Category: हल्द्वानी

  • पदमविभूषण मिलने पर महापौर ने किया कोश्यारी जी का सम्मान।

    पदमविभूषण मिलने पर महापौर ने किया कोश्यारी जी का सम्मान।

    हल्द्वानी—   नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल, श्रद्धेय भगत सिंह कोश्यारी को देश के प्रतिष्ठित “पद्म भूषण” सम्मान से अलंकृत किए जाने पर हल्द्वानी स्थित उनके आवास पर पहुंचकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    इस अवसर पर महापौर  गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि यह सम्मान श्रद्धेय भगत सिंह कोश्यारी  के लंबे सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा, सरल व्यक्तित्व एवं जनहित के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है।

    उन्होंने कहा कि कोश्यारी जी का मार्गदर्शन, स्नेह एवं सान्निध्य सदैव समाज और जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।

    महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने स्नेहपूर्वक भगत सिंह कोश्यारी जी को “भगतदा” कहकर संबोधित करते हुए कहा, “मुझे भगतदा के साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है, यह मेरे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।

    उनका अनुभव, सादगी, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव मुझे प्रेरित करता रहा है। उनसे बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला, जो मेरे सार्वजनिक जीवन की अमूल्य पूंजी है।”

    महापौर  गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि “भगतदा पहाड़ के लाल हैं। उन्होंने अपने संघर्ष, मेहनत, सरलता और जनसेवा के बल पर उत्तराखंड का नाम देशभर में गौरवान्वित किया है। पहाड़ की संस्कृति, मूल्यों और जनभावनाओं से उनका गहरा जुड़ाव उन्हें जनता के बीच अत्यंत सम्मानित और लोकप्रिय बनाता है।”

    महापौर  गजराज सिंह बिष्ट ने भगत सिंह कोश्यारी जी की लोकप्रियता का उल्लेख करते हुए कहा कि “भगतदा केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि जनभावनाओं से जुड़े ऐसे लोकप्रिय जननेता हैं, जिन्होंने अपने सरल स्वभाव, सहज व्यवहार और जनता के प्रति समर्पण से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया है।

    उत्तराखंड ही नहीं, देशभर में उनके प्रति लोगों का स्नेह, सम्मान और विश्वास उनकी जनप्रियता का प्रमाण है।”

    उन्होंने आगे कहा कि “भगतदा का जीवन संघर्ष, सेवा और सादगी का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनके व्यक्तित्व में विनम्रता और नेतृत्व का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है, जिस कारण वे सभी वर्गों में अत्यंत लोकप्रिय हैं।”

    महापौर  गजराज सिंह बिष्ट ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि श्रद्धेय भगत सिंह कोश्यारी जी दीर्घायु हों, सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें तथा उनका स्नेह और आशीर्वाद हम सभी पर यूं ही बना रहे।

  • बकरीद पर हिदायत और वार्निंग,,,, अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा ,, अमन से मनाएं त्यौहार : एसएसपी

    बकरीद पर हिदायत और वार्निंग,,,, अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा ,, अमन से मनाएं त्यौहार : एसएसपी

    नैनीताल/हल्द्वानी—  जनपद नैनीताल में बकरीद (ईद-उल-अजहा) और पर्यटन सीजन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने सभी जनपदवासियों एवं पर्यटकों को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।

    एसएसपी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और इस समय चारधाम यात्रा, आदि कैलाश यात्रा, मानसखंड यात्रा, श्री कैंची धाम यात्रा समेत पर्यटन सीजन अपने चरम पर है। ऐसे में लाखों श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    उन्होंने बताया कि त्योहारों और पर्यटन गतिविधियों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलेभर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। भारी संख्या में पुलिस बल एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

    सीएलजी और शांति समितियों के साथ लगातार बैठकें

    एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस, प्रशासन, सीएलजी और शांति समिति के साथ लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। कानून व्यवस्था बिगाड़ने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    नमाज को लेकर स्पष्ट निर्देश

    पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि नमाज केवल निर्धारित और अधिकृत स्थलों जैसे मस्जिद परिसर एवं ईदगाह में ही अदा की जाएगी। किसी भी सार्वजनिक स्थान, पार्क, मैदान या सड़क पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं होगी।

    एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि नियमों का उल्लंघन कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर

    पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से भ्रामक जानकारी फैलाने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

    यदि कोई व्यक्ति साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, अफवाह फैलाने या कानून व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    कुर्बानी को लेकर दिशा-निर्देश जारी

    एसएसपी ने बताया कि कुर्बानी केवल निर्धारित एवं बंद स्थानों पर ही नियमानुसार की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी।

    इसके साथ ही कुर्बानी प्रक्रिया के फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

    स्वच्छता बनाए रखने की अपील

    पुलिस प्रशासन ने कहा कि कुर्बानी के बाद अवशेषों का निस्तारण निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाए। साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखना आयोजकों एवं संबंधित लोगों की जिम्मेदारी होगी।

    नैनीताल पुलिस ने सभी नागरिकों से शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या कानून व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया है।

    एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि नैनीताल पुलिस हर नागरिक की सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  • द्वेष रहित जीवन, सुख का आधार ,,, महाराज जी।

    द्वेष रहित जीवन, सुख का आधार ,,, महाराज जी।

    हल्द्वानी—   भुजियाघाट स्थित बलौट रिजॉर्ट, सूर्या झाला में मंगलवार को परम पूज्य गीता मनीष ज्ञानानंद जी महाराज के श्रीमुख से गीता सत्संग एवं योग, ध्यान और आयुर्वेद केंद्र का भव्य शुभारंभ हुआ।

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिमय वातावरण का अनुभव किया।

    सत्संग के दौरान ज्ञानानंद जी महाराज ने जीवन को सरल, शांत और आनंदमय बनाने का संदेश देते हुए कहा कि व्यक्ति को हमेशा “खुले रहो, खिले रहो और अंदर से खाली रहो” के भाव के साथ जीवन जीना चाहिए। उन्होंने कहा कि अहंकार, तनाव और नकारात्मकता को त्यागने से ही सच्ची शांति और आत्मिक आनंद प्राप्त होता है।

    महाराज जी ने योग, ध्यान और आयुर्वेद को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए सभी को नियमित रूप से इन्हें अपनाने की प्रेरणा दी। भजन-कीर्तन और गीता प्रवचनों से पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

    कार्यक्रम को योगाचार्य डॉ. विपिन जोशी जी महाराज का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। आयोजन के संयोजक विकास किरौला एवं मैनेजर आकांक्षा आर्या ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

    नव स्थापित योग, ध्यान एवं आयुर्वेद केंद्र के माध्यम से क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य, अध्यात्म और सकारात्मक जीवनशैली से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

  • नैनीताल जिले में प्रशासनिक फेरबदल, तीन एसडीएम बदले ..

    नैनीताल जिले में प्रशासनिक फेरबदल, तीन एसडीएम बदले ..

    उत्तराखंड—  नैनीताल जनपद में प्रशासनिक स्तर पर नई तैनातियां और अतिरिक्त जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। शासन के आदेशानुसार डिप्टी कलेक्टर प्रमोद कुमार, पीसीएस का चम्पावत तबादला होने के बाद जनहित को देखते हुए जिलाधिकारी प्रशासन ने नई व्यवस्थाएं लागू की हैं।

    जारी आदेश के अनुसार श्रीमती मोनिका, उप जिला मजिस्ट्रेट एवं परगनाधिकारी को श्री कैंचीधाम से हल्द्वानी भेजा गया है। वहीं धारी के उप जिला मजिस्ट्रेट अनुराग आर्या को परगना धारी के साथ-साथ श्री कैंचीधाम परगने का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

    इसके अलावा प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी दिव्यांशु मीणा को अपर उप जिलाधिकारी श्री कैंचीधाम के रूप में तैनात किया गया है। उन्हें न्यायिक कार्यों को छोड़कर सभी प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए गए हैं।

    प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। साथ ही अतिरिक्त कार्यभार के लिए किसी प्रकार का अतिरिक्त वेतन या भत्ता देय नहीं होगा।

