयोग कर आगे बढ़ाने का कार्य करना है।

     

     

    आज महिला व्यापारी व्यापार के क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभा रही है । महिलाओं को अनेक प्रकार के प्रशिक्षण दिलवाकर मातृशक्ति को स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए संकल्प बंध है।

     

    आज सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल हमारे पहाड़ के व्यापारियों के पलायन को रोकने के लिए लघु उद्योग व उद्योग स्थापना करने के लिए सरकार से प्रयास करेंगे।

     

    सरकार द्वारा वर्तमान में जो योजना पहाड़ के लोगों के लिए चलाई जा रही है , उसका लाभ क्षेत्रीय लोगों को नहीं मिल रहा है , हमारा संगठन क्षेत्रीय लोगों को सरकार द्वारा चलाएं चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर बे- रोजगार लोगों को रोजगार के लिए प्रेरित करेंगे।

     

    हमारा व्यापार मंडल समाज में हो रही कुरीतियां, नशा आदि के लिए अलग-अलग क्षेत्र में मुहिम चलकर इन कार्यों में लिप्त व्यक्तियों को दंडित करवाने का कार्य करेंगे।

     

    सरकारी अधिकारियों के द्वारा व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है संगठन एक मुहिम चलाकर अधिकारियों को चेताएगा।

    नव नियुक्त पदाधिकारी—-
    प्रदेश अध्यक्ष लlखन निगल्टिया,प्रदेश महामंत्री भुवन भट्ट,
    प्रदेश सलाहकार समिति संयोजक डॉ अंजना जोशी,
    प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रताप जोशी,प्रदेश प्रवक्ता संजय त्यागी,
    प्रदेश प्रभारी सीमा बत्रा,कुमाऊं मंडल प्रभारी काजल खत्री,
    जिला प्रभारी महिला मंजू शाह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय नारायण त्रिपाठी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंदन बिष्ट
    जिला प्रभारी संजय बिष्ट ,सह प्रभारी राहुल जोशी,
    प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तरूण वानखेड़े, रामनगर प्रभारी यशपाल सिंह रावत, मुखानी मंडल प्रभारी भुवन सांगुडी
    भवान बिष्ट, अंकित बिष्ट,विनय बत्रा,हिमांशी पलाडिया, हर स्वरुप पाल, विरेन्द्र पाल नेगी,कुंदल गेंडा,बेबी गोयल,नीता गुप्ता,किरन कश्यप,डा भावना गुप्ता, ज्योति सक्सेना, हेमंत कोठारी, संतोष भंडारी,हर्षपाल कंडारी, सुधा रावत,सुदेश नेगी,  सुधीर अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

  • चोरगलिया पुलिस ने मोटरसाइकिल से शराब की तस्करी कर रहे 01 व्यक्ति को 150 पाउच अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

    चोरगलिया पुलिस ने मोटरसाइकिल से शराब की तस्करी कर रहे 01 व्यक्ति को 150 पाउच अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

    हल्द्वानी- श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में श्री प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन,  श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में 150 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है।

     

    दिनांक 14-10-24 को थानाध्यक्ष चोरगलिया श्री राजेश जोशी के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चोरगलिया क्षेत्र जसपाल सिंह उर्फ पाली कब्जे से कुल 150 पाउच कच्ची शराब बरामद कर उक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में धारा 60(1)/ 72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल सीज किया गया है।

    गिरफ्तारी-

    जसपाल सिंह उर्फ पाली पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ढोराडाम नजीबाबाद थाना किच्छा

    बरामदगी-  150 पाउच कच्ची शराब, मोटरसाइकिल उक-06AM-0919

    पुलिस टीम-

    1- SI प्रताप सिंह

    2- हे0का0 मलखान सिंह

    3- का0 भारत भूषण

    4- रि0का0 अंशुल चन्याल

     

  • हल्द्वानी- किशोरी के साथ गैंगरेप, जागरण देखने गई थी किशोरी……

    हल्द्वानी- किशोरी के साथ गैंगरेप, जागरण देखने गई थी किशोरी……

    हल्द्वानी- हल्द्वानी शहर के मुखानी थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंग रेप का मामला सामने आया है। दो युवकों ने नाबालिग को आम के बाग में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसे बाग में छोड़कर फरार हो गए। उधर नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरा आरोपी फरार है।

     

    किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सात अक्तूबर को पनियाली क्षेत्र में एक जागरण चल रहा था। मुखानी थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी भी यही गई थी। रात करीब 11:30 बजे जब वह वापस लौट रही थी। तभी दो युवकों ने उसे बाग में खींच लिया। इसके बाद उसका मुंह बंद कर उसके साथ बारी-बारी से गैंग रेप किया। इसके बाद दोनों युवक नाबालिग को बाग में छोड़कर फरार हो गए। उधर किसी तरह नाबालिग घर पहुंची।

     

    इसके बाद उसने परिवार वालों को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले अशीष (23) और हिमांशु (24) ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद किशोरी की मां ने 11 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर सौंपी। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। एक आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

  • धूमधाम से किया गया तनिष्क पंजाबी करवाचौथ उत्सव का आयोजन……

    धूमधाम से किया गया तनिष्क पंजाबी करवाचौथ उत्सव का आयोजन……

    करीना कक्कड़ के सर सजा करवाचौथ क्वीन का ताज ।

    हरगुन बनी मिस दीवा ।

    इंडियन आइडल सिंगर भारती गुप्ता ने मंच पर समा बांधा।

    हल्द्वानी- पंजाबी वूमेंस क्लब द्वारा रामपुर रोड स्थित शकुंतलम लान में तनिष्क पंजाबी करवाचौथ उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया, जिसमें इंडियन आईडल सिंगर भारती गुप्ता ने सम बांधा करीना कक्कड़ के सर सजा करवाचौथ क्वीन का ताज, नेहा सिंह प्रथम रनर रही, चांदनी द्वितीय रनर अप रही । निर्णायक मंडल द्वारा प्रतियोगियों में से करवाचौथ क्वीन व रनर को चुना गया । करवा चौथ क्वीन को पंजाबी वूमेंस क्लब द्वारा एलइडी टीवी बेड शोरूम दिया गया

     

    अन्य प्रतियोगियों को भी उपहार दिए गए । निर्णायक मंडल में डॉ. आंचल ढींगरा व नीतू साहनी रही हरगुन के सर सर सजा मिस दीवा का ताज । संगीता रही प्रथम रनर अप व चेष्टा दुआ द्वितीय रनर अप रही । निर्णायक  मंडल में डॉ स्वाति सिंघल, अनुज साहनी व शिप्रा चावला रही रही थाल सजाओ प्रतियोगिता में सोनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । नीता गुप्ता ने द्वितीय स्थान व मीनू गिरधर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । सिद्धि गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया । निर्णायक मंडल में सुनीता वासुदेव व सुचित्रा जायसवाल रही सलाद डेकोरेशन प्रतियोगिता में नव्या शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया हीर सडाना ने दूसरा व संचित सडाना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।

     

    निर्णायक मंडल में प्रबलीन सलूजा वर्मा वी तनुजा जोशी रही मेहंदी प्रतियोगिता में मेहर खुराना ने बाजी मारी और प्रथम स्थान प्राप्त किया, उषा ठक्कर ने दूसरा व प्रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । अंजली गुप्ता को मेहंदी प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार दिया गया । निर्णायक मंडल में छाया सक्सेना व आकांक्षा सूरी रही । इंडियन आईडल सीजन 9 की गायिका भारती गुप्ता द्वारा माईया – माईया, खोया – खोया चांद, गुलाबी आंखें जो तेरी देखी, दमा – दम मस्त कलंदर,  कैसी पहेली, इंतहा हो गई, रमता जोगी, आदि कई गाने की प्रस्तुति मंच से दी ।मंच पर संचालन उपमा सेठी वह पूनम को मंत्र द्वारा किया गया तनिष्क पंजाबी करवाचौथ उत्सव के मुख्य प्रायोजक रहे ।

     

    शिव ओम मसाले, बाइक स्टेशन, मिराकी, गौरव कॉस्मेटिक, शकुंतलम बैंक्विट, जी के फोटो वर्ल्ड, करीना अरोड़ा मेकअप, रमेश हार्डवेयर, डिजाइनर ब्रिक्स, टाइटन आई प्लस, पाल स्टोन इंडस्ट्रीज, जी.एन. पाल ग्रुप, आदि सह प्रायोजक के रूप में रहे । कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष रश्मि राजपाल, महामंत्री सरिता नरूला, रीना मानसेरा, कनिका वासुदेवा, नीलिमा सडाना, संगीता गांधी, कन्नी मल्होत्रा, एकता वर्मा, डॉली खानेजा, निधि गिरधर, बबीता जुनेजा, संजू अरोड़ा, सीमा बत्रा, आदि ने रही ।