Category: हल्द्वानी

  • हल्द्वानी- एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्रों ने दिया धरना, दी चेतावनी….

    हल्द्वानी- एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्रों ने दिया धरना, दी चेतावनी….

    हल्द्वानी- छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में छात्रों ने शांतिपूर्वक धरना दिया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं हो पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान पूर्व छात्र नेताओं ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने सरकार के चुनाव न कराने के निर्णय को लोकतंत्र विरोधी बताया। सोमवार को छात्रनेताओं ने एमबीपीजी कॉलेज के बॉस्केटबाल मैदान में टेंट लगाकर धरना दिया।

     

    उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा कि लंबे समय से छात्रनेता चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। सरकार, विश्वविद्यालय और महाविद्यालय की लापरवाही के कारण चुनाव नहीं हो पा रहे हैं। कहा कि अगर सरकार को चुनाव नहीं कराने थे तो शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले जारी रोस्टर में चुनाव की तिथी क्यों घोषित की गई है। चुनाव न कराने का निर्णय छात्र विरोधी है। अगर छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए गए तो आंदोलन उग्र किया जाएगा।

     

    पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जगमोहन बगड़वाल, पूर्व उपाध्यक्ष एनडी तिवारी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक शाह, पूर्व छात्रसंघ सचिव योगेंद्र सिंह आदि ने कहा कि सरकार का यह निर्णय जनविरोधी है इसका हर हाल में विरोध किया जाएगा। धरने पर हर्ष शर्मा, चंदन सिंह, अजय कुमार, हर्षित भारती, उमाशंकर, विशाल भोजक, मनोज सिंह बिष्ट, ललित सिंह, राहुल पांडे आदि रहे।

  • नशे में THAR सवार सैन्यकर्मी और दोस्तों ने काटा हंगामा, अर्द्धनग्न होकर राहगीरों से की मारपीट

    नशे में THAR सवार सैन्यकर्मी और दोस्तों ने काटा हंगामा, अर्द्धनग्न होकर राहगीरों से की मारपीट

    हल्द्वानी-  हल्द्वानी में एक फौजी और उसके तीन मित्रों ने शराब पीकर शनिवार रात शहर और फिर ज्योलिकोट में जमकर हंगामा किया। अपनी नई थार गाड़ी कालाढूंगी चौराहे पर खड़ी करके पहले ऑटो चालक और बाइक सवार एक युवक को पीटा। सिपाही उन्हें पकड़ने दौड़े तो उन्हीं पर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। बाद में पुलिस ने फौजी और उसके दो साथियों को किसी तरह पकड़ लिया। शनिवार रात करीब 11:45 बजे फौजी और उसके दोस्तों ने कालाढूंगी चौराहे के पास पहुंचकर पहले तो अर्द्धनग्न होकर डांस किया।

     

    फिर उन्होंने ऑटो रिक्शा चालक को पीटा। इस बीच वहां ट्रैफिक जाम हो गया। इस दौरान उधर से गुजर रहे बाइक सवार एक युवक के थप्पड़ मारा तो वह गिर भी गया। उधर यह पूरी घटना पुलिस के सीसीटीवी कंट्रोल रूम में बैठे सिपाहियों ने स्क्रीन पर देखी तो चार पुलिसकर्मी वहां भेजे। सिपाहियों को देखकर हंगामा कर रहे लोग गाड़ी लेकर भागने लगे। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। इसके बाद वायरलेस मेसेज हुआ तो काफी देर तक गाड़ी को ट्रेस करने के लिए रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद लेकर निगाह दौड़ाई गई, मगर उनका कुछ पता नहीं चला।

     

    कुछ देर बाद थार गाड़ी ज्योलीकोट पहुंच गई। वहां भी रेस्टोरेंट संचालक से फौजी और उसके दोस्तों ने मारपीट की। इस झगड़े में थार के शीशे भी टूटे और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मारपीट करने वाला फौजी और उसका एक दोस्त गाड़ी छोड़कर भाग गए। दो साथी गाड़ी वापस हल्द्वानी लाते समय काठगोदाम चौकी पर पकड़ लिए गए। वहीं फौजी को तल्लीताल पुलिस ने रविवार को ज्योलीकोट में पकड़ लिया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि गाड़ी को सीज कर दिया गया है। गाड़ी सवार एक अन्य की तलाश की जा रही है।