  • सीएम धामी ने क्रिएटर, इंफ्लूएंसर्स और वॉलेंटियर्स से किया संवाद,,, सोशल मीडिया को राष्ट्र निर्माण और सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनाने का किया आह्वान,,,,,

    सीएम धामी ने क्रिएटर, इंफ्लूएंसर्स और वॉलेंटियर्स से किया संवाद,,, सोशल मीडिया को राष्ट्र निर्माण और सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनाने का किया आह्वान,,,,,

    हल्द्वानी—   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में आयोजित “सोशल मीडिया मंथन विथ सीएम धामी” कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, डिजिटल वॉलेंटियर्स एवं युवा साथियों के साथ संवाद किया।

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं ने सोशल मीडिया, उत्तराखंड के विकास, रोजगार, संस्कृति, राष्ट्रवाद और युवाओं की भूमिका से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री  धामी से सवाल पूछे, जिनका उन्होंने बेबाकी, स्पष्टता और आत्मीयता के साथ जवाब दिया।

    इस अवसर पर  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, सकारात्मक परिवर्तन लाने और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने का एक प्रभावशाली प्लेटफॉर्म बन चुका है।

    उन्होंने कहा कि आज का युवा डिजिटल माध्यमों के जरिए अपनी बात पूरी दुनिया तक पहुंचाने की क्षमता रखता है और उत्तराखंड के युवाओं में अपार प्रतिभा मौजूद है।

    मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मकता, सत्य और समाजहित के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फेक नैरेटिव, भ्रामक सूचनाओं और समाज को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। सोशल मीडिया पर जिम्मेदार व्यवहार और तथ्यपरक जानकारी साझा करना आज प्रत्येक युवा की जिम्मेदारी है।

    मुख्यमंत्री श्री धामी जी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी सोशल मीडिया को जनसंवाद का सशक्त माध्यम बनाया है और निरंतर युवाओं से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया है।

    इसी भावना के साथ उत्तराखंड सरकार भी युवाओं को आगे बढ़ाने, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, स्टार्टअप, नवाचार, खेल, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नकल विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण विरोधी कानून और सख्त भू-कानून जैसे ऐतिहासिक निर्णय लेकर युवाओं और प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित करने का कार्य किया है। उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और देवभूमि की पहचान को संरक्षित रखते हुए विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।

    कार्यक्रम के दौरान सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने अपने सुझाव एवं अनुभव भी साझा किए।

    मुख्यमंत्री धामी  ने कहा कि सरकार युवाओं के सुझावों और सकारात्मक सहभागिता का सदैव स्वागत करती है तथा डिजिटल इंडिया के इस दौर में उत्तराखंड के युवा प्रदेश के ब्रांड एम्बेसडर बनकर दुनिया के सामने राज्य की सकारात्मक छवि प्रस्तुत करें।

    इस अवसर पर माननीय सांसद  अजय भट्ट, माननीय कैबिनेट मंत्री  प्रदीप बत्रा,  राम सिंह कैड़ा, माननीय विधायक श्रीमती सरिता आर्या, जिलाध्यक्ष भाजपा  प्रताप सिंह बिष्ट, दायित्वधारी  शंकर कोरंगा , महापौर  गजराज सिंह बिष्ट ,  गोविंद सिंह , श्रुति तिवारी, शेखर वर्मा, संजय पाण्डे समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • इंतजार ख़त्म:- हल्द्वानी में बनेगा हाईटेक मीडिया सेंटर,, सीएम धामी ने किया शिलान्यास,,,।

    इंतजार ख़त्म:- हल्द्वानी में बनेगा हाईटेक मीडिया सेंटर,, सीएम धामी ने किया शिलान्यास,,,।

    हल्द्वानी—   कुमाऊँ मंडल के पत्रकारों के लिए आज एक ऐतिहासिक सौगात सामने आई, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर का शिलान्यास किया। करीब ₹6 करोड़ 75 लाख की लागत से बनने वाला यह सेंटर पत्रकारों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस एक बड़ा मीडिया हब होगा।

