Category: हल्द्वानी

  • मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर सारथी फाउंडेशन ने किया मातृ शक्ति का सम्मान।

    मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर सारथी फाउंडेशन ने किया मातृ शक्ति का सम्मान।

    हल्द्वानी– 11 मई 2024 शनिवार को *मातृ दिवस* की पूर्व संध्या पर सारथी फाउंडेशन समिति के द्वारा *मां जगदम्बा बैंक्विट हाल मुखानी रोड हलद्वानी* में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं मै सुनन्दा जोशी कथावाचक, मीना बिष्ट स्वरोजगार, दया जोशी पत्रकार, प्रेमवती ग्रहणी,रजनी पत्रकार, कौशल्या जोशी स्वरोजगार, निशा जोशी समाजसेवी को प्रतीक चिन्ह एवं चुनरी उड़ाकर सम्मानित किया गया।

     

    इस अवसर पर संस्था की कई महिलाओं द्वारा मातृ शक्ति के स्वरूपों एवं योगदानों पर आधारित काव्य पाठ किया गया।

     

    अपने सम्बोधन मै संस्था के  संस्थापक संयोजक नवीन पंत  ने कहा कि माता का स्थान हमारे जीवन मै अति महत्वपूर्ण होता है। माता ही वह पहली शिक्षिका होती है जो आपको बोलना एवं सही गलत की सीख देती है। और समाज मै आगे बढ़ने की सही शिक्षा देती है।

     

    नवीन पन्त ने कहा कि वैसे तो प्रतिदिन ही माता पिता का होता है और मां का कर्ज कोई भी बच्चा जीवन में नहीं चुका सकता है कहते हैं की जिस घर में मां, पिता खुश रहते हैं और उनकी आज्ञा का पालन होता है वह स्वयंम देवी देवताओं का वास होता है, उन्होंने आये हुए सभी सम्मानित जनों का आभार प्रकट कर अतिथियों का स्वागत किया.।

     

    कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना एवं कविता पाठ कर शुभारंभ हुआ,।

     

    कार्यक्रम का संचालन संस्थापक सदस्य ज्ञानेंद्र जोशी द्वारा किया गया।

    आज के कार्यक्रम में कविता पाठ करने वालो में मंजू सनवाल,तारा बिष्ट, मोनिका कोठारी, पूजा पन्त, वर्षा टंडन, गीता बेलवाल, बबिता टकवाल, रंजना जोशी, शीला भट्ट, सोना तिवारी,मानसी पन्त आदि ने सुंदर मनमोहक रचना सुनाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया.।

     

    अतिथियों द्वारा अपने सम्बोधन में सारथी फाउंडेशन समिति के कार्यों को लेकर अपने विचार व्यक्त कर संस्था के कार्यों की सराहना की गई.।

     

    *आज के कार्यक्रम मै नवीन पंत,ज्ञानेंद्र जोशी, दीक्षा पन्त पाण्डे,योगेश पांडे,कमल जोशी,आर पी पांडे,मोहन सिंह बिष्ट,मंजू सनवाल,तारा बिष्ट,वर्षा टंडन,शीला भट्ट,मोनिका कोठारी,भावना जोशी,पूजा पंत,हेमा जोशो,रंजना जोशी,कौशल्या जोशी,गीता बेलवाल,बबिता टकवाल,भावना पांडे,रंजना जोशी,सोना तिवारी,कला नेगी,दीप्ति जोशी,मेघा पंत,शीला राणा,गुंजन जोशी,संतोष गौड़,जय प्रकाश,कृष्णा पंत,आनंद आर्य आदि उपस्थित रहे।

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की निकाय चुनाव के संभावित दावेदारों पर चर्चा। ।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की निकाय चुनाव के संभावित दावेदारों पर चर्चा। ।

    हल्द्वानी–  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज नैनीताल जिले के चार मंडलों नैनीताल , भवाली , भीमताल , लालकुआं मंडल में निकाय चुनावों को लेकर मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारियों के साथ मुलाकात कर संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की।