  • हल्द्वानी- चरस मामले में कोर्ट के सवालों से अब खुद ही फंसी पुलिस, न्यायालय ने दिए आदेश……

    हल्द्वानी- चरस मामले में कोर्ट के सवालों से अब खुद ही फंसी पुलिस, न्यायालय ने दिए आदेश……

    हल्द्वानी- हल्द्वानी के कुल्यालपुरा में परचून की दुकान में कथित चरस मिलने के मामले में कोतवाली पुलिस अब खुद ही बुरी तरह फंस गई है। कोर्ट ने पुलिस की जांच पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए बरामद कथित चरस और जांच रिपोर्ट के साथ जांच अधिकारी को 29 नवंबर को प्रस्तुत होने को कहा है। कुल्यालपुर की गली नंबर तीन की रहने वाली पूनम की दुकान में 28 जून को एक महिला कथित चरस का थैला छोड़कर चली गई थी।

     

    महिला के जाते ही वहां पहुंची पुलिस थैला बरामद कर ले गई थी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिर भी पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही फुटेज होने के बावजूद आरोपी महिला को पकड़ा। पूनम के न्यायालय की शरण लेने पर मामले में मुकदमा दर्ज हुआ। पूनम ने चरस रखने की आरोपी महिला को पांच अक्तूबर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। थाने में चरस का कोई रिकॉर्ड न होने के कारण पुलिस ने आरोपी को नारी निकेतन में भेज दिया। बाद में नोटिस देकर छोड़ दिया।

     

    पूनम इस मामले को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार की कोर्ट में ले गईं। कोर्ट ने पुलिस की जांच पर सवाल खड़े करते हुए तमाम सवालों के जवाब देने और कथित चरस के साथ 29 नवंबर को कोर्ट के समक्ष पेश होने के आदेश दिए हैं। इस मामले की जांच घटना स्थल से चरस बरामद करने वाले एसआई देवेंद्र सिंह के पास है। मामले में खुशी के साथ भूपेंद्र सिंह चौहान व उमेश चौहान को भी आरोपी बनाया गया है। दोनों पर खुशी की मदद से दुकान में चरस रखवाने का आरोप है।

  • अधिवक्ताओं के साथ आज एक संवाद कार्यक्रम *अभिनव भारत* के तत्वाधान में हुआ सम्पन्न।

    अधिवक्ताओं के साथ आज एक संवाद कार्यक्रम *अभिनव भारत* के तत्वाधान में हुआ सम्पन्न।

    हलद्वानी–अधिवक्ताओं के साथ आज एक संवाद कार्यक्रम अभिनव भारत के तत्वाधान में काठगोदाम स्थित एक बैंकट हॉल में संपन्न हुआ।

     

    जिसमें कार्यक्रम के संयोजक कौस्तुभनंद जोशी जी प्रदेश कार्यालय सचिव भाजपा उत्तराखंड ने सभी अधिवक्ताओं का स्वागत किया और सम्मान किया।

     

    आज 370 धारा अगर कश्मीर में हटी है और अयोध्या राम मंदिर का निर्माण अगर हुआ है तो वह अधिवक्ताओं के ही परिश्रम और मेहनत के कारण हुआ है इसलिए आप सभी अधिवक्ता बधाई के पात्र हैं ।

     

    बार एसोसिएशन के अध्यक्ष  किशोर पंत जी ने कहा कि अधिवक्ताओं के नए चैंबर्स का निर्माण हो और जो अधिकता खुले में बैठते हैं उनके लिए टीन सेट का निर्माण हो, समेत अधिवक्ताओं की दर्जनों समस्याओं से अवगत कराया।

     

     

    इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी में सुनील पुंडीर उपाध्यक्ष, मोहन सिंह बिष्ट सचिव, उप सचिव योगेश चंद्र लोहनी, महिला उपाध्यक्ष भगवती पड़लिया , लेखा अधिकारी आर पी पांडे कार्यकारिणी सदस्य श्री मोहित पांडे ,पूजा लटवाल,दीप्ति चुफाल , साथ ही पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री लाखन निगलटिया जी आदि ने अपने विचार रखे।