    पत्रकारों को अब नहीं जाना पड़ेगा देहरादून

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक कई जरूरी कार्यों के लिए कुमाऊँ के पत्रकारों को देहरादून पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन नए मीडिया सेंटर के बनने के बाद अधिकांश कार्य हल्द्वानी से ही संचालित होंगे। इससे समय और संसाधनों दोनों की बचत होगी।

    हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा सेंटर

    इस मीडिया सेंटर में पत्रकारों के लिए

    आधुनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल

    हाई-स्पीड इंटरनेट

    डिजिटल स्टूडियो

    समृद्ध लाइब्रेरी

    कैंटीन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

    इसके साथ ही सीमांत क्षेत्रों से आने वाले पत्रकारों के लिए गेस्ट रूम की व्यवस्था भी की जाएगी।

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

    पत्रकार कल्याण कोष बढ़ाकर ₹5 करोड़ किया गया

    ₹5 लाख तक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सुविधा

    60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों को ₹10 हजार मासिक पेंशन

    “पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत”

    मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से सकारात्मक और निष्पक्ष पत्रकारिता का आह्वान करते हुए कहा कि *“आपकी कलम ही लोकतंत्र की असली ताकत और सरकार की मार्गदर्शक है।”

    हल्द्वानी बनेगा कुमाऊँ का मीडिया हब

    सरकार का मानना है कि यह सेंटर आने वाले समय में हल्द्वानी को कुमाऊँ का प्रमुख मीडिया केंद्र बनाएगा और यहां से क्षेत्रीय ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर की प्रभावशाली पत्रकारिता को नई दिशा मिलेगी।

  • हल्द्वानी में जनता से सीधे मिले सीएम,,, समस्याओं के तुरंत समाधान के दिए निर्देश,,,

    हल्द्वानी में जनता से सीधे मिले सीएम,,, समस्याओं के तुरंत समाधान के दिए निर्देश,,,

    हल्द्वानी—-   जनपद नैनीताल के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी-काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आम जनता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

    मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि जनता को राहत पहुंचाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और सभी विभागों को संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों से समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

    बैठक के दौरान पेयजल संकट, ग्रामीण सड़कों की खराब स्थिति, विद्युत आपूर्ति और सिंचाई से संबंधित समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं।

    मुख्यमंत्री ने पेयजल निगम को ग्रीष्मकाल को देखते हुए आवश्यकतानुसार पानी के टैंकर उपलब्ध कराने तथा खराब पड़े नलकूपों और हैंडपंपों को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए।

    इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर गड्ढामुक्त करने और विद्युत विभाग को निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, विधायक सरिता आर्य, दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, ध्रुव रौतेला, भावना मेहरा, दीपक मेहरा, आयोग सदस्य जेड. ए. वारसी, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजू नाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय सहित कई विभागीय अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

  • नैनीताल हाईवे – धधकी भीषण वनाग्नि,,, जंगल बचाने में जुटा वन विभाग_ हवा और भड़का रही आग,,,,

    नैनीताल हाईवे – धधकी भीषण वनाग्नि,,, जंगल बचाने में जुटा वन विभाग_ हवा और भड़का रही आग,,,,

    नैनीताल— – उत्तराखण्ड में नैनीताल के जंगलों में भीषण आग लगने से जंगल जल रहे हैं। हल्द्वानी रोड में बल्दीयाखान से लगभग 4 किलोमीटर नीचे हनुमान मंदिर के समीप वनाग्नि नीचे से ऊपर की तरफ बढ़ती चली आ रही है।

    इस वर्ष वनाग्नि सीजन में आग कम लगने से वन विभाग के साथ दमकल विभाग ने राहत की सांस ली थी। एक्का दुक्का वनाग्नि के बाद आज दिल्ली नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप अचानक आग देखने को मिली।

    मनोरा रेंज के जंगल के एक बड़े हिस्से में आग लगने से महत्वपूर्ण जंगल का एक बड़े हस्से का नुकसान होने का भय हो रहा है।