     

    प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी मंडलों से सामान्य , महिला , अनुसूचित एवं पिछड़ा वर्ग के संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार करने को कहा ।

     

    जिससे प्रत्येक निगम ,नगर पालिका ,एवं वार्ड में आरक्षण निर्धारित होने के तुरंत बाद अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर पार्टी चुनावी मोड में आ सके ।

     

    इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट , नैनीताल विधायक सरिता आर्या , लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट , ब्लॉक प्रमुख भीमताल कमलेश कैड़ा समेत सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी मौजूद रहे ।

  • माइक्रोफाइनेंस से किया जाएगा महिलाओं का शक्तिकरण।

    माइक्रोफाइनेंस से किया जाएगा महिलाओं का शक्तिकरण।

    हलद्वानी– कुमाऊं यूनिवर्सिटी के द हरमिटेज सभागार में शुक्रवार को माइक्रोफाइनेंस के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं का सशक्तिकरण हेतु सेमिनार का आय़ोजन किया गया।

     

    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। इस दौरान वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, स्वयं सहायता समूह, महिला योजनाओं आदि की विस्तृत जानकारी दी।

     

     

    मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया माइक्रोफाइनेंस एक प्रकार की बैंकिंग सेवा है

     

    जो कम आय वाले समूहों को प्रदान की जाती है। कहा कि कम आय वाले महिला समूह माइक्रोफाइनेंस से लाभ उठा सकते हैं।

     

    इससे मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों के महिला समूह आत्मनिर्भर और बेहतर रोजगार से जुड़ सकते हैं ।

     

    उन्होंने बताया कि महिलाओं के सुरक्षा के लिए आयोग के माध्यम से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

     

    वर्ष 2023- 24 में महिलाओं और किशोरियों द्वारा उत्तराखंड राज्य महिला आयोग में अब तक राज्य में कुल 1769 केस दर्ज हुए हैं। जिसमें से 1167 केस का निस्तारण किया गया, जबकि 602 केस गतिमान हैं।

     

    जिसमें मुख्य रूप से घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीड़न के मामले हैं । कहा कि कोई भी बालिका, महिला जो उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं। वो आयोग या महिला हेल्प लाइन के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकती हैं । साथ ही वन स्टाप सेंटर के माध्यम से मामलों का निस्तारण किय़ा जा सकता है।

     

    इसमें मुख्य रुप से भेदभाव, हिंसा, हमला, दहेज प्रताड़ना और लिंग के आधार पर गर्भपात आदि पर काउंसलिंग कर मामलों का निस्तारण किया जा सकता है।

     

     

    – युवाओं को करना होगा जागरुक

     

    अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया कि वर्तमान में बालिकाएं, महिलाएं, स्कूली बच्चे सोशल मीडिया के माध्यम साइबर क्राइम की चपेट में आ रहे हैं।

     

    सोशल मीडिया में अनजान लोगों से बात, सपंर्क सूत्र और अपनी निजी जानकारी नहीं देनी चाहिए। साथ ही परिजनों से बच्चों की मानिटरिंग करने की बात कही।जिससे साइबर क्राइम को रोका जा सकता है।

     

    उन्होंने जिलाधिकारी और एसएसपी को बाहरी राज्यों या जिलों से आ रहे लोगों का सत्यापन कराने के निर्देश और साथ ही समय समय पर जागरुकता अभियान चलाने की बात कही।

  • चोरी की 05 मोटर साइकिल बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

    चोरी की 05 मोटर साइकिल बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

    हलद्वानी- पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरों को किया ग्रिफ्तार, बरामद की 5 मोटरसाइकिल और को किया ग्रिफ्तार।

     

    1- दि0 07/05/2024 को श्री दिक्षित जोशी निवासी नीलांचल कालोनी डहरिया की  मो0सा0 अपाचे UK04AC- 9447  सुशीला तिवारी अस्पताल के बाहर से अज्ञात द्वारा चोरी हुई, बरामद की गई।

    2- दि0 21/02/2024 को श्री भुवन चन्द्र पाण्डे निवासी प्रेम विहार बडी मुखानी की  मो0सा0 हीरो होण्डा UA03-1988  सुशीला तिवारी अस्पताल के बाहर से अज्ञात द्वारा चोरी हुई थी जो बरामद की गई।

    3- दि0 03/05/2024 को श्री सचीन्द्र कबिदयाल निवासी तेजपुर नेगी लालकुआं की  मो0सा0 स्प्लैण्डर UK04F-6594  को सुयाल कालोनी बरेली रोड से अज्ञात द्वारा चोरी हुई थी, बरामद किया गया।

     

    4- दि0 04/12/2023 को श्री राहुल राजपूत निवासी दमुवाढूंगी पंनचक्की हल्द्वानी की  मो0सा0 स्प्लैण्डर UK04L-3975  रूद्राक्ष बैंकल हाल के सामने हल्द्वानी से अज्ञात द्वारा चोरी हुई थी, उसको बरामद किया गया।

     

    5- दि0 20/04/2024 को श्री हसीन साह निवासी इन्द्रानगर बनभूलपुरा की  मो0सं0 UK04AD-6407  घऱ के बाहर से अज्ञात द्वारा चोरी हुई थी, बरामद किया गया।

     

    उपरोक्त घटनाओं के संबंध में थाना हल्द्वानी व थाना बनभूलपुरा में क्रमशः मु0अ0सं0 न0 198, 200, 201, 202/2024  कोतवाली हल्द्वानी  तथा मु0अ0सं0 100/2024  थाना बनभूलपुरा  में  धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत  किया गया।

     

     

    उपरोक्त चोरी की घटनाओं का श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा संज्ञान लेते हुए शतप्रतिशत बरामदगी एवं गिरफ्तारियों  हेतु   प्रकाश चन्द्र अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व  नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण  पुलिस टीम गठन कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। जिसमें  उमेश कुमार मलिक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व  में चोरी की घटनाओं के खुलासे हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

     

     

    गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आस-पास गहनता से CCTV कैमरों का अवलोकन, पतारसी- सुरागरसी  करते हुए मोटर साईकिल  चोरी की घटनाओं में लिप्त 01 अभियुक्त को दि0 09/05/2024 को एफटीआई रोड चौकी मेडिकल से चोरी की अपाचे मोटर साईकिल सहित गिरफ्तार  किया गया।

     

    उक्त गिरफ्तार किये गये अभियुक्त ने पूछताछ में अन्य चोरी की घटनाओं को भी स्वीकार  करते हुए  भिन्न-भिन्न स्थानों से चोरी की गयी 04 अन्य मो0सा0 बरामद  करायी गयी हैं।

     

     

    पूछताछ पर  अभियुक्त ने बताया कि वह मूल रूप से रामपुर उ0प्र0 का निवासी है, बनभूलपुरा क्षेत्र में किराये में रह रहा है तथा  रंगाई-पुताई का काम  करता है। उसके द्वारा  चोरी की गयी मो0सा0 को कुछ दिनों के लिये छुपा लिया जाता था।

     

    फिर उसी मो0सा0 से घूमते हुए रैकी की जाती थी फिर पहली चोरी की गयी मो0सा0 को आस-पास पार्क कर दूसरी मो0सा0 चुरा ली जाती थी और उसको छुपाने के बाद अभियुक्त द्वारा पहली मो0सा0 ले जायी जाती थी।

     

    मो0सा0 चोरी के लिये उसके द्वारा एक मास्टर की भी बनायी  गयी है बताया कि वह चोरी की  मोटर साईकिलों को धीरे-धीरे बेचने की फिराक  में था। पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

     

    साहिल पुत्र उम्र 23 वर्ष  स्व0 सगीर निवासी ग्राम अजीतपुर वार्ड न0 1 निकट सरायवाली मस्जिद थाना सिविल लाईन जिला रामपुर उ0प्र0 हाल पता इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल में रहता है।

     

    अभियुक्त के विरूद्ध उपरोक्त पांच अभियोग के अतिरिक्त रामपुर उ0प्र0 में चोरी, शस्त्र व एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत 03 अभियोग पंजीकृत है।

  • हल्द्वानी- बैंक में नकली सोना रख लिया लोन,सुनार के साथ रचा षड्यंत्र……

    हल्द्वानी- बैंक में नकली सोना रख लिया लोन,सुनार के साथ रचा षड्यंत्र……

    हल्द्वानी- केनरा बैंक में नकली सोना रखकर नौ लोगों ने लाखों का लोन ले लिया। सोने की जांच के लिए बैंक की ओर से अधिकृत सुनार ने ही लोगों के साथ मिलकर पूरा षडयंत्र रचा। केनरा बैंक में नकली सोना रखकर नौ लोगों ने लाखों का लोन ले लिया। सोने की जांच के लिए बैंक की ओर से अधिकृत सुनार ने ही लोगों के साथ मिलकर पूरा षडयंत्र रचा। मामला तब खुला जब बैंक के दूसरे अधिकृत सुनार ने गोल्ड लोन में जमा जेवरों की जांच की।

    इन लोगों ने मिलकर बैंक को 10.90 लाख रुपये की चपत लगाई है। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सुनार समेत नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बरेली रोड स्थित केनरा बैंक की शाखा में तैनात शाखा प्रबंधक संजय पांडे ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि दुर्गा कॉलोनी धानमिल बरेली रोड निवासी तरुण भारद्वाज यहां भारद्वाज ज्वैलर्स के नाम से आभूषण की दुकान चलाता है। 

    बैंक ने सोने की शुद्धता जांच के लिए तरुण भारद्वाज को अधिकृत किया है। आरोप है कि बैंक ने शहर के आठ लोगों को 10.90 लाख रुपये का गोल्ड लोन दिया था और इसके एवज में ग्राहकों ने अपने आभूषण बैंक में गिरवी रखे थे। 

     

  • नशे के इंजेक्शन के साथ 01 युवक बनभूलपुरा पुलिस की गिरफ्त में……..

    नशे के इंजेक्शन के साथ 01 युवक बनभूलपुरा पुलिस की गिरफ्त में……..

    हल्द्वानी- प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम के विरुद्ध प्रचलित अभियान में कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा देखरेख शान्ति व्यवस्था/गस्त के दौराने 01 तस्कर को हसीन की झोपडे के सामने रेलवे पटरी

     

    थाना बनभूलपुरा से  06 अदद PRENOGESIC (Buprenorphine Injection IP) व 06 अदद AVIL (Pheniramine Maleate Injection IP) 10 ML नशीले इंजैक्शनों के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा FIRNO-97/2024, धारा-8/22 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है।

    गिरफ्तारी-

    फरीद अहमद पुत्र सगीर अहमद निवासी इन्द्रानगर ठोकर थाना बनभूलपुरा  जनपद नैनीताल  उम्र 28 वर्ष,  अभि0 पूर्व में भी लूट व स्मैक के केस में जेल जा चुका है।

    पुलिस टीम-

    1- श्री नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष

    2-उ0नि0 शंकर नयाल

    3-हे0का0 हरिकृष्ण मिश्रा,

    4-का0 दिलशाद अहमद

    थाना बनभूलपुरा द्वारा जुआ खेलते हुए 03 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार दिनाँक-06.05.2024 को बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा देखरेख शान्ति व्यवस्था/गस्त के दौराने 03 व्यक्तियो को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए उनके कब्जे से 52 पत्ते ताशे के, माचिस मोम्बती  व नालफड 1800 रुपये के गिरफ्तार किया गया उक्त सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0 FIRNO-96/24 U/S 13 G ACT बनाम आसिफ पंजीकृत किया गया