     

    संवाद कार्यक्रम में का संचालन युवा अधिवक्ता बृजेश सिंह बिष्ट ने किया।

     

    संवाद कार्यक्रम में हाई कोर्ट बार के पूर्व महासचिव श्री संदीप तिवारी, योगेश शर्मा राजीव ओली, भुवन भट्ट,मधुकर बनोला, रत्नेश शाह, विनोद तिवारी ,अमित चौधरी, अंशुल पांडे, दिनेश पांडे, चेतन कोहली सुनील जोशी सुनील जोशी, अनिल चंदोला आदि अधिवक्ता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • अगर आ रहे हैं हलद्वानी ,नैनीताल,, तो जान ले यह ट्रैफिक डायवर्जन प्लान और पार्किंग व्यवस्था।

    अगर आ रहे हैं हलद्वानी ,नैनीताल,, तो जान ले यह ट्रैफिक डायवर्जन प्लान और पार्किंग व्यवस्था।

    हलद्वानी–धनतेरस एवं दीपावली महोत्सव-2024/वीकेंड के दौरान हल्द्वानी शहर का यातायात/डायवर्जन प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था कुछ इस प्रकार रहेगी।

    # यह डायवर्जन प्लान दिनांक 29.10.2024 से 03.11.2024 तक प्रातः 09:00 बजे से 21:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

     

    #दिनांक 29/10/2024 को रोडवेज / सिटी/सिडकुल की बसों हेतु प्लान-

    ◼️ 1. रामपुर रोड से आने वाली समस्त रोडवेज / सिटी/सिडकुल की बसें टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट होकर होंडा शोरूम होते हुए तीनपानी गौला बाईपास तिराहा से गौला रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से तिकोनिया चौराहा होते हुए नैनीताल बैंक तिराहा से रोडवेज स्टेशन तक आ सकेंगी।

    2. पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड से कुसुमखेड़ा तिराहा से लालडांट से पंचक्की रोड से हाईडिल तिराहा से रोडवेज तक आ सकेंगी।

     

    ◼️बरेली रोड से आने वाली समस्त रोडवेज / सिटी / सिडकुल की बसें तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से तिकोनिया चौराहा होते हुए नैनीताल बैंक तिराहा से रोडवेज स्टेशन तक आ सकेंगी।

     

    ◼️कालाढूंगी रोड से आने वाली समस्त रोडवेज / सिटी/सिडकुल की बसें ऊंचापुल चौराहा / लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की चौराहा होते हुए हाईडिल तिराहा से तिकोनिया चौराहा होते हुए नैनीताल बैंक तिराहा से रोडवेज स्टेशन तक आ सकेंगी।

     

    ◼️पर्वतीय क्षेत्र / काठगोदाम से आने वाली समस्त रोडवेज एवं केमू की बसें नैनीताल रोड से सीधे तिकोनिया चौराहा होते हुए नैनीताल बैंक तिराहा से रोडवेज / केमू स्टेशन तक आ सकेंगी एवं अन्य बसें नारीमन तिराहा से गौलापार अथवा कॉलटैक्स तिराहा/हाईडिल तिराहा से पनचक्की होते हुए चम्बल पुल से अपने गंतव्य को जाएंगी

     

    ◼️रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से रामपुर रोड/बरेली रोड को जाने वाली समस्त प्रकार की बसें रोडवेज पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाइन होते हुए तिकोनिया चौराहा से नैनीताल रोड होते हुए नरीमन तिराहा काठगोदाम से गौला बाईपास रोड का प्रयोग कर अथवा हाईडिल से पनचक्की रोड से आरटीओ रोड होते हुए अपने गंतब्य को जायेंगे।

     

    ◼️रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से कालाढूंगी रोड को जाने वाली समस्त प्रकार की बसें रोडवेज पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाईन होते हुए तिकोनिया चौराहा से हाईडिल तिराहा होते हुए पनचक्की चौराहा से चम्बल पुल होते हुए ऊँचापुल तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगी।

     

    ◼️रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली रोडवेज / केमू की बसें रोडवेज पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाईन होते हुए तिकोनिया चौराहा होते हुए नैनीताल रोड से अपने गन्तब्य को जायेंगी।

     

    ◼️ दिनांक 29/10 /2024 को धनतेरस के दिन टीपीनगर तिराहा रामपुर रोड, होंडा शोरूम तिराहा बरेली रोड, लालडॉट तिराहा कालाढुंगी रोड से शहर हल्द्वानी की ओर समस्त बसों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा और गौलापार से नारीमन होकर शहर की ओर वोल्वो बसों का आवागमन समय 21:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

    # छोटे वाहनों का डायवर्जन–

    ◼️बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त छोटे वाहन तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे एवं शेष छोटे वाहन गाँधी इण्टर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर एफ०टी०आई० तिराहा से आई०टी०आई० तिराहा होते हुए मुखानी चौराहा / नवाबी रोड तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

     

    ◼️रामपुर रोड से आने वाले शहर क्षेत्र एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त छोटे वाहन आई०टी०आई० तिराहा से डायवर्ट होकर मुखानी चौराहा होते हुए पनचक्की तिराहा से हाईडिल/कालटैक्स तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

     

    ◼️कालाढूंगी रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहन ऊँचापुल तिराहा / लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की चौराहा होते हुए हाईडिल तिराहा / कॉलटैक्स तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेगें एवं शेष छोटे वाहन मुखानी चौराहा/नवाबी रोड तिराहा से डायवर्ट होकर अपने गन्तब्य को जायेंगे।

     

    ◼️पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले एवं बरेली रोड/रामपुर रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहन नारीमन तिराहा काठगोदाम से गौला बाईपास होते हुए तीनपानी बरेली रोड की ओर जायेंगे एवं कालाढुंगी रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहन कॉलटैक्स तिराहा/हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा सेलालडांट/ऊँचापुल से अपने गंतव्य को जाएंगे

     

    # शेष अन्य शहर की ओर आने वाले वाहन–

    ▪️महारानी होटल तिराहा से डायवर्ट होकर कुल्यालपुरा चौराहा से पानी की टंकी होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

     

    ▪️नैनीताल बैंक तिराहा से डायवर्ट होकर अर्बन बैंक तिराहा होते हुए जेल रोड तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

     

    पार्किंग व्यवस्था दिनांक 29/10/2024–

    शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बाजार में खरीदारी करने आने वाले वाहन स्वामीयों/चालकों के वाहनों हेतु निम्न पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

     

    ◼️नैनीताल रोड से आने वाले वाहन स्वामी/चालक अपने वाहन ठंडी सड़क में पार्क करेंगे।

     

    ◼️कालाढूंगी रोड से आने वाले समस्त वाहन पर्वतीय उत्थान मंच हीरानगर में अपने वाहन पार्क करेंगे।

     

    ◼️बरेली रोड से आने वाले समस्त वाहन स्वामी/चालक अपने वाहन गांधी इंटर कॉलेज/लक्ष्मी शिशु मंन्दिर मंगलपडाव में पार्क करेंगे।

     

    ◼️रामपुर रोड से आने वाले समस्त वाहन स्वामी/चालक अपने वाहन एच०एन० इन्टर कॉलेज मैदान में पार्क करेंगे।

     

    ◼️बाजार के समस्त व्यवसायी /दो पहिया वाहन चालक – सरस बाजार पार्किंग, सिन्धी स्वीट्स के पास मैजिक स्टैण्ड की पार्किंग, ओके होटल टेंपो स्टैंड, मिनी स्टेडियम रोड के बांई ओर अपने दोपहिया वाहनों को पार्क कर सकेंगे।

     

    नोट –धनतेरस/दीपावली की खरीदारी करने बाजार आने वाले समस्त आम जनमानस से अनुरोध है कि अपने आवागमन के दौरान बाजार क्षेत्र में जाम एवं वाहन पार्किंग में होने वाली असुविधा से बचने के लिए अधिक से अधिक सार्वजनिक वाहनों एवं दोपहिया वाहनों का प्रयोग करें तथा अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही पार्क करें।

    ऑटो / मैजिक स्टैण्ड (दिनांक-29.10.2024 से 03.11.2024 तक )।

    ◼️कालाढुंगी चौराहा तथा भोलानाथ टैम्पू/ई-रिक्शा स्टैण्ड जेल रोड तिराहा से संचालित किये जायेंगे।

     

    ◼️ओके होटल के दोनों ऑटो स्टैण्ड बर्फ वाली गली से संचालित किये जायेंगे।

     

    ◼️सिन्धी स्वीट्स मैजिक स्टैण्ड तथा सरगम ऑटो स्टैण्ड, एच०एन० इन्टर कॉलेज रामपुर रोड से संचालित किये जायेंगे।

     

    ◼️मंगलपडाव के दोनों ऑटो स्टैण्ड, विक्रम, मैजिक स्टैण्ड लक्ष्मी शिशु मन्दिर से आगे रोड के बांयी ओर खड़े रहेंगे व वहीं से संचालित किये जायेंगे।

     

    प्रवेश वर्जित स्थान-

    समस्त प्रकार के छोटे-बड़े एवं दोपहिया -तिपहिया वाहन मंगल पडाव से, सिन्धी चौराहा से, सिटी चौराहा से, कालाढूंगी चौराहा से,ओके होटल से, रोडवेज से व ताज चौराहा से बाजार के अन्दर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

     

    ◼️ दिनांक 29.10.2024 से 03.11.2024 तक समय 09:00 बजे से 22:00 बजे तक शहर क्षेत्र हल्द्वानी में समस्त प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा एवं अति आवश्यक सेवा से सम्बन्धित (जैसे दूध, ईंधन, गैस, सब्जी आदि) छोटे / बड़े वाहन भी अपने आवागमन के दौरान बाईपास मार्गों का प्रयोग करेंगे।

  • सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा आज जगदंबा नगर बैंकट हॉल मुखानी रोड़ हल्द्वानी में मिट्ठी के दिये और मोमबत्ती का निःशुल्क वितरण किया गया।

    सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा आज जगदंबा नगर बैंकट हॉल मुखानी रोड़ हल्द्वानी में मिट्ठी के दिये और मोमबत्ती का निःशुल्क वितरण किया गया।

    हलद्वानी–मिट्टी के दिये  वितरण कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष नवीन पन्त द्वारा अध्यक्षता करते हुए सभी संस्था पदाधिकारियो एवं सदस्यों से इस दिया वितरण को सफल बनाने के संकल्परत कार्य करने का लक्ष्य दिया और सभी का आभार प्रकट किया।

     

    मुख्य अतिथि समाजसेवी गिरीश नैनवाल जी ने वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ कर दियो और मोमबत्ती का वितरण कार्य किया।

     

    सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा वितरण के दौरान आये हुए लोगों से स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने के लिए मिट्टी के दियों की उपयोगिता बता कर पर्यावरण की दृष्टि से सबसे अच्छा मिट्टी के दिये को बताया और सभी को निशुल्क वितरण किया।

     

    वितरण कार्यक्रम संयोजक कोषाध्यक्ष कमल जोशी द्वारा सभी के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया गया।

     

    कार्यक्रम का संचालन सचिव ज्ञानेंद्र जोशी द्वारा किया गया और दिया वितरण अभियान के रुड मैप को बताया।

    अध्यक्ष नवीन पन्त, मुख्य अतिथि समाजसेवी गिरीश नैनवाल, सचिव ज्ञानेंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक कमल जोशी, संगठन मंत्री मंजू सनवाल, सोशल मीडिया प्रभारी केतन जायसवाल,सह सोशल मीडिया प्रभारी पूजा पन्त, उपाध्यक्ष हेमा जोशी, संयुक्त सचिव गीता बेलवाल,सह सचिव भावना पांडे,जय प्रकाश, सूचना प्रमुख (वरिष्ठ) रंजना जोशी, बबिता टकवाल, सोना तिवारी, कला नेगी, हरीश जोशी, उमेश सैनी सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया !!

  • शुक्रवार को जिलाधिकारी वंदना ने हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों के साथ आपदा पुननिर्माण कार्यों एवं प्रस्तावों के संबंध में बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश।

    शुक्रवार को जिलाधिकारी वंदना ने हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों के साथ आपदा पुननिर्माण कार्यों एवं प्रस्तावों के संबंध में बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश।

    हलद्वानी–मॉनसून काल में आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण कार्यों हेतु जिलाधिकारी ने नाॅन एसडीआरएफ, अनटाईड एवं एसडीआरएफ मदों में लगभग 7 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की।

     

     

    *जिलाधिकारी ने सभी कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि आपदा निधि अंतर्गत प्राप्त धनराशि से जो कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं उन कार्यो के फोटोग्राफ्स,थर्डपार्टी रिपोर्ट एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र देना सुनिश्चित करें इसके पश्चात ही दूसरी किस्त जारी की जायेगी।

     

    उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जो कार्य जनहित से सम्बन्धित हैं उन कार्यो को प्राथमिकता प्रदान की जाए।

     

    उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि भीमताल के तीन नाले जो बार-बार आपदा में क्षतिग्रस्त हो जाते हैं उन्हें नैनीताल शहर के नालों की तर्ज पर ठीक व मरम्मत किए जाने हेतु डीपीआर तैयार कर इनका स्थायी समाधान कराया जाय।

     

    बैठक में जनपद के विद्यालयों के पुनर्निर्माण हेतु शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृत कर शतप्रतिशत धनराशि स्वीकृत की।

     

    उन्होंने कहा जनपद में आपदा से क्षतिग्रस्त कार्यो की नियमित प्रगति रिपोर्ट समय पर कार्यालय को देना सुनिश्चित करें, ताकि द्वितीय किस्त में पुनर्निर्माण हेतु धनराशि आवंटित की जा सके।

     

     

    जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उन कार्याे का उपयोगिता प्रमाण पत्र सहित फोटोग्राफ्स,थर्ड पार्टी सत्यापन रिपोर्ट के साथ एक सप्ताह के भीतर देना सुनिश्चित करें।

     

    बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकांश प्रस्तावों पर जिलाधिकारी द्वारा धनराशि आवंटित की गई।

     

    बैठक में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा,एसडीएम धारी केएन गोस्वामी, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, अधिशासी अभियंता,पीएजीएसवाई लोनिवि,सिंचाई,पेयजल निगम, मुख्य शिक्षा अधिकारी के साथ ही अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • नैनीताल पुलिस को आज मिली बड़ी सफलता, 03 जुए के अड्डों में छापेमारी, कुल 23 जुआरी आए गिरफ्त में,2,18,350 रुपये बरामद।

    नैनीताल पुलिस को आज मिली बड़ी सफलता, 03 जुए के अड्डों में छापेमारी, कुल 23 जुआरी आए गिरफ्त में,2,18,350 रुपये बरामद।

    हलद्वानी– प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

     

    जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस की कार्यवाही जारी है।

     

     

    इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद, पुलिस उपाधीक्षक श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष वनभूलपुरा  नीरज भाकुनी एवं एसओजी प्रभारी  संजीत राठौड़ की संयुक्त टीम द्वारा दिनाक 25/10/2024 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान लोकेश जैन के घर टनकपुर रोड होली तिराहा के पास थाना बनभूलपुरा में जुआ खेलने वाले 07 लोगों को गिरफ्तार कर थाना बनभूलपुरा में जुआ अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। 2,18,350 रूपये व 52 तास के पत्ते भी बरामद किए।

  • हल्द्वानी- जिलाधिकारी ने गौलापुल, स्टेडियम व रेलवे लाइन का किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश……

    हल्द्वानी- जिलाधिकारी ने गौलापुल, स्टेडियम व रेलवे लाइन का किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश……

    हल्द्वानी- जिलाधिकारी वंदना सिंह ने लोनिवि के अधिकारियों को गौलापुल के वैकल्पिक मार्ग को दुरुस्त करने, नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने और सुरक्षा के लिहाज से सड़क किनारे रेडियम और रेड टेप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने वैकल्पिक मार्ग को चौड़ा करने को भी कहा। बृहस्पतिवार को डीएम आपदा में क्षतिग्रस्त हुए गौलापुल, उसके वैकल्पिक मार्ग, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम व रेलवे लाइन का स्थलीय निरीक्षण कर रही थीं।

     

    उन्होंने रेलवे लाइन के किनारे दीवार लगाने और गौलापुल की तरफ भी सड़क चौड़ीकरण करने को कहा ताकि आवागमन सुचारू हो सके। स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान डीएम ने नदी में समाई पार्किंग की भूमि में सुरक्षा कार्य होने तक शेष पार्किंग की भूमि से झाड़ी कटान कर वाहन पार्किंग तैयार कराने के निर्देश दिए।

     

    डीएम ने तकनीकी रूप से नदी का चैनलाइजेशन कराने के लिए आपसी समन्वय कर विस्तृत कार्ययोजना बनाने को भी कहा। बैठक में डीएफओ हिमांशु बागरी, उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा, एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर विकास मित्तल, अधीक्षण अभियंता सिंचाई महेश खरे, रेलवे के गौरव गौतम, लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार, जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत आदि मौजूद थे

  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर हुई एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी।

    उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर हुई एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी।

    हलद्वानी–मानसिक स्वास्थ्य का खराब होना हमें नशीले प्रदार्थों की तरफ ले जा सकता है और यहीं से अपराध की शुरुआत भी होती है यह कहना है पतंजलि विश्वविदायलय हरिदार के उपकुलपति डा. मयंक अग्रवाल का।डा. मंयक अग्रवाल प्रसार भारती व दूरदर्शन के पूर्व महानिदेशक रहे हैं।

     

    बुधवार को उत्तराखंड मुक्त विश्वविदायलय के एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में उन्होंने यह बात कही।

     

    युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने में मीडिया की भूमिका विषय पर आयोजित इस एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में नैनीताल संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने शिरकत की।

     

    उन्होंने कहा कि समाज में आज जो लोग मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं तनाव व अवसाद में जा रहे हैं उसके पीछे की वजह हमारा संस्कारों से दूर होना है।

     

     

    उन्होंने कहा कि पहले से परिवारों का जो सामूहिक ढांचा था वह लगातार ध्वस्त होता जा रहा है एकल परिवारों का चलन बढ़ रहा है जिससे लोगों मे अवसाद पैदा हो रहा है।

     

    उन्होंने कहा कि समाज में पत्रकारों का बहुत बड़ी भूमिका है पत्रकारों को जहां समाज में एक सकारात्मक माहौल बनाने के लिए सकारात्मक खबरों को उजागर करना चाहिए वहीं संवेदनशीलता भी बरकरार रखनी होगी।

     

     

    हरिद्वार से आए पतंजलि विवि के उपकुलपति ने कहा कि हमारे टीवी चैलन लगातार प्राइम टाइम में इस तरह के धारावाहिकों को बढ़ाते हैं जो अँधविश्वास , जादू टोना, तंत्र मंत्र जैसी चीजों को बढ़ावा देते हैं।

     

     

    जिनमें वैज्ञानिकता का बहुत अभाव होता है। इंटरनेट पर आज हमारे बच्चे साइबर बुली, हैकिंग व खतरनाक खेलों की तरफ बढ़ रहा है बच्चों के प्रति हमारा दायित्व सबसे बड़ा है कि हम उन्हें समय दें और निगरानी रखें कि वह इंटरनेट पर क्या कर रहे हैं क्योंकि लगातार मोबाइल पर गेम खेलने से वह अवसाद की तरफ जा रहे हैं.

     

    उन्होंने वेदों व भारतीय ज्ञान परंपरा में इसके हल को तलाशा और कहा कि हमारी सामूहिकता ही इस मानसिक बीमारी से हमें उबारेगी।

     

    कार्यक्रम के पहले सत्र की शुरुआत करते हुए राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन सचिव प्रो. राकेश चन्द्र रयाल ने बताया कि मीडिया को मानसिक स्वास्थ्य पर काम करने की बहुत जरूरत है। मीडिया से सबसे ज्यादा युवा ही प्रभावित है इसीलिए इस विषय को आज की संगोष्ठी का विषय रखा गया है।

     

    विश्विद्यालय के कुलपति प्रो, ओ.पी.एस नेगी ने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय में बहुत सारे विषय संचालित हो रहे हैं हमें देखना होगा कि हमारा हर विषय कैसे समाज के लिए अधिक से अधिक उपयोगी साबित हो सकता है उन्हें समाज में सीधे कैसे अप्लाई कर सकते हैं व इसमें सासंद जी को कैसे जोड़ सकते हैं इस पर बात की।

     

     

    पहले सत्र में रेडक्रास सोसाईटी के उत्तराखंड के चैयरमैन गौरव जोशी ने कहा कि रेडक्रास सोसाइटी की स्थापना ही मानवता का भलाई के लिए हुआ है हम लोगों में हर तरह की जागरूकता के लिए काम कर रहे हैं।

     

     

    संगोष्ठी के आयोजन समिति की अध्यक्ष प्रो. रेनू प्रकाश प्रभारी कुलसचिव प्रो, पी.डी. पंत ने सभी का आभार व्यक्त किया। पहले सत्र का संचालन डा. शशांक शुक्ला ने किया।

     

    दूसरे तकनीकि सत्र में महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में मीडिया विभाग में प्रोफेसर डा. कृपाशंकार चौबे ने मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर गांधी जी के आरोग्य के सिद्वात को रखा उन्होंने कहा कि हमारे खान पान का हमारे मानसिक स्वास्थ्य से सीधा रिश्ता होता है।

     

    डा. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कालेज व अस्पताल में मानिसक रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डा. आकाश शर्मा ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बने हुए कलंकों को मिथों को सबसे पहले हमें तोड़ना होगा. उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य् के मुद्दों की कवरेज के लिए भारत सरकार के द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि इन मुद्दों को कवर करने के लिए बहुत संवेदनशीलता की जरूरत होती है।

     

     

    मीडिया में जो भी दिखाया जा रहा है उससे सबसे पहले युवा ही प्रभावित होता है लिहाजा उसके बुरे प्रभाव भी सबसे पहले युवाओं पर ही पड़ता है।

     

    सुसाइट की रिपोर्टिंग को सुनकर ही कई लोग जो पहले से ही अवसाद में होते हैं या बहुत सारी परेशानियों से घिरे रहते हैं वह खुद भी सुसाइट कर लेते हैं ऐसे बहुत मामले सामने आए हैं.

     

     

    भारतीय जन संचार संस्थान में प्रोफेसर डा. प्रमोद कुमार ने कहा कि मानसिक बीमारियों को दूर करने के लिए हमें सकारात्मक कहानियों को अखबार के पहले पन्नों में जगह देनी होगी। साथ ही परंपरागत संचार के साधनों का इस्तेमाल करना होगा।

     

    इसमें मंदिर के पुजारी से लेकर कई माध्यम हो सकते हैं. सामुदायिक रेडियो नीम हकीमों से इन लोगों को बचाने व जागरुक करने में लोकल भाषा में कार्यक्रम तैयार कर जागरूकता फैला सकता है।

     

     

    सोबन सिंह जीना विवि में मनोविज्ञान की प्रोफेसर मधुमिता नयाल ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य पर हमें अपनी आय का बिल्कुल भी खर्च नहीं करते हैं यहीं से सारी समस्याएं शुरु हो जाती हैं.

     

    नकारात्मक विचार जब हमारे भीतर जन्म लेते हैं वहीं से समस्या शुरु हो जाती है हमें अपने चारों ओर खुशी व हैप्पीनैस का माहौल बनाना होगा जिससे हमें जड़े से इस समस्या को खत्म कर सकते हैं।

     

    रेडक्रास सोसाइटी के महासचिव हरीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि लोगों की समस्याओं के निदान के लिए बहुत सारी संस्थाओं को एक साथ मिलकर आगे आना होगा.  ने  दूसरे सत्र का संचालन डा. ललित कुमार पंत ने किया।

     

    संगोष्ठी में विश्वविद्यालय के प्रो. गिरिजा पांडे, प्रो. एम.एम. जोशी, डा. अखिलेश सिंह, डा. मनोज पांडे, डा. आशुतोष बिष्ट, डा. गणेश जोशी, डा. डिगर सिंह फर्स्वाण, डा. शालिनी चौधरी, डा. मंजरी अग्रवाल, रेडक्रास सोसाइटी के कोषाध्यक्ष डा. मोहन खत्री, डा. कल्पना लखेड़ा, डा. राजेन्द्र क्वीरा, बृजेश बनकोटी डा. रुचि पांडे, डा. लता जोशी समेत बहुत से शोधार्थी मौजूद रहे।