Category: हल्द्वानी

  • भाजपा ने किया कोलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत।

    भाजपा ने किया कोलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत।

    हलद्वानी–  आज़ भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नैनीताल नन्हे कश्यप ने नैनीताल रोड स्थित रेस्टोरेंट हट गार्डन में पत्रकार वार्ता करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट के द्वारा 22 मई को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पश्चिम बंगाल सरकार के द्वारा जारी 5 लाख ओबीसी सर्टिफिकेट को रद्द करने के निर्णय का स्वागत किया है ।

     

    उन्होंने पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए विशेष समुदाय को राजनीतिक लाभ पहुंचाने के लिए ओबीसी सर्टिफिकेट जारी करने का आरोप लगाया

    ।

    गौरतलब है कलकत्ता हाई कोर्ट ने 22 मई को एक आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए, पश्चिम बंगाल में 2010 से राज्य सरकार की तरफ से जारी किए गए 5 लाख ओबीसी सर्टिफिकेट को रद कर दिया।

     

    हाई कोर्ट ने राज्य में नौकरियों और सेवाओं में इस तरह के आरक्षण को अवैध बताया।

     

    अदालत ने कहा कि इन समुदायों को ओबीसी घोषित करने के लिए वास्तव में धर्म ही एकमात्र मानदंड प्रतीत होता है।

     

    कोर्ट ने कहा, उसका मानना है कि मुसलमानों के 77 वर्गों को पिछड़ों के तौर पर चुना जाना पूरे मुस्लिम समुदाय का अपमान है।

     

    हाई कोर्ट ने कहा कि यह अदालत इस संदेह को अनदेखा नहीं कर सकती कि उक्त समुदाय (मुसलमानों) को राजनीतिक उद्देश्यों के लिए एक साधन माना गया।

     

    ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नन्हे कश्यप ने कहा पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को तामलुक, कांथी, घाटल, पुरुलिया, बांकुरा, बिष्णुपुर, झारग्राम और मेदिनीपुर निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होना है उच्च न्यायालय के न्यायप्रिय निर्णय के परिणाम मतदान के दिन महसूस किया जा सकता है।

     

     

    उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ओबीसी दर्जा खत्म करने के कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश को स्वीकार नहीं करने वाले बयान को उनकी तानाशाही कहा है और माननीय न्यायालय के फैसले का विरोध करने के कृत्य को निंदनीय कहा है साथ ही आरोप लगाते हुए कहा देश की संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ काम करने का ममता बनर्जी का हमेशा से व्यवहार रहा है ।

     

    जिसको देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी , उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगातार हो रहे हमलों के लिए ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है ।

     

    राजनीतिक लाभ लेने की दृष्टि से वर्ष 2010 के बाद पश्चिम बंगाल में ओबीसी श्रेणी के तहत सूचीबद्ध व्यक्तियों की संख्या 5 लाख से ऊपर पहुंचाने का काम ममता बनर्जी ने किया है ।

     

    कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ने निर्णय का स्वागत कर कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया ।

     

     

    इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट , जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन अरोरा , मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नन्हे कश्यप , रोहित पाल , मनोज वर्मा , महेश शाहू , आकाश समेत ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

  • हल्द्वानी- 50 हज़ार की रिश्वत लेते हुए अधिशासी अभियंता गिरफ्तार..

    हल्द्वानी- 50 हज़ार की रिश्वत लेते हुए अधिशासी अभियंता गिरफ्तार..

    हल्द्वानी- लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को विजिलेंस की टीम ने 50 हजार रुपये के रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अधिशासी अभियंता ठेकेदार को पैसे के भुगतान करने के बाद इनाम के तौर पर उससे घूस मांग रहा था। लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को विजिलेंस की टीम ने 50 हजार रुपये के रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    अधिशासी अभियंता ठेकेदार को पैसे के भुगतान करने के बाद इनाम के तौर पर उससे घूस मांग रहा था। घूस लेने के लिए अधिशासी अभियंता ने ठेकेदार को नयागांव के रेस्टोरेंट में बुलाया था। विजिलेंस की टीम देर रात तक अधिशासी अभियंता के हल्द्वानी और देहरादून स्थिति आवास की तलाशी ले रही है। समाचार लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी है। बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। विजिलेंस के सीओ अनिल मनराल ने बताया कि बीते कुछ दिन पहले ठेकेदार ने कार्यालय में पहुंचकर शिकायत कि थी

    कि लघु सिचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल पुत्र श्री हरक सिंह निवासी लार्ड कृष्णा ग्रीन प्रथम तल वी-109 केदारपुरम मोथरो वाला देहरादून हाल निवासी मुकुल विहार सिजवाली काम्पलैक्स बी-5 प्रथम तल तल्ली बमौरी, लालडांठ बाईपास रोड हल्द्वानी उनसे घूस मांग रहा है। बताया कि बीते वर्ष ग्राम सेलिया में लघु सिचाई विभाग की गुल निर्माण का ठेका लिया गया था लगभग 10 लाख रुपये का कार्य शिकायतकर्ता ने किया। इसका भुगतान हो गया है। इसी भुगतान के एवज में लघु सिंचाई विभाग के ईई कृष्ण सिंह कन्याल इनाम के रूप में रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

  • हल्द्वानी- घर में सिलिंडर फटने से चार लोग झुलसे…..

    हल्द्वानी- घर में सिलिंडर फटने से चार लोग झुलसे…..

    हल्द्वानी- हल्द्वानी के पीलीकोठी जगदंबा विहार कॉलोनी में चाय बनाते समय अचानक सिलिंडर फट गया। तेज धमाके के साथ फटे सिलेंडर से लगी तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना से एक महिला झुलस गई। पीलीकोठी जगदंबा विहार कॉलोनी में चाय बनाते समय अचानक सिलिंडर फट गया। तेज धमाके के साथ फटे सिलेंडर से लगी तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना से एक महिला झुलस गई।

    दो बच्चे और एक महिला सिलिंडर के अवशेष शरीर में लगने से घायल हो गईं। घरवालों ने स्थानीय लोगों की मदद से एक घंटे में आग पर काबू पाया। झुलसी महिला का इलाज चल रहा है जबकि तीन घायलों को छुट्टी दे दी गई। पीलीकोठी में जगदंबा विहार कॉलोनी में राम अवतार पाल परिवार के साथ रहते हैं। राम अवतार के छोटे बेटे सुभाष पाल ने बताया कि बुधवार को घर में पूजा-पाठ होनी थी। शाम करीब 4:30 बजे परिवार की महिलाएं घर के निचले तल पर बने किचन में चाय बना रही थी कि तभी अचानक सिलिंडर में आग लग गई।

    कोई कुछ समझा पाता, इससे पहले ही आग फैलने लगी और कुछ ही देर में जोरदार धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। सिलिंडर की आग से किचन में रखे फ्रिज का कंप्रेशर फट गया। अग्निकांड में सुभाष की भाभी मंजू पाल (35) पत्नी दिनेश पाल बुरी तरह झुलस गईं। वहीं, रूपा पाल (32) पत्नी हरीश पाल, भांजा आदित्य (12) और पीयूष (8) सिलिंडर के टुकड़े शरीर में लगने से घायल हो गईं।

     

  • उत्तराखंड मुक्त विस्वविद्यालय का ग्रीष्म कालीन परीक्षा कार्यक्रम  घोषित।

    उत्तराखंड मुक्त विस्वविद्यालय का ग्रीष्म कालीन परीक्षा कार्यक्रम घोषित।

    हलद्वानी–  विश्वविद्यालय की ग्रीष्मकालीन परीक्षा सत्र जून /जुलाई 2024 हेतु बैक परीक्षा, सुधार परीक्षा ,परीक्षा केंद्र परिवर्तन एवं बैक असाइनमेंट आवेदन करने की प्रारंभ तिथि 21 मई 2024 से दिनांक 5 जून 2024 तक निर्धारित की गई ।

     

     

    सभी आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से भरे जाएंगे, परीक्षा केंद्रों की सूची और सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट uou.ac.in में जारी की जा चुकी हैl यह जानकारी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. सोमेश कुमार ने दी।

  • कुमाऊँ कमिश्नर ने की ब्रिज सम्बन्धी विकास कार्यों की समीक्षा।

    कुमाऊँ कमिश्नर ने की ब्रिज सम्बन्धी विकास कार्यों की समीक्षा।

     

    हलद्वानी–  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने जनपद के अंतर्गत नेशनल हाईवे संस्था द्वारा किए जा रहे ब्रिज निर्माण कार्यों की कैंप कार्यालय, हल्द्वानी में समीक्षा की।

     

    नेशनल हाईवे की तरफ से बैठक में अधिशासी अभियंता हल्द्वानी प्रवीण कुमार ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि धनगढ़ी नाला और पनौद नाला पर ब्रिज निर्माण का कार्य गतिमान है। जबकि काशीपुर आरओबी ब्रिज 2 लेन का कार्य पूर्ण कर आवागमन हेतु उपयोग में लाया जा रहा है।

     

     

    आयुक्त दीपक रावत ने अधिशासी अभियंता एनएच को निर्देशित किया कि रामनगर-मरचुला व अल्मोड़ा-दन्या मार्ग के अलावा जनपद के अंतर्गत एनएच द्वारा किए जा रहे ब्रिज निर्माण कार्य और सड़क चौड़ीकरण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूरा कर लें।

     

    इसके साथ ही इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए कि निर्माण कार्य के दौरान नदी, नाले का मार्ग अवरूद्ध न हो और यात्रियों के आवागमन के लिए भी यथासंभव मार्ग खुला रखा जाए।

     

     

    इस दौरान बैठक में हल्द्वानी मंडलीय अर्थ एवं संख्या अधिकारी शेर सिंह नेगी और अपर सांख्यिकी अधिकारी स्वदेश मनराल उपस्थित रहे।

  • दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘आारंभ’ का आयोजन किया…,..

    दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘आारंभ’ का आयोजन किया…,..

    हल्द्वानी- दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘आारंभ’ का आयोजन किया। यह स्कूल के सभी छात्रों के लिए सबसे प्रतीक्षित दिन है | मुख्य अतिथि ए.पी. बाजपेई, नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, अध्यक्ष हिमालय एजुकेशन सोसायटी श्री भूमेश अग्रवाल, प्रो वाइस चेयरमैन श्री विवेक अग्रवाल, प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना शाही और अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति से इस अवसर की शोभा बढ़ाई।कक्षा 10वीं और 12वीं के सीबीएसई टॉपर्स का सम्मान किया गया।

     

    सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में कक्षा 4 और 5 के छात्रों द्वारा प्रस्तुत नृत्य और संगीत प्रदर्शन शामिल थे। छात्रों ने गौतम बुद्ध: द एनलाइटेंड वन के जीवन को प्रदर्शित किया। प्रदर्शन के बाद  कार्यक्रम का समापन हमारे माननीय प्रधानाचार्या , श्रीमती रंजना शाही द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ |

  • हल्द्वानी रामनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन और कार की भीषण भिड़ंत से दो लोगों की मौत,महिला घायल..

    हल्द्वानी रामनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन और कार की भीषण भिड़ंत से दो लोगों की मौत,महिला घायल..

    हल्द्वानी- नैनीताल जनपद के कालाढूंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बीती रात(शुक्रवार) को हल्द्वानी रामनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन और कार की भीषण भिड़ंत हो गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। जानकारी के मुताबिक कालाढूंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दाबका पुल के पास गैबुआ में हल्द्वानी से रामनगर की ओर आ रही मारुति अल्टो कार 04AB 0874 को अज्ञात वाहन ने भीषण टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के नाम उपेंद्र उर्फ सनी और नवाज खान बताये जा रहे हैं। दोनों ही मृतक हल्द्वानी निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए रामनगर अस्पताल पहुँचाया। बताया जा रहा है कि कार सवार रामनगर की ओर जा रहे थे।

    तभी किसी अज्ञात वाहन से उनकी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भाग गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। वहीं हादसे में घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। कार में तीन महिलाएं भी सवार थी जिसमें एक रूपा नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे उपचार के लिये 108 एंबुलेंस के माध्यम से रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया।

    इसके अलावा कार में दो और महिला योगीता और मीनू भी थी जो हादसे का शिकार होने से बाल बाल बच गयीं। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नयाल और उपनिरीक्षक जोगा सिंह व भुवन जोशी ने अस्पताल पहुंचकर हादसे में सुरक्षित बची महिलाओं से घटना के बारे में जानकारी ली. इस हादसे में घायल रूपा को संयुक्त चिकित्सालय रामनगर से हल्द्वानी रेफर किया गया है।

     

  • हल्द्वानी- पिकअप ने ढाई साल के मासूम को कुचला, जमकर हुआ हंगामा……

    हल्द्वानी- पिकअप ने ढाई साल के मासूम को कुचला, जमकर हुआ हंगामा……

    हल्द्वानी- हल्द्वानी में रेत से भरी पिकअप बैक करने के दौरान वाहन की चपेट में आने से ढाई साल के मासूम की मौत हो गई। चालक के वाहन छोड़कर फरार होने के बाद परिजनों ने घटनास्थल पर शव रखकर हंगामा किया। आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया है। बैदीरपुर अतरौली अलीगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी संदीप और उनकी पत्नी गौला नदी में मजदूरी करती हैं। वह पत्नी, दो बेटियों और दो बेटों के साथ बरेली रोड पर तीनपानी स्थित नईम धर्मकांटे के पास रहते हैं।

    बताते हैं कि बृहस्पतिवार सुबह परिवार के सभी सदस्य गौला नदी चले गए। सुबह 8:30 बजे संदीप का सबसे छोटा लड़का गणेश धर्मकांटे के पास खेल रहा था। तभी रेत से भरी पिकअप वहां तौल के लिए पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तौल के बाद चालक पिकअप को बैक करने लगा और गणेश पिकअप की चपेट में आ गया। पिकअप का पहिया सिर पर चढ़ने से बच्चे की मौत हो गई। लोगों के शोर करने पर चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया।

  • शिक्षा लाये जीवन मे उजाला को सार्थक करती सारथी फाउंडेशन।

    शिक्षा लाये जीवन मे उजाला को सार्थक करती सारथी फाउंडेशन।

    हल्द्वानी– सतत चलने वाले अभियान के तहत आज दिनांक 15 मई को फिर एक बार *सारथी फाउंडेशन समिति* के द्वारा बच्चों की सम्पूर्ण शिक्षण सामग्री  राजकीय प्राथमिक विधालय हरीपुर गांगू चौफला चौराहा दमुआदूंगा  की प्रधानाचार्या श्रीमती हेमा जोशी जी एवं श्रीमती उमा जोशी,दमयंती सती,कल्पना हरड़िया,लता वर्मा की उपस्थिति मै कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के 30 गरीब एवं उदयमान बच्चों मै वितरित की गयी।

     

    आज के कार्यक्रम मै सर्वप्रथम स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत,बारखड़ी एवं कविता का पाठ किया गया।

     

     

    संस्थापक संयोजक नवीन पन्त द्वारा संस्था की ओर से प्रधानाचार्या एवं सभी शिक्षिकाओं को संस्था की तरफ से बैच लगा कर सम्मान किया गया ।

     

     

    *संस्था के संस्थापक संयोजक नवीन पंत  ने स्कूल प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि सारथी गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए हमेशा आगे रहा है और हम इस मुहीम के तहत लगातार प्रयास कर रहे है कि ज्यादा से ज्यादा दूरस्थ स्थानों पर भी पहुंचा जाय और इस दिशा मै भी लगातार कार्य हो रहा है।

     

    जिसको लेकर संस्था लगातार बगैर रूके बगैर थकें अपने लक्ष्य में काम कर रही है संस्था का उद्देश्य शिक्षा रोजगार पर्यावरण को लेकर जनता के बीच में जाना और जन जागृति कर समाज में सामाजिक कार्य कर जरूरत मंदों की मदत करनाहैं।

     

    जिसको लेकर संस्था के सभी सम्मानित सदस्यो एवं पदाधिकारीयो द्वारा समर्पित भाव से काम किया जा रहा है और जल्द ही हम सफलता प्राप्त करेंगे और अपने लक्ष्य पर विजयी होंगे।

     

     

    कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को बिस्कुट टौफी वितरण किया गया।

     

     

    कार्यक्रम का संचालन कर रहे  संस्थापक सदस्य ज्ञानेंद्र जोशी, ने कहा कि सारथी लगातार शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने मै लगा है और उसका वादा है कि आने वाले समय मै सारथी हर एक उस गरीब बच्चे तक पहुंच कर यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा कि शिक्षण सामग्री के अभाव मै कोई भी बच्चा शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण संस्कार से बंचित न रहे।

     

    आज के इस वितरण कार्यक्रम मै नवीन पंत,ज्ञानेंद्र जोशी,योगेश पांडे,पनराम,कमल जोशी,दीक्ष्या पंत पांडे, पूजा पन्त,मोनिका कोठरी,शीला राणा,मंजू सनवाल,हेमा जोशी,भावना पांडे,सोना तिवारी,तनूजा टकवाल,गीता बेलवाल,बबिता टकवाल,मीना साही,आनंद आर्य,जयप्रकाश आदि की मौजूदगी रही।

  • हल्द्वानी- हल्द्वानी में भारी जलसंकट, महिलाओं ने जमकर की नारेबाजी……

    हल्द्वानी- हल्द्वानी में भारी जलसंकट, महिलाओं ने जमकर की नारेबाजी……

    हल्द्वानी- शहर में पेयजल किल्लत की समस्या गंभीर होती जा रही है। अंतिम छोर वाले इलाकों में इन दिनों लोग पानी के लिए टैंकर मंगाने को मजबूर हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। मंगलवार को चौफुला चौराहा क्षेत्र से वार्ड नंबर -37 के लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर पेयजल समस्या को लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने मनन नशा मुक्ति केंद्र के पहले वाली गली में पेयजल लाइन बिछाने की मांग की।

     

    वहीं इंदिरानगर और दुर्गा मंदिर क्षेत्र में भी महिलाओं ने खाली बर्तन दिखाकर जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। मंगलवार को अंतिम छोर वाले इलाकों में हो रही पेयजल किल्लत को लेकर परेशान लोगों ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान चौफुला चौराहा क्षेत्र से वार्ड नंबर -37 से जल संस्थान कार्यालय घेराव करने पहुंची महिलाओं ने कहा कि उनके क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है लेकिन विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही।

     

    उन्होंने ईई को पत्र देकर नशा मुक्ति केंद्र से पहले केंद्र वाली गली में पेयजल लाइन बिछाने की मांग करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में कई लोगों ने विभाग की मुख्य लाइनों से अवैध कनेक्शन लिए है जिससे उनके घरों में पानी नहीं आ रहा है। तो वहीं उन्होंने अपने क्षेत्र में नई पेयजल लाइन बिछाने की मांग की। वहीं इंदिरानगर सबरी मस्जिद और दुर्गा कॉलोनी क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि उनके घरों में लंबे समय से पानी की किल्लत हो रही है लेकिन विभाग एक ही टैंकर भेजकर खानापूर्ति कर रहा है

     

    जो कि इलाके की जनसंख्या के अनुसार पर्याप्त नहीं है। जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन करने वालों में हृदयेश कुमार, प्रेमवती, रूपवती, बरखा देवी, धर्मवती, ज्योति, दिनेश चंद्र रहे। वहीं इंदिरानगर में निवर्तमान पार्षद फईम सलमानी, मेहताब सलमानी, छोटी नसीब बेगम, जीना जहां, जेबुन्निशा , भगवती राजू देवी, अशरफ अहमद मौजूद रहे।