    गिरफ्तारी-

    1-आसिफ पुत्र नवाब शाह निवासी गोला गेट जवाहर नगर थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 30 वर्ष

    2- जामिल पुत्र  आबिद निवासी गफूर बस्ती थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 25 वर्ष

    3- सलमान पुत्र मो0 उमर खान  निवासी वार्ड न0 24 गफूर बस्ती थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 25  वर्ष

    पुलिस टीम-

    1- का0 लक्ष्मण राम

    2- का0 सुनील कुमार

    3- का0  मुनेन्द्र कुमार

  • उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में महिलाओं के लिए,शैक्षिक, कानूनी वा स्वाबलंबन से जुड़े पाठ्यक्रम होंगे शुरू।

    उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में महिलाओं के लिए,शैक्षिक, कानूनी वा स्वाबलंबन से जुड़े पाठ्यक्रम होंगे शुरू।

     

    हल्द्वानी–  21 वीं सदी महिलाओं की सदी है । अपने दम पर महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं अगर उन्हें समाज का परिवार का सहयोग मिलता है तो वह इस राष्ट्र के चहुमुंखी विकास में अपना योगदान दे सकती हैं।

     

    शिक्षण संस्थाओं को उन्हें फ्रंटलाइन में रखने की मनोवृत्ति रखनी होगी .

     

    उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ओ.पी.एस. नेगी का. मौका था उत्तराखंड मुक्त विश्वविदयालय के महिला अध्ययन केन्द्र का उद्धघाटन किया।

     

    उन्होंने खास तौर पर घरेलू महिलाओं के योगदान को बहुत सराहा। इस मौके पर ललिता कापड़ी की पुस्तक महिलाएं संघर्ष का भी विमोचन हुआ।

     

    कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व पुस्तक के प्रकाशक अविचल प्रकाशन के गजेन्द्र बटोही ने कहा कि इस पुस्तक का मूल्यांकन आने वाला समाज करेगा।

     

    मुख्य वक्ता के तौर पर सोशल वर्क में असिसटेंट प्रोफेसर डा. नीरजा सिंह ने कहा कि महिला अध्ययन केन्द्रों की शुरुआत भारत में 1986 से हो गयी थी लेकिन हम सब को अपने विश्वविद्यालयों में इन केन्द्रों को खोलने में लगभग 40 साल का वक्त लग गया।

     

    लेकिन अच्छा है कि अब लोग लैंगिक असमानता के नजरिये से मुक्त होकर समाज को देख रहे हैं नयी पीढ़ी जेंडर स्टीरियोटाइप्स के टैबू को तोड़ रही है।

     

    महिला अध्ययन केन्द्र की निदेशक प्रोफेसर रेनू प्रकाश ने कहा कि महिला अध्ययन केन्द्र महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

     

    महिला अध्ययन केन्द्र महिलाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य , आर्थिक पहलुओं व अभिवय्किक के विकास के लिए कार्य करेगा।

     

    फ्रंटलाइन सपने और संघर्ष पुस्तक की लेखिका ललिता कापड़ी ने कहा कि इस पुस्तक में 51 महिलाओं के संघर्षों की कहानियां हैं, ये हमारी अन्य महिलाओं को एक रास्ता दिखाने का काम करेगी।

     

    महिला अध्ययन केन्द्र के सह संयोजक व पत्रकारिता विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डा. राकेश चन्द्र रयाल ने इसमें महिलाओं के मौलिक व संवैधानिक अधिकारों से जुडे पाठ्यक्रम होगें साथ ही विधिक अधिकारों को लेकर कैंप लगाए जाएंगे।

     

    इसके अलावा महिलाओं को उद्मिता से भी जोड़ा जाएगा जिसके अन्र्तगत होम स्टे, कम्युनिकेशन स्किल, मीडिया एवं वूमैन इंपावरमेंट व भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित कोर्सेस शुरु किये जाएंगे।

     

    सोशल मीडिया में महिलाओं को अभिव्य्कित कैसे मिले इस पर भी उन्होंने बात रखी। इस अधय्यन केन्द्र की घोषणा गत वर्ष कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी द्वारा की गयी थी.

     

    इस मौके पर डा. मंजरी अग्रवाल, डा. डिगर सिंह फरस्वाण, गोपाल सिंह गौनिया, डा. शालिनी चौधरी, डा. नागेन्द्र गंगोला, नमिता वर्मा, डा.नीरज जोशी, डा. शशांक शुक्ला, वरिष्ठ साहित्य डा. दीपा गोबाड़ी, डा. शशि जोशी, प्रो. पी.डी पंत, लिटिल फ्लावर स्कूल की प्रबंधक शांति जीना, जय शारदा समूह की नीमा बिष्ट समेत दर्जनों महिलाएं उपस्थित रही। इस मौके पर समाज सेवी कनक चंद, पूनम शर्मा, रमा बिष्ट, गंगा जोशी, सुमन पांडे, सावित्री दुग्ताल,पार्वती किरौला, दीपा फुलेरा, कांता साह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. रुचि तिवारी ,डा. गुंजन जोशी व अरुणा ने किया।

     

  • हल्द्वानी शहर में बढ़ती गर्मी के साथ जल संकट, बूंद-बूंद को तरस रहे लोग……

    हल्द्वानी शहर में बढ़ती गर्मी के साथ जल संकट, बूंद-बूंद को तरस रहे लोग……

    हल्द्वानी- हल्द्वानी में पेयजल समस्या बढ़ती जा रही है। ग्रामीण इलाकों में सिंचाई विभाग के नलकूपों से पीने के साथ सिंचाई के पानी की व्यवस्था होती है, लेकिन छड़ायल नयाबाद, किशनपुर और बच्चीनगर में सिंचाई नलकूप खराब होने से पेयजल किल्लत भी बनी है।  हल्द्वानी शहर में बढ़ती गर्मी के साथ पेयजल समस्या भी बढ़ती जा रही है। ग्रामीण इलाकों में सिंचाई विभाग के नलकूपों से पीने के साथ सिंचाई के पानी की व्यवस्था होती है,

    लेकिन छड़ायल नयाबाद, किशनपुर और बच्चीनगर में सिंचाई नलकूप खराब होने से पेयजल किल्लत भी बनी है। सोमवार को भी विभाग की ओर से तीनों नलकूपों की मरम्मत का कार्य जारी रहा। जलसंस्थान की ओर से पेयजल संकट वाले इन क्षेत्रों में टैंकरों से पानी बंटवाया जा रहा है। जलसंस्थान के ईई आरएस लोशाली ने बताया कि फिलहाल जलसंस्थान का कोई नलकूप खराब नहीं है। पेयजल संकट से जूझ रहे इलाकों में टैंकर भेजकर आपूर्ति कराई जा रही है।

    इस दौरान कठघरिया, दमुवाढ़ूंगा, काठगोदाम- गौलापार गेट, किशनपुर, लोहरिया साल आदि क्षेत्रों में 10 टैंकर के माध्यम से पानी बंटवाया गया है। वहीं दमुवाढूंगा में अधिक समस्या होने के कारण दो अतिरिक्त टैंकर भेजकर आपूर्ति कराई गई है।

  • डिजिटल भुगतान  प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिए यु ओ यू में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन ।

    डिजिटल भुगतान प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिए यु ओ यू में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन ।

    हल्द्वानी–  डिजिटल भुगतान प्रौद्योगिक को अपनाने हेतु जागरूकता और कारकों की पहचान करने के लिए टूल्स को अन्तिम रूप देने व वैधता प्रदान करने के लिए उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान केन्द्र (यूसर्क) द्वारा प्रायोजित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 06/05/2024 को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय मे किया गया।

     

    डॉ0 मंजरी अग्रवाल इस परियोजना की मुख्य शोध पर्यवेक्षक ने कार्ययोजना की रूपरेखा व कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

     

    परियोजना के सह-शोध पर्यवेक्षक श्री सोमेश पाठक ने टूल का प्रारूप विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत किया।

     

    प्रोफेसर आर0सी0 मिश्र पूर्व डीन व डायरेक्टर प्रबंध अध्ययन एवं वाणिज्य विद्याशाखा उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय व प्रोफेसर पी0सी0 कविदयाल पूर्व डीन व डायरेक्टर डी0एम0एस0 भीमताल कार्यशाला में बाह्य विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहें।

     

    इस शोध परियोजना में डॉ0 प्रिया महाजन, सह-शोध पर्यवेक्षक एवं श्रीमती करिश्मा, शोध सहायक के रूप में कार्यशील हैं।

     

    कार्यशाला के अन्त में डॉ0 मंजरी अग्रवाल ने उपस्थित विषय विशेषज्ञों को उनकी उत्साहपूर्ण उपस्थिति एवं मूल्याधारित सलाह हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला में प्रोफेसर गिरिजा प्रसाद पाण्डे, डॉ0 गगन सिंह, डॉ0 सुमित प्रसाद, श्री मयूर बघरवाल और सुश्री ज्योति मनवाल आदि उपस्थित थे।

  • हल्द्वानी स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के परिसर में कैरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया……

    हल्द्वानी स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के परिसर में कैरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया……

    हल्द्वानी- हल्द्वानी स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के परिसर में कैरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसने आसपास के क्षेत्रों के छात्रों का ध्यान खींचा। कार्यक्रम में 500 से अधिक उत्साही छात्रों ने भाग लिया, जिन्हें भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कैरियर संबंधी जानकारी दी गई। यह सेमिनार छात्रों को उनके शैक्षणिक सफर के अगले चरणों में मार्गदर्शन प्रदान करने पर केंद्रित था।

     

    विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं और स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उपलब्ध विभिन्न कैरियर विकल्पों से अवगत कराया गया। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनकी रुचि और जुनून के आधार पर अपना कैरियर चुनने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में ग्राफिक एरा समूह के चेयरमैन और प्रेसिडेंट प्रोफेसर कमल घनशाला ने भी शिरकत की। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए ग्राफिक एरा की समृद्ध विरासत और शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

     

    उन्होंने छात्रों को एक अनोखे अवसर के रूप में विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय छात्र विनिमय कार्यक्रम के बारे में भी बताया। यह कार्यक्रम छात्रों को विदेशी संस्कृतियों का अनुभव करने और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर प्रदान करता है। प्रोफेसर घनशाला ने छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में भी बताया, जो योग्य छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करती हैं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया।

     

    उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा 12वीं की टॉपर कंचन जोशी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए रु 21,000 राशि से सम्मानित किया गया, साथ ही उन्हें ग्राफिक एरा से पढ़ने पर 100 प्रतिशत छात्रवृति भी प्रदान करने का वादा किया गया। इसके अलावा राज्य में 8वें स्थान पर रहीं आयुषी भट्ट को 11,000 की राशि से सम्मानित किया गया साथ ही उन्हें 50 प्रतिशत छात्रवृति दिए जाने का वादा किया गया। कुल मिलाकर, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी का कैरियर मार्गदर्शन सेमिनार एक सफल आयोजन रहा। इस कार्यक्रम ने छात्रों को उनके भविष्य के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आवश्यक ज्ञान और प्रेरणा प्रदान की।