Category: हल्द्वानी

  • मुख्यमंत्री धामी आज हल्द्वानी में:- इस कार्यक्रम में करेंगे शिरकत,,,,

    मुख्यमंत्री धामी आज हल्द्वानी में:- इस कार्यक्रम में करेंगे शिरकत,,,,

    उत्तराखंड—  नैनीताल/हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद नैनीताल के दौरे पर रहेंगे। प्रभारी अधिकारी जिला अधिकारी कार्यालय नैनीताल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 24 मई 2026, रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और शाम को हल्द्वानी में आयोजित जागरण उत्सव 2026 कवि सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

    निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री दोपहर 12:50 बजे आईजीएल हेलीपैड काशीपुर, ऊधम सिंह नगर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 1:00 बजे डिग्री कॉलेज मैदान रामनगर पहुंचेंगे। इसके बाद वह कार से ग्राम शंकरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 1:20 बजे वहां पहुंचेंगे।

    ग्राम शंकरपुर में कार्यक्रमों में सहभागिता के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे वापस रवाना होकर 1:50 बजे डिग्री कॉलेज मैदान रामनगर पहुंचेंगे। इसके उपरांत वह हेलीकॉप्टर से गौलापार हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2:15 बजे वहां पहुंचेंगे।

    इसके बाद मुख्यमंत्री काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस पहुंचकर शासकीय कार्यों का संपादन करेंगे। शाम 7:00 बजे से 8:00 बजे तक मुख्यमंत्री हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित विंटेज गार्डन में आयोजित जागरण उत्सव 2026 कवि सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।

  • वरिष्ठ पत्रकार दीप जोशी के भाई भास्कर जोशी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में बने अधिकारी ,,,

    वरिष्ठ पत्रकार दीप जोशी के भाई भास्कर जोशी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में बने अधिकारी ,,,

    लालकुआं—  बिंदुखत्ता क्षेत्र के होनहार युवा भास्कर जोशी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) में एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल) पद पर चयन प्राप्त किया है। एयरपोर्ट् अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार उनका चयन हुआ है।

    इंद्रानगर-2 बिंदुखत्ता निवासी स्वर्गीय पूरन चंद्र जोशी के पुत्र भास्कर जोशी इससे पहले भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने गेट परीक्षा में 98.33 प्रतिशत परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया में 1132 वीं रैंक प्राप्त कर आईआईटी रुड़की में एमटेक के लिए चयन हासिल किया था। उन्होंने सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में प्रवेश पाया था। भास्कर ने वर्ष 2021 में गोविंद बल्लभ पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पौड़ी गढ़वाल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।

    भास्कर वर्तमान मैं आईआईटी रुड़की से एमटैक के छात्र हैं। उनके बड़े भाई रोहित जोशी नोएडा में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप में कार्यरत हैं। भास्कर, उनके चाचा मोहन चंद जोशी एक प्राइवेट कंपनी से हेड इलेक्ट्रिकल से रिटायर है। बिंदुखत्ता निवासी पत्रकार दीप चंद्र जोशी के भाई हैं।

    परिजनों के अनुसार बीटेक के बाद भास्कर ने नौकरी करने के बजाय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को प्राथमिकता दी। उन्होंने नोएडा में अपने भाई रोहित के साथ रहकर बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी के माध्यम से यह मुकाम हासिल किया। अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

    भास्कर जोशी की इस उपलब्धि पर सांसद अजय भट्ट, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ अजय गुप्ता, सेंचुरी पेपर मिल के उपाध्यक्ष नरेश चंद्र,पूर्व विधायक नवीन दुम्का,प्रमोद कॉलोनी, हरेंद्र बोरा, राजेंद्र सिंह खनवाल, चेयरमैन सुरेंद्र लोटनी, हेमवतीनंदन दुर्गापाल, लक्ष्मण खाती सहित अनेक गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

  • निष्क्रियता के चलते प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने लालकुआं इकाई को किया भंग ,,, शीघ्र नयी इकाई का होगा गठन,,,  सदस्यता होगी निशुल्क,,,

    निष्क्रियता के चलते प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने लालकुआं इकाई को किया भंग ,,, शीघ्र नयी इकाई का होगा गठन,,, सदस्यता होगी निशुल्क,,,

    हल्द्वानी—  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने लालकुआं नगर इकाई को निष्क्रियता के चलते भंग कर दिया ,

    जिला नैनीताल के अध्यक्ष कुंदन बिष्ट और जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि शीघ्र ही लालकुआ नगर में व्यापारी हितों के लिये संघर्ष करने वाले व्यापारियों का चयन करके लालकुआ नगर कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी और लालकुआ के सभी व्यापारी निशुल्क संगठन के सदस्य होंगे।

    जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट और जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज ने व्यापारियों के मन में सभी प्रकार की शंका का समाधान करते हुए कहा कि जैसा कि हमारे संगठन में नियम हैं कि उत्तराखंड की किसी भी नगर कार्यकारिणी से प्रदेश और जिला कार्यकारिणी से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता हैं,

    उसी भांति लालकुआ की नगर कार्यकारिणी से भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और शीघ्र ही पूरे जिले का भ्रमण कर सभी इकाईयों से व्यापारी समस्याओं को निराकरण हेतु बात करेंगे,

    संगठन को मजबूत करने हेतु एक जिला सम्मेलन भी करवाया जाएगा, जिससे जिला नैनीताल में व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करने वाले व्यापारी नेताओं को प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले एकजुट किया जाएगा।

  • सख्ती – वॉश सेंटर से कंस्ट्रक्शन तक— पानी की बर्बादी की,,,, तो कटेगा कनेक्शन,,,

    सख्ती – वॉश सेंटर से कंस्ट्रक्शन तक— पानी की बर्बादी की,,,, तो कटेगा कनेक्शन,,,

    हल्द्वानी/नैनीताल—  जनपद में बढ़ती गर्मी और संभावित जल संकट को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने पेयजल संरक्षण को लेकर सख्त प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।

    25 मई 2026 से 20 जून 2026 अथवा मानसून शुरू होने तक लागू रहने वाले इन आदेशों के तहत नए पानी के कनेक्शन, वाहन धुलाई और टुल्लू पंप के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है।

    डीएम ने साफ कहा है कि भीषण गर्मी और लू के बीच आम जनता को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जनहित में कई सख्त कदम उठाए गए हैं।

    आदेश के मुताबिक अब जनपद में नए पेयजल कनेक्शन जारी नहीं किए जाएंगे। वहीं भवन निर्माण कार्यों के लिए दिए गए अस्थायी पानी के कनेक्शन भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं।

    वाहन सर्विस सेंटर और वॉशिंग सेंटरों पर पानी से गाड़ियों की धुलाई पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। केवल ड्राई वॉश की अनुमति होगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पानी का कनेक्शन तक काटा जा सकता है।

    इसके अलावा किसी भी घरेलू या सर्विस कनेक्शन में टुल्लू पंप लगाने पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है। जांच में पंप मिलने पर उसे जब्त करने के साथ जल संयोजन विच्छेद की कार्रवाई की जाएगी।

    डीएम ने यह भी स्पष्ट किया है कि पेयजल का इस्तेमाल सिंचाई, वाहन धुलाई, फर्श साफ करने या अन्य गैर-जरूरी कार्यों में नहीं किया जा सकेगा। पानी की टंकियों से ओवरफ्लो या लीकेज मिलने पर भी कार्रवाई होगी।

    साथ ही पाइपलाइन लीकेज को लेकर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। लीकेज मिलने पर तुरंत मरम्मत और लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    हालांकि जनहित से जुड़े सरकारी निर्माण कार्यों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है, लेकिन वहां भी पानी की बर्बादी रोकना जरूरी होगा।

    जिलाधिकारी ने आम जनता से पानी बचाने और प्रशासन के आदेशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि “जल संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”

  • प्रशासन एक्शन मोड में —- कई शस्त्र लाइसेंस रद्द, एक जिला बदर,,,,

    प्रशासन एक्शन मोड में —- कई शस्त्र लाइसेंस रद्द, एक जिला बदर,,,,

    उत्तराखंड—  जनपद नैनीताल में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए कई आरोपितों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है।

    जिला मजिस्ट्रट ललित मोहन रयाल विभिन्न मामलों में शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के साथ एक आरोपी को जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं।

    प्रशासनिक जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा क्षेत्र निवासी वसीम अहमद, जो पूर्व में गंभीर धाराओं और यूएपीए एक्ट के मामलों में निरुद्ध रह चुका है, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

    इसके अलावा मकसूद हुसैन, मुनव्वर अली और कासिम खान के शस्त्र लाइसेंस भी जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा निरस्त कर दिए गए हैं।

    वहीं काठगोदाम निवासी त्रिभुवन चंद पर शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करने का आरोप है। मामले को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने उनका शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया।

    इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट के कई मामलों में आरोपित हरप्रीत विज उर्फ बुंदा निवासी गौजाजाली, बनभूलपुरा के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई करते हुए उसे छह माह के लिए जनपद से बाहर रहने के आदेश दिए गए हैं।

    प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने, अपराध में संलिप्त रहने और हथियारों का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

  • सभी अस्पतालों का होगा सेफ्टी ऑडिट:– जोखिम मिला तो सील किया जाएगा हॉस्पिटल,,,,

    सभी अस्पतालों का होगा सेफ्टी ऑडिट:– जोखिम मिला तो सील किया जाएगा हॉस्पिटल,,,,

    नैनीताल—  प्रदेश में हाल के दिनों में सामने आई घटनाओं और संभावित आपदा जोखिमों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन नैनीताल ने जनपद के सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक और ट्रॉमा सेंटरों का व्यापक संयुक्त सुरक्षा ऑडिट कराने का निर्णय लिया है।

    जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर गठित विशेष निरीक्षण दल चिकित्सा संस्थानों में अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की गहन जांच करेगा।

    प्रशासन द्वारा गठित संयुक्त टीम में नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, संबंधित उपजिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल संस्थान, नगर निगम तथा जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारी शामिल रहेंगे। यह टीम हल्द्वानी, रामनगर सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित अस्पतालों का निरीक्षण करेगी।

    निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में फायर एनओसी की वैधता, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, फायर अलार्म सिस्टम, स्मोक डिटेक्टर, इमरजेंसी एग्जिट, विद्युत वायरिंग की सुरक्षा तथा आपातकालीन जल आपूर्ति जैसी व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की जाएगी।

    इसके साथ ही भवन मानचित्र स्वीकृति, पार्किंग व्यवस्था, बेसमेंट के उपयोग, अवैध अतिक्रमण और जोखिमपूर्ण निर्माणों का भी परीक्षण होगा।

    आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं के अंतर्गत अस्पतालों में इमरजेंसी रिस्पॉन्स प्लान, ऑक्सीजन सिलेंडरों एवं ज्वलनशील पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, कर्मचारियों को दिए गए फायर एवं डिजास्टर सेफ्टी प्रशिक्षण, सीसीटीवी निगरानी और कंट्रोल रूम व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की जाएगी।

    जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गंभीर खामियों की स्थिति में अस्पतालों को सील करने अथवा उनके संचालन पर प्रतिबंध लगाने जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है।

    संयुक्त निरीक्षण के बाद टीम अपनी विस्तृत रिपोर्ट जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) नैनीताल को सौंपेगी। प्रशासन ने सभी चिकित्सा संस्थानों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए हैं।

  • वैभव मर्डर केस में फरार 25 हजार का इनामी मुकुल जैन गिरफ्तार,,,,

    वैभव मर्डर केस में फरार 25 हजार का इनामी मुकुल जैन गिरफ्तार,,,,

    हल्द्वानी—   वैभव मर्डर केस में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मुकुल जैन को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा घोषित 25 हजार रुपये के इनाम और लगातार दबाव के बाद कालाढूंगी पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली।

    जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी अभियान के तहत एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशों पर कालाढूंगी पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस के मुताबिक, थाना कालाढूंगी में दर्ज FIR संख्या 37/2026 धारा 103(1) BNS के मामले में आरोपी मुकुल जैन घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। आरोप है कि मुकुल जैन ने वैभव कुमार के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उपचार के दौरान दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में वैभव कुमार की मौत हो गई थी।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश जारी थी।

    एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आखिरकार आरोपी को देवलचौड़ रोड स्थित रामजी विहार गेट नंबर-4 के सामने से गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकुल जैन पुत्र रमेश चंद्र जैन निवासी गंगोत्री विहार, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

    इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक पंकज जोशी, कांस्टेबल अखिलेश तिवारी और कांस्टेबल तेजपाल की अहम भूमिका रही।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” आगे भी इसी सख्ती और प्रभावी तरीके से जारी रहेगा।

  • नैनीताल पुलिस में बड़ा फेरबदल,,,,,  तबादला लिस्ट जारी,,,

    नैनीताल पुलिस में बड़ा फेरबदल,,,,, तबादला लिस्ट जारी,,,

    नैनीताल—-  एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने जनपद नैनीताल में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक, उपनिरीक्षक और महिला उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई महत्वपूर्ण चौकियों, कोतवालियों में नई तैनातियां की गई हैं।

    खासतौर पर हल्द्वानी, रामनगर, भवाली, मुक्तेश्वर, मुखानी और तल्लीताल क्षेत्र में कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

    जिले में कई कोतवाल और चौकी इंचार्ज बदले गए हैं। कुल मिलाकर कप्तान ने सर्जरी कर दी है 51 तबादले हुए हैं नई टीम तैयार हो गई है।

    जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

    सीरियल वाइज तबादला सूची

    1- निरीक्षक जसवीर सिंह – पुलिस लाइन नैनीताल से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम

    2.निरीक्षक हरपाल सिंह – प्रभारी निरीक्षक थाना चोरगलिया से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तल्लीताल

    3.निरीक्षक राजेन्द्र सिंह रावत- प्रभारी डीसीआरबी से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल

    4.उपनिरीक्षक विमल मिश्रा – थानाध्यक्ष काठगोदाम से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली तल्लीताल

    5.उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह – थानाध्यक्ष खनस्यू से पुलिस कार्यालय

    6.उपनिरीक्षक तारा सिंह राणा – चौकी प्रभारी छोई, कोतवाली रामनगर से थानाध्यक्ष चोरगलिया

    उपनिरीक्षक अनीस अहमद – पुलिस लाइन नैनीताल से थानाध्यक्ष खनस्यूँ

    8.उपनिरीक्षक मनोज सिंह नयाल- थानाध्यक्ष तल्लीताल से पुलिस कार्यालय

    देखिए पूरी तबादला सूची – किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

    1.निरीक्षक पूरन राम आगरी – प्रभारी सीसीटीएनएस से प्रभारी डीसीआरबी

    2.उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह मेहता – व0उ0नि0 कोतवाली हल्द्वानी से कोतवाली काठगोदाम

    3.म0उ0नि0 राधिका भण्डारी – पुलिस लाइन नैनीताल से प्रभारी चौकी मंगोली

    4.म0उ0नि0 बबीता – कोतवाली तल्लीताल से कोतवाली मल्लीताल

    5.उ0नि0 वीरेन्द्र चन्द – प्रभारी चौकी आरटीओ थाना मुखानी से प्रभारी चौकी भुजियाघाट

    6.म0उ0नि0 दीपा जोशी – थाना मुखानी से कोतवाली तल्लीताल

    7.उ0नि0 नरेन्द्र कुमार – प्रभारी चौकी लामाचौड़ से पुनः प्रभारी चौकी लामाचौड़

    8.उ0नि0 प्रेमराम विश्वकर्मा – थाना मुखानी से प्रभारी चौकी आरटीओ

    9.उ0नि0 जगवीर सिंह – प्रभारी चौकी मंडी से पुनः प्रभारी चौकी मंडी

    10.उ0नि0 विजय कुमार – कोतवाली हल्द्वानी से प्रभारी चौकी हाईकोर्ट

    11.उ0नि0 देवेन्द्र सिंह राजपूत – कोतवाली काठगोदाम से कोतवाली बनभूलपुरा

    12.उ0नि0 सतीश चन्द्र उपाध्याय — प्रभारी चौकी मंगोली से प्रभारी चौकी श्री कैंचीधाम

    13.उ0नि0 अर्जुन गोस्वामी – कोतवाली मल्लीताल से प्रभारी चौकी छोई

    14.उ0नि0 शंकर नयाल – वाचक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रभारी चौकी खैरना

    15.उ0नि0 विजय कुमार – कोतवाली तल्लीताल से प्रभारी चौकी हल्दूचौड़

    16.उ0नि0 जोगेन्द्र यादव – पुलिस लाइन नैनीताल से थाना बेतालघाट

    17 उ0नि0 सुनील गोस्वामी – प्रभारी चौकी हल्दूचौड़ से व0उ0नि0 कोतवाली मुक्तेश्वर

    18.उ0नि0 कृष्णा गिरी – कोतवाली लालकुआं से कोतवाली तल्लीताल

    19.उ0नि0 अरुण सिंह राणा – प्रभारी चौकी कुँवरपुर से थाना मुखानी

    20.म0उ0नि0 कुमकुम धानिक – थाना चोरगलिया से प्रभारी चौकी ओखलकाण्डा

    21.म0उ0नि0 आरती – प्रभारी चौकी राजपुरा से प्रभारी चौकी क्वारब

    22.उ0नि0 कृपाल सिंह – प्रभारी चौकी दमुवाढूंगा से कोतवाली काठगोदाम

    23.उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार – कोतवाली काठगोदाम से प्रभारी चौकी राजपुरा

    24.उ0नि0 मनोज सिंह – कोतवाली हल्द्वानी से प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव

    25.उ0नि0 ललित पाण्डे – पुलिस लाइन नैनीताल से व0उ0नि0 कोतवाली काठगोदाम

    26.उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद – व0उ0नि0 कोतवाली रामनगर से प्रभारी चौकी मालधनचौड़

    27.उ0नि0 गौरव जोशी – कोतवाली कालाढूंगी से प्रभारी चौकी रामगढ़

    28.u0नि0 गुलाब सिंह काम्बोज – कोतवाली रामनगर से प्रभारी चौकी बिन्दुखत्ता

    29.म0उ0नि0 खष्टी देवी – पुलिस लाइन नैनीताल से प्रभारी चौकी धारी

    30.म0उ0नि0 मंदाकिनी राणा – पुलिस लाइन नैनीताल से कोतवाली मुक्तेश्वर

    31.म0उ0नि0 लता बिष्ट – पुलिस लाइन नैनीताल से कोतवाली तल्लीताल

    32.म0उ0नि0 शुस्मिता राणा – पुलिस लाइन नैनीताल से कोतवाली रामनगर

    33.म0उ0नि0 रेनू – पुलिस लाइन नैनीताल से कोतवाली हल्द्वानी

    34.म0उ0नि0 मनीषा बिष्ट / कोतवाली मुक्तेश्वर से कोतवाली बनभूलपुरा

    35.म0उ0नि0 ज्योति कोरंगा – महिला सेल/टेक्निकल सेल थाना मुखानी से पुलिस कार्यालय

    36.उ0नि0 दीपक सिंह कार्की – कोतवाली मल्लीताल से प्रभारी चौकी हीरानगर

    37.उ0नि0 मोहन सिंह सौन – प्रभारी चौकी ओखलकाण्डा से पुलिस कार्यालय

    38.उ0नि0 विजयपाल सिंह — पुलिस लाइन नैनीताल से प्रभारी महिला सेल

    39.उ0नि0 रमेश चन्द्र पन्त – प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव से कोतवाली तल्लीताल

    40.उ0नि0 संजीत राठौर – प्रभारी एसओजी जनपद नैनीताल से प्रभारी सम्मन सेल

    41.मनोज सिंह नयाल – प्रभारी सीसीटीएनएस से प्रभारी एएनटीएफ

    42.म0उ0नि0 सुनीता कुँवर – प्रभारी एएचटीयू के अतिरिक्त प्रभार के साथ कोतवाली भीमताल

    43.म0उ0नि0 अंजुला जौन – प्रभारी सम्मन सेल से प्रभारी एएचटीयू का अतिरिक्त प्रभार

  • भीषण गर्मी का असर :- नैनीताल जिले के स्कूलों की टाइमिंग बदली,,,,,

    भीषण गर्मी का असर :- नैनीताल जिले के स्कूलों की टाइमिंग बदली,,,,,

    नैनीताल—  लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव जैसे हालात को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है।

    विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल ने जनपद के मैदानी क्षेत्रों के विद्यालयों के संचालन समय में तत्काल बदलाव के आदेश जारी किए हैं।

    जारी निर्देशों के अनुसार हल्द्वानी, रामनगर एवं कोटाबाग विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 22 मई 2026 से अग्रिम आदेशों तक नई समयसारिणी लागू रहेगी।

    देखें नई टाइमिंग

    प्रार्थना सभा – सुबह 6:45 बजे

    विद्यालय संचालन – सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक

    शिक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश केवल मैदानी क्षेत्रों के विद्यालयों पर लागू होगा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूल पूर्व निर्धारित समयानुसार संचालित होते रहेंगे।

    मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। विभाग का कहना है कि बढ़ते तापमान और तेज धूप के बीच बच्चों को राहत देने तथा हीटवेव के खतरे से बचाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

    गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच प्रशासन अलर्ट मोड में है और अभिभावकों से भी बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।

  • 7 लाख रोज का दांव– हल्द्वानी में साढ़े तीन करोड़ का गेम _ बड़ा सिंडिकेट बेनकाब,,,,

    7 लाख रोज का दांव– हल्द्वानी में साढ़े तीन करोड़ का गेम _ बड़ा सिंडिकेट बेनकाब,,,,

    उत्तराखंड—  हल्द्वानी में आईपीएल सट्टेबाजी के करोड़ों रुपये के खेल का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मंजूनाथ टी सी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मुखानी पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने दो सगे भाइयों समेत तीन सटोरियों को गिरफ्तार कर बड़ा नेटवर्क उजागर किया है।

    इस पूरे मामले का खुलासा एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। पुलिस के अनुसार यह गिरोह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से IPL मैचों में सट्टा खिलवा रहा था और प्रतिदिन लाखों रुपये का अवैध कारोबार संचालित कर रहा था।

    मौके पर रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी

    मुखानी थाना प्रभारी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस और SOG टीम ने मधुबन कॉलोनी स्थित एक खाली प्लॉट में छापा मारकर तीनों आरोपियों को IPL मैच में सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार आरोपियों में रवि गुप्ता उर्फ झबरा , रोहित गुप्ता , मोहित प्रसाद।

    शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि यह गैंग रोजाना 7 से 8 लाख रुपये तक का सट्टा संचालित करता था और अब तक करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये का सट्टा खिलवा चुका है।

    मोबाइल, नकदी और क्रेटा कार बरामद

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे स_ 6 मोबाइल फोन_ ₹51,100 नकद_एक क्रेटा वाहन बरामद कर सीज किया है।

    मुख्य आरोपी रवि गुप्ता के खिलाफ पहले से आबकारी अधिनियम, जुआ एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। इससे साफ है कि आरोपी पहले भी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल रहा है।

    इस बड़ी कार्रवाई के बाद एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए ₹2000 नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।