    हल्द्वानी से नैनीताल आते वक्त किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया। वन विभाग को सूचना देने पर मनोरा रेंज के रेंज ऑफिसर(आर.ओ.)नितिन पंत ने बताया कि वनाग्नि कल रात से लगी है।

    कुछ समय ठंडी होने के बाद आग किसी उपद्रवी की करतूत की वजह या तेज हवा के कारण अभी एक बार फिर से धधक गई है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम फोरेटर रंजीत थापा की देखरेख में शनिवार रात से ही आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। बताया कि ये आग मनोरा रेंज के नलेना बीट में लगी हुई है जिसपर काबू पाने की कोशिश जारी है।

  • मुख्यमंत्री धामी ने कहा,, नमाज के लिए मनाही नहीं,  लेकिन,,,,

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा,, नमाज के लिए मनाही नहीं, लेकिन,,,,

    हल्द्वानी—-  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को जनपद नैनीताल दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे, जहाँ उन्होंने हल्द्वानी-काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आम जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए जनसमस्याओं के त्वरित और संतोषजनक समाधान के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता जनता को राहत पहुंचाना है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

    पेयजल, सड़क और बिजली व्यवस्था पर सख्त निर्देश

    बैठक में पेयजल संकट, ग्रामीण सड़कों की खराब स्थिति, विद्युत आपूर्ति और सिंचाई से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठीं। मुख्यमंत्री ने पेयजल निगम को गर्मी के मौसम को देखते हुए जरूरत पड़ने पर टैंकरों की व्यवस्था करने तथा खराब हैंडपंप और नलकूपों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

    इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर गड्ढामुक्त करने और विद्युत विभाग को तय रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।

    जनहित के कार्यों में लापरवाही करने वालों की जिम्मेदारी तय होगी _सीएम धामी

    खुले में नमाज को लेकर मुख्यमंत्री का बयान

    खुले में नमाज पढ़ने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट कहा कि नमाज पढ़ने पर किसी तरह की मनाही नहीं है, लेकिन यह चिन्हित स्थलों पर ही होनी चाहिए ताकि आम लोगों और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान में चारधाम यात्रा चल रही है और सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। इसी को ध्यान में रखते हुए खुले स्थानों पर नमाज न पढ़ने की अपील की गई है।

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, विधायक सरिता आर्या, दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, ध्रुव रौतेला, भावना मेहरा, दीपक मेहरा, आयोग सदस्य जेड. ए. वारसी, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय सहित कई अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

  • टांडा जंगल हत्याकांड का खुलासा,,, कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने वाला गिरफ्तार,,,,

    टांडा जंगल हत्याकांड का खुलासा,,, कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने वाला गिरफ्तार,,,,

    उत्तराखंड—  हल्द्वानी के टांडा जंगल क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

    घटना 23 मई 2026 की देर रात की है, जब पीपलपड़ाव जंगल स्थित भाखड़ा रेंज के प्लॉट संख्या-71 में वन विभाग में संविदा पर तैनात प्लांटेशन वॉचर मेवा लाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल पुलिस अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर घटना के खुलासे के निर्देश दिए। एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित सैनी और प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं फॉरेंसिक टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए।

    जांच में मृतक की पहचान मेवा लाल पुत्र हरी लाल निवासी कौशांबी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई, जो वन विभाग में रोपण रक्षक के पद पर कार्यरत था।

    प्रारंभिक जांच के दौरान घटनास्थल पर मौजूद चौकीदार तिवारी सिंह के बयान पुलिस को संदिग्ध लगे। पूछताछ में उसने बताया कि घटना से पहले दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।

    पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि शराब के नशे में विवाद बढ़ने पर उसने आवेश में आकर कुल्हाड़ी से मेवा लाल पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। मामले में वन बीट अधिकारी की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    गिरफ्तार आरोपी

    तिवारी सिंह पुत्र जय सिंह, निवासी लालपुरी गूलरभोज, थाना दिनेशपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर। वर्तमान में पीपलपड़ाव ब्लॉक में रह रहा था।

    बरामदगी

    हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी

    खुलासे में शामिल पुलिस टीम

    प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता, थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश सिंह, उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ समेत पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया।