Category: हल्द्वानी

  • हल्द्वानी शहर में बढ़ती गर्मी के साथ जल संकट, बूंद-बूंद को तरस रहे लोग……

    हल्द्वानी शहर में बढ़ती गर्मी के साथ जल संकट, बूंद-बूंद को तरस रहे लोग……

    हल्द्वानी- हल्द्वानी में पेयजल समस्या बढ़ती जा रही है। ग्रामीण इलाकों में सिंचाई विभाग के नलकूपों से पीने के साथ सिंचाई के पानी की व्यवस्था होती है, लेकिन छड़ायल नयाबाद, किशनपुर और बच्चीनगर में सिंचाई नलकूप खराब होने से पेयजल किल्लत भी बनी है।  हल्द्वानी शहर में बढ़ती गर्मी के साथ पेयजल समस्या भी बढ़ती जा रही है। ग्रामीण इलाकों में सिंचाई विभाग के नलकूपों से पीने के साथ सिंचाई के पानी की व्यवस्था होती है,

    लेकिन छड़ायल नयाबाद, किशनपुर और बच्चीनगर में सिंचाई नलकूप खराब होने से पेयजल किल्लत भी बनी है। सोमवार को भी विभाग की ओर से तीनों नलकूपों की मरम्मत का कार्य जारी रहा। जलसंस्थान की ओर से पेयजल संकट वाले इन क्षेत्रों में टैंकरों से पानी बंटवाया जा रहा है। जलसंस्थान के ईई आरएस लोशाली ने बताया कि फिलहाल जलसंस्थान का कोई नलकूप खराब नहीं है। पेयजल संकट से जूझ रहे इलाकों में टैंकर भेजकर आपूर्ति कराई जा रही है।

    इस दौरान कठघरिया, दमुवाढ़ूंगा, काठगोदाम- गौलापार गेट, किशनपुर, लोहरिया साल आदि क्षेत्रों में 10 टैंकर के माध्यम से पानी बंटवाया गया है। वहीं दमुवाढूंगा में अधिक समस्या होने के कारण दो अतिरिक्त टैंकर भेजकर आपूर्ति कराई गई है।

  • डिजिटल भुगतान  प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिए यु ओ यू में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन ।

    डिजिटल भुगतान प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिए यु ओ यू में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन ।

    हल्द्वानी–  डिजिटल भुगतान प्रौद्योगिक को अपनाने हेतु जागरूकता और कारकों की पहचान करने के लिए टूल्स को अन्तिम रूप देने व वैधता प्रदान करने के लिए उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान केन्द्र (यूसर्क) द्वारा प्रायोजित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 06/05/2024 को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय मे किया गया।

     

    डॉ0 मंजरी अग्रवाल इस परियोजना की मुख्य शोध पर्यवेक्षक ने कार्ययोजना की रूपरेखा व कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

     

    परियोजना के सह-शोध पर्यवेक्षक श्री सोमेश पाठक ने टूल का प्रारूप विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत किया।

     

    प्रोफेसर आर0सी0 मिश्र पूर्व डीन व डायरेक्टर प्रबंध अध्ययन एवं वाणिज्य विद्याशाखा उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय व प्रोफेसर पी0सी0 कविदयाल पूर्व डीन व डायरेक्टर डी0एम0एस0 भीमताल कार्यशाला में बाह्य विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहें।

     

    इस शोध परियोजना में डॉ0 प्रिया महाजन, सह-शोध पर्यवेक्षक एवं श्रीमती करिश्मा, शोध सहायक के रूप में कार्यशील हैं।

     

    कार्यशाला के अन्त में डॉ0 मंजरी अग्रवाल ने उपस्थित विषय विशेषज्ञों को उनकी उत्साहपूर्ण उपस्थिति एवं मूल्याधारित सलाह हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला में प्रोफेसर गिरिजा प्रसाद पाण्डे, डॉ0 गगन सिंह, डॉ0 सुमित प्रसाद, श्री मयूर बघरवाल और सुश्री ज्योति मनवाल आदि उपस्थित थे।

  • हल्द्वानी स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के परिसर में कैरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया……

    हल्द्वानी स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के परिसर में कैरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया……

    हल्द्वानी- हल्द्वानी स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के परिसर में कैरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसने आसपास के क्षेत्रों के छात्रों का ध्यान खींचा। कार्यक्रम में 500 से अधिक उत्साही छात्रों ने भाग लिया, जिन्हें भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कैरियर संबंधी जानकारी दी गई। यह सेमिनार छात्रों को उनके शैक्षणिक सफर के अगले चरणों में मार्गदर्शन प्रदान करने पर केंद्रित था।

     

    विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं और स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उपलब्ध विभिन्न कैरियर विकल्पों से अवगत कराया गया। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनकी रुचि और जुनून के आधार पर अपना कैरियर चुनने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में ग्राफिक एरा समूह के चेयरमैन और प्रेसिडेंट प्रोफेसर कमल घनशाला ने भी शिरकत की। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए ग्राफिक एरा की समृद्ध विरासत और शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

     

    उन्होंने छात्रों को एक अनोखे अवसर के रूप में विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय छात्र विनिमय कार्यक्रम के बारे में भी बताया। यह कार्यक्रम छात्रों को विदेशी संस्कृतियों का अनुभव करने और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर प्रदान करता है। प्रोफेसर घनशाला ने छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में भी बताया, जो योग्य छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करती हैं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया।

     

    उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा 12वीं की टॉपर कंचन जोशी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए रु 21,000 राशि से सम्मानित किया गया, साथ ही उन्हें ग्राफिक एरा से पढ़ने पर 100 प्रतिशत छात्रवृति भी प्रदान करने का वादा किया गया। इसके अलावा राज्य में 8वें स्थान पर रहीं आयुषी भट्ट को 11,000 की राशि से सम्मानित किया गया साथ ही उन्हें 50 प्रतिशत छात्रवृति दिए जाने का वादा किया गया। कुल मिलाकर, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी का कैरियर मार्गदर्शन सेमिनार एक सफल आयोजन रहा। इस कार्यक्रम ने छात्रों को उनके भविष्य के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आवश्यक ज्ञान और प्रेरणा प्रदान की।

  • सारथी फाउंडेशन द्वारा लगातार बच्चो की मदद जारी।

    सारथी फाउंडेशन द्वारा लगातार बच्चो की मदद जारी।

    हल्द्वानी–   लगातार चलने वाले अभियान के तहत आज दिनांक 4 मई को फिर एक बार  सारथी फाउंडेशन समिति  के द्वारा बच्चों की शिक्षण सामग्री  राजकीय प्राथमिक विधालय बमोरी मल्ली नगर क्षेत्र  की प्रधानाचार्या श्रीमती चम्पा पुरोहित जी एवं श्रीमती दीपा जोशी की उपस्थिति मै कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के बच्चों मै वितरित की गयी।

     

    आज के कार्यक्रम मै सर्वप्रथम स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत, कविताओं एवं श्लोक का पाठ किया गया।

     

    सर्वप्रथम संस्था के संस्थापक संयोजक नवीन पंत  एवं संस्था के सभी सदस्यों के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर स्कूल प्रशासन का धन्यवाद देते हुए कहा कि सारथी गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए हमेशा आगे रहा है और हम् इस मुहीम को लगातार जारी रखेंगे। और हम यह भी सुनिश्चित करेंगे आगे कोई भी बच्चा शिक्षा के अभाव मै नहीं रहना चाहिए।

     

    अपने सम्बोधन मै संस्थापक सदस्य ज्ञानेंद्र जोशी  ने कहा कि सारथी लगातार शिक्षा की मुहीम मै अपना योगदान दे रहा है और इस दिशा मै अभी कई महत्वपूर्ण कार्य करने हैँ।

     

    तत्पश्चात प्रधानाचार्या चम्पा पुरोहित द्वारा संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा समय समय पर स्कूल पर आकर बच्चों को सामग्री वितरण कर बच्चों का उत्साहवर्धन करने पर बहुत बहुत धन्यवाद देती हूँ।

     

    आशा करती हूँ कि आप इसी तरह आगे भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते रहेंगे।

    कार्यक्रम मै नवीन पंत, ज्ञानेंद्र जोशी,मंजू सनवाल,पूजा पंत,हेमा जोशी,केतन जायसवाल,बबिता टकवाल,भावना पाण्डे,रंजना जोशी,सोना तिवारी, मोनिका सिंघल, संदीप, कुलदीप आदि की मौजूदगी रही।

  • शोथ और नवाचार निर्देशालय ने  शोथर्थियो को यात्राओं से शोथ टूल किट विकसित करने के गुण सिखाए।

    शोथ और नवाचार निर्देशालय ने शोथर्थियो को यात्राओं से शोथ टूल किट विकसित करने के गुण सिखाए।

    हल्द्वानी– यात्राएं केवल सैर सपाटे के लिए नहीं होती अगर आपके पास एक शोधार्थी वाली गहन दृष्टि है, तो आप इन यात्राओं से नया शोध नजरिया व टूल किट विकसित कर सकते हैं ये कहना है उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के शोध एवं नवाचार निदेशालय के निदेशक व समाज विज्ञान विद्याशाखा के निदेशक व इतिहास के प्रोफेसर प्रो. गिरिजा पांडे का।

     

    शुक्रवार को विवि के शोध छात्रों को उन्होंने अस्कोट आराकोट यात्रा की स्लाइड शो के जरिये उत्तराखंड की पिछले 50 सालों की यात्रा कराई।

     

    पहाड़ संस्था द्वारा हर दस साल में आयोजित अस्कोट आराकोट यात्रा की इस वर्ष स्वर्ण जयंती है राज्य के अलग अलग हिस्सों में इस यात्रा पर बातचीत कर लोगों को यात्रा में आने के लिए उत्साहित किया जा रहा है।

     

    इसी क्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के शोधार्थी व प्राध्यापकों के लिए भी इस यात्रा के जरिये पिछले 40 साल के उत्तराखंड के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक व पर्यावरणीय बदलावों को सामने रखा।

     

    उन्होंने कहा कि अगर हम जागरूक हैं तो यात्राओं से हम अपने समाज व भूगोल की गहराई से पड़ताल कर सकते हैं।

     

    मनुष्य के प्रकृति पर अनावश्यक हस्तक्षेप ने कैसे पूरी पारिस्थितिकी को बिगाड़ के रख दिया है,

     

    उन्होंने बताया कि 40 साल पहले बेहद कम बालिकाएं स्कूलों में दिखती थी लेकिन आज विद्यालय छात्राओं से भरे पडे हैं।

     

    सड़कों के किनारे बसे गांव छोटे कस्बों में तब्दील हो गए हैं। राज्य के अर्न्तवर्ती क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी व सड़कों तक पहुंच अभी भी दूर ही है।

     

    इस अवसर पर शोध निदेशालय के उपनिदेशक डा. प्रवेश कुमार सहगल, डा. एस.एन.ओझा, डा. मंजरी अग्रवाल, डा.शालिनी चौधरी, डा.घनश्याम जोशी, डा. शशांक शुक्ला, डा. दीपांकुर जोशी, शुभांकर शुक्ला, सुमित प्रसाद, संपत्ति नेगी समेत शोधार्थी गणेश जोशी, दीपिका नेगी, भूपेन्द्र सिंह रावत, राजेश जोशी, समेत कई शोधार्थी मौजूद रहे।

  • जन एप्प के जरिये मरीजो को दवा की कीमतों के बारे में किया जागरूक।

    जन एप्प के जरिये मरीजो को दवा की कीमतों के बारे में किया जागरूक।

    हलद्वानी– सरकारी महिला चिकित्सालय, डॉ सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में दिशा निदेशक अपर आयुक्त /औषधि नियंत्रक श्री ताजवर सिंह जग्गी के सौजन्य से उत्तराखंड मूल्य निगरानी संसाधन ईकाई की परियोजना समन्वयक डा. मिनाक्षी भट्ट एवम क्षेत्र अन्वेषक अंकिता  ने वरिष्ठ ड्रग इंस्पेक्टर मिनाक्षी बिष्ट के सहायता से हल्द्वानी चिकित्सालय में फार्मा जन समाधान ऐप के बारे में मरीज़ों एवम साधारण जन समुदाय को जागरूक करवाया ।

     

    राष्ट्रीय औषधी मूल्य निर्धारण प्राधिकरण दवा की कीमतों की जानकारी और सार्वजनिक शिकायतों को दर्ज करने के लिए फार्मा एप और फार्मा जन समाधान मंच का प्रबंधन करता है ।

     

    यूकेपीएमआरयू का मुख्य उदेश्य दवाइयों की सही कीमतों के साथ उपलब्धता सुनिश्चित करना, दवाओं की अधिसूचित कीमतों की निगरानी करना, डी पी सी ओ के प्रावधान के उल्लंघन का पता लगाना और मूल्य निर्धारण अनुपालन करना है।

     

    साथ ही साथ उत्तराखंड के जन-जन तक दवाओं के मूल इलाज के संबंध में सही एवम उचित जानकारी पहुंचाना है ।

     

    फार्मा जन समाधान पहल भारत सरकार की डिजिटल इंडिया पहल का हिस्सा है ।जिसका उदेश्य पारदर्शी जवाबदेही और उत्तरदायित्व शासन प्रणाली के माध्यम से नागरिको को सशक्त बनाना है।

     

    निम्लिखित प्रकार से शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। जैसे अनुसूचित चिकित्सा नई दवा और दवा की अधिक कीमत जो पैरा 19 के तहत कीमत तय की गई है,

     

    किसी दवा की अनुपलब्धता या कमी, एन पी पी ए की पूर्व मूल्य मंजूरी के बिना नई दवा की बिक्री, इंटरनेट आधारित ऑनलाइन सुविधा के अलावा एक उपभोक्ता हेल्पलाइन भी है, जिसका उपयोग शिकायत दर्ज कराने के लिए किया जा सकता है।

  • हल्द्वानी से होगी “सनातन ऐड इंडिया” की शुरूआत, करेगी समाज के उत्थान के लिए कार्य।।

    हल्द्वानी से होगी “सनातन ऐड इंडिया” की शुरूआत, करेगी समाज के उत्थान के लिए कार्य।।

    हल्द्वानी–सनातन ऐड इंडिया की प्री लॉन्चिंग प्रेस वार्ता में प्रवक्ता विवेक कौल ने संस्था के बारे में जानकारी दी।

     

    विवेक कौल ने बताया कि दुनिया भर में कई तरह की संस्थाएं समाज के हित में कार्य कर रही हैं, जिनको देखकर उनके मन मे यह विचार आया कि सनातनी भी ऐसी संस्था बनाये, और इसको साकार रूप देने के लिए देश विदेश में  कई लोगो से बात करने के बाद इस संस्था का निर्माण का निर्णय  किया गया।

     

    यह संस्था मुख्यतः सेवा, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा संस्कार के क्षेत्र में कार्य करेगी।।

    #संस्था सेवा के माध्यम समाज को स्वाबलंबी बनायेगी।

    #सुरक्षा की भावना को संस्कार द्वारा मजबूत किया जाएगा।श

    #शिक्षा का समाज के उत्थान में  बहुत बड़ा योगदान रहता है, समाज के पिछडे हुए वर्ग शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा।

    #स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सजग किया जायेगा, संस्था स्वास्थ के लिए सभी तरह की सुविधा प्रदान करने का प्रयास करेगी, जैसे- कैम्प, योगशिविर इत्यादि।

    # सनातन जड़ संस्कार हैं, संस्कारों से सभी को पूर्ण किया जाएगा।

     

    संस्था एक गौशाला का भी निर्माण करायेगी, जो आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण रहेगी।

     

    संस्था में मुख्यतः विवेक कौल, दीपक जोशी, नीरव शारदा, रमन कुमार, डॉ भारत भूषण और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।।

  • प्रचार मे धामी की डिमांड देव भूमि के लिए सम्मान की बात, देश भर मे छाए ऐतिहासिक निर्णय: चौहान

    प्रचार मे धामी की डिमांड देव भूमि के लिए सम्मान की बात, देश भर मे छाए ऐतिहासिक निर्णय: चौहान

     

    देहरादून– 1 मई। देश के अन्य राज्यों मे चल रहे चुनाव प्रचार मे धामी की लोकप्रियता पार्टी हित मे सुखद, उपयोगी और अहम योगदान के रूप मे सामने आ रही है।

     

    राज्य मे उनके द्वारा लिए गए जन हित मे ऐतिहासिक निर्णय देश मे नजीर और भाजपा उन्हे उपलब्धियों के तौर पर देश भर मे आम जन के सामने पेश कर रही है।

     

     

    प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि यूसीसी, नकल निरोधक कानून और धर्मांतरण कानून जैसे युग प्रवर्तक निर्णयों का संदेश उनके माध्यम से देशभर में जाना राज्य के लिए गर्व का विषय है।

     

    पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की देश भर के चुनाव प्रचार में बढ़ती डिमांड को समूचे देवभूमिवासियों के लिए सम्मानजनक है।

     

    क्योंकि यह सम्मान सीएम के नेतृत्व में यूसीसी जैसे साहसिक एवं बड़ा सामाजिक बदलाव लाने वाले उस निर्णय का है, जिसके पीछे सवा करोड़ उत्तराखंडियों का आशीर्वाद है

     

    यह सम्मान कठोरतम नकल विरोधी कानून लागू कर राज्य के युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने का है जो जनता के सहयोग के बिना असंभव था।

     

    अवैध धर्मांतरण रोकने वाली प्रतिबद्धता पर जिस तरह से लोगों ने भरोसा किया उस भाव ने भाजपा को दोबारा सरकार में आने का अवसर दिया है ।

     

    इसी तरह लैंड जिहाद, दंगारोधी कानून जैसे अनेकों फैसलों ने देश के अन्य राज्यों के लिए नजीर बनने का काम किया है ।

     

     

    उन्होंने कहा कि देश और विश्व में देवभूमि सनातनी, धार्मिक एवं आध्यात्मिक संस्कृति और विचारों की ध्वजवाहक मानी जाती है ।

     

    लिहाजा सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं जनसांख्कीय पहचान से जुड़ी ऐसी किसी भी शुरुआत के लिए उत्तराखंड से बेहतर स्थान कोई नही हो सकती है।

     

    देवभूमि की जनता भी जानती थी कि इन कदमों को उठाने के लिए नैतिक और वैचारिक साहस सिर्फ और सिर्फ भाजपा और मुख्यमंत्री धामी में ही है ।

     

    यही वजह है कि राज्यवासियों का यह विश्वास हमे बहुमत के रूप में प्राप्त हुआ और अब उसके स्वाभाविक प्रतिनिधि सीएम धामी को देश की जनता का इस तरह बेशुमार प्यार मिल रहा हैं।

     

    उनकी लोकप्रियता का बढ़ना, प्रत्येक उत्तरखंडवासी की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्यता का बढ़ना है ।

     

    यह देव भूमि को गौरवान्वित करने वाला अवसर है जब मोदी जी के तीसरी बार पीएम बनने में देवभूमिवासियों के आशीर्वाद से लिए गए मुख्यमंत्री धामी के ऐतिहासिक निर्णय देश की फिजा मे छाए हैं।

     

     

    उन्होंने कहा कि धामी अब तक फ्रंट फुट पर खेलने वाले बल्लेबाज रहे हैं और उनके नेतृत्व मे राज्य मे ऐतिहासिक वापसी भाजपा ने की है।

     

    तमाम फैसलों से उनकी लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ा है और आज भाजपा तीसरी बार सत्ता मे वापसी कर रही है जिसमे चुनाव प्रचार कर रहे सीएम धामी की उपस्थिति सुखद और शुभ है।

  • सारथी फाउंडेशन ने बांटी जरूरतमन्द बच्चो को शिक्षा सामग्री।

    सारथी फाउंडेशन ने बांटी जरूरतमन्द बच्चो को शिक्षा सामग्री।

    हलद्वानी–   हर वर्ष की भांति  इस  वर्ष भी नये सत्र के आगाज पर सारथी फाउंडेशन समिति  के द्वारा बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई।

     

    इसी के तहत आज दिनांक 30 अप्रैल 2024 को सारथी फाउंडेशन समिति के द्वारा  राजकीय प्राथमिक विधालय बमोरी तल्ली नगर क्षेत्र  की प्रधानाचार्या श्रीमती चम्पा पुरोहित जी एवं श्रीमती दीपा जोशी की गरिमामई उपस्थिति में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के बच्चों को कापी कवर एवं सम्पूर्ण स्टेशनरी वितरित की गयी।

     

    आज के कार्यक्रम मै सर्वप्रथम स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम एवं कविताओं का पाठ किया गया।

     

    सर्वप्रथम संस्था के  संस्थापक संयोजक नवीन पंत  एवं संस्था पदाधिकारीयो ने दीप प्रज्वलित किया स्कूल प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि सारथी हर वर्ष नये सत्र पर स्कूली बच्चों को कॉपी आदि स्टेशनरी आदि बांटता है और इस मुहीम को हम लगातार जारी रखेंगे कोई भी बच्चा बिना शिक्षा के अभाव में नहीं रहना चाहिए ।

     

    जिसके लिए सारथी फाउंडेशन समिति निरंतर प्रयास करती है और सदा करती रहेगी ।

    अपने सम्बोधन मै  संस्थापक सदस्य ज्ञानेंद्र जोशी  ने कहा कि शिक्षा वह नीव है जिस पर हम अपने भविष्य का निर्माण करते है और शिक्षा का हर एक तक पहुचाने का लक्ष्य लेकर सारथी लगातार आगे बड़ रहा है और इस दिशा मै अभी कई महत्वपूर्ण कार्य करने है और हम उन्हें करके रहेंगे।

     

    तत्पश्चात प्रधानाचार्या चम्पा पुरोहित द्वारा संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सारथी फाउंडेशन समिति समय समय पर हमारे स्कूल मै आकर बच्चों का उत्साहवर्धन करती है मै स्कूल की तरफ से सभी का धन्यवाद करते हुए आशा करती हूँ कि आप इसी तरह आगे भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते रहेंगे।

     

     

    कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रमुख व्यवसाई कमल जोशी जी को संस्था का आई कार्ड पहना कर संस्था में सामिल किया गया.।

     

    कार्यक्रम में नवीन पंत,सुमित्रा प्रसाद, ज्ञानेंद्र जोशी,दीक्षा पंत पांडे,मंजू सनवाल,पूजा पंत,भावना जोशी,कमल जोशी,हेमा जोशी,मीना शाही,तारा बिष्ट,बबिता टकवाल,गीता बेलवाल,भावना पाण्डे, केतन जायसवाल,संतोष गौड़,कैलाश जोशी आदि की मौजूदगी रही।

  • कलयुगी पिता ने अपनी 15 साल की मासूम के साथ की अश्लील हरकत……

    कलयुगी पिता ने अपनी 15 साल की मासूम के साथ की अश्लील हरकत……

    हल्द्वानी- में कलयुगी पिता ने अपनी 15 साल की मासूम के साथ अश्लील हरकत की। बच्ची की मां ने आरोपी पिता के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।  हल्द्वानी के टीपी नगर क्षेत्र में कलयुगी बाप ने रिश्तों को कलंकित कर दिया।

    आरोपी पिता ने 15 साल की मासूम के साथ अश्लील हरकत की। बच्ची की मां ने आरोपी पिता के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराकर आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

    कोतवाल उमेश मलिक ने बताया पत्नी की तहरीर पर पिता के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच एसआई बबीता को सौंपी गई है। आरोपी किसी विभाग से सेवानिवृत्त हो चुका